हरियाणा उदय अभियान के तहत होने वाली हाफ मैराथन के लिए डीसी अनुपमा अंजली ने ली बैठक हरियाणा उदय अभियान के तहत होने वाली हाफ मैराथन के लिए डीसी अनुपमा अंजली ने ली बैठक हर घर तिरंगा होगी राज्य स्तरीय हाफ मैराथन की थीम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मचान से दिखाएंगे धावकों को हरी झंडी अब आईटीआई गेट की बजाए नूनी शेखपुरा-सेक्टर मोड़ पर होगा हाफ मैराथन का स्टार्टिंग प्वाइंट नारनौल, 3 अगस्त। नारनौल शहर में हरियाणा उदय एवं कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत 9 अगस्त को सुबह 7 बजे होने वाली हाफ मैराथन दौड़ की थीम हर घर तिरंगा होगी। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। अब हाफ मैराथन का स्टार्टिंग पॉइंट आईटीआई की बजाए नूनी शेखपुरा-सेक्टर मोड़ होगा। यह जानकारी उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सोमवार को कम्युनिटी पुलिसिंग एंड आउटरीच अभियान के विशेष अधिकारी पंकज नैन (आईपीएस) के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद थे। इसके बाद उपायुक्त ने नारनौल महेंद्रगढ़ रोड पर मुख्यमंत्री के लिए नूनी शेखपुरा मोड़ के नजदीक बनाए जाने वाले विशेष मंच की तैयारी को लेकर मौके का जायजा लिया। डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम का शुभारंभ एक विशेष मंच (मचान) पर चढ़कर करेंगे। इस मचान के साथ ही कलाकारों के लिए तथा प्रेस के लिए अलग से मंच बनाए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के संकल्प को लेकर हजारों नागरिक एक साथ दौड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस पूरे रूट पर सौंदर्यीकरण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। दीवारों पर नशामुक्त हरियाणा से संबंधित स्लोगन लिखे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक जन भागीदारी पर जोर दिया गया है। पुलिस प्रशासन, खेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वय से रूट चयन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और प्रतिभागियों के पंजीकरण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। ------------------------- 10 किलोमीटर की दौड़ जीतने वाले महिला व पुरुष प्रतिभागियों के लिए एक-एक लाख रुपए का पहला इनाम उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि 10 किलोमीटर की दौड़ जीतने वाले महिला व पुरुष प्रतिभागियों के लिए एक-एक लाख रुपए का पहला इनाम रखा गया है। दूसरे स्थान पर रहने वाले धावक को 50-50 हजार और तीसरे स्थान वाले को 25-25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 5 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेने वाले हर प्रतिभागी का हौसला बढ़ाने के लिए मेडल दिया जाएगा, जबकि इसमें पहले तीन स्थानों पर आने वाले विजेताओं को मुख्यमंत्री स्वयं ट्रॉफी देकर सम्मानित करेंगे।

- बेलगाम बेसहारा पशु बने जानलेवा, कैटल फ्री दादरी अभियान कागजों में सिमटा गांधीनगर के समीप स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर1
- हरियाणा की 50 बड़ी तमाम खबरें सिर्फ एक ही वीडियो में देखें सिर्फ 10 मिनट में1
- 🔥 राम मंदिर विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम! रोहतक के संत बोले— "पप्पू यादव माफी मांगें, नहीं तो होगा उग्र विरोध" 🚨 संत समाज का बड़ा अल्टीमेटम! संसद में पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन पर रोहतक में तीखी प्रतिक्रिया 🔥 राम मंदिर विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम! रोहतक के संत बोले— "पप्पू यादव माफी मांगें, नहीं तो होगा उग्र विरोध" 🚨 संत समाज का बड़ा अल्टीमेटम! संसद में पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन पर रोहतक में तीखी प्रतिक्रिया ⚠️ संसद में भगवा पहनकर प्रदर्शन के बाद बढ़ा विवाद, रोहतक के संतों ने दी आंदोलन की चेतावनी1
- भिवानी पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रांज मेडल विजेता यशवीर सिंह #bhiwani #viral #reels #cwg2026 #yashveersingh भिवानी पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रांज मेडल विजेता यशवीर सिंह #bhiwani #viral #reels #cwg2026 #yashveersingh1
- HESL चुनाव से पहले बड़ा धमाका! 🚨 फाइनल वोटिंग लिस्ट जारी... लेकिन सवाल भी बड़े खड़े हो गए हैं! 🚨 📌 भिवानी में 3465 वोट डिलीट! 📌 अब कुल मतदाता सिर्फ 3732! 📌 कॉलेजियम 8 से घटकर सिर्फ 3! आखिर यह सब कैसे हुआ? क्या यह सिर्फ एक सामान्य प्रक्रिया है, या इसके पीछे कोई बड़ा कारण है? ⚠️ अगर आपने वोट देने की तैयारी की है, तो अभी अपनी वोटर लिस्ट जरूर चेक करें। कहीं आपका नाम भी बिना जानकारी के हट तो नहीं गया? 🎥 Fouji News 24 लेकर आया है दस्तावेज़ों के साथ पूरी रिपोर्ट। वीडियो देखें, तथ्य जानें और अपनी राय जरूर दें।1
- कब मानी जाएंगी PWD कर्मचारियों की मांगें? दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे मैकेनिकल वर्कर्स1
- #जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण भिवानी के अधिकार मित्र बेद प्रकाश भारतीय ने पर्यावरण संरक्षण और पौधा रोपण की शपथ दिलवाई #जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण भिवानी के अधिकार मित्र बेद प्रकाश भारतीय ने पर्यावरण संरक्षण और पौधा रोपण की शपथ दिलवाई1
- आर्मी जवान की पत्नी की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने लगाए दहेज हत्या के आरोप आर्मी जवान की पत्नी की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने लगाए दहेज हत्या के आरोप झुंझुनूं: जिले के सुलताना थाना क्षेत्र के किठाना गांव में 26 वर्षीय प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रियंका का शव फंदे से लटका मिला। उसके पति टेकचंद इंडियन आर्मी में कार्यरत हैं। दंपती के दो बेटे हैं, जिनमें एक 3 साल और दूसरा 2 महीने का है। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है, जबकि घरडाना खुर्द निवासी पीहर पक्ष का आरोप है कि प्रियंका की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। सूचना पर सुलताना थाना प्रभारी रामनिवास अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।1