लखीमपुर कचहरी में फायरिंग चाचा ने भतीजे को मारी गोली लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर जहां सिविल कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। लखीमपुर कचहरी में फायरिंग चाचा ने भतीजे को मारी गोली लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर जहां सिविल कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते अधिवक्ता जे.के. राज ने अपने ही सगे भतीजे, जो पेशे से वकील हैं उसको को गोली मार दी। गोली भतीजे की पीठ में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कचहरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग मौके पर पहुंचीं । और पूरे घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद दोनों अधिकारी घायल वकील को देखने के लिए ओयल स्थित जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गईं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे विवाद के कारणों को खंगाला जा रहा है।
लखीमपुर कचहरी में फायरिंग चाचा ने भतीजे को मारी गोली लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर जहां सिविल कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। लखीमपुर कचहरी में फायरिंग चाचा ने भतीजे को मारी गोली लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर जहां सिविल कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते अधिवक्ता जे.के. राज ने अपने ही सगे भतीजे, जो पेशे से वकील हैं उसको को गोली मार दी। गोली भतीजे की पीठ में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कचहरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग मौके पर पहुंचीं । और पूरे घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद दोनों अधिकारी घायल वकील को देखने के लिए ओयल स्थित जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गईं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे विवाद के कारणों को खंगाला जा रहा है।
- लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने महिलाओं को घेर लिया और उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूंसे व लाठियों से बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तेजी से चर्चा में स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि विवाद जमीन कब्जे को लेकर था, जो पहले से चल रहा था और उसी ने हिंसक रूप ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- लखीमपुर खीरी के सिविल कोर्ट परिसर में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों के अधिवक्ताओं के बीच मारपीट के दौरान फायरिंग हो गई। आरोप है कि अधिवक्ता चाचा ने अपने सगे अधिवक्ता भतीजे को गोली मार दी, जो उसकी पीठ में लगी। गंभीर रूप से घायल भतीजे को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,उपचार के बाद हालत नाजुक होने से लखनऊ रेफर किया गया जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद कचहरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही DM, SP सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते यह घटना हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- ASTv24 digital शाहिद लखाही जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री मथुरा प्रसाद जी ने परिसर में हुई गोलीबारी के सिलसिले में पुलिस व प्रशासन पर उठाए सवाल*1
- *पारिवारिक विवाद में चली गोली, प्रशासन अलर्ट : डीएम-एसपी ने मौके से अस्पताल तक संभाली कमान* *घायल अधिवक्ता लखनऊ रेफर, एएलएस एंबुलेंस से कराया रवाना; जांच तेज* लखीमपुर खीरी, 06 अप्रैल। पारिवारिक विवाद में अधिवक्ता द्वारा अपने ही भतीजे को गोली मारने की घटना से सोमवार को जिले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हरकत में आ गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी (पूर्वी) पवन गौतम एवं सीओ सिटी विवेक तिवारी भी मौजूद रहे। डीएम-एसपी ने प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और पुलिस टीम को निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारी जिला चिकित्सालय ओयल पहुंचीं, जहां घायल अधिवक्ता का इलाज चल रहा था। डीएम ने चिकित्सकों से उपचार की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान सीएमएस डॉ.आरके कोली ने बताया कि घायल को सीने के निचले हिस्से में गोली लगी है और हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। डीएम-एसपी ने अपनी मौजूदगी में एएलएस एंबुलेंस के जरिए घायल को लखनऊ रवाना कराया और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश, आरोपी की तलाश में टीमें गठित* प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि घटना के प्रत्येक पहलू की गहन जांच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- पलिया (लखीमपुर खीरी)। पलिया-दुधवा रोड पर स्थित पाॅम रिसोर्ट के आसपास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशाल कोबरा निकल आया। कोबरा को देख लोगों में दहशत फैल गयी। सूचना मिलते ही दुधवा नेशनल पार्क की टीम मौके पर पहुंची। दुधवा की सोसियोलोजिस्ट नजरुन निशा ने टीम के साथ सावधानीपूर्वक कोबरा का रेस्क्यू किया। काफी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही और सभी राहत की सांस लेते नजर आए। रेस्क्यू के बाद टीम द्वारा कोबरा को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि इस प्रकार के वन्यजीव दिखने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते सुरक्षित कार्रवाई की जा सके।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही ब्रेकिंग खबर सिधौली: खबर सिधौली पावर हाउस से एक लाइनमैन का हेल्पर लाइन ठीक करने के लिए चढ़ा हुआ था अचानक से बिजली आ गई और उसकी तुरंत मौत हो गई वीडियो में देख सकते हैं आप किस तरीके से दर्दनाक मौत हुई है1
- लखीमपुर खीरी के सिविल कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी। इस घटना में घायल अधिवक्ता जितेंद्र राज पुत्र राम अवतार राज को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना से पहले दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान जंजीर, हेलमेट और ईंट-पत्थरों से हमला किया गया, जिसमें एक अधिवक्ता का सिर फूट गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आखिरकार फायरिंग तक नौबत पहुंच गई। इस पूरे घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कचहरी जैसे संवेदनशील परिसर में आखिर असलहे कैसे पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी में अवैध हथियार से फायरिंग की बात सामने आ रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गए हैं। वहीं दूसरी ओर, जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं भी कटघरे में हैं। मेडिकल कॉलेज के अधीन होने के बावजूद अस्पताल में आईसीयू जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बताया जा रहा है। सीटी स्कैन जैसी जरूरी जांच सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते गंभीर मरीजों को तत्काल लखनऊ रेफर करना पड़ रहा है। घायल अधिवक्ता को भी गंभीर हालत में रेफर किए जाने से यह साफ हो गया है कि जिला अस्पताल अब केवल रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। इस घटना ने न केवल कानून व्यवस्था बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति को भी उजागर कर दिया है।1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1