हत्या के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, गांव में डुगडुगी पिटवाकर 82 की कार्रवाई हाजिर हो जाओ, वरना कुर्क होगी संपत्ति; थाना अमेठी पुलिस ने सैदपुर में कराई मुनादी अमेठी। हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी शीतला सिंह के खिलाफ थाना अमेठी पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई करते हुए गांव सैदपुर मजरे दलशाहपुर में डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई। पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपी के न्यायालय के समक्ष हाजिर होने की जानकारी दी। मुनादी के दौरान स्पष्ट किया गया कि यदि आरोपी निर्धारित अवधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसकी संपत्ति की कुर्की की जा सकती है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना अमेठी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। धारा 82 की कार्रवाई के बाद अब आरोपी पर गिरफ्तारी के साथ-साथ संपत्ति कुर्की की तलवार भी लटक गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हत्या के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, गांव में डुगडुगी पिटवाकर 82 की कार्रवाई हाजिर हो जाओ, वरना कुर्क होगी संपत्ति; थाना अमेठी पुलिस ने सैदपुर में कराई मुनादी अमेठी। हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी शीतला सिंह के खिलाफ थाना अमेठी पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई करते हुए गांव सैदपुर मजरे दलशाहपुर में डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई। पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपी के न्यायालय के समक्ष हाजिर होने की जानकारी दी। मुनादी के दौरान स्पष्ट किया गया कि यदि
आरोपी निर्धारित अवधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसकी संपत्ति की कुर्की की जा सकती है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना अमेठी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। धारा 82 की कार्रवाई के बाद अब आरोपी पर गिरफ्तारी के साथ-साथ संपत्ति कुर्की की तलवार भी लटक गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- नवनिर्मित पुल बना राहगीरों के लिए मुसीबत, दलदल में फंस रहे वाहन और स्कूली बच्चे संग्रामपुर, अमेठी। क्षेत्र के टिकरिया गांव के पास नवनिर्मित पुल इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पुल के आसपास मिट्टी और पानी जमा होने से संपर्क मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। रास्ते पर फिसलन होने के कारण ई-रिक्शा, बस, दोपहिया वाहन और स्कूली बच्चों की साइकिलें तक फंस रही हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। साइकिल से पुल पार करते समय कई बच्चे दलदल में फंस जाते हैं, जिससे उनकी स्कूल ड्रेस कीचड़ से खराब हो जाती है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। वहीं ई-रिक्शा और बस चालकों को भी इस मार्ग से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहनों के आवागमन से रास्ते की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। फिसलन के चलते दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण के बाद उसके दोनों ओर संपर्क मार्ग को व्यवस्थित करने और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने में संबंधित विभाग ने लापरवाही बरती है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पुल के दोनों ओर जमा कीचड़ और दलदल को तत्काल हटवाने, रास्ते पर गिट्टी-मिट्टी डलवाकर आवागमन सुचारु कराने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्कूली बच्चों और राहगीरों के साथ हादसा हो सकता है।4
- आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा अमेठी।अमेठी में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ करते ही जिले के डीपीआरसी सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। अब नहीं चलेगी एजेंसियों की मनमानी सीएम योगी ने साफ कहा - अब बिना सरकार की मंजूरी के किसी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जा सकेगा। 5 तारीख से पहले वेतन खाते में आएगा। अमेठी में अधिकारियों का बड़ा बयान डीएम संजय चौहान ने कहा - आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब खत्म। शिकायत के लिए सीधा निगम सुनेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा - यह फैसला कर्मचारियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।1
- फरार हत्यारोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया धारा 82 का नोटिस, ढोल-नगाड़ों से कराई मुनादी अमेठी जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के गांव पहुंची और ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराकर उसके घर के बाहर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने सार्वजनिक रूप से आरोपी को जल्द से जल्द अदालत या थाने में हाजिर होने की चेतावनी दी है। पुलिस के अनुसार यदि निर्धारित समय में आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो न्यायालय की अनुमति के बाद उसकी चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि 17 जून को जमीन के विवाद को लेकर बुजुर्ग रामफली पाल की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य अभियुक्त शीतलाबख्श सिंह अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। धारा 82 की कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है।1
- अमेठी के ब्लॉक बहादुरपुर ग्राम पूरे बादेराय गांव में पिछले एक महीने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है पीने का पानी दूषित हो गया और ग्रामीण दूसरों के घरों पर खाना बनाने को मजबूर हैं!शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर महिलाओं और ग्रामीणों ने गंदे पानी मे खड़े होकर प्रदर्शन किया1
- शहजादपुर ग्राम पंचायत में हादसे में युवक की मौत, सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंह छोटा कंटेंट शहजादपुर ग्राम पंचायत में दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राकेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शहजादपुर ग्राम पंचायत में हादसे में युवक की मौत, सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंह छोटा कंटेंट शहजादपुर ग्राम पंचायत में दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राकेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।1
- आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा अमेठी।अमेठी में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ करते ही जिले के डीपीआरसी सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। अब नहीं चलेगी एजेंसियों की मनमानी सीएम योगी ने साफ कहा - अब बिना सरकार की मंजूरी के किसी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जा सकेगा। 5 तारीख से पहले वेतन खाते में आएगा। अमेठी में अधिकारियों का बड़ा बयान डीएम संजय चौहान ने कहा - आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब खत्म। शिकायत के लिए सीधा निगम सुनेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा - यह फैसला कर्मचारियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।2
- नगर पंचायत मान्धाता में जमीन कब्जे को लेकर सुबह सुबह ही हुआ सर फूटाउवल कई गंभीर1
- रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र में टीकाकरण के बाद 6 महीने की एक बच्ची की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र में टीकाकरण के बाद 6 महीने की एक बच्ची की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। मुख्य बातें घटना: 22 अगस्त को गुल्लूपुर गांव में 6 माह की मासूम जानवी को टीकाकरण हुआ था। परिजनों का आरोप: एक ही दिन में तीन टीके लगाए गए, जिससे बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। रिकॉर्ड में तारीखें भी अलग दर्ज होने का आरोप है। इलाज और मौत: हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लखनऊ ले गए, जहां 29 अगस्त की रात आईसीयू में उसकी मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन: मां ने हरचंदपुर थाने में शिकायत दी है। सीएचसी अधीक्षक ने उच्च स्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1