वीरता, उत्कृष्ट सेवा और समर्पण का सम्मान... रुस्तमजी पुरस्कार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रवींद्र भवन में आयोजित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार वितरण समारोह में वर्ष 2019-20 एवं 2021-22 के अंतर्गत परम विशिष्ट, अति विशिष्ट एवं विशिष्ट श्रेणी के पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियान एवं साइबर अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने पुलिस बल के आधुनिकीकरण, बेहतर संसाधनों, कार्य सुविधाओं एवं बड़े स्तर पर भर्ती के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने के.एफ. रुस्तमजी की स्मृति को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित अनुशासन, उत्कृष्ट कार्य संस्कृति एवं पेशेवर पुलिसिंग की परंपराएं आज भी पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि “के.एफ. रुस्तमजी पुलिस पुरस्कार” साहस, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है। समारोह में उत्कृष्ट पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान एवं साइबर अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
वीरता, उत्कृष्ट सेवा और समर्पण का सम्मान... रुस्तमजी पुरस्कार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रवींद्र भवन में आयोजित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार वितरण समारोह में वर्ष 2019-20 एवं 2021-22 के अंतर्गत परम विशिष्ट, अति विशिष्ट एवं विशिष्ट श्रेणी के पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियान एवं साइबर अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने पुलिस बल के आधुनिकीकरण, बेहतर संसाधनों, कार्य सुविधाओं एवं बड़े स्तर पर भर्ती के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने के.एफ. रुस्तमजी की स्मृति को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित अनुशासन, उत्कृष्ट कार्य संस्कृति एवं पेशेवर पुलिसिंग की परंपराएं आज भी पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि “के.एफ. रुस्तमजी पुलिस पुरस्कार” साहस, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है। समारोह में उत्कृष्ट पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान एवं साइबर अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के सुपुत्र व पुत्रवधू के विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवदंपति को सुखद दाम्पत्य जीवन और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए परिवार की खुशियां साझा कीं।4
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेलेअवैध कब्जों पर चला पीला पंजा मुख्य मार्गों से हटवाए गए टिन-शेड और पक्के निर्माण अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा मुख्य मार्गों से हटवाए गए टिन-शेड और पक्के निर्माण बाजना। कस्बे में लंबे समय से सड़कों को घेरकर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आखिरकार प्रशासन का डंडा चल गया है। सोमवार को नगर पंचायत और तहसील प्रशासन की टीम ने कस्बे के मुख्य व्यापारिक मार्गों पर सघन 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' चलाया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते संकरी हो चुकी सड़कें अपने पुराने स्वरूप में नजर आने लगीं। सड़कों पर बढ़ते अवैध कब्जे और उससे आम जनता को होने वाली परेशानियों को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही थी। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर सड़कों की पैमाइश कराई और तत्काल प्रभाव से अवैध निर्माणों को हटाना शुरू कर दिया। मामले को लेकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कस्बे के विकास और सुगम यातायात के लिए अतिक्रमण हटाना अनिवार्य हो गया था। उन्होंने कहा सड़कों पर किए गए किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज केवल शुरुआत है, यह अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा। यदि कोई दुकानदार या व्यक्ति दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ भारी अर्थदंड जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। कस्बे की सड़कों को उनके सरकारी नक्शे के अनुसार पूरी चौड़ाई में बहाल करना हमारा लक्ष्य है। ताकि में रोड पर जाम की हालत कम हो सके।4
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान मध्य प्रदेश: डिलीवरी नाम पर 'बड़ा खेल', लाखों का फर्जी बिल!औ1
- आगासौद ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव श्री पाल राय अर्धनग्न हो कर बैठे धरने पर। खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,,,,, बीना। जनपद कार्यालय के बाहर अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे पंचायत सचिव, जिला सीईओ के आदेश का किया विरोध। बीना। आगासौद ग्राम पंचायत में पदस्थ पंचायत सचिव श्रीपाल राय सोमवार को जनपद कार्यालय परिसर में अर्धनग्न होकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ द्वारा किए गए निलंबन आदेश का विरोध करते हुए अधिकारियों पर मनमानी करने के आरोप लगाए। करीब दो घंटे तक तेज धूप में बैठे सचिव को बाद में जनपद अध्यक्ष के आश्वासन के बाद धरना समाप्त करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव श्रीपाल राय को 4 नवंबर 2024 को