logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जल्लापुर सिकंदरा में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा, दो टीमें तैनात सिकंदरा तहसील क्षेत्र के जल्लापुर सिकंदरा गांव में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा तेंदुए की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद वन विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। सोमवार देर रात करीब 8 बजे वन विभाग की टीम ने गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया, जिसमें मांस के टुकड़े रखे गए हैं। जानकारी के अनुसार तेंदुआ रविवार रात को राजपुर थाना क्षेत्र के जल्लापुर सिकंदरा गांव में देखा गया था। इससे पहले भी यह तेंदुआ दिबैर और बिजहरा गांव में देखे जाने की पुष्टि हो चुकी है। बीते कई दिनों से आसपास के गांवों में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत हैं और वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने अमरौधा और राजपुर ब्लॉक की दो टीमों को गांव में तैनात किया है। वन रेंजर स्वामीदीन ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है और उसके अंदर मांस रखा गया है, ताकि तेंदुआ पिंजरे में प्रवेश कर सके। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

2 hrs ago
user_Sonu singh
Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जल्लापुर सिकंदरा में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा, दो टीमें तैनात सिकंदरा तहसील क्षेत्र के जल्लापुर सिकंदरा गांव में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा तेंदुए की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद वन विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। सोमवार देर रात करीब 8 बजे वन विभाग की टीम ने गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया, जिसमें मांस के टुकड़े रखे गए हैं। जानकारी के अनुसार तेंदुआ रविवार रात को राजपुर थाना क्षेत्र के जल्लापुर सिकंदरा गांव में देखा गया था। इससे पहले भी यह तेंदुआ दिबैर और बिजहरा गांव में देखे जाने की पुष्टि हो चुकी है। बीते कई दिनों से आसपास के गांवों में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत हैं और वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने अमरौधा और राजपुर ब्लॉक की दो टीमों को गांव में तैनात किया है। वन रेंजर स्वामीदीन ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है और उसके अंदर मांस रखा गया है, ताकि तेंदुआ पिंजरे में प्रवेश कर सके। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी बिछियापुर गांव में सोमवार की शाम करीब चार बजे एक हृदयविदारक हादसा हो गया। गांव निवासी स्वर्गीय राजेश कुमार का पांच वर्षीय इकलौता बेटा यीशु पड़ोसी रामबाबू की बाउंड्री वॉल के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक बाउंड्री वॉल भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए संदलपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन मासूम को अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर रात जब मासूम का शव घर पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बच्चे की मां सूर्यकांती सदमे में बदहवास हो गईं, जबकि बहनें नेहा, छोटू और कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश कुमार की करीब एक वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी और यीशु परिवार का इकलौता चिराग था। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने बताया कि घटना की सूचना थाने पर नहीं मिली थी। मंगलवार को करीब एक बजे परिजनों ने नदी के किनारे मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी बिछियापुर गांव में सोमवार की शाम करीब चार बजे एक हृदयविदारक हादसा हो गया। गांव निवासी स्वर्गीय राजेश कुमार का पांच वर्षीय इकलौता बेटा यीशु पड़ोसी रामबाबू की बाउंड्री वॉल के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक बाउंड्री वॉल भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए संदलपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन मासूम को अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
देर रात जब मासूम का शव घर पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बच्चे की मां सूर्यकांती सदमे में बदहवास हो गईं, जबकि बहनें नेहा, छोटू और कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश कुमार की करीब एक वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी और यीशु परिवार का इकलौता चिराग था।
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने बताया कि घटना की सूचना थाने पर नहीं मिली थी। मंगलवार को करीब एक बजे परिजनों ने नदी के किनारे मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कांचली, गांव में मच गया हड़कंप UP के औरैया जिले में एक युवती ने शादी से बचने के लिए ऐसा फिल्मी ड्रामा रच दिया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। 25 साल की रीना की शादी परिजन कहीं और तय कर चुके थे, लेकिन लड़की को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसे में रीना ने घर से भागने से पहले ऐसा प्लान बनाया, जिसने सबको चौंका दिया। रीना ने अपने कमरे के बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबे सांप की कांचली रख दी और चुपचाप घर से निकल गई। सुबह जब परिजनों की नजर केंचुल पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। गांव वालों ने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं। किसी ने कहा लड़की नागिन बन गई है तो कोई इसे चमत्कार बताने लगा। देखते ही देखते लड़की के घर पर भीड़ जुट गई। इधर, युवती के अचानक गायब होने की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला पलट गया। जांच में सामने आया कि रीना का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जबकि घरवाले उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे। इसी से बचने के लिए उसने नागिन वाला ड्रामा रच दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश कर रही है। दो लाइन लिखो
    1
    शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कांचली, गांव में मच गया हड़कंप
UP के औरैया जिले में एक युवती ने शादी से बचने के लिए ऐसा फिल्मी ड्रामा रच दिया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। 25 साल की रीना की शादी परिजन कहीं और तय कर चुके थे, लेकिन लड़की को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसे में रीना ने घर से भागने से पहले ऐसा प्लान बनाया, जिसने सबको चौंका दिया।
रीना ने अपने कमरे के बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबे सांप की कांचली रख दी और चुपचाप घर से निकल गई। सुबह जब परिजनों की नजर केंचुल पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। गांव वालों ने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं। किसी ने कहा लड़की नागिन बन गई है तो कोई इसे चमत्कार बताने लगा। देखते ही देखते लड़की के घर पर भीड़ जुट गई।
इधर, युवती के अचानक गायब होने की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला पलट गया।
जांच में सामने आया कि रीना का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जबकि घरवाले उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे। इसी से बचने के लिए उसने नागिन वाला ड्रामा रच दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई।
फिलहाल पुलिस युवती की तलाश कर रही है।
दो लाइन लिखो
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • [2/8, 8:41 PM] ekbalahmad88: दमनपुर मोड़ के पास से तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध असलहा व कारतूस बरामद [2/8, 8:41 PM] ekbalahmad88: जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तमंचा लहराने का वीडियो वायरल करने वाला युवक दमनपुर मार्ग पर पुलिया के पास खड़ा है और उसके पास अवैध हथियार मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना राजपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दमनपुर मोड़ के आगे पुलिया के पास संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विकास यादव पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम तैतना, थाना गोदन, जनपद दतिया (मध्य प्रदेश),बताया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 10/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने करीब 4बजे बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    [2/8, 8:41 PM] ekbalahmad88: दमनपुर मोड़ के पास से तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध असलहा व कारतूस बरामद
[2/8, 8:41 PM] ekbalahmad88: जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तमंचा लहराने का वीडियो वायरल करने वाला युवक दमनपुर मार्ग पर पुलिया के पास खड़ा है और उसके पास अवैध हथियार मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना राजपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दमनपुर मोड़ के आगे पुलिया के पास संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विकास यादव पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम तैतना, थाना गोदन, जनपद दतिया (मध्य प्रदेश),बताया।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 10/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने करीब 4बजे बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • यूजीसी सवर्ण छात्र समाज विरोधी कानून वापस हो हो ठाकुर जितेन्द्र सिंह "राष्ट्रीय अध्यक्ष" क्षत्रिय महासभा सम्पूर्ण भारत
    1
    यूजीसी सवर्ण छात्र समाज विरोधी कानून वापस हो हो 
ठाकुर जितेन्द्र सिंह "राष्ट्रीय अध्यक्ष" क्षत्रिय महासभा सम्पूर्ण भारत
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • औरैया जिले के थाना फफूंद क्षेत्र से घर से अचानक लड़की गायब होने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज किया है। लड़की की बरामदगी को लेकर पुलिस टीमों का गठन कर तलास तेज कर दी है। वही पूरे मामले को लेकर सीओ अजीतमल के द्वारा जानकारी भी दी गई है।
    1
    औरैया जिले के थाना फफूंद क्षेत्र से घर से अचानक लड़की गायब होने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज किया है। लड़की की बरामदगी को लेकर पुलिस टीमों का गठन कर तलास तेज कर दी है। वही पूरे मामले को लेकर सीओ अजीतमल के द्वारा जानकारी भी दी गई है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    45 min ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मधुपुर नहर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार तरुण पुत्र गोलू, निवासी बनारसीदास, अपनी मां के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था। घर जाने के लिए वह मधुपुर नहर के पास सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी।
    1
    सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मधुपुर नहर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार तरुण पुत्र गोलू, निवासी बनारसीदास, अपनी मां के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था। घर जाने के लिए वह मधुपुर नहर के पास सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • फफूंद (औरैया): क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज 'नागिन ड्रामे' के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल, युवती के लापता होने के बाद बिस्तर पर सांप की केंचुली मिली थी, जिससे इलाके में दैवीय शक्ति की अफवाह फैल गई। हालांकि, पुलिस ने मामले को पूरी तरह 'फिल्मी' करार दिया है। मोबाइल सर्विलांस की मदद से पुलिस दबिश दे रही है और जल्द ही युवती की बरामदगी का दावा किया है।
    2
    फफूंद (औरैया): क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज 'नागिन ड्रामे' के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल, युवती के लापता होने के बाद बिस्तर पर सांप की केंचुली मिली थी, जिससे इलाके में दैवीय शक्ति की अफवाह फैल गई। हालांकि, पुलिस ने मामले को पूरी तरह 'फिल्मी' करार दिया है। मोबाइल सर्विलांस की मदद से पुलिस दबिश दे रही है और जल्द ही युवती की बरामदगी का दावा किया है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रमऊ गांव से आस्था और भक्ति की खबर… रमऊ गांव में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। सोमवार शाम करीब 4 बजे कलश यात्रा गांव से निकाली गई, जो गांव की गलियों से होते हुए नहर तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरा और पुनः यात्रा पंडाल स्थल पर आकर संपन्न हुई। कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ, जो आगामी सात दिनों तक चलेगी। कथा का वाचन भागवताचार्य ज्ञान सिंह शास्त्री के मुखारविंद से किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन अवसर पर 16 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 🕉️🙏
    1
    रमऊ गांव से आस्था और भक्ति की खबर…
रमऊ गांव में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया।
सोमवार शाम करीब 4 बजे कलश यात्रा गांव से निकाली गई, जो गांव की गलियों से होते हुए नहर तक पहुंची।
वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरा और पुनः यात्रा पंडाल स्थल पर आकर संपन्न हुई।
कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ, जो आगामी सात दिनों तक चलेगी।
कथा का वाचन भागवताचार्य ज्ञान सिंह शास्त्री के मुखारविंद से किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन अवसर पर 16 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कलश यात्रा के दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 🕉️🙏
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.