logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भादरवा बीज पर दाता वीर मामाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु जालौर। जिले के कोलर गांव के पास स्थित प्रसिद्ध दाता वीर मामाजी मंदिर में आज भादरवा बीज के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में जालौर जिले सहित आसपास के कई जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने दाता वीर मामाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर के प्रति लोगों में गहरी आस्था देखने को मिली। श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नत पूरी होने का विश्वास है। कई श्रद्धालु अपने जीवन में आए दुख-दर्द दूर होने और मनोकामनाएं पूरी होने की आस्था के चलते हर वर्ष मंदिर पहुंचते हैं। भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की विशेष व्यवस्था भी रखी गई। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा अनुसार चढ़ावे चढ़ाए मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार चढ़ावा अर्पित कर दाता वीर मामाजी का आशीर्वाद लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। भादरवा बीज के इस अवसर पर उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर क्षेत्र में दाता वीर मामाजी के प्रति लोगों की गहरी धार्मिक आस्था को दर्शाया। समाचार नेशन | ब्यूरो चीफ जालौर

9 hrs ago
user_News Samachar Nation jalor
News Samachar Nation jalor
Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
9 hrs ago

भादरवा बीज पर दाता वीर मामाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु जालौर। जिले के कोलर गांव के पास स्थित प्रसिद्ध दाता वीर मामाजी मंदिर में आज भादरवा बीज के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में जालौर जिले सहित आसपास के कई जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने दाता वीर मामाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर के प्रति लोगों में गहरी आस्था देखने को मिली। श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नत पूरी होने का विश्वास है। कई श्रद्धालु अपने जीवन में आए दुख-दर्द दूर होने और मनोकामनाएं पूरी होने की आस्था के चलते हर वर्ष मंदिर पहुंचते हैं। भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की विशेष व्यवस्था भी रखी गई। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा अनुसार चढ़ावे चढ़ाए मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार चढ़ावा अर्पित कर दाता वीर मामाजी का आशीर्वाद लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। भादरवा बीज के इस अवसर पर उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर क्षेत्र में दाता वीर मामाजी के प्रति लोगों की गहरी धार्मिक आस्था को दर्शाया। समाचार नेशन | ब्यूरो चीफ जालौर

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बारिश के अभाव में फसलें सूखने लगीं, किसानों की बढ़ी चिंता सिरोही जिला, भूला गांव: बारिश के अभाव में फसलें सूखने लगीं, किसानों की बढ़ी चिंता सिरोही जिला, भूला गांव: सिरोही जिले के भूला गांव के पिटारी पादर क्षेत्र में लंबे समय से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसलें धीरे-धीरे सूखने लगी हैं। बारिश के इंतजार में किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों के अनुसार, बारिश नहीं होने से खेतों में नमी कम होती जा रही है और कई जगह फसलें मुरझाने लगी हैं। समय पर बारिश नहीं हुई तो फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसानों ने बताया कि उन्होंने मेहनत और खर्च करके फसल बोई थी, लेकिन अब बारिश के अभाव में उनकी मेहनत पर संकट मंडरा रहा है। पिटारी पादर क्षेत्र में किसान आसमान की ओर उम्मीद लगाए बैठे हैं। यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसल उत्पादन प्रभावित होने के साथ किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने तथा आवश्यकता पड़ने पर फसल नुकसान का सर्वे करवाकर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों की अपील: “बारिश नहीं होने से हमारी फसलें खराब होने की कगार पर हैं। प्रशासन हमारी स्थिति को गंभीरता से लेकर जल्द सर्वे करवाए और किसानों को राहत प्रदान करे।”
    1
    बारिश के अभाव में फसलें सूखने लगीं, किसानों की बढ़ी चिंता

सिरोही जिला, भूला गांव:



