मुड़िया घुरेकी के पास तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार भाई बहन को मारी टक्कर, चालक फरार सोमवार को मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर मुड़िया घुरेकी के पास एक तेज रफ्तार तीन पहिया टेंपो ने बाइक सवार भाई बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि टेंपो चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार जनपद संभल के थाना चंदौसी क्षेत्र के गांव छोटा खंडवा निवासी विनीत पुत्र धर्मपाल अपनी बहन ज्योति के साथ बाइक से बिसौली की ओर से अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह कस्बा मुड़िया घुरेकी के पास पहुंचे तभी सामने से आए तेज रफ्तार तीन पहिया टेंपो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस 108 को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल विनीत की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि ज्योति को मामूली चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

- विदेश की मंत्री बोली के भारत पर विश्वास है और बीजेपी पर भरोसा है1
- बदायूं के बिल्सी ब्लॉक की बमेड़ ग्राम पंचायत में लंबे समय से सड़क पर पानी भरा हुआ है। इससे केदारी पृथ्वीराज के घर, खेल मैदान और श्मशान घाट के रास्ते पर आवागमन मुश्किल हो गया है, जिससे ग्रामीण भारी परेशानी में हैं। कई बार शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।2
- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पुलिस और जनता के बीच हिंसक भिड़ंत हो गई। इस दौरान सड़कों पर लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।1
- उत्तर प्रदेश के संभल स्थित एक पीएमश्री विद्यालय में छात्राओं से धार्मिक प्रार्थना कराने के आरोप में तीन शिक्षक निलंबित कर दिए गए हैं। वायरल वीडियो के बाद यह कार्रवाई हुई, जिसमें छात्रों को टोपी और छात्राओं को हिजाब पहनाने का आरोप है। प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है, और मामले की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है।3
- संभल के धतूरा गांव में नालियां और सड़कें भयंकर गंदगी से अटी पड़ी हैं, खासकर पंडित जी की कोठी के पास। इस वजह से गांव में नई-नई बीमारियां फैल रही हैं, जिससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तुरंत गांव का निरीक्षण कर समस्या हल करने की मांग की है।1
- गुरुग्राम के मुस्तकिल इलाकों में अब हल्की बारिश भी जलभराव का कारण बन रही है, जो मानसून तक सीमित नहीं है। 'मिलेनियम सिटी' में अनियोजित विकास ने प्राकृतिक जल निकासी तंत्र को नष्ट कर दिया है, जिससे निवासियों को भारी परेशानी हो रही है।1
- बरेली जिले के आँवला में नाले का पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। पानी जमा होने से इलाके में गंदगी और बदबू फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।1
- बिजली विभाग और लाइट के मीटर के चक्कर में हकीकत सामने आई थी एक फिल्म के माध्यम से1