बडोनी:सोनागिर जैन मंदिर में सनसनीखेज चोरी, पुलिस चौकी के पास वारदात, 7.5 किलो मूर्ति ले उड़े चोर बडोनी:सोनागिर जैन मंदिर में सनसनीखेज चोरी, पुलिस चौकी के पास वारदात, 7.5 किलो मूर्ति ले उड़े चोर CCTV 10 दिन से बंद, दान पेटी तोड़कर हजारों रुपए भी ले गए,पुलिस और प्रबंधन की लापरवाही उजागर दतिया।जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल सोनागिर स्थित श्री चंद्र प्रभु मंदिर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि मंदिर के ठीक बाहर बनी पुलिस चौकी के पास ही चोरों ने पूरी घटना को अंजाम दिया, लेकिन पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर मंदिर में घुसे और करीब साढ़े 7 किलो वजनी भगवान श्री चंद्र प्रभु की मूर्ति तथा लगभग ढाई किलो चांदी का सिंहासन चोरी कर ले गए। इसके साथ ही चोरों ने मंदिर की दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी भी पार कर दी। घटना का खुलासा रविवार सुबह उस समय हुआ जब पुजारी मंदिर पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए, जिसके बाद तत्काल मंदिर प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई। मामले में एक और गंभीर लापरवाही सामने आई है। मंदिर में लगे CCTV कैमरे पिछले 25 मार्च से बंद पड़े थे, जिन्हें अब तक चालू नहीं कराया गया था। ऐसे में चोरों की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। स्थानीय लोगों और जैन समाज में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी के पास ही मंदिर सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- सहयोगी पत्रकार संगठन के द्वारा होने जा रहा विशाल एकता सम्मेलन1
- Post by Sanju Seth1
- Post by Kulkarni jyotish News channel1
- ग्राम दरखेड़ा में चल रहे माताजी के गरबे में क्षेत्रीय विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर के सम्मिलित होने पर समिति ने तुलादान किया।1
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो झांसी जनपद के सकरार थानान्तर्गत खजुराहो हाईवे पर लुहारी टोल का बताया गया है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती गाली गलौज करते हुए हंगामा कर रही है और वह वहां लगे बूमों को तोड़ रही है. सकरार थाना पुलिस के अनुसार, खजुराहो की ओर से किसी प्रोग्राम में हिस्सा लेकर कार से अपनी मित्र के साथ झांसी आ रही युवती कुछ देर टोल के पास रुकी. इसी बीच उसे पता चला कि उसका फोन कहीं गायब हो गया है. इसी बात को लेकर वह टोल कर्मियों से सीसीटीवी कैमरा चैक कराने की जिद करने लगी. मौजूद कर्मचारियों ने उसे समझाया कि अभी कर्मचारी नहीं है, वह कुछ देर रुके तो कैमरे दिखा दिए जाएंगे, लेकिन वह नहीं मानी और हंगामा करने लगी. काफी देर तक चले हंगामे के बाद लोगों ने समझाकर उसे शांत कराया1
- ग्वालियर - शनिवार को देर शाम ग्वालियर में हब्मवा पानी के साथ जमकर ओलों की बरसात हुई। जहां कई घरों की लोहे की चादर सहित फसलों पर ढकी पन्नियों में भी छेद हो गए है। वहीं ताज हवा की वजह से बिजली भी गुल हो गई है।1
- Post by Sanju Seth1
- अभियान के दौरान तालाब के किनारों से लगभग 1 टन प्लास्टिक वेस्ट निकालकर उचित निस्तारण किया। इस अवसर पर नगर पालिका द्वारा आम नागरिकों एवं तालाब पर भ्रमण करने वाले लोगों से अपील की कि वे फूल-माला एवं अन्य पूजन सामग्री तालाब में विसर्जित न करें, जिससे जल स्रोत स्वच्छ एवं सुरक्षित बने रहें। जनजागरूकता के उद्देश्य से स्थल पर “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026” की रंगोली भी बनाई गई। यह अभियान नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुंवर रायसिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोद कुमार प्रजापति के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सेनेटरी इंस्पेक्टर विनोद सांगते, आउटसोर्स ठेकेदार प्रतिनिधि अनिल परमार, जन जागरूकता टीम से राजकुमार अकेला सहित बड़ी संख्या में सफाई मित्र, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- देवास जिले के हाटपिपल्या मे हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी रामनवमी को मेले की शुरुआत कि गई। नगर हाटपीपल्या मे श्री राम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसी तारतम्य में रामनवमी के अवसर पर विधायक मनोज चौधरी के नेतृत्व में नगर परिषद के द्वारा हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर मेले का आयोजन किया जा रहा है।मेले हर प्रकार के झुले मनोरंजन के साधन सभी प्रकार कि दुकाने एवं नगर परिषद द्वारा मनोरंजन के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। नगर परिषद द्वारा मेले में प्रथम दिन बालिकाओं को निशुल्क झुले भी झुलाएं गए।4