logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैंक चौराहे से मुखलिसपुर चौराहे तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा बैंक चौराहे से मुखलिसपुर चौराहे तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा संतकबीरनगर, 13 अगस्त 2026। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा गुरुवार को बैंक चौराहे से मुखलिसपुर चौराहे तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति का उत्साह और उमंग देखने को मिला। तिरंगा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक अनिल तिवारी, विधायक गणेश चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की प्रगति, शांति और एकता में अपना योगदान दे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना ही भारत को और अधिक मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करता है। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन से कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष अमर राय रहे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, बद्री प्रसाद यादव, सेतवान राय, राम ललित चौधरी, श्याम करन सिंह, जिला महामंत्री विनोद पांडेय, गणेश पांडेय, कौशलेश सिंह ‘दीपू’, अनिरुद्ध निषाद, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, सत्यपाल पाल, आदित्य यादव ‘बागी’, जिला मंत्री अशोक यादव, अर्जुन चौधरी, उदय राजभर, सह संयोजक सतविंदर पाल ‘जज्जी’, सुनीता अग्रहरि, उर्मिला त्रिपाठी, साधना चौधरी, उषा पांडेय, राजकुमार चौरसिया, विजय बहादुर सिंह, सर्वेश त्रिपाठी, आनंद गौंड, मानवेन्द्र तिवारी, गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव, दामोदर पांडेय, मुरली जायसवाल, धनंजय पांडेय, डॉ. बंधु चौहान, शिवकुमार उपाध्याय एवं ब्रह्मानंद पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

9 hrs ago
user_Ashwini Kumar Pandey
Ashwini Kumar Pandey
पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
9 hrs ago

बैंक चौराहे से मुखलिसपुर चौराहे तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा बैंक चौराहे से मुखलिसपुर चौराहे तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा संतकबीरनगर, 13 अगस्त 2026। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा गुरुवार को बैंक चौराहे से मुखलिसपुर चौराहे तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति का उत्साह और उमंग देखने को मिला। तिरंगा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक अनिल तिवारी, विधायक गणेश चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की प्रगति, शांति और एकता में अपना योगदान दे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने यात्रा में

