*उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश गुमला: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज गुरुवार को उपायुक्त, गुमला दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति, पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मातृत्व स्वास्थ्य के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) एवं संस्थागत प्रसव की प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं की नियमित ट्रैकिंग करते हुए छूटे हुए मामलों की पहचान एवं फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए। एएनसी जांच के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत बनाए रखने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी एवं समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया। बाल स्वास्थ्य के तहत नियमित टीकाकरण की समीक्षा में जिले की उपलब्धि लगभग 99 प्रतिशत पाई गई। पिछले स्तर की तुलना में लगभग एक प्रतिशत की कमी को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने छूटे हुए सभी बच्चों की पहचान कर उन्हें शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण से जोड़ने का निर्देश दिया। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के साथ मानसी के सहयोग से विशेष प्रयास करने को कहा गया, ताकि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सरकारी एमटीसी में अधिक से अधिक अति कुपोषित बच्चों को भर्ती कराकर समुचित उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। डुमरी में निजी संस्था द्वारा संचालित एमटीसी केंद्र के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने सरकारी एमटीसी की सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा जरूरतमंद बच्चों को सरकारी कुपोषण उपचार केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्रभावी स्तर पर जागरूकता एवं परामर्श अभियान चलाने के निर्देश दिए। ममता वाहन की उपलब्धता एवं संचालन की भी समीक्षा की गई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं वय वंदना योजना की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिले के विभिन्न वार्डों में आयुष्मान मित्रों के माध्यम से विशेष शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जो 15 सितंबर 2026 तक जारी रहेंगे। उपायुक्त ने पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने तथा शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। केस क्लेम के लक्ष्य में अपेक्षित सुधार के लिए डुमरी, बिशुनपुर एवं कामडारा में नए आयुष्मान मित्रों को चिह्नित किए जाने की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने वय वंदना योजना में भी पात्र लाभुकों को जोड़ने के लिए अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आभा कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। वर्तमान में जिले की उपलब्धि 59.21 प्रतिशत है तथा राज्य स्तर पर गुमला जिला छठे स्थान पर है। उपायुक्त ने आभा कार्ड निर्माण की गति बढ़ाते हुए स्वास्थ्य संस्थानों एवं विशेष शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लोगों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने को कहा गया। राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से आगामी चार माह की कार्ययोजना के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने टीबी के संभावित मरीजों की पहचान, जांच, उपचार एवं नियमित फॉलोअप की प्रक्रिया को प्रभावी बनाए रखने तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर सतत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा में जिले में फाइलेरिया के नए मामलों की स्थिति शून्य रहने की जानकारी दी गई। पालकोट, रायडीह, बिशुनपुर एवं चैनपुर में टीएएसके टेस्ट लेवल-1 की गतिविधियां पूर्ण की जा चुकी हैं। उपायुक्त ने फाइलेरिया नियंत्रण के लिए चल रहे प्रयासों को निरंतर बनाए रखने तथा सर्वेक्षण एवं निगरानी कार्य को गंभीरता से करने का निर्देश दिया। सर्पदंश के मामलों की रोकथाम एवं त्वरित उपचार के संबंध में भी समीक्षा की गई। लोगों को सर्पदंश की स्थिति में क्या करें और क्या न करें, इसकी जानकारी देने के लिए वीडियो क्लिप के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश से संबंधित आवश्यक चिकित्सा सुविधा एवं जागरूकता व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में एफसीएम इंजेक्शन के संबंध में भी जानकारी ली गई। संबंधित कर्मियों का प्रशिक्षण पूर्ण होने तथा प्रखंडवार आवश्यक सामग्री का वितरण किए जाने की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने इसका प्रभावी उपयोग एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान एम्बुलेंस सेवाओं की भी समीक्षा की गई। जिले में वर्तमान में 10 एम्बुलेंस के संचालन की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने आवश्यकता के अनुसार एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाने की दिशा में कार्रवाई करने तथा खराब पड़े एम्बुलेंस को शीघ्र दुरुस्त कर सेवा में वापस लाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को समय पर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में राष्ट्रीय कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यक्रम, मलेरिया एवं फाइलेरिया नियंत्रण, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, 15वें वित्त आयोग, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए योजनाओं की नियमित निगरानी, लंबित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सभी संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