बारिश के अभाव में फसलें सूखने लगीं, किसानों की बढ़ी चिंता
सिरोही जिला, भूला गांव:
सिरोही जिले के भूला गांव के पिटारी पादर क्षेत्र में लंबे समय से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसलें धीरे-धीरे सूखने लगी हैं। बारिश के इंतजार में किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
किसानों के अनुसार, बारिश नहीं होने से खेतों में नमी कम होती जा रही है और कई जगह फसलें मुरझाने लगी हैं। समय पर बारिश नहीं हुई तो फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसानों ने बताया कि उन्होंने मेहनत और खर्च करके फसल बोई थी, लेकिन अब बारिश के अभाव में उनकी मेहनत पर संकट मंडरा रहा है।
पिटारी पादर क्षेत्र में किसान आसमान की ओर उम्मीद लगाए बैठे हैं। यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसल उत्पादन प्रभावित होने के साथ किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने तथा आवश्यकता पड़ने पर फसल नुकसान का सर्वे करवाकर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
किसानों की अपील:
“बारिश नहीं होने से हमारी फसलें खराब होने की कगार पर हैं। प्रशासन हमारी स्थिति को गंभीरता से लेकर जल्द सर्वे करवाए और किसानों को राहत प्रदान करे।”
    user_Nona Ram
    Nona Ram
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • छोटा रुणीचा धाम (गुमती - पाली) में बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव/बीज के पावन अवसर पर विशाल मेले एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। ​कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं: ​भव्य भजन संध्या: प्रसिद्ध गायक धूल सिंह कडीवाल एवं पार्टी द्वारा बाबा रामदेव जी के भक्तिमय भजनों, हरजस और देशज शैली की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाती हैं। ​विशेष प्रस्तुतियां: गुजरात एवं स्थानीय क्षेत्रों से आए कलाकार (मनोज निंबार्क, राजल बारोत गुजरात) अपनी प्रस्तुतियों से भजन संध्या में भक्ति रस घोलते हैं। ​विशाल मेला: भादवा सुदी बीज के अवसर पर यहाँ बाबा रामदेव जी के दर्शन हेतु दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं, जहाँ धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मेले की रौनक रहती है। ​जय बाबा री!
    4
    छोटा रुणीचा धाम (गुमती - पाली) में बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव/बीज के पावन अवसर पर विशाल मेले एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाता है।
​कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:
​भव्य भजन संध्या: प्रसिद्ध गायक धूल सिंह कडीवाल एवं पार्टी द्वारा बाबा रामदेव जी के भक्तिमय भजनों, हरजस और देशज शैली की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाती हैं।
​विशेष प्रस्तुतियां: गुजरात एवं स्थानीय क्षेत्रों से आए कलाकार (मनोज निंबार्क, राजल बारोत गुजरात) अपनी प्रस्तुतियों से भजन संध्या में भक्ति रस घोलते हैं।
​विशाल मेला: भादवा सुदी बीज के अवसर पर यहाँ बाबा रामदेव जी के दर्शन हेतु दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं, जहाँ धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मेले की रौनक रहती है।
​जय बाबा री!
    user_Deepanshu lakhara
    Deepanshu lakhara
    Nurse पाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • 3:30 29% DB गेम्स : शेयर पाली के शहर के आदर्श नगर स्थित करीब 800 साल पुराने रत्नेश्वर महादेव मंदिर में दानपात्र चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 11 सितंबर की सुबह की बताई जा रही है। मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में एक युवक दानपात्र उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात जानकारी के अनुसार, सुबह एक युवक मंदिर में पहुंचा और मौका देखकर वहां रखा दानपात्र उठाकर फरार हो गया। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पाली के शहर के आदर्श नगर स्थित करीब 800 साल पुराने रत्नेश्वर महादेव मंदिर में दानपात्र चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 11 सितंबर की सुबह की बताई जा रही है। मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में एक युवक दानपात्र उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात जानकारी के अनुसार, सुबह एक युवक मंदिर में पहुंचा और मौका देखकर वहां रखा दानपात्र उठाकर फरार हो गया। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दी। मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने और चोरी हुए दानपात्र को बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    3:30

29%

DB गेम्स

:

शेयर

पाली के शहर के आदर्श नगर स्थित करीब 800 साल पुराने रत्नेश्वर महादेव मंदिर में दानपात्र चोरी होने का मामला सामने आया है।

घटना 11 सितंबर की सुबह की बताई जा रही है। मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में एक युवक दानपात्र उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

जानकारी के अनुसार, सुबह एक युवक मंदिर में पहुंचा और मौका देखकर वहां रखा दानपात्र उठाकर फरार हो गया। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।


पाली के शहर के आदर्श नगर स्थित करीब 800 साल पुराने रत्नेश्वर महादेव मंदिर में दानपात्र चोरी होने का मामला सामने आया है।
घटना 11 सितंबर की सुबह की बताई जा रही है। मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में एक युवक दानपात्र उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
जानकारी के अनुसार, सुबह एक युवक मंदिर में पहुंचा और मौका देखकर वहां रखा दानपात्र उठाकर फरार हो गया। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दी। मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद लोगों में रोष है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने और चोरी हुए दानपात्र को बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • पाली में भाजपा एवं कांग्रेस ने की पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी पाली। नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। शनिवार सुबह कांग्रेस के सभी 59 प्रत्याशियों को कांग्रेस भवन में एकत्रित कर जयपुर की ओर ले जाया गया है। इस दौरान विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा, चुनाव प्रभारी हेमसिंह शेखावत, प्रदीप हिंगड़, हकीम भाई और महबूब टी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस रणनीति को चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस ने अपने पार्षद प्रत्याशियों को एकजुट रखने की कवायद माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा शुक्रवार रात को ही अपने प्रत्याशियों को एकत्रित कर जोधपुर में जैसलमेर रोड पर स्थित एक रिसॉर्ट में ले गई है जहां पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ा बंदी की गई है।
    1
    पाली में भाजपा एवं कांग्रेस ने की पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी
पाली। नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। शनिवार सुबह कांग्रेस के सभी 59 प्रत्याशियों को कांग्रेस भवन में एकत्रित कर जयपुर की ओर  ले जाया गया है। इस दौरान 
विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा, चुनाव प्रभारी हेमसिंह शेखावत, प्रदीप हिंगड़, हकीम भाई और महबूब टी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस रणनीति को  चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस ने अपने पार्षद प्रत्याशियों को एकजुट रखने की कवायद माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा शुक्रवार रात को ही अपने प्रत्याशियों को एकत्रित कर जोधपुर में जैसलमेर रोड पर स्थित एक रिसॉर्ट में ले गई है जहां पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ा बंदी की गई है।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी हनुवंत सिंह सिसोदिया ने बताया पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी हनुवंत सिंह सिसोदिया ने बताया कि गुजरात क्षेत्र से टाइल्स से भरा ट्रेलर लेकर टोंक जिले के मालपुरा तहसील के अक्हताड़ी गांव निवासी 33 वर्षीय कानाराम पुत्र रामकरण जयपुर की ओर जा रहा था। हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने तकनीकी खराबी के कारण ट्रेलर अचानक रुक गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कानाराम उसमें फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। लेकिन दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही ट्रेलर में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त केबिन को हटाकर चालक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में कानाराम को एम्बुलेंस से बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी हनुवंत सिंह सिसोदिया ने बताया
पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी हनुवंत सिंह सिसोदिया ने बताया कि गुजरात क्षेत्र से टाइल्स से भरा ट्रेलर लेकर टोंक जिले के मालपुरा तहसील के अक्हताड़ी गांव निवासी 33 वर्षीय कानाराम पुत्र रामकरण जयपुर की ओर जा रहा था।
हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने तकनीकी खराबी के कारण ट्रेलर अचानक रुक गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कानाराम उसमें फंस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। लेकिन दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही ट्रेलर में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त केबिन को हटाकर चालक को बाहर निकाला।
गंभीर हालत में कानाराम को एम्बुलेंस से बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • गौमाताओं व वन्य जीवो हेतु की मीठे जल की व्यवस्था ( अवाले भरवाए ) 🇹 🇭 🇦 🇳 🇰 🇸𝕗𝕠𝕣 🅗🅔🅻🅿🐄 *🐄 गौमाताओं व वन्य जीवो हेतु की मीठे जल की व्यवस्था ( अवाले भरवाए )💧* *🗓️ 11 सिंतबर 2026 को* *🌼 अमावस्या के अवसर पर 🌼* *🐄 गौमाताओं व वन्य प्राणीयों हेतु आप सभी के सहयोग से जल की व्यवस्था की कई जगह अवाले भरवाए 🙂* *👉🏻 आप सभी भामाशाहों , दानवीरों , गौभक्तों के सहयोग से ये सेवा पिछले चार महीनों से प्रतिदिन की जा रही है आगे भी जारी रहेगी आप सभी का धन्यवाद और आभार🙏🏻* *🚩 गौ सेवार्थ मिशन टीम पाली 🚩 ☎️ 7073274011 फोन पे , गूगल पे , पेटियम 🐍 सांप पकड़ने वाले महावीर जैन पाली*
    1
    गौमाताओं व वन्य जीवो हेतु की मीठे जल की व्यवस्था  ( अवाले भरवाए )
🇹 🇭 🇦 🇳 🇰 🇸𝕗𝕠𝕣 🅗🅔🅻🅿🐄
*🐄 गौमाताओं व वन्य जीवो हेतु की मीठे जल की व्यवस्था  ( अवाले भरवाए )💧* 
*🗓️ 11 सिंतबर 2026 को*
*🌼 अमावस्या के अवसर पर 🌼*
*🐄 गौमाताओं व वन्य प्राणीयों हेतु आप सभी के सहयोग से जल की व्यवस्था की कई जगह अवाले भरवाए 🙂*
*👉🏻 आप सभी भामाशाहों , दानवीरों , गौभक्तों के सहयोग से ये सेवा पिछले चार महीनों से प्रतिदिन की जा रही है आगे भी जारी रहेगी आप सभी का धन्यवाद और आभार🙏🏻*
*🚩  गौ सेवार्थ मिशन टीम पाली 🚩 ☎️ 7073274011 फोन पे , गूगल पे , पेटियम 🐍 सांप पकड़ने वाले महावीर जैन पाली*
    user_Divya jain
    Divya jain
    पाली, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • पाली-सोजत बाइपास पर दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, आग में जिंदा जला चालक पाली। पाली-सोजत बाइपास पर 72 फुट बालाजी के पास रविवार को दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चालक उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर दमकल और ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और ट्रेलर चालक के शव को बाहर निकाला गया। शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे में ट्रेलर का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    2
    पाली-सोजत बाइपास पर दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, आग में जिंदा जला चालक

पाली। पाली-सोजत बाइपास पर 72 फुट बालाजी के पास रविवार को दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चालक उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर दमकल और ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और ट्रेलर चालक के शव को बाहर निकाला गया। शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
हादसे में ट्रेलर का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.