d2570fb6-9eee-4560-ac69-b12ce3118115

बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना ही भारत को और अधिक मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करता है। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन से कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष अमर राय रहे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, बद्री प्रसाद यादव, सेतवान राय, राम ललित चौधरी, श्याम करन सिंह, जिला महामंत्री विनोद पांडेय, गणेश पांडेय, कौशलेश सिंह ‘दीपू’, अनिरुद्ध निषाद, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, सत्यपाल पाल, आदित्य यादव ‘बागी’, जिला मंत्री अशोक यादव, अर्जुन चौधरी, उदय राजभर, सह संयोजक सतविंदर पाल ‘जज्जी’, सुनीता अग्रहरि, उर्मिला त्रिपाठी, साधना चौधरी, उषा पांडेय, राजकुमार चौरसिया, विजय बहादुर सिंह, सर्वेश त्रिपाठी, आनंद गौंड, मानवेन्द्र तिवारी, गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव, दामोदर पांडेय, मुरली जायसवाल, धनंजय पांडेय, डॉ. बंधु चौहान, शिवकुमार उपाध्याय एवं ब्रह्मानंद पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पाली।हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे के नेतृत्व में हनुमंत नगर वार्ड से निकाली गई पाली।हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे के नेतृत्व में हनुमंत नगर वार्ड से निकाली गई ।जिसमें कई विद्यालयों के सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं सहित स्थानीय लोगों ने उत्साह पूर्वक राष्ट्र भक्ति के भावना के साथ हाथों में तिरंगा लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्लोगन लिए हुए यह यात्रा नगर पंचायत कार्यालय पर जाकर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि भारत के आन बान शान का प्रतीक तिरंगा हमारे सेनानियों की अमिट गाथा है। जो हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र भक्ति व एकता का प्रतीक है। यात्रा मे उत्साह पूर्वक सभी भारत माता की जय।जय हिंद जय भारत का जयघोष गूंजता रहा।जहा तिरंगा यात्रा पूरा होने पर चेयरमैन द्वारा सभी बच्चों को भोजन कराया गया। इस यात्रा में मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह,दिलीप सैनी, विनोद कुमार, सुरेन्द्र बर्मा,दीनानाथ यादव ,सहित आदि लोग रहे।
    4
    पाली।हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे के नेतृत्व में हनुमंत नगर वार्ड से निकाली गई
पाली।हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे के नेतृत्व में हनुमंत नगर वार्ड से निकाली गई ।जिसमें कई विद्यालयों के सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं सहित स्थानीय लोगों ने उत्साह पूर्वक राष्ट्र भक्ति के भावना के साथ हाथों में तिरंगा लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्लोगन लिए हुए यह यात्रा नगर पंचायत कार्यालय पर जाकर सम्पन्न हुई।
तिरंगा यात्रा के दौरान चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि भारत के आन बान शान का प्रतीक तिरंगा हमारे सेनानियों की अमिट गाथा है।
जो हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र भक्ति व एकता का प्रतीक है।
यात्रा मे उत्साह पूर्वक सभी भारत माता की जय।जय हिंद जय भारत का जयघोष गूंजता रहा।जहा तिरंगा यात्रा पूरा होने पर चेयरमैन द्वारा सभी बच्चों को भोजन कराया गया।
इस यात्रा में मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह,दिलीप सैनी, विनोद कुमार, सुरेन्द्र बर्मा,दीनानाथ यादव ,सहित आदि लोग रहे।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • राष्ट्रवादी पार्टी जिंदाबाद माननीय अखिलेश सिंह जिंदाबाद जिंदाबाद
    1
    राष्ट्रवादी पार्टी जिंदाबाद माननीय अखिलेश सिंह जिंदाबाद जिंदाबाद
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, गगहा पुलिस की कार्रवाई गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को बन्धवां गांव निवासी एक युवक कथित तौर पर बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर 11 अगस्त की शाम करीब तीन बजे अपने साथ लेकर चला गया। परिजनों के मुताबिक, महिला जब काम से वापस घर लौटीं तो उनकी नाबालिग बेटी घर पर मौजूद नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना गगहा पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गगहा थाना क्षेत्र के बन्धवां गांव का निवासी है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में नाबालिग किशोरी की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। पुलिस द्वारा किशोरी की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
    1
    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, गगहा पुलिस की कार्रवाई
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को बन्धवां गांव निवासी एक युवक कथित तौर पर बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर 11 अगस्त की शाम करीब तीन बजे अपने साथ लेकर चला गया।
परिजनों के मुताबिक, महिला जब काम से वापस घर लौटीं तो उनकी नाबालिग बेटी घर पर मौजूद नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना गगहा पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गगहा थाना क्षेत्र के बन्धवां गांव का निवासी है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मामले में नाबालिग किशोरी की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। पुलिस द्वारा किशोरी की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
    user_आधान हिन्दी न्यूज़
    आधान हिन्दी न्यूज़
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    16 min ago
  • गोरखपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली 🇮🇳 | CRD College की छात्राओं ने लगाए देशभक्ति के नारे | Har Ghar Tiranga
    1
    गोरखपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली 🇮🇳 | CRD College की छात्राओं ने लगाए देशभक्ति के नारे | Har Ghar Tiranga
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पीपराइच में चुनावी बिगुल, गर्माई सियासत,गाँव-चौराहों पर जनता ने खोला दिल का राज,2027 को लेकर जनता के मन में क्या है?,ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया पीपराइच का मूड! #UPबोलेगा2027तयकरेगा #ABCHindustan #UP2027 #उत्तरप्रदेशचुनाव2027 #यूपीकीसियासत #चुनावीरण #ग्राउंडरिपोर्ट #जनताकीआवाज #जनताकामूड #यूपीकीनब्ज़ #2027चुनाव #UPPolitics #Election2027 #Gorakhpur #Purvanchal
    1
    पीपराइच में चुनावी बिगुल, गर्माई सियासत,गाँव-चौराहों पर जनता ने खोला दिल का राज,2027 को लेकर जनता के मन में क्या है?,ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया पीपराइच का मूड!

