UIT RGPV कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को लेकर ABVP का मोर्चा, पानी से Wi-Fi और खेल सुविधाओं तक उठाए सवाल UIT RGPV कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को लेकर ABVP का मोर्चा, पानी से Wi-Fi और खेल सुविधाओं तक उठाए सवाल शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा स्थित UIT RGPV कॉलेज शिवपुरी में विद्यार्थियों को हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की कॉलेज इकाई ने संचालक के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निराकरण की मांग उठाई है। छात्रों ने कॉलेज परिसर और Boys Hostel में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। ABVP ने ज्ञापन में सबसे पहले पीने के पानी की समस्या का मुद्दा उठाया। संगठन का कहना है कि कॉलेज परिसर और छात्रावास में पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। खराब पड़े Water Cooler को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए कॉलेज परिसर में स्वच्छ एवं उचित Canteen सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में कैंटीन की सुविधा विद्यार्थियों की दैनिक जरूरतों के अनुरूप होना जरूरी है। Boys Hostel में Wi-Fi सुविधा को लेकर भी ABVP ने नाराजगी जताई। संगठन ने कहा कि इंटरनेट की सुविधा सुचारु नहीं होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। Wi-Fi व्यवस्था को नियमित और प्रभावी बनाने की मांग की गई। ज्ञापन में छात्रावास के कमरों में खराब पड़े पंखे और लाइटों की मरम्मत कराने की मांग भी शामिल है। साथ ही विद्युत व्यवस्था का नियमित निरीक्षण कराने की बात कही गई है, ताकि विद्यार्थियों को असुविधा न हो। विद्यार्थियों ने खेल मैदान की साफ-सफाई और रखरखाव पर भी ध्यान देने की मांग की। ABVP ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पर्याप्त खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग करते हुए विशेष रूप से Cricket Kit, Badminton, Football और Volleyball की सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही। ABVP ने कॉलेज प्रशासन से सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि समस्याओं का समाधान 14 दिन में नहीं हुआ तो संगठन विद्यार्थियों के हित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
UIT RGPV कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को लेकर ABVP का मोर्चा, पानी से Wi-Fi और खेल सुविधाओं तक उठाए सवाल UIT RGPV कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को लेकर ABVP का मोर्चा, पानी से Wi-Fi और खेल सुविधाओं तक उठाए सवाल शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा स्थित UIT RGPV कॉलेज शिवपुरी में विद्यार्थियों को हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की कॉलेज इकाई ने संचालक के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निराकरण की मांग उठाई है। छात्रों ने कॉलेज परिसर और Boys Hostel में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। ABVP ने ज्ञापन में सबसे पहले पीने के पानी की समस्या का मुद्दा उठाया। संगठन का कहना है कि कॉलेज परिसर और छात्रावास में पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। खराब पड़े Water Cooler को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए कॉलेज परिसर में स्वच्छ एवं उचित Canteen सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में कैंटीन की सुविधा विद्यार्थियों की दैनिक जरूरतों के अनुरूप होना जरूरी है। Boys Hostel में Wi-Fi सुविधा को लेकर भी ABVP ने नाराजगी जताई। संगठन ने कहा कि इंटरनेट की सुविधा सुचारु नहीं होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। Wi-Fi व्यवस्था को नियमित और प्रभावी बनाने की मांग की गई। ज्ञापन में छात्रावास के कमरों में खराब पड़े पंखे और लाइटों की मरम्मत कराने की मांग भी शामिल है। साथ ही विद्युत व्यवस्था का नियमित निरीक्षण कराने की बात कही गई है, ताकि विद्यार्थियों को असुविधा न हो। विद्यार्थियों ने खेल मैदान की साफ-सफाई और रखरखाव पर भी ध्यान देने की मांग की। ABVP ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पर्याप्त खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग करते हुए विशेष रूप से Cricket Kit, Badminton, Football और Volleyball की सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही। ABVP ने कॉलेज प्रशासन से सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि समस्याओं का समाधान 14 दिन में नहीं हुआ तो संगठन विद्यार्थियों के हित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
- टेट परीक्षा के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर भिंड में धरने पर बैठे शिक्षक, कांग्रेस युवा नेता ने किया समर्थन टेट परीक्षा के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर भिंड में शिक्षक धरने पर बैठे थे।इस दौरान कांग्रेस युवा नेता भरत चतुर्वेदी ने भी शिक्षकों के बीच पहुंचकर शिक्षकों का समर्थन किया।और पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। वहीं शिक्षकों ने बताया कि कई वर्षों से नोकरी कर रहे हैं लेकिन अब टेट परीक्षा लेकर हमारे साथ गलत दुर्व्यवहार किया जा रहा है1
- भितरवार ब्रेकिंग युवकों की पहचान हुई... कोचिंग के बहार छात्रा के साथ मारपीट करने बाले दोनों युवकों की पहचान पुलिस ने वीडियो के आधार पर कर ली है.. भितरवार ब्रेकिंग युवकों की पहचान हुई... कोचिंग के बहार छात्रा के साथ मारपीट करने बाले दोनों युवकों की पहचान पुलिस ने वीडियो के आधार पर कर ली है..दोनों युवक भितरवार के वार्ड 9 में किराये से निवास कर पढ़ाई कर रहे थे.. युवकों की पहचान खोड़ और लौड़ी निवासी के रूप में हुई है.. फिलहाल दोनों युवक पुलिस की गिरफ्त से बहार है.. #highlightseveryone #bhitarwar #gwalior1
