सुपीरियर ग्रुप की बड़ी उपलब्धि: चंद्रिका पावर प्रा. लि. को मिले तीन अंतरराष्ट्रीय ISO प्रमाणपत्र संत कबीर नगर।।Chandrika Power Pvt. Ltd. (सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की इकाई) ने गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण एवं मानव सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन अंतरराष्ट्रीय ISO प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं। कंपनी को ISO 9001 (गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली), ISO 14001 (पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण प्रबंधन प्रणाली) तथा ISO 45001 (स्वास्थ्य एवं मानव सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली) प्रमाणपत्र प्रदान किए गए हैं। यह उपलब्धि कंपनी के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। यह सफलता प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हासिल हुई। ऑडिट एवं सर्टिफिकेशन प्रक्रिया की संपूर्ण जिम्मेदारी ग्रुप सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने संभाली, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। ऑडिट टीम द्वारा कंपनी के उत्पादन, कार्यप्रणाली, गुणवत्ता नियंत्रण, सुरक्षा मानकों एवं पर्यावरणीय व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें कंपनी की प्रबंधन प्रणाली अंतरराष्ट्रीय मानकों पर पूरी तरह खरी उतरी। इस अवसर पर यूनिट हेड अनुपम मिश्र ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। वहीं कॉर्पोरेट एचआर मनी गुप्ता ने सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित रूप से तैयार कर इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रमाणपत्र कंपनी की गुणवत्ता, सुरक्षा और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस उपलब्धि से सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने उद्योग जगत में अपनी मजबूत पहचान को और सुदृढ़ किया है।

- गोरखपुर में महिला के साथ बुलेट पर स्टंटबाजी, प्लेबैक में भोजपुरी गाना…अब हुआ यह हाल गोरखपुर में महिला को बुलेट पर बिठाकर स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया, नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे खोज निकाला और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि उसकी बाइक सीज कर दिया गया। वायरल रील में भोजपुरी गाना बज रहा है और युवक बीच सड़क पर दोनों हाथ छोड़ते हुए फुल स्पीड में बाइक भगाते हुए दिख रहा है। पीछे बैठी महिला भी काफी रोमांचित हो रही है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और युवक को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान चौरी चौरा इलाके के आमकोल निवासी राहुल पासवान के रूप में हुई है।1
- ग्राम वासियों के सहयोग से जिला पंचायत पद के प्रत्याशी ने कराया शिव दुर्गा मंदिर की स्थापना, गांव में उल्लास का माहौल भक्ति भावना होगी मजबूत।1
- Post by Abc Hindustan1
- असदुद्दीन ओवैसी का कांग्रेस पर हमला: “बंटवारे के लिए मुसलमान नहीं, कांग्रेस जिम्मेदार” | गुजरात निकाय चुनाव 20261
- अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती (कलवारी)। भीषण गर्मी और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच कलवारी क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर इन दिनों उपभोक्ताओं के सब्र का इम्तिहान लिया जा रहा है। आरोप है कि पंप पर डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद कर्मचारी मनमानी पर उतारू हैं। "तेल नहीं है" का बहाना बनाकर राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों इंतजार कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मनमानी की हद: घंटों इंतजार, फिर भी खाली हाथ स्थानीय लोगों और पंप पर आए ग्राहकों का सीधा आरोप है कि पंप संचालक और कर्मचारी अपनी मर्जी से सप्लाई को नियंत्रित कर रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि जब वे तेल लेने पहुंचते हैं, तो कर्मचारी टालमटोल वाला रवैया अपनाते हैं। कई बार घंटों लाइन में लगने के बाद उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का सवाल: "अगर टैंक में तेल मौजूद है, तो उसे मशीनों तक क्यों नहीं पहुँचाया जा रहा? क्या प्रशासन की नाक के नीचे तेल की किल्लत