logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गन्ना दफ्तर में किसानों का 115 दिन का धरना समाप्तः प्रशासन ने 15 दिन में मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया बाराबंकी में गन्ना दफ्तर के बाहर 115 दिनों से चल रहा किसानों का धरना प्रदर्शन सोमवार करीब 2 बजे समाप्त हो गया है।प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत के बाद किसानों ने यह घोषणा की। अधिकारियों ने किसानों की प्रमुख मांगें 15 दिनों के भीतर पूरी करने का आश्वासन दिया है।अधिकारियों ने किसानों को बताया कि धान खरीद, बिजली के बिल, बिजली के खंभों और राजस्व से संबंधित मामलों जैसी उनकी मुख्य समस्याओं पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने इन मुद्दों के समाधान के लिए 15 दिन का समय मांगा है।यह धरना प्रदर्शन लगभग चार महीने से अधिक समय से चल रहा था। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में धरने को समाप्त करने की घोषणा की गई। किसानों ने बताया कि उनकी आधी से अधिक मांगें पूरी हो चुकी हैं।किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि एक महीने के भीतर उनकी सभी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो पूरे प्रदेश के किसान गन्ना संस्थान में बड़ा धरना प्रदर्शन करेंगे।

1 day ago
user_Unna news agency
Unna news agency
Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

गन्ना दफ्तर में किसानों का 115 दिन का धरना समाप्तः प्रशासन ने 15 दिन में मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया बाराबंकी में गन्ना दफ्तर के बाहर 115 दिनों से चल रहा किसानों का धरना प्रदर्शन सोमवार करीब 2 बजे समाप्त हो गया है।प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत के बाद किसानों ने यह घोषणा की। अधिकारियों ने किसानों की प्रमुख मांगें 15 दिनों के भीतर पूरी करने का आश्वासन दिया है।अधिकारियों ने किसानों को बताया कि धान खरीद, बिजली के बिल, बिजली के खंभों और राजस्व से संबंधित मामलों जैसी उनकी मुख्य समस्याओं पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने इन मुद्दों के समाधान के लिए 15 दिन का समय मांगा है।यह धरना प्रदर्शन लगभग चार महीने से अधिक समय से चल रहा था। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में धरने को समाप्त करने की घोषणा की गई। किसानों ने बताया कि उनकी आधी से अधिक मांगें पूरी हो चुकी हैं।किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि एक महीने के भीतर उनकी सभी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो पूरे प्रदेश के किसान गन्ना संस्थान में बड़ा धरना प्रदर्शन करेंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *दारोगा : मुझे ये बताओ, मैं कहां पे खड़ा हूं।* *सिपाही : तुम खड़े कहां हो, पड़े हो* *मुजफ्फरनगर में CM योगी के VIP कार्यक्रम में शराब पीकर पहुंचे दरोगा चौबे सिंह, सड़क पर लेट गए। सस्पेंड कर दिए गए हैं।*
    1
    *दारोगा : मुझे ये बताओ, मैं कहां पे खड़ा हूं।*
*सिपाही : तुम खड़े कहां हो, पड़े हो*
*मुजफ्फरनगर में CM योगी के VIP कार्यक्रम में शराब पीकर पहुंचे दरोगा चौबे सिंह, सड़क पर लेट गए। सस्पेंड कर दिए गए हैं।*
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देव थाना बिशनपुर चौकी गेहूं के खेत में लगी आग
    1
    देव थाना बिशनपुर चौकी गेहूं के खेत में लगी आग
    user_पत्रकार बाराबंकी देवा शरीफ
    पत्रकार बाराबंकी देवा शरीफ
