दतिया:संत रविदास जी की तस्वीर पैरों के पास रखने का आरोप, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल। दतिया:संत रविदास जी की तस्वीर पैरों के पास रखने का आरोप, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल। दतिया। पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वायरल तस्वीर को लेकर संत रविदास जी के अनुयायियों में नाराजगी की बात सामने आ रही है। वायरल फोटो में संत रविदास जी की तस्वीर कथित तौर पर जमीन पर पैरों के पास रखी दिखाई दे रही है। इसी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया पर संत रविदास जी के अपमान का आरोप लगाया जा रहा है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि महापुरुषों और संतों की तस्वीरों के प्रति सम्मान बनाए रखा जाना चाहिए। हालांकि, वायरल तस्वीर कब और किस परिस्थिति में ली गई, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, इस मामले में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया की ओर से तस्वीर को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। तस्वीर की वास्तविक स्थिति और पूरे घटनाक्रम को लेकर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद अब यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
दतिया:संत रविदास जी की तस्वीर पैरों के पास रखने का आरोप, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल। दतिया:संत रविदास जी की तस्वीर पैरों के पास रखने का आरोप, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल। दतिया। पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वायरल तस्वीर को लेकर संत रविदास जी के अनुयायियों में नाराजगी की बात सामने आ रही है। वायरल फोटो में संत रविदास जी की तस्वीर कथित तौर पर जमीन पर पैरों के पास रखी दिखाई दे रही है। इसी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया पर संत रविदास जी के अपमान का आरोप लगाया जा रहा है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि महापुरुषों और संतों की तस्वीरों के प्रति सम्मान बनाए रखा जाना चाहिए। हालांकि, वायरल तस्वीर कब और किस परिस्थिति में ली गई, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, इस मामले में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया की ओर से तस्वीर को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। तस्वीर की वास्तविक स्थिति और पूरे घटनाक्रम को लेकर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद अब यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
- दतिया:ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दतिया में गूंजा भाईचारे का पैगाम, मुस्लिम समाज ने शहर में निकाला जुलूस। दतिया:ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दतिया में गूंजा भाईचारे का पैगाम, मुस्लिम समाज ने शहर में निकाला जुलूस। दतिया। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की योमे पैदाइश यानी ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर दतिया में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पैगंबर साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और इंसानियत का संदेश दिया। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके संदेशों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी इंसानियत को प्रेम, शांति, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का रास्ता दिखाया। समाजजनों ने कहा कि पैगंबर साहब की शिक्षाओं में पड़ोसी के हक को भी विशेष महत्व दिया गया है। पड़ोसी किसी भी धर्म या समुदाय का हो, उसके सुख-दुख में साथ खड़ा होना और जरूरत के समय उसकी मदद करना इंसानियत का तकाजा है। यही संदेश समाज में आपसी सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करता है। जुलूस के दौरान लोगों ने शहर में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ की। समाजजनों ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का संदेश सिर्फ एक समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेम और सद्भाव का संदेश है। जुलूस में मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन, युवा और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्थाएं संभाली गईं और जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा।1
- रक्षाबंधन पर बहनों को जेल में विशेष मुलाकात की सुविधा राज्य शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को उनकी बहनों से मुलाकात एवं रक्षासूत्र बांधने के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा 28 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जेल अधीक्षक दुष्यंत कुमार पगारे ने बताया कि केवल इच्छुक बहनों एवं उनके साथ आने वाले पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर विशेष मुलाकात की अनुमति दी जाएगी। बहनों को राखी के लिए चना-चिरोंजी, मिश्री, फूटा हुआ नारियल तथा कंकू-चावल जेल के अंदर ले जाने की छूट रहेगी। उन्होंने बताया कि बहनों को जेल परिसर के अंदर 15 मिनट तक प्रवेश दिया जाएगा, ताकि वे अपने भाइयों को राखी बांध सकें।1
