Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव जनता की चौपाल में शामिल होने गए थे जहां एक महिला ने उनकी ही क्लास लगा दी और काम करने का तरीका सिखा दिया, देखिए पूरा वीडियो #indore #BJP4MP #advpushyamitra #viral #madhyapradesh
Panth bhatia
इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव जनता की चौपाल में शामिल होने गए थे जहां एक महिला ने उनकी ही क्लास लगा दी और काम करने का तरीका सिखा दिया, देखिए पूरा वीडियो #indore #BJP4MP #advpushyamitra #viral #madhyapradesh
More news from Barwani and nearby areas
- धार के कुक्षी थानांतर्गत 9 थानों की पुलिस पर पथराव, जानिए वजह, देखिए LIVE VIDEO #pblive #viral #madhyapradesh #dhar #kukshi1
- *राजपुर शासकीय कार्य में बाधा, जातिसूचक अपमान व धमकी का मामला दर्ज* बड़वानी जिले के राजपुर नगर परिषद के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी राजा दीगे के साथ 17 फरवरी 2026 को पंचायतवाड़ी में पानी सप्लाई के दौरान रईस शेख ने बाधा डाली, जातिसूचक अपमान किया तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भादंसं की धारा 296(ए), 351(3) तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अखिल भारतीय बलाई महासंघ ने पीड़ित का समर्थन करते हुए निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पूरी कर उचित कार्रवाई करेगी।1
- बड़वानी। जिला मुख्यालय बड़वानी के सावरिया रेसिडेंसी क्षेत्र में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय युवक भूपेंद्र बंडोले फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। भूपेंद्र बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और पीजी कॉलेज में अध्ययनरत था। वह स्वभाव से हंसमुख और मिलनसार बताया जा रहा है। घटना के समय उसकी मां और पिता एक शादी समारोह में गए हुए थे। उसके पिता बालकुआ के शासकीय स्कूल में शिक्षक हैं। परिवार में दो बहनें हैं, जिनमें से एक एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। भूपेंद्र परिवार का इकलौता बेटा था। वह पढ़ाई के साथ-साथ ट्रेडिंग का कार्य भी करता था और हाल ही में कंप्यूटर का नया सीपीयू भी खरीदा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।1
- बड़वानी, 18 फरवरी 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) शहर में विगत दिनों हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए बड़वानी पुलिस अब एक्शन मोड में नजर आ रही है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत बिसेन और उनकी टीम ने रात्रि सुरक्षा अभियान के तहत नवलपुरा एवं सावरिया धाम कॉलोनी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और सामुदायिक सहयोग से अपराधों पर लगाम लगाना है। सुरक्षा के लिए पुलिस के 6 बड़े सुझाव जनसंवाद के दौरान पुलिस अधिकारियों ने रहवासियों से सीधे चर्चा की और सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश साझा किए: CCTV और चौकीदार: हर घर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और कॉलोनी स्तर पर सामूहिक रूप से रात्रि चौकीदार रखने की सलाह दी गई। डिजिटल कनेक्टिविटी: कॉलोनी का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें संबंधित बीट पुलिस अधिकारी को जोड़ने को कहा गया ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान तुरंत हो सके। सूने मकानों पर सावधानी: लंबे समय के लिए बाहर जाने पर घर में नकदी या कीमती आभूषण न छोड़ने की अपील की गई। वेरिफिकेशन अनिवार्य: किराएदारों, घरेलू नौकरों और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाने में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। संदिग्धों की सूचना तत्काल देने की अपील थाना प्रभारी बलजीत बिसेन ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता के सहयोग से ही चोरी जैसी वारदातों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। पुलिस के इस सार्थक प्रयास की रहवासियों ने सराहना की है और सुरक्षा नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया है।4
- पाटी नगर में अचानक एक कुत्ता पागल हो गया। जिसने एक बच्चें सहित चार को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते के पागल होने की पता चलने पर ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। पंचायतकर्मी कुत्ते को पकड़ने का प्रयास कर रही लेकिन कुत्ता झाड़ियां मे जाकर छुप रहा है। कुत्ते को पकड़ने का प्रयास जारी हैं ताकि अन्य लोगों को नही काटे। नगर के गंधावल रोड स्थित गायत्री मंदिर परिसर में ही रहने वाले भय्यू जमरे की लड़की गुंजन को पागल कुत्ते ने काट दिया। गुंजन घर के आंगन में खेल रही थी तभी अचानक पागल कुत्ता दौड़कर आया और बच्ची को काट दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने मौके से कुत्ते को भगाया। इसके बाद अस्पताल में उसका इलाज कराया। वही दूसरी ओर झिदोडी पति थेबड़ा को भी यही पागल कुत्ता ने काट लिया। जिससे वह भी जख्मी हो गई और अन्य लोगों को भी जख्मी किया। जिनका भी अस्पताल में इलाज कराया गया। फिलहाल सभी स्वस्थ हैं। उधर पंचायत कर्मी गली मोहल्ले घूमकर पागल कुत्ते को ढूंढ रहे हैं। लेकिन वो मिल नही रहा है। पंचायत कर्मी नगरवासियों को सर्तक रहने और पागल कुत्ता दिखने पर तत्काल पंचायत में सूचना देने के लिए कह रहे हैं। पंचायत कर्मचारियों को कहना है कि पागल कुत्ता भूरे कलर का है। जो अचानक हमला कर रहा है। नगरवासी रात को घर से बाहर न निकले। खासकर बच्चों का ध्यान रखें। वह कही भी कभी भी आ सकता है। अगर ऐसा कही कुत्ता दिखे तो तत्काल सूचना देवे।1