का कृत्रिम संकट खड़ा किया जा रहा है?" सप्लाई में 'बाधा' या कोई बड़ी साजिश? हैरानी की बात यह है कि एक तरफ जहाँ जिला प्रशासन निर्बाध आपूर्ति के दावे करता है, वहीं कलवारी का यह पंप अपनी अलग ही रफ़्तार से चल रहा है। लोगों का मानना है कि स्टॉक होने के बावजूद सप्लाई रोकना किसी बड़ी लापरवाही या 'ब्लैक मार्केटिंग' की मंशा की ओर इशारा करता है। इस स्थिति से सबसे ज्यादा परेशान वो राहगीर हैं जिन्हें लंबी दूरी तय करनी है और रास्ते में ईंधन खत्म होने के डर से वे इस चिलचिलाती धूप में घंटों रुकने को मजबूर हैं। कार्रवाई की मांग नाराज ग्राहकों और स्थानीय नागरिकों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि: पंप के स्टॉक रजिस्टर और मशीन रीडिंग की तत्काल जांच की जाए। उपभोक्ताओं को परेशान करने वाले कर्मचारियों और संचालक पर कठोर कार्रवाई हो। क्षेत्र में ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण किया जाए। ब्यूरो रिपोर्ट, बस्ती।1
- आज दिनांक 20.04.2026 को दिन में 10:30 बजे थाना घुघली क्षेत्र में यह सूचना प्राप्त हुई कि थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम चौमुखा नौका टोला निवासी दो भाइयों के मध्य मामूली घरेलू विवाद हुआ। जिसमें बड़े भाई द्वारा छोटे भाई पर कैंची से वार किया गया जिससे वह घायल हो गया छोटे भाई को तत्काल पुलिस द्वारा CHC घुघली ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मारने वाला तथा मृतक दोनों सगे भाई हैं तथा नाबालिक हैं प्रकरण में अग्रेत्तर विधिक कार्रवाई प्रचलित है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। उक्त प्रकरण में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गयी बाइट 👇1
- ✍️ #आशुसिंह संतकबीरनगर। जनपद के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में शामिल सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा घोषणा की गई है कि कक्षा 11 (प्रथम वर्ष) की नियमित कक्षाएं आगामी 24 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद संस्थान में नामांकन को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण कराकर सीटें सुनिश्चित कर रहे हैं। विद्यालय की ओर से इस वर्ष भी एक विशेष पहल के तहत 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। प्रबंधन का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए आधुनिक शिक्षण प्रणाली को बढ़ावा देना है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां 2 अप्रैल से ही सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं और प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जो छात्र अभी तक नामांकन नहीं करा सके हैं, वे शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 अप्रैल से कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होंगी, इसलिए समय पर प्रवेश लेना आवश्यक है ताकि छात्र सत्र के पहले दिन से ही अपनी पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के शुरू कर सकें। #liveuponenews2
- सांसद रवि किशन ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात, गोरखपुर एम्स के विस्तार पर चर्चा गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने गुरुवार (16 अप्रैल) को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर गोरखपुर एम्स के द्वितीय चरण के विस्तार का मुद्दा उठाया. इस मुलाकात में उन्होंने एम्स से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की और विस्तार की जरूरत को विस्तार से समझाया.सांसद रवि किशन ने बताया कि उन्होंने एम्स के दूसरे चरण में ट्रामा सेंटर के निर्माण पर विशेष जोर दिया. उनका कहना है कि बढ़ती आबादी और मरीजों की संख्या को देखते हुए यह बेहद जरूरी हो गया है. इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में नई सुविधाएं जोड़ने की भी मांग रखी, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके. रवि किशन उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख दिखाया. मंत्री ने भरोसा दिलाया कि यह सभी मांगें आम लोगों के हित में हैं और इन पर गहन विचार किया जाएगा1
- लोक गायिका नेहा राठौर ने नारी शक्ति अधिनियम के पास न होने पर आंसू बहाने और आरोप लगाने वालों को तगड़ा जवाब दिया है, एक जागरूक नागरिक के रूप में अपनी राय जरुर दें।1