- रक्षाबंधन पर जिला जेल में बंदियों से बहनों की विशेष मुलाकात जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को अपनी बहनों से मिलने और रक्षासूत्र बंधवाने के लिए विशेष मुलाकात की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बहनों के साथ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी विशेष मुलाकात की अनुमति होगी। इसके लिए पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। उक्त जानकारी जेल अधीक्षक द्वारा मंगलवार शाम 6 बजे दी गई1
- हजरत मोहम्मद पैगंबर के जन्म को ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर गंगा जालिया दरगाह से नयापुरा मदरसा तक समाज जनों का जल्द समारोह निकाला माकडोन। ,ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज जनों का चल समारोह गंगा जलीय दरगाह से प्रारंभ होकर ईदगाह पर जाएगा चल समारोह का जगह-जगह स्वागत किया गया बैंड बाजे के साथ चल समारोह निकाला।1
- “विकास में लापरवाही नहीं चलेगी! शाजापुर की ‘दिशा’ बैठक में सांसद सोलंकी के सख्त निर्देश”1
- *लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बांधी स्नेह और विश्वास से भरी राखियां* *मुख्यमंत्री ने दोहराया प्रदेश की हर बहन की खुशहाली का संकल्प* *महिला सुरक्षा कर्मियों ने भी बांधी राखी* *मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भी भेंट किया लाड़ली बहनों ने* मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उज्जैन 26 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्नेह और विश्वास से भरी राखियाँ बांधी इन राखियों के पवित्र धागों ने जहां भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते को भावुक बनाया, वहीं प्रदेश की हर बहन के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संकल्प को और मजबूत किया रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप लाडली बहना योजना के तहत अतिरिक्त धनराशि देने के लिए ग्वालियर की लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भी भेंट किया ग्वालियर विमानतल पर तैनात सीआईएसएफ की दो महिला सुरक्षा कर्मियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखियां बांधीं तो अत्यंत भावनात्मक दृश्य सामने आया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के माथे पर लाड़ली बहनों ने रोली का तिलक लगाकर राखी बांधी मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया इस आत्मीय क्षण में उन्होंने कहा कि बहन और भाई का रिश्ता केवल एक पर्व तक सीमित नहीं है यह जीवनभर के स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का रिश्ता है राखी का यह पवित्र धागा हमें निरंतर याद दिलाता रहेगा कि मध्यप्रदेश की प्रत्येक बहन उनके परिवार का हिस्सा है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की हर बहन के चेहरे पर मुस्कान हो, बेटियां सुरक्षित रहें आत्मनिर्भर बनें और अपने सपनों को पूरा करते हुए आगे बढ़ें, इसके लिए प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है लाड़ली बहनों के विश्वास और मुख्यमंत्री की आत्मीयता से रक्षाबंधन का यह अवसर स्नेहिल भावनाओं से भर उठा मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ करने आए थे इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ट्रांजिट विजिट पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुंचे थे इस अवसर पर कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल, जीडीए के अध्यक्ष मधुसूदन सिंह भदौरिया महर्षि पतंजलि बोर्ड के अध्यक्ष कौशल शर्मा, नगर निगम सभापति मनोज तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे एयर टर्मिनल पर तैनात महाराष्ट्र निवासी सुश्री रासकर अश्विनी और राजस्थान निवासी सुश्री पूनम यादव इस बार रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं जा पा रही हैं अपनों से दूर होने की कसक उनके मन में थी, लेकिन मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते ही उनकी आंखें नम हो गईं दोनों ने भावुक होकर कहा मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर हमें भाई की कमी महसूस नहीं होने दी1
- सुसनेर: 🚨एक गांव, और उठते सवाल! आखिर क्यों बीमार पड़ रहे हैं लोग?खतरे की घंटी? गांव में 20% आबादी बुखार से पीड़ित, प्रशासन अलर्ट सुसनेर। ग्राम बामनियाखेड़ी में घर-घर में लोग बुखार से पीडीत है। आमतौर पर मरीजो में हाथ पैर दर्द करना व सर्दी खासी जेसे लक्षण होने की बात सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग ने जब कुछ मरीजों के सैंपल लेकर जांच करवाई तो जांच में भी कुछ सामने नहीं आया है। हालत यह है की बाममियाखेड़ी में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जानकारी के मुताबिक पूरे गांव की 2000 से भी अधिक की आबादी है इसमें से 20 प्रतिशत लोग बीमार है। पीड़ित कुछ तो सिविल अस्पताल में पहुंचकर के इलाज करवा रहे हैं तो कुछ झोलाछाप के भरोसे अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। आपको बता दें कि सिविल अस्पताल में पहले ही डॉक्टरों का टोटा है और मौसमी बीमारियों के चलते अस्पताल की ओपीडी पहले ही प्रतिदिन 400 के पार जा रही है स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में बामनियाखेड़ी में आशा कार्यकर्ता व सीएचओ को भेज करके सैंपल भी लिए हैं। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अखिलेश कुमार बागी के अनुसार उन्होंने इसकी जानकारी जिला चिकित्सालय को भेज दी है।1
- शुजालपुर शाही सवारी में फंसी एंबुलेंस 😱 भक्तों ने सेकंडों में बनाया रास्ता1