    मैं निजामुद्दीन पत्रकार जिला रिपोर्टर नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बाराबंकी जनपद के लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारा में खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया। हजूरी रागी जत्था भाई तीरथ सिंह और भाई बलविंदर सिंह (हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर) ने भी कीर्तन किया। सभी कार्यक्रमों का समापन लंगर के उपरांत हुआ। सिख धर्म में बैसाखी का विशेष महत्व है। इसी दिन वर्ष 1699 में गुरु गोविंद सिंह जी ने आनंदपुर साहिब में 'खालसा पंथ' की नींव रखी थी। उन्होंने पांच प्यारों को अमृत चखाकर एक निडर समुदाय तैयार किया था। यह पावन पर्व हमें मानवता की सेवा और सच्चाई के मार्ग पर डटे रहने का संदेश देता है। गुरुद्वारों में होने वाले कीर्तन और अरदास के साथ-साथ सड़कों पर नगर कीर्तन भी निकाले गए। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी पत्रकारों को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पंकज गुप्ता पंकी, सुरेंद्र सिंह वर्मा, एमएलसी राजेश यादव, व्यवसायी कुशल अग्रवाल, सरदार चरनजीत सिंह, सरदार जसबीर सिंह, सरदार प्रीत सिंह, नवीन सिंह, सरदार राजदीप सिंह, मनमीत सिंह, टीटू भाई, सुशील गुप्ता और अरुण गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    4
    बाराबंकी जनपद के लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारा में खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया। हजूरी रागी जत्था भाई तीरथ सिंह और भाई बलविंदर सिंह (हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर) ने भी कीर्तन किया। सभी कार्यक्रमों का समापन लंगर के उपरांत हुआ।
सिख धर्म में बैसाखी का विशेष महत्व है। इसी दिन वर्ष 1699 में गुरु गोविंद सिंह जी ने आनंदपुर साहिब में 'खालसा पंथ' की नींव रखी थी। उन्होंने पांच प्यारों को अमृत चखाकर एक निडर समुदाय तैयार किया था।
यह पावन पर्व हमें मानवता की सेवा और सच्चाई के मार्ग पर डटे रहने का संदेश देता है। गुरुद्वारों में होने वाले कीर्तन और अरदास के साथ-साथ सड़कों पर नगर कीर्तन भी निकाले गए।
इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी पत्रकारों को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पंकज गुप्ता पंकी, सुरेंद्र सिंह वर्मा, एमएलसी राजेश यादव, व्यवसायी कुशल अग्रवाल, सरदार चरनजीत सिंह, सरदार जसबीर सिंह, सरदार प्रीत सिंह, नवीन सिंह, सरदार राजदीप सिंह, मनमीत सिंह, टीटू भाई, सुशील गुप्ता और अरुण गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    user_विशाल गुप्ता
    विशाल गुप्ता
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बाराबंकी में हरे आम के पेड़ों की अवैध कटाई 🚨 वन विभाग पर मिलीभगत का आरोप | तुरंत कार्रवाई की मांग
    1
    बाराबंकी में हरे आम के पेड़ों की अवैध कटाई 🚨 वन विभाग पर मिलीभगत का आरोप | तुरंत कार्रवाई की मांग
    user_Public News Network24
    Public News Network24
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 19 अप्रैल को लखनऊ समेत अवध प्रांत के 14 जिलों में महापंचायत लव जिहाद के विरुद्ध एक युद्ध का बिगुल
    1
    19 अप्रैल को लखनऊ समेत अवध प्रांत के 14 जिलों में महापंचायत लव जिहाद  के विरुद्ध एक युद्ध का बिगुल
    user_सोशलिस्ट न्याय
    सोशलिस्ट न्याय
    Sadar, Lucknow•
    25 min ago
  • उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी की रामनगर ब्लॉक व तहसील के ग्राम महादेवा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर राघवेंद्र भारती के द्वारा एक प्रोग्राम का आयोजन महापुरुषों के नाम किया गया इस अवसर पर सोनू गौतम उपेंद्र कुंती अमरेश संजय ननकू लवकुश महेंद्र प्रताप अजय भास्कर प्रमोद मास्टर सद्दाम सलीम जुबेर सगीर कमलेश इत्यादि ग्रामवासी उपस्थित रहे
    3
    उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी की रामनगर ब्लॉक व तहसील के ग्राम महादेवा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर राघवेंद्र भारती के द्वारा एक प्रोग्राम का आयोजन महापुरुषों के नाम किया गया इस अवसर पर सोनू गौतम उपेंद्र कुंती अमरेश संजय ननकू लवकुश महेंद्र प्रताप अजय भास्कर प्रमोद मास्टर सद्दाम सलीम जुबेर सगीर कमलेश इत्यादि ग्रामवासी उपस्थित रहे
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • लखनऊ आशियाना में मोती महल डीलक्स होटल में भीषण आग!!*
    1
    लखनऊ 
आशियाना में मोती महल डीलक्स होटल में भीषण आग!!*
    user_Journalist Sonu Pal
    Journalist Sonu Pal
    Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • बढ़ती गर्मी और प्रदूषण को देखते हुए वन विभाग बाराबंकी वन प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी *श्री आकाशदीप बधावन (आई.एफ.एस.)* के मार्गदर्शन में देवा रेंज द्वारा वर्ष 2026 में किसान पथ पर आयरन गार्ड वृक्षारोपण किया गया है। जिसमें वर्तमान में लगभग 1000 आयरन गार्ड में छायादार एवम शोभाकार *कचनार,महोगनी, चकरेसिया तथा छितवन* प्रजाति के पौधों का रोपण किसान पथ की पटरियों पर किया गया है। भविष्य में *3000 आयरन गार्ड वृक्षारोपण* और किए जाने वृक्षारोपण प्रस्तावित है। बताते चलें कि वर्तमान में किसान पथ पर एक भी छायादार वृक्ष न होने से राहगीरों एवं यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कहीं-कहीं वृक्ष लगे हैं लेकिन वह खजूर प्रजाति के हैं जिससे किसी भी प्रकार की छाया प्राप्त नहीं होती है। देव रेंज द्वारा इन्हीं समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय ग्रामीण एवं राहगीरों के अनुरोध पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है तथा भीषण गर्मी को देखते हुए पौधों की *निरंतर सिंचाई* भी सुनिश्चित की जा रही है *वन क्षेत्राधिकारी देवा मयंक सिंह* के नेतृत्व में तथा स्थानीय वन दरोगा श्री मनोज कुमार एवं बीट प्रभारी श्री राजेश मिश्रा द्वारा पौधों की शत प्रतिशत सफलता सुनिश्चित की जा रही है।
    1
    बढ़ती गर्मी और प्रदूषण को देखते हुए वन विभाग बाराबंकी वन प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी *श्री आकाशदीप बधावन (आई.एफ.एस.)* के मार्गदर्शन में देवा रेंज द्वारा वर्ष 2026 में किसान पथ पर आयरन गार्ड वृक्षारोपण किया गया है। जिसमें वर्तमान में लगभग 1000 आयरन गार्ड में छायादार एवम शोभाकार *कचनार,महोगनी, चकरेसिया  तथा छितवन* प्रजाति के पौधों का रोपण किसान पथ की पटरियों पर किया गया है। भविष्य में *3000 आयरन गार्ड वृक्षारोपण* और किए जाने वृक्षारोपण प्रस्तावित है।
बताते चलें कि वर्तमान में किसान पथ पर एक भी छायादार वृक्ष न होने से राहगीरों एवं यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कहीं-कहीं वृक्ष लगे हैं लेकिन वह खजूर प्रजाति के हैं जिससे किसी भी प्रकार की छाया प्राप्त नहीं होती है। देव रेंज द्वारा इन्हीं समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय ग्रामीण एवं राहगीरों के अनुरोध पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है तथा भीषण गर्मी को देखते हुए पौधों की *निरंतर सिंचाई* भी सुनिश्चित की जा रही है *वन क्षेत्राधिकारी देवा मयंक सिंह* के नेतृत्व में तथा स्थानीय वन दरोगा श्री मनोज कुमार एवं बीट प्रभारी श्री राजेश मिश्रा द्वारा पौधों की शत प्रतिशत सफलता सुनिश्चित की जा रही है।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.