सीईओ द्वारा आगासौद ग्राम पंचायत से हटाकर जनपद कार्यालय में अटैच कर दिया गया था। इसके लगभग एक वर्ष बाद 7 नवंबर 2025 को उन्हें बेलई पंचायत का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। इसके बाद 19 जनवरी 2026 को जिला पंचायत सीईओ ने बेलई पंचायत के साथ-साथ धनोरा पंचायत का अतिरिक्त चार्ज भी उन्हें दे दिया। बताया जा रहा है कि एक साथ दो पंचायतों का प्रभार मिलने के बाद श्रीपाल राय धनोरा पंचायत नहीं पहुंचे। इस मामले को लेकर 8 मई को जिला पंचायत सीईओ द्वारा उन्हें निलंबित कर दिया गया। निलंबन आदेश से नाराज पंचायत सचिव सोमवार सुबह करीब 11 बजे जनपद कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे वह अर्धनग्न होकर जनपद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। तेज धूप में बैठे सचिव ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से आदेश जारी किए जा रहे हैं। धरने के दौरान श्रीपाल राय ने कहा कि धनोरा पंचायत में रोजगार सहायक गोविंद अहिरवार को चार्ज दिया जा सकता था, जैसा अन्य पंचायतों में किया गया, लेकिन अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया और उन्हें जानबूझकर परेशान किया गया। मामले की जानकारी लगने पर जनपद अध्यक्ष उषा राय जनपद कार्यालय पहुंचीं और पंचायत सचिव से चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले को लेकर कलेक्टर से बातचीत की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद पंचायत सचिव ने धरना समाप्त कर दिया। रिपोर्ट, हरिकृष्ण सोनी एडिटर इन चीफ, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला सागर।1
- लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत जेपी पावर प्लांट एवं फिलाई एस की मनमानी के विरोध में किसानों-मजदूरों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, रोजगार, शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे उठाए जेपी पावर प्लांट एवं फिलाई एस की कथित मनमानी के विरोध में किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में किसानों और मजदूरों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 11 सूत्रीय मांगें रखी गईं, जिनमें क्षेत्र के युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में उद्योगों के संचालन से स्थानीय लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि प्रदूषण और अन्य समस्याओं का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है। किसान मजदूर महासंघ ने प्रशासन से मांग की कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाए और उद्योग प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर निगरानी रखी जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से सुरेंद्र सिंह दांगी, सत्येंद्र सिंह, शुभम सिंह ठाकुर, पुष्पेंद्र ठाकुर, चंद्रभान ठाकुर, बिहारी जोध, बृजेंद्र सिंह, दीपेश ठाकुर, वीरेंद्र सिरचोपी, सोहेल खान, कृष्णकांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत जेपी पावर प्लांट एवं फिलाई एस की मनमानी के विरोध में किसानों-मजदूरों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, रोजगार, शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे उठाए जेपी पावर प्लांट एवं फिलाई एस की कथित मनमानी के विरोध में किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में किसानों और मजदूरों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 11 सूत्रीय मांगें रखी गईं, जिनमें क्षेत्र के युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में उद्योगों के संचालन से स्थानीय लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि प्रदूषण और अन्य समस्याओं का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है। किसान मजदूर महासंघ ने प्रशासन से मांग की कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाए और उद्योग प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर निगरानी रखी जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से सुरेंद्र सिंह दांगी, सत्येंद्र सिंह, शुभम सिंह ठाकुर, पुष्पेंद्र ठाकुर, चंद्रभान ठाकुर, बिहारी जोध, बृजेंद्र सिंह, दीपेश ठाकुर, वीरेंद्र सिरचोपी, सोहेल खान, कृष्णकांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- सागर के बीना में खुरई-खिमलासा मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर एक तेज़ रफ़्तार कार ने गेट तोड़ दिया, जब एक मालगाड़ी आ रही थी। इस घटना के कारण फाटक के दोनों ओर लगभग दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे धूप में राहगीर और यात्री परेशान हुए। रेलवे सुरक्षा बल ने कार जब्त कर कार्रवाई शुरू की और फाटक की मरम्मत के बाद ही यातायात सामान्य हो सका।1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के बेटे केसरी नंदन और प्रेरणा के विवाह समारोह में भाग लिया। उन्होंने नवदंपति को सुखद दाम्पत्य जीवन और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।4
- मध्य प्रदेश के विदिशा में एक महिला ने वीर सिंह नाम के व्यक्ति पर 3 साल से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पति को जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप रहने पर मजबूर करता था। स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।2