#UPबोलेगा2027तयकरेगा
#ABCHindustan
#UP2027
#उत्तरप्रदेशचुनाव2027
#यूपीकीसियासत
#चुनावीरण
#ग्राउंडरिपोर्ट
#जनताकीआवाज
#जनताकामूड
#यूपीकीनब्ज़
#2027चुनाव
#UPPolitics
#Election2027
#Gorakhpur
#Purvanchal
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • संत कबीर नगर में "हर घर तिरंगा" के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा, छात्राओं ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश_____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026,सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग जनक नंदिनी के नेतृत्व में "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के अन्तर्गत तिरंगा यात्रा/तिरंगा रैली निकाली गई। सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग जनक नंदिनी के नेतृत्व में "हर घर तिरंगा कार्यक्रम" के अंतर्गत आज जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में "कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय" "खलीलाबाद" में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में "राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी जी" द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को गर्व के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए। इस अवसर पर छात्राओं को फ्लैग कोड आफ इंडिया 2002 के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में देश भक्ति गीत, नारे, तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की कर्मचारी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या, समस्त शिक्षकों के साथ छात्राएं आदि उपस्थित रहीं।
    2
    संत कबीर नगर में "हर घर तिरंगा" के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा, छात्राओं ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश_____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर 
संत कबीर नगर, 13 अगस्त, 2026,सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग जनक नंदिनी के नेतृत्व में "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के अन्तर्गत तिरंगा यात्रा/तिरंगा रैली निकाली गई। सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग जनक नंदिनी के नेतृत्व में "हर घर तिरंगा कार्यक्रम" के अंतर्गत आज जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में "कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय" "खलीलाबाद" में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में "राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी जी" द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को गर्व के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए। इस अवसर पर छात्राओं को फ्लैग कोड आफ इंडिया 2002 के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में देश भक्ति गीत, नारे, तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की कर्मचारी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या, समस्त शिक्षकों के साथ छात्राएं आदि उपस्थित रहीं।
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बेलघाट में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा; नारों से सराबोर हुआ पूरा कस्बा गोरखपुर जनपद के बेलघाट में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत अड़वान चालीस से हुई, जिसके बाद हनुमान मंदिर से तिरंगा यात्रा शुरू होकर मुख्य चौराहे होते हुए ब्लॉक परिषद तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं, छात्राएं और स्थानीय लोग यात्रा में शामिल हुए। पूरे रास्ते देशभक्ति के नारों और लहराते तिरंगे से बेलघाट का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह ने की। इस दौरान खजनी विधायक श्रीराम चौहान, बेलघाट ब्लॉक प्रमुख पूजा सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र, जिला कार्यसमिति सदस्य सुनीता बेलदार और शिवाजी चंद कौशिक समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। राम लवट, रणवीर शाही चंचल, रमेश सिंह, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव भूअर, शिवेंद्र सिंह विक्की और मंडल महामंत्री आशुतोष दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। तिरंगा यात्रा में सफाई कर्मियों के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं और अध्यापिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं और महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भागीदारी की। यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर बेलघाट थाना प्रभारी संदीप यादव पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने पूरे मार्ग पर व्यवस्था संभाली। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया।
    1
    बेलघाट में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा; नारों से सराबोर हुआ पूरा कस्बा
गोरखपुर जनपद के बेलघाट में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत अड़वान चालीस से हुई, जिसके बाद हनुमान मंदिर से तिरंगा यात्रा शुरू होकर मुख्य चौराहे होते हुए ब्लॉक परिषद तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं, छात्राएं और स्थानीय लोग यात्रा में शामिल हुए। पूरे रास्ते देशभक्ति के नारों और लहराते तिरंगे से बेलघाट का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।
तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह ने की। इस दौरान खजनी विधायक श्रीराम चौहान, बेलघाट ब्लॉक प्रमुख पूजा सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र, जिला कार्यसमिति सदस्य सुनीता बेलदार और शिवाजी चंद कौशिक समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। राम लवट, रणवीर शाही चंचल, रमेश सिंह, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव भूअर, शिवेंद्र सिंह विक्की और मंडल महामंत्री आशुतोष दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा में सफाई कर्मियों के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं और अध्यापिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं और महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भागीदारी की।
यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर बेलघाट थाना प्रभारी संदीप यादव पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने पूरे मार्ग पर व्यवस्था संभाली। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया।
    user_आधान हिन्दी न्यूज़
    आधान हिन्दी न्यूज़
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    19 min ago
  • गोरखपुर में निकली बाइक तिरंगा यात्रा 🇮🇳 | GRP पुलिस की भव्य Tiranga Yatra | Har Ghar Tiranga 2026
    1
    गोरखपुर में निकली बाइक तिरंगा यात्रा 🇮🇳 | GRP पुलिस की भव्य Tiranga Yatra | Har Ghar Tiranga 2026
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.