Shuru
Apke Nagar Ki App…
सासाराम में 12 साल की नौकरी में 10 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप, सिंचाई विभाग के इंजीनियर के 6 ठिकानों पर EOU की छापेमारी सासाराम में पदस्थापित लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार को सासाराम, पटना, मुजफ्फरपुर और बांका समेत छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। जांच के दौरान लगभग 75 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, पत्नी के नाम दो फ्लैट, जमीन सहित कई निवेश और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की बात सामने आई। जांच एजेंसी के अनुसार, अभियंता पर करीब 10 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। मामले की जांच जारी है।
Pushpa kumari
सासाराम में 12 साल की नौकरी में 10 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप, सिंचाई विभाग के इंजीनियर के 6 ठिकानों पर EOU की छापेमारी सासाराम में पदस्थापित लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार को सासाराम, पटना, मुजफ्फरपुर और बांका समेत छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। जांच के दौरान लगभग 75 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, पत्नी के नाम दो फ्लैट, जमीन सहित कई निवेश और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की बात सामने आई। जांच एजेंसी के अनुसार, अभियंता पर करीब 10 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। मामले की जांच जारी है।
More news from बिहार and nearby areas
- पंजाबी टीचर भर्ती के लिए शिक्षक की आवेदन शुरू हो गई है पंजाब में टीचर की भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गई है1
- रोहतास के प्रसिद्ध गुप्तेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, डीएम ने किया उद्घाटन चेनारी (रोहतास), 1 अगस्त। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्तेश्वर गुप्ता धाम में शनिवार से एक माह तक चलने वाले भव्य श्रावणी मेले का शुभारंभ हो रोहतास के प्रसिद्ध गुप्तेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, डीएम ने किया उद्घाटन चेनारी (रोहतास), 1 अगस्त। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्तेश्वर गुप्ता धाम में शनिवार से एक माह तक चलने वाले भव्य श्रावणी मेले का शुभारंभ हो गया। मेले का उद्घाटन जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने विधिवत फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की गई नई व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) डॉ. नेहा कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गुप्तेश्वर धाम परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए सभी इंतजामों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियंत्रण कक्ष, स्वास्थ्य शिविर तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने बाबा गुप्तेश्वर नाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से दर्शन-पूजन करने की अपील की। श्रावणी मेले के शुभारंभ के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुप्तेश्वर धाम पहुंचने लगे हैं। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और "बोल बम" तथा "हर-हर महादेव" के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान है। प्रशासन को पूरे श्रावण मास के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की उम्मीद है।1
- तीन मंजिला मकान से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने मुआवजे की उठाई मांग मोहनिया (कैमूर): नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 स्थित संजीवनी हॉस्पिटल गली में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घायल मजदूर को अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद मकसूद अंसारी (50 वर्ष), पिता स्व. मोहम्मद इदरीश अंसारी, निवासी वार्ड संख्या 15, इस्लामगंज, मोहनिया के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वार्ड संख्या 6 स्थित संजीवनी हॉस्पिटल गली में ऊपरघ अहिवास गांव निवासी रवींद्रनाथ सिंह के निर्माणाधीन मकान में पिछले तीन-चार दिनों से मकसूद अंसारी मजदूरी का कार्य कर रहे थे। शनिवार को भवन की तीसरी मंजिल पर सेंटरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया ले गई, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक अत्यंत गरीब परिवार से थे और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके कोई पुत्र नहीं है। चार पुत्रियों में से दो की शादी हो चुकी है, जबकि दो अभी अविवाहित हैं। उनकी पत्नी खुशबू निशा दो-तीन दिन पहले अपने मायके गई हुई थीं। परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य होने के कारण उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। घटना के बाद परिजनों ने मकान मालिक से उचित मुआवजा देने की मांग की है। इधर, सूचना मिलने पर मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- कैमूर/बिहार, कुदरा सीएचसी में एक सप्ताह से बंद पड़ी एक्स-रे मशीन, मरीजों की बढ़ी परेशानी प्रभारी चिकित्सक ने कई बार भेजी सूचना, मरम्मत नहीं होने से स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित कैमूर। जिले के कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मशीन बंद रहने से दुर्घटना, हड्डी संबंधी चोट और अन्य मरीजों की जांच प्रभावित हो रही है। वही सीएचसी की प्रभारी चिकित्सक डॉ. रीता कुमारी ने बताया कि एक्स-रे मशीन खराब होने की जानकारी कई बार विभाग के वरीय अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक मशीन की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्स-रे सुविधा बंद रहने के कारण मरीजों को मजबूरन निजी क्लीनिकों या जिला अस्पताल भभुआ जाना पड़ रहा है। इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है तथा समय पर इलाज मिलने में भी कठिनाई हो रही है। वही ग्रामीणों और मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि खराब पड़ी एक्स-रे मशीन की अविलंब मरम्मत कराकर कुदरा सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।3
- ईशानगरः शिक्षक राजू अहिरवार के 35 वर्षों के स्वर्णिम सेवाकाल का समापन, विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब1
- पंचायत समिति की बैठक में जल संकट का मुद्दा छाया, नल-जल योजना व चापाकलों की मरम्मत की उठी मांग रफीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख गीता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्वनी ने किया। पूर्व बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के बाद विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा शुरू हुई। बैठक में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वर यादव,पंचायत समिति सदस्य कार्तिक शर्मा, जैनब प्रवीण, उपेंद्र यादव, मुखिया सेराज अंसारी, यूसुफ अली खान, गुड़िया देवी, विदाई देवी, शंकर दयाल यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े नल-जल योजना और चापाकलों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। मुखिया संघ अध्यक्ष बिंदेश्वर सिंह यादव एवं मुखिया सेराज अंसारी ने कहा कि प्रखंड की अधिकांश पंचायतों में पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है और खराब योजनाओं की शीघ्र मरम्मत कराई जानी चाहिए। साधना सिंह ने षष्ठम एवं 16वीं योजना को सभी क्षेत्र में सामान्य रूप से राशी वितरण करने का प्रस्ताव लाया। जिसमें बहुमत के आधार पर पारित हुआ। वहीं इन्होंने पौथु पंचायत में बिजली की लचर स्थिती को सुदृढ करने के लिए आवाज उठाई।इसपर विभाग के जेई ने जल्द ही समस्या के समाधान के लिए आश्वाशन दिया। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की जांच कराने तथा खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की भी मांग की गई। साथ ही 15वीं एवं 16वीं वित्त आयोग की राशि का सामान्य रूप से वितरण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बीआरओ सह शिक्षा पदाधिकारी अमर कुमार, आवास प्रवेशक अमित कुमार सिंह, कृषि पदाधिकारी अमृता कुमारी मौर्या, थानाध्यक्ष शंभू कुमार,उप प्रमुख रजन्ति देवी ,मुखिया नरेंद्र मिश्र, मुखिया नुसरत जहां ,प्रमिला देवी, गुड़िया देवी, मीरा देवी, सुनैना देवी, आरती देवी, साधन सिंह, समित्री देवी, ईश्वर चौधरी, बसंती देवी, मुकेश सिंह, नूर फातिमा, रूबी प्रवीण, अजबुन निशा सहित पंचायत समिति के कई सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- हसपुरा औरंगाबाद अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया हसपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया।जिसमें सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, अंचल सहायक दीपक कुमार उपस्थित रहकर लोगों की सुनवाई किया1
- dxn top 10 product टॉप 10 प्रोडक्ट जिसको यूज करना जरूरी है टॉप 10 प्रोडक्ट जिसको यूज करना चाहिए1