Shuru
Apke Nagar Ki App…
Vishnu Singh
More news from Bihar and nearby areas
- दरभंगा बहादुर पूर प्रखंड का सिमरा नेहालपुर पंचायत जहाँ कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है लोगो का बर्षो पुराना आशियाना को तोरा गया1
- दरभंगा। कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक के पास रविवार को जमीन विवाद को लेकर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। कोर्ट के आदेश पर दखल कब्जा खाली कराने पहुंची पुलिस को आखिरकार बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि उक्त जमीन पर पिछले लगभग 50 वर्षों से प्रथम पक्ष के जगरनाथ प्रसाद अपने परिवार के साथ खपरैल मकान में रह रहे हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के सुदीप सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने यह जमीन खरीद ली है और इसको लेकर मामला वर्षों से न्यायालय में लंबित था, जिस पर अब फैसला आ चुका है। दूसरे पक्ष का कहना है कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ही पुलिस और न्यायालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, ताकि जमीन को खाली कराया जा सके। दूसरा पक्ष: कोर्ट का आदेश दिखाकर जमीन पर अपना अधिकार जता रहा है और कब्जा खाली कराने की मांग कर रहा है। प्रथम पक्ष: उनका कहना है कि जमीन उन्होंने न तो बेची है और न ही उनके परिवार ने। आरोप है कि कुछ कागजों पर जबरन साइन करवाकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। प्रथम पक्ष ने यह भी दावा किया कि दूसरा पक्ष पहले उनके यहां किराएदार था और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ जब पुलिस ने कब्जा खाली कराने की बात कही तो प्रथम पक्ष की महिलाओं ने विरोध में अपने शरीर पर केरोसीन तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी घटना को टाल दिया। प्रथम पक्ष ने आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश में स्पष्ट रूप से यह उल्लेख नहीं है कि किस खेसरा नंबर और चौहद्दी की जमीन खाली करानी है। इसी कारण वे आदेश को अधूरा बताते हुए कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। दोपहर 12 बजे से शुरू हुई कार्रवाई शाम 4 बजे तक चला विवाद अंततः पुलिस और न्यायालय के अधिकारी लौटे वापस फिलहाल मामला और ज्यादा उलझता दिख रहा है। प्रशासन के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती है—कानूनी आदेश का पालन भी हो और किसी तरह की अप्रिय घटना भी न हो।1
- किसी के प्यारे-प्यारे बाल, किसी के न्यारे-न्यारे चाल… दिल तो बस मुस्कुरा ही देता है। ✨😊 Hashtags: #pyare_bal #nyari_chal #cute_style #dilkibaat #lovelylook #smile #reels #shortvideo #facebookreels #trendingreels1
- Post by Sandeep Kumar Mishra1
- मधुबनी में नशा मुक्ति को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक अभियान की शुरुआत कर दी है। सोमवार को समाहरणालय से जुड़े इस अभियान के तहत शहर के शंकर चौक से समाहरणालय परिसर तक एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। 📢 अपील बिहार में शराब का व्यापार और सेवन पूर्णतः अवैध है। इससे संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 15545, 18003456268 या जिला नियंत्रण कक्ष 06276-222576 पर दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1
- समस्तीपुर में भाजपा दक्षिणी मंडल कमेटी की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज सरायरंजन के गंगापुर में जन संवाद कर महिलाओं को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल कुमार के आवासीय परिसर में हुआ, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं भाजपा महादलित प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक सारिका चौधरी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल है। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इस मौके पर भाजपा दक्षिणी मंडल के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, जिला मंत्री मनोज सिंह, उपाध्यक्ष वीणा साह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमरेश साहु, पूजा सिंह, राजकुमार पंडित और दिलीप सिंह कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by Sandeep Kumar Mishra1
- बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर डीएम एसपी ने दी श्रधांजलि।1
- समस्तीपुर पहुंचे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आज जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर पंचायत स्तर की समस्याओं और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। कर्पूरी सभा कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंड व पंचायतों से आए जन प्रतिनिधियों व जिला परिषद मौजूद रहे। संवाद कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने विकास कार्यों में आ रही दिक्कतों, संसाधनों की कमी और प्रशासनिक स्तर की चुनौतियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। इसके साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियों और रणनीति पर भी चर्चा की गई। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार पंचायत स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है। कार्यक्रम की शुरुआत में जनप्रतिनिधियों ने मंत्री दीपक प्रकाश का मिथिला परंपरा के अनुसार पाग और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।1