- सिसई : अवैध शराब के कारोबार पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, सिसई - रेड़वा में ताबड़तोड़ छापेमारी 6 आरोपी गिरफ्तार, 50 लीटर महुआ शराब व विदेशी शराब जब्त ; कार्रवाई से कारोबारियों में मचा हड़कंप गुमला जिले के सिसई प्रखंड में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है। उपायुक्त एवं अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर गुरुवार को सिसई थाना पुलिस के सहयोग से उत्पाद विभाग की टीम ने सिसई बाजार और रेड़वा बाजार में ताबड़तोड़ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने मौके से करीब 50 लीटर महुआ शराब तथा 0.150 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जब्त की। *दो बाजारों में एक साथ कार्रवाई, छह गिरफ्तार* उत्पाद विभाग की कार्रवाई से दोनों बाजारों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर जांच करते हुए अवैध शराब की बरामदगी की और मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल भंडारी (27), पिता स्व. रमेश भंडारी, ग्राम खापिया, थाना घाघरा; पार्वती कुमारी (22), पति बिट्टू साहू, ग्राम खोरा, थाना गुमला; सरिता उरांव (28), पति गंगा उरांव, ग्राम पंडरिया, थाना सिसई; मंगरी देवी (50), पति बंधना उरांव, सिसई बस्ती; फुलमनी देवी (40), पति हरि उरांव, सिसई बस्ती तथा सीतामुनी देवी (50), पति सुकरा उरांव, ग्राम दीगदोन, थाना सिसई शामिल हैं। *उत्पाद अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई* छापेमारी के दौरान बरामद शराब को उत्पाद विभाग ने जब्त कर लिया। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आगे की उत्पाद एवं कानूनी कार्रवाई के लिए अधीक्षक उत्पाद कार्यालय, गुमला ले जाया गया। *कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप* सिसई और रेड़वा बाजार में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। विभाग की सक्रियता से आने वाले दिनों में ऐसे कारोबारियों पर और भी कार्रवाई होने की संभावना है।3
- सभी शिक्षक समय प्रश्र कार्य करने का आदत डालें -मनमोहन साहु। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा प्रखंड के सभी 275 विद्यालय प्रभारी के साथ गुरुवार को शिक्षकों की गुरु गोष्ठी की गई,जिसमें प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन साहु ने कहा कि सभी शिक्षक समय पर कार्य करने की आदत डालें गोष्ठी में निम्न बातें बताई गई- सभी छात्रों का युनिफार्म हेतु डेटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सेतेंग कार्यक्रम के तहत चयनित 107 विद्यालय को जीरो ड्राप आऊट का प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया गया। शत प्रतिशत शिक्षक एवं छात्रों का उपस्थिति बनाने का निर्देश दिया गया। सभी विद्यालय को स्वच्छ एवं हरिय विद्यालय का रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया गया। प्रति कार्य दिवस शत प्रतिशत एसएमएस करने का निर्देश दिया गया। उल्लास कार्यक्रम के तहत दिनांक 25 सितम्बर को होने वाली परीक्षा की तैयारी करने का निर्देश दिया गया। कक्षा 8-12 में नामांकित छात्राओं का किशोरी शक्ति योजना में रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया। दिव्यांग छात्रों के सर्वेक्षण हेतु प्रशस्त एप में रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी प्रखंड साधन सेवी एवं संकुल साधन सेवी उपस्थित थे।1
- रांची में टयूलिप हॉस्पिटल में परिजनों को साथ मारपीट का मामला सामने आ रहा है रांची में टयूलिप हॉस्पिटल में परिजनों को साथ मारपीट का मामला सामने आ रहा है1
- कई पेट्रोल पंपों पर शौचालय और हवा की सुविधा नहीं आखिर जिम्मेदार कौन? #shorts #shortvideo #news1
- 🚨 “रायगढ़ पुलिस की तकनीकी जांच और सतत प्रयास से मिली सफलता”—एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह रायगढ़, 10 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस ने घरघोड़ा क्षेत्र में पिछले माह हुई सिलसिलेवार चोरी का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित दो किराना दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की नगदी, चांदी के सिक्के, चांदी के बिस्किट एवं किराना सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने राजनांदगांव जिले के चिचोला बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे एवं मेमोरंडम पर कुल 6,30,286 रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। जयस्तंभ चौक की दो दुकानों को बनाया था निशाना जानकारी के अनुसार दिनांक 23-24 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित संतोष किराना दुकान के छत में लगे टीन शीट एवं दीवार के बीच की खाली जगह में बनी फॉल सीलिंग को तोड़कर अज्ञात चोर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। आरोपी ने दुकान के गल्ले में रखी करीब 4 लाख रुपये की नगदी तथा चांदी के सिक्के एवं चांदी का बिस्किट चोरी कर लिया। इसी रात आरोपी ने बगल में स्थित गोकुलचंद मामराज किराना दुकान को भी निशाना बनाया। यहां भी टीन शीट एवं दीवार के बीच की जगह से फॉल सीलिंग तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर गल्ले में रखी करीब 90 हजार रुपये की नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 265/2026 एवं 266/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मिला आरोपी का सुराग जयस्तंभ चौक पर हुई सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पुलिस टीम को जल्द से जल्द आरोपियों की पतासाजी कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। घटना की सