भटककर तारापुर थाना पहुंचीं दो बुजुर्ग महिलाएं, पुलिस ने परिजनों से मिलाया मंगलवार की देर संध्या भटककर तारापुर थाना गेट पर पहुंचीं दो बुजुर्ग महिलाओं को पुलिस ने उनके परिजनों से मिलाकर सुरक्षित घर भेज दिया। दोनों महिलाएं झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के सिरी गांव की रहने वाली हैं। थाना पहुंचने पर दोनों काफी परेशान थीं और ठीक से कुछ बता नहीं पा रही थीं। पुलिस ने महिलाओं के पास मौजूद पॉलीथिन में मिले सामान के आधार पर उनके गांव के एक दुकानदार से संपर्क किया। दुकानदार के माध्यम से परिजनों को सूचना मिली, जिसके बाद परिजन तारापुर थाना पहुंचे और दोनों महिलाओं को अपने साथ ले गए। महिलाओं की पहचान श्रद्धा ठाकुर, पति प्रभु ठाकुर और तेतरी देवी, पति दुखी यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों महिलाएं अपने गांव से बस से सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर स्नान करने आई थीं। इसके बाद उन्हें देवघर पूजा करने जाना था। सुल्तानगंज में गंगा स्नान के दौरान वे अपने साथियों से बिछड़ गईं और भटकते हुए तारापुर पहुंच गईं। पुलिस के प्रयास से दोनों को परिजनों से मिलाया गया।
भटककर तारापुर थाना पहुंचीं दो बुजुर्ग महिलाएं, पुलिस ने परिजनों से मिलाया मंगलवार की देर संध्या भटककर तारापुर थाना गेट पर पहुंचीं दो बुजुर्ग महिलाओं को पुलिस ने उनके परिजनों से मिलाकर सुरक्षित घर भेज दिया। दोनों महिलाएं झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के सिरी गांव की रहने वाली हैं। थाना पहुंचने पर दोनों काफी परेशान थीं और ठीक से कुछ बता नहीं पा रही थीं। पुलिस ने महिलाओं के पास मौजूद पॉलीथिन में मिले सामान के आधार पर उनके गांव के एक दुकानदार से संपर्क किया। दुकानदार के माध्यम से परिजनों को सूचना मिली, जिसके बाद परिजन तारापुर थाना पहुंचे और दोनों महिलाओं को अपने साथ ले गए। महिलाओं की पहचान श्रद्धा ठाकुर, पति प्रभु ठाकुर और तेतरी देवी, पति दुखी यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों महिलाएं अपने गांव से बस से सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर स्नान करने आई थीं। इसके बाद उन्हें देवघर पूजा करने जाना था। सुल्तानगंज में गंगा स्नान के दौरान वे अपने साथियों से बिछड़ गईं और भटकते हुए तारापुर पहुंच गईं। पुलिस के प्रयास से दोनों को परिजनों से मिलाया गया।
- *भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम* *भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम* बिहार भागलपूर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव की रहने वाली एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है लापता महिला की पहचान कीर्ति देवी के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार, वह 22 जुलाई 2026 को भागलपुर से बांका जाने के लिए लोकल ट्रेन से निकली थीं, लेकिन रास्ते में लापता हो गईं इसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है महिला के पुत्र राजू कुमार के अनुसार, उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वह अकेले ही ट्रेन से सफर करने के लिए निकल गई थीं ट्रेन से जाने के बाद उनका परिवार से संपर्क नहीं हो सका परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है राजू कुमार का कहना है कि मां की तलाश को लेकर उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस से लेकर आईजी कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उनकी मां का पता नहीं चल सका है लंबे समय से महिला के लापता होने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है परिजनों के मुताबिक, लापता होने के समय कीर्ति देवी ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल उनके पुत्र से संपर्क करें परिवार की ओर से महिला को खोजने या उनके संबंध में विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है महिला के पुत्र राजू कुमार से मोबाइल नंबर 8102156738 पर संपर्क किया जा सकता है परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि महिला की तलाश में सहयोग करें और किसी भी संभावित जानकारी को तुरंत परिजनों तक पहुंचाएं लापता महिला: कीर्ति देवी निवासी: बटसार, थाना धोरैया, जिला बांका लापता होने की तारीख: 22 जुलाई 2026 पहचान: पीले रंग की साड़ी संपर्क: राजू कुमार – 8102156738 इनाम: 2 लाख रुपये बाइट -- राजू कुमार बेटा4
- डीएम के आगमन की सूचना मिलते ही नगर परिषद कर्मी अलर्ट,गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू हुआ सफाई अभियान। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में बरसात के कारण कई दिनों से जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई थी। अस्पताल परिसर में जगह-जगह कचरा जमा रहने से स्थानीय मरीजों और अस्पताल आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को जिला पदाधिकारी के अस्पताल आगमन की जानकारी मिलते ही नगर परिषद के कर्मी अचानक सक्रिय हो गए। बुधवार की शाम चार बजे तक नगर परिषद के कर्मी अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाते नजर आए। जलजमाव वाले स्थानों से पानी निकालने के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया और जमा कचरे को हटाने का काम किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में कई दिनों से जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई थी, लेकिन इस ओर नगर परिषद के कर्मियों और पदाधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा था। जिला पदाधिकारी के आगमन की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में सफाई अभियान शुरू कर दिया गया। अस्पताल परिसर में अचानक शुरू हुए सफाई अभियान को लेकर स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा रही कि अगर नियमित रूप से साफ-सफाई की जाती तो मरीजों और उनके परिजनों को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।1
- जमालपुर में रिटायर्ड प्रधानाचार्य के घर डकैती, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली चप्पल-बैग के सहारे अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश, जेल से छूटे अपराधियों की भी खंगाली जा रही कुंडली जमालपुर। दास टोला फरीदपुर में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मनोज कुमार दास के घर हुई हथियारबंद डकैती के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे अपराधियों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बनाया और करीब तीन लाख रुपये नकद समेत 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गये। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। अपराधियों ने सबसे पहले प्रधानाचार्य के पुत्र सौरभ कुमार को हथियार के बल पर बंधक बनाया। इसके बाद मनोज कुमार दास और उनकी पत्नी के हाथ-पैर चादर से बांध दिये। अपराधियों ने गोदरेज और बक्से की चाबी मांगी। चाबी मिलने के बाद खंती से ताले तोड़कर उसमें रखे नकद और जेवरात निकाल लिये। पीड़ित के आवेदन के अनुसार, लूटे गये जेवरात की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। मामले में जमालपुर आदर्श थाना में कांड संख्या 143/26 दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल किसी आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी नहीं हुई है। चप्पल और बैग से सुराग तलाश रही पुलिस घटनास्थल से मिले अपराधियों के चप्पल और बैग को पुलिस ने जांच में शामिल किया है। इनके आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के संदिग्ध लोगों के साथ हाल में जेल से बाहर आये अपराधियों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है। डकैती के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस गश्ती को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में नियमित गश्ती नहीं होने की शिकायत की है। वहीं, इलाके में अवैध शराब, स्मैक और जुआ चलने का भी आरोप लगाया गया है, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि हाल में जेल से बाहर आये अपराधियों की पहचान कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने जल्द कांड का उद्भेदन कर आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही है। जमालपुर में रिटायर्ड प्रधानाचार्य के घर डकैती, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली चप्पल-बैग के सहारे अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश, जेल से छूटे अपराधियों की भी खंगाली जा रही कुंडली जमालपुर। दास टोला फरीदपुर में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मनोज कुमार दास के घर हुई हथियारबंद डकैती के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे अपराधियों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बनाया और करीब तीन लाख रुपये नकद समेत 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गये। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। अपराधियों ने सबसे पहले प्रधानाचार्य के पुत्र सौरभ कुमार को हथियार के बल पर बंधक बनाया। इसके बाद मनोज कुमार दास और उनकी पत्नी के हाथ-पैर चादर से बांध दिये। अपराधियों ने गोदरेज और बक्से की चाबी मांगी। चाबी मिलने के बाद खंती से ताले तोड़कर उसमें रखे नकद और जेवरात निकाल लिये। पीड़ित के आवेदन के अनुसार, लूटे गये जेवरात की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। मामले में जमालपुर आदर्श थाना में कांड संख्या 143/26 दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल किसी आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी नहीं हुई है। चप्पल और बैग से सुराग तलाश रही पुलिस घटनास्थल से मिले अपराधियों के चप्पल और बैग को पुलिस ने जांच में शामिल किया है। इनके आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के संदिग्ध लोगों के साथ हाल में जेल से बाहर आये अपराधियों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है। डकैती के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस गश्ती को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में नियमित गश्ती नहीं होने की शिकायत की है। वहीं, इलाके में अवैध शराब, स्मैक और जुआ चलने का भी आरोप लगाया गया है, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि हाल में जेल से बाहर आये अपराधियों की पहचान कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने जल्द कांड का उद्भेदन कर आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही है।1
- जमुइ शर्मसार: स्कूटी सवार युवती से अभद्रता मामले में मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई जमुइ ही नही बल्कि पूरे देश का बहुचर्चित घटना जिसमे स्कूटी से एक लड़के के साथ जा रही लड़की के साथ कुछ मनचलों द्वारा काफी बुरे तरीके से न केवल अभद्रता की गई बल्कि एक युवक द्वारा उस लकड़ी के साथ काफी बुरा व्यवहार करने का वीडियो वायरल हुआ । इस घटना ने पूरे देश मे उबाल ला दिया । यहां तक कि खुद मुख्यमंत्री ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया । पुलिस ने 22 सितम्बर को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों के गांव को चारों तरफ से घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दी । इस तलाशी अभियान में पुलिस को सूचना मिली कि प्रतापपुर बहियार में कुछ आरोपी छुपे हुए हैं फिर वहां दबिश की गई जिसमें पहले हरेराम यादव पुलिस के गिरफ्त में आया उसके बाद उसकी ही निशानदेही पर मुख्य आरोपी नन्दन यादव की घेराबंदी की गई लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया । तत्काल उन दोनो को सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज किया जा रहा है । अन्य अभियुक्तों की तलाश भी की जा रही है ।1
- तारापुर में अतिक्रमण पर चला नगर प्रशासन का बुलडोजर, फल-सब्जी विक्रेताओं का सामान जब्त तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया के नेतृत्व में सीओ संतोष कुमार और थानाध्यक्ष राज कुमार के सहयोग से अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे फल-सब्जी बेच रहे कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। शहीद चौक, तारापुर-खड़गपुर रोड तथा शहीद चौक से बैंक ऑफ इंडिया तक सड़क किनारे अतिक्रमित स्थानों को जेसीबी से हटाकर समतल कराया गया। बताते चलें कि दो-तीन दिन पूर्व नगर पंचायत की ओर से ई-रिक्शा के माध्यम से माइकिंग कराकर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई की गई। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान अगले दो-तीन दिनों तक जारी रहेगा। मौके पर सिटी मैनेजर रोहित कुमार, लेखपाल रौशन कुमार सहित नगर कर्मी और पुलिस बल मौजूद थे।1
- भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम* *भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम* बिहार भागलपूर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव की रहने वाली एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है लापता महिला की पहचान कीर्ति देवी के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार, वह 22 जुलाई 2026 को भागलपुर से बांका जाने के लिए लोकल ट्रेन से निकली थीं, लेकिन रास्ते में लापता हो गईं इसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है महिला के पुत्र राजू कुमार के अनुसार, उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वह अकेले ही ट्रेन से सफर करने के लिए निकल गई थीं ट्रेन से जाने के बाद उनका परिवार से संपर्क नहीं हो सका परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है राजू कुमार का कहना है कि मां की तलाश को लेकर उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस से लेकर आईजी कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उनकी मां का पता नहीं चल सका है लंबे समय से महिला के लापता होने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है परिजनों के मुताबिक, लापता होने के समय कीर्ति देवी ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल उनके पुत्र से संपर्क करें परिवार की ओर से महिला को खोजने या उनके संबंध में विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है महिला के पुत्र राजू कुमार से मोबाइल नंबर 8102156738 पर संपर्क किया जा सकता है परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि महिला की तलाश में सहयोग करें और किसी भी संभावित जानकारी को तुरंत परिजनों तक पहुंचाएं लापता महिला: कीर्ति देवी निवासी: बटसार, थाना धोरैया, जिला बांका लापता होने की तारीख: 22 जुलाई 2026 पहचान: पीले रंग की साड़ी संपर्क: राजू कुमार – 8102156738 इनाम: 2 लाख रुपये बाइट -- राजू कुमार बेटा4
- जमालपुर में बेखौफ हुए चोर, किराना दुकान से रुपये भरा थैला लेकर फरार फरीदपुर दास टोला में चोरी के बाद मारवाड़ी धर्मशाला रोड पर वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना जमालपुर। जमालपुर शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यवसायियों और आम लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। फरीदपुर दास टोला में चोरी की घटना का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। इस बार चोरों ने मारवाड़ी धर्मशाला रोड स्थित अमीषा किराना दुकान को निशाना बनाया। बताया गया कि दुकान खोलने के दौरान चोर दुकान से रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए। थैले में नकदी के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और दुकान की चाबी भी रखी हुई थी। घटना के बाद दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पूरी वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें संदिग्ध के दुकान से सामान लेकर जाते हुए फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि शहर के प्रमुख बाजार और सड़कों पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। जमालपुर में बेखौफ हुए चोर, किराना दुकान से रुपये भरा थैला लेकर फरार फरीदपुर दास टोला में चोरी के बाद मारवाड़ी धर्मशाला रोड पर वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना जमालपुर। जमालपुर शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यवसायियों और आम लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। फरीदपुर दास टोला में चोरी की घटना का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। इस बार चोरों ने मारवाड़ी धर्मशाला रोड स्थित अमीषा किराना दुकान को निशाना बनाया। बताया गया कि दुकान खोलने के दौरान चोर दुकान से रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए। थैले में नकदी के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और दुकान की चाबी भी रखी हुई थी। घटना के बाद दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पूरी वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें संदिग्ध के दुकान से सामान लेकर जाते हुए फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि शहर के प्रमुख बाजार और सड़कों पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- बांका के शंभूगंज के कसबा गांव में करमा-धरमा पर्व के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। दीघा तालाब में स्नान करने गईं तीन छात्राओं की डूबने से मौत हो गई।1
- 🚨 करमा-धरमा की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं! 3 छात्राओं की दर्दनाक मौत 💔 😢 बांका के शंभूगंज प्रखंड के कसबा गांव में करमा-धरमा पर्व के बीच मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। दीघा तालाब में स्नान करने गईं तीन छात्राओं की डूबने से मौत हो गई। 🌊 बताया जा रहा है कि सातवीं कक्षा की छात्रा मौसम कुमारी गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए पुष्पा कुमारी और सीमा कुमारी भी पानी में उतर गईं, लेकिन दोनों भी गहरे पानी और दलदल में फंस गईं। 🚨 ग्रामीणों ने तीनों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तीनों छात्राएं एक ही मध्य विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ती थीं। 👮♂️ सूचना पर शंभूगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 💔 हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 🔴 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल — बांका की आवाज आपके साथ। 📲 खबरें सबसे पहले पाने के लिए बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल को फॉलो करें।1