- चालक–परिचालक कल्याण संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन* *महेंद्र सिंह डावर बने जिला अध्यक्ष, संदीप राठौड़ को मिली सचिव की जिम्मेदारी* अलीराजपुर। जिले में चालक–परिचालकों के हितों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चालक–परिचालक कल्याण संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह महत्वपूर्ण बैठक अलीराजपुर बस स्टैंड परिसर में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में चालक, परिचालक एवं बस मालिक उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बस मालिक राजेश राठौड़, रितेश डाबर एवं कृष्णकांत राठौड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं संगठित बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। *सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन* बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से महेंद्र सिंह डावर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं अशरफ मुल्तानी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के मार्गदर्शन हेतु पीयूष तंवर को संरक्षक मनोनीत किया गया। संगठन के संचालन के लिए संदीप राठौड़ को जिला सचिव बनाया गया। इसके अलावा किशोर शर्मा एवं इरशाद मकरानी (नानपुर) को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई। कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर नियुक्ति संघ की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए इस्लामुद्दीन पठान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं भारत मोदी एवं राजू सेमलिया को सह-सचिव बनाया गया। इसके साथ ही इरफान मकरानी को संगठन का सलाहकार नियुक्त किया गया तथा सरफराज खान (सरू) को भी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र सिंह डावर ने अपने संबोधन में कहा कि चालक–परिचालक कल्याण संघ का मुख्य उद्देश्य चालकों व परिचालकों की समस्याओं का समाधान करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना तथा सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास करना रहेगा। वहीं सचिव संदीप राठौड़ ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जाएगा और सभी सदस्यों को साथ लेकर संघ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों एवं बस मालिकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने एवं चालक–परिचालकों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। महेन्द्र सिंह डावर, (गोलू पटेल) अध्यक्ष. असरफ भाई मुल्तानी ( उपाध्यक्ष) पिशुष भाई तवंर (संरक्षक) किशोर भाई शर्मा (संगठन मंत्री) संदीप भाई राठौड़( सचिव) भरत भाई मोदी (सह सचिव) इस्लामुद्दीन भाई पठान (कोषाध्यक्ष) ईरशाद भाई मकरानी (नानपुर)(संगठन मंत्री) राजु भाई सेमलिया (सह सचिव इरफान भार मकरानी (अण्डा)(सलाहकार) सरफराज खान (सरू ) सलाहकार *उक्त जानकारीचालक–परिचालक कल्याण संघ के मीडिया प्रभारी मुस्तकीम मुगल इरशाद मंसुरी द्वारा दी गई*4
- 'क्या करोगे जानकर, जो हो गया वो हो गया', गर्लफ्रेंड के मर्डर पर पूछा सवाल तो बेशर्मी से हंसा हत्यारा। इंदौर में 24 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पीयूष धामनोटिया नाम के युवक का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह मीडिया के सामने बेशर्मी से हंसता हुआ नज़र आया. मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में 24 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले शख्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह मीडिया से बात कर रहा है और बेशर्मी से हंस रहा है, जैसे उसे इस हत्या का कोई पछतावा ही न हो. गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम पीयूष धामनोटिया है.1
- एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा के अनुसार, इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल के महाप्रबंधक राजीव सिंह और नीरज सेन को बीती रात एक इंटरनेशनल नंबर (+1812) से धमकी भरी इंटरनेट कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को दाऊद इब्राहिम के न्यूयॉर्क ऑफिस से जुड़ा बताया और स्ट्रीट डॉग्स को शिफ्ट करने के मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए लंबी बहस की। इस अजीबोगरीब कॉल ने पुलिस को भी चौंका दिया है, क्योंकि स्ट्रीट डॉग जैसे मामूली मुद्दे पर अंडरवर्ल्ड के नाम का इस्तेमाल किया गया। पुलिस फिलहाल इंटरनेट कॉल के जरिए दी गई धमकी की गहन जांच कर रही है। साइबर टीम कॉल करने वाले नंबर और उसकी लोकेशन को ट्रैक करने में जुटी है। #pblive #viral #madhyapradesh #indore #breakingnews1