चका प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबलों में अंजना और बसगीत ने मारी बाजी उतराव। प्रयागराज के चका क्षेत्र में आयोजित चका प्रीमियर लीग का शुभारंभ उत्साह और जोश के साथ हुआ, जहां स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए दोनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। अंजना और दायमगंज के बीच खेले गए पहले मुकाबले में अंजना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दूसरे मुकाबले में बसगीत और तेलियातारा की टीम आमने-सामने रहीं, जिसमें बसगीत ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य जिला पंचायत मनोज कुमार यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भावी प्रत्याशी सदस्य जिला पंचायत वार्ड नंबर 4 सैदाबाद अरुण कुमार विश्वास मौजूद रहे। इस अवसर पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद बदरूज्जमा (अधिवक्ता उच्च न्यायालय) एवं पत्रकार महेंद्र कुमार कुशवाहा के द्वारा प्रदान किया गया। मैच का सफल संचालन कमेंटेटर अश्वनी कुमार जायसवाल और मोहम्मद अंसार ने बखूबी किया, जिनकी कमेंट्री ने दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया। वहीं अंपायरिंग की जिम्मेदारी मोहम्मद आरिफ़ और मोहम्मद इरफान ने निभाई। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मोहम्मद इस्माइल अंसारी, मोहम्मद नसीम, सुनील कुमार (प्रधान चका), सद्दाम हुसैन, रमेश कुमार (प्रधान पयागीपुर), लल्लू वर्मा (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), मोहम्मद हादी अंसारी (प्रधान अंजना), मोहम्मद नवाब मंसूरी, मोहम्मद इफ्तेखार, हसीब, हकीम सुधीर कुमार शर्मा, इंजीनियर नसरे आलम, मोहम्मद शुऐब उर्फ छोटू, मोहम्मद फैज, फिरदौस, इस्तियाक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच मिला और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि आगे भी ऐसे आयोजन लगातार कराए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा मिल सके।
चका प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबलों में अंजना और बसगीत ने मारी बाजी उतराव। प्रयागराज के चका क्षेत्र में आयोजित चका प्रीमियर लीग का शुभारंभ उत्साह और जोश के साथ हुआ, जहां स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए दोनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। अंजना और दायमगंज के बीच खेले गए पहले मुकाबले में अंजना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दूसरे मुकाबले में बसगीत और तेलियातारा की टीम आमने-सामने रहीं, जिसमें बसगीत ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य जिला पंचायत मनोज कुमार यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भावी प्रत्याशी सदस्य जिला पंचायत वार्ड नंबर 4 सैदाबाद अरुण कुमार विश्वास मौजूद रहे। इस अवसर पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद बदरूज्जमा (अधिवक्ता
उच्च न्यायालय) एवं पत्रकार महेंद्र कुमार कुशवाहा के द्वारा प्रदान किया गया। मैच का सफल संचालन कमेंटेटर अश्वनी कुमार जायसवाल और मोहम्मद अंसार ने बखूबी किया, जिनकी कमेंट्री ने दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया। वहीं अंपायरिंग की जिम्मेदारी मोहम्मद आरिफ़ और मोहम्मद इरफान ने निभाई। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मोहम्मद इस्माइल अंसारी, मोहम्मद नसीम, सुनील कुमार (प्रधान चका), सद्दाम हुसैन, रमेश कुमार (प्रधान पयागीपुर), लल्लू वर्मा (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), मोहम्मद हादी अंसारी (प्रधान अंजना), मोहम्मद नवाब मंसूरी, मोहम्मद इफ्तेखार, हसीब, हकीम सुधीर कुमार शर्मा, इंजीनियर नसरे आलम, मोहम्मद शुऐब उर्फ छोटू, मोहम्मद फैज, फिरदौस, इस्तियाक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच मिला और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि आगे भी ऐसे आयोजन लगातार कराए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा मिल सके।
- Post by Afzal pathan patrakaar1
- लोहागरा स्थित एनटीपीसी परियोजना में कार्यरत मजदूरों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में एकत्रित हुए श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया मजदूरों का कहना है कि वे लंबे समय से 12 घंटे की ड्यूटी करने को मजबूर हैं जबकि श्रम कानूनों के अनुसार 8 घंटे की कार्य अवधि निश्चित है।2
- आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबासाहेब डॉo भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी, क्षेत्रीय अभिलेखागार वाराणसी एवं विजडम विंग्स पब्लिक स्कूल, ज्ञानपुर, भदोही के संयुक्त तत्वावधान में भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जीवन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी, पुरातत्व उत्खनन अवशेष की प्रदर्शनी एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री नेहा सिंह,असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स एवं अरविन्द सरोज असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेहा सिंह ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री राम नारायण यादव एवं डॉ. बसंत कुमार यादव (डेंटल सर्जन) ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक एवं संवैधानिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर राजीव रंजन ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। विभाग के कर्मचारी मिथुन, प्रिंस, उमाशंकर, अंकित पाल, प्रदीप, एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख, चित्र एवं दस्तावेज प्रदर्शित किए गए, जिन्हें छात्रों एवं आगंतुकों ने बड़े उत्साहपूर्वक देखा और सराहा।4
- Post by Rajesh Tiwari1
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- Post by B Republic News1
- आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबासाहेब डॉo भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी, क्षेत्रीय अभिलेखागार वाराणसी एवं विजडम विंग्स पब्लिक स्कूल, ज्ञानपुर, भदोही के संयुक्त तत्वावधान में भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जीवन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी, पुरातत्व उत्खनन अवशेष की प्रदर्शनी एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री नेहा सिंह,असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स एवं अरविन्द सरोज असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेहा सिंह ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री राम नारायण यादव एवं डॉ. बसंत कुमार यादव (डेंटल सर्जन) ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक एवं संवैधानिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर राजीव रंजन ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। विभाग के कर्मचारी मिथुन, प्रिंस, उमाशंकर, अंकित पाल, प्रदीप, एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख, चित्र एवं दस्तावेज प्रदर्शित किए गए, जिन्हें छात्रों एवं आगंतुकों ने बड़े उत्साहपूर्वक देखा और सराहा।3
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- Post by Afzal pathan patrakaar1