- अंचल के वीर सपूत को, नामक औषधि अंतिम विदाई 10 दिन की बच्ची के अंतिम दर्शन उपरांत किया पंचतत्व में विलीन। अंबाह अंचल के सपूत भारतीय वायु सेना के टेक्निकल में टेक्नीशियन और वर्तमान में जोधपुर में पदस्थ अभय प्रताप सिंह तोमर का जौरा में भीषण सड़क दुर्घटनाओं के दौरान वीरगति होने से देहावसान हुआ सोमवार को उनका पूरे सैनिक सम्मान के साथ पैतृक गांव वीलपुर कुथियाना में अंतिम संस्कार किया गया जहां पर सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों और युवाओं का दर्शन के लिए जमा बड़ा रहा साथी साथ समूचे वातावरण में जय घोषों के साथ अभय प्रताप प्राप्त अमर रहे के नारे गूंजते रहे इस दौरान सलामी देने के लिए एयर फोर्स स्टेशन ग्वालियर से लेफ्टिनेंट अजय बालियान के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया व सशस्त्र सलामी दी गई इस दौरान अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवानिवृत्ति दफेदार धर्मेंद्र सिंह तोमर ने कहा की वीर कभी मरते नहीं वह वीरगति को प्राप्त होते हैं।3
- गुना - पति के खिलाफ FIR के बाद सिंधिया पर भड़कीं पूर्व विधायक ममता मीना, बोलीं- दो-चार केस और करा दो1
- *पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी, शासन और जनता के बीच सेतु की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं - कृषि मंत्री श्री कंषाना* *जनसमस्याओं को सामने लाने से लेकर समाज को सकारात्मक दिशा देने तक पत्रकारिता का महत्वपूर्ण योगदान* *कृषि मंत्री श्री कंषाना ने संभागीय पत्रकार सम्मेलन एवं पत्रकार-समाजसेवी सम्मान समारोह को किया संबोधित* मुरैना, 20 सितम्बर 2026/ मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला इकाई मुरैना द्वारा स्थानीय अग्रवाल सेवा सदन में संभागीय पत्रकार सम्मेलन एवं पत्रकार-समाजसेवी सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से शासन-प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाकर उनके समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों के संप्रेषण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक करने, जनहित के विषयों को सामने लाने और सकारात्मक परिवर्तन के लिए वातावरण तैयार करने का सशक्त माध्यम है। विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में पत्रकार कठिन परिस्थितियों के बीच कार्य करते हुए आमजन से जुड़े विषयों और उनकी समस्याओं को सामने लाते हैं। उनकी यह भूमिका सराहनीय और समाज के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाज की दशा सुधारने और उसे सही दिशा दिखाने में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, जनहित और विकास से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सामने रखकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के कल्याण, सम्मान और उनके हितों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने समाजसेवियों की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि समाजसेवी निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करते हुए मानवता और सामाजिक सरोकारों की मिसाल प्रस्तुत करते हैं। पत्रकारों एवं समाजसेवियों का सम्मान समाज में सेवा, समर्पण और सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरणा का कार्य करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरुण शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि फेडरेशन पत्रकारों के हित, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संभागीय पत्रकार सम्मेलन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट कर उनकी समस्याओं को शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखना तथा उनके निराकरण के लिए सार्थक प्रयास करना है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष, निर्भीक एवं तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के विषयों को सामने लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, सहायक संचालक जनसम्पर्क सुश्री मोनिका माहौर सहित चंबल एवं ग्वालियर संभाग तथा मुरैना जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महासचिव श्री यदुनाथ सिंह तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पुनीत चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव श्रीमती रेणुका राठौर, ग्वालियर-चंबल संभाग प्रभारी श्री संतोष शर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष श्री अवधेश डंडोतिया, संभागीय महासचिव श्री सत्येन्द्र तोमर, वरिष्ठ पत्रकार श्री रामबरन शर्मा, श्री रजनीश दुबे एवं श्री देवेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक एवं जिलाध्यक्ष श्री अमन सक्सेना तथा जिला महामंत्री श्री विनोद सिंह तोमर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राज्य आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर, वरिष्ठ मंच संचालक एवं समाजसेवी डॉ. सुधीर आचार्य ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों तथा उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले समाजसेवियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संभागभर से बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- गौ माता की बदहाली को लेकर अटल चौक पर गोहद में 23 सितंबर को होगा धरना प्रदर्शन गौसेवक सौरभ खटाना ने सोमवार को 6 बजे बताया कि गौ माता की बदहाली और दुर्दशा को लेकर गौसेवकों ने ज्ञापन देकर प्रशासन को अवगत कराया था।कि गायों को गौ शालाओं में भेजने तथा देखभाल करने में लापरवाही होने पर 8 सितंबर को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।लेकिन किसी कारण आंदोलन स्थगित कर दिया गया था।जो 23 सितंबर को 11 बजे से अटल चौक पर गोहद में किया जाएगा।1
- मुक्तिधाम में गूंजा हर-हर महादेव, महाकाल के अभिषेक में उमड़ी आस्था 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में महाभिषेक, विश्व शांति और भाईचारे के लिए श्रद्धालुओं ने की सामूहिक प्रार्थना पोरसा। सोमवार को पोरसा मुक्तिधाम स्थित 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में धार्मिक आस्था का अलग ही रंग देखने को मिला। भगवान महाकाल के महाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के तत्वावधान में आयोजित महाभिषेक में एक सैकड़ा से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान महाकाल का पूजन-अभिषेक कर विश्व शांति, भाईचारे, सद्भाव और सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्रोच्चार के बीच हुआ महाभिषेक सुबह से ही 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पूजन के दौरान भगवान महाकाल को जल, दूध, दही, घी, शहद सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित की गई। मंत्रोच्चार के बीच हुए महाभिषेक में शिवभक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। जैसे ही भगवान महाकाल की आराधना के बीच जयघोष हुआ, पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। व्यक्तिगत नहीं, विश्व कल्याण की भी मांगी प्रार्थना महाभिषेक में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के चरणों में अपनी मनोकामनाएं अर्पित करने के साथ ही विश्व कल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल व्यक्तिगत सुख-समृद्धि तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि इनके माध्यम से समाज में प्रेम, शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश भी पहुंचे। इसी भावना के साथ सामूहिक रूप से विश्व में शांति और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। मुक्तिधाम बना आस्था का केंद्र पोरसा मुक्तिधाम में बने 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। पूजा-अर्चना और अभिषेक के बाद भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। धार्मिक वातावरण और लगातार हो रहे मंत्रोच्चार से मुक्तिधाम परिसर आस्था के केंद्र में बदल गया। ये श्रद्धालु रहे मौजूद आयोजन में डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, महेश पगोरिया, रवि कुमार जिंदल, माधव गांगिल, सुनील सखवार जगदीशगढ़, अरविंद हिंडोलिया, महावीर जैन, नीरज पचौरी, सुधीर कुमार गुप्ता, रमेश चंद्र सिंघल, राकेश कुमार अग्रवाल, सनी सिंह तोमर, अन्नू सिंह कुशवाह सहित एक सैकड़ा से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। संदेश यही रहा कि भगवान महाकाल की आराधना के साथ समाज में शांति, प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत हो तथा विश्व का कल्याण हो।2
- बुढ़वा मंगल कल, पैदल श्रद्धालुओं का आधी रात से ही तांता , दशरथ कुशवाहा मित्र मंडल ने लगाया शीतल पेय जल सेवा अंबाह बुढ़वा मंगल कल है और सोमवार आधी रात से ही पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं तांता लगा हुआ है 552 प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुरैना अंबाह से जाने वाले श्रद्धालुओं यात्रियों के सेवार्थ दशरथ कुशवाहा मित्र मंडल ने पाली के ताल पर, थरा पर मुकेश तोमर, उदयकुमार तोमर ने फलाहार, शीतल पेय जल सेवा की जो सुबह से ही शुरू होकर शाम पांच बजे तक जारी रहेगी1
- पूर्व WWE रेसलर सौरव गुर्जर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप , मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से किया गिरफ्तार डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश पूर्व WWE रेसलर सौरव गुर्जर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप मध्य प्रदेश के डबरा शहर के रहने वाले प्रसिद्ध टीवी अभिनेता व पूर्व WWE रेसलर सौरव गुर्जर को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई हैदराबाद की गाछीबोवली थाना पुलिस की ओर से दर्ज एक संगीन मामले के तहत की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सौरव गुर्जर पर एक 29 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण, मानसिक उत्पीड़न और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए उनकी पहचान सौरव गुर्जर से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और सौरव ने शादी का वादा कर उनके साथ संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि सौरव के कहने पर उन्होंने अमेरिका में अपनी अच्छी-खासी नौकरी छोड़ दी। दोनों अमेरिका और भारत में साथ भी रहे, लेकिन कुछ समय बाद सौरव ने उनसे दूरियां बनानी शुरू कर दीं और उनका नंबर ब्लॉक कर गायब हो गए। लुकआउट नोटिस के तहत मुंबई एयरपोर्ट पर दबोचा महिला की शिकायत पर गाछीबोवली पुलिस ने मामला दर्ज कर सौरव गुर्जर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। 20 सितंबर को जैसे ही सौरव विदेश से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया और हैदराबाद पुलिस को सूचित किया। इसके बाद गाछीबोवली पुलिस की टीम मुंबई पहुंची और सौरव को गिरफ्तार कर हैदराबाद ले गई। अदालत में पेश किए जाने के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि सौरव गुर्जर स्टार प्लस के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए थे। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ और अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध रेसलिंग लीग WWE में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। डबरा के स्थानीय कलाकार के इस तरह आपराधिक मामले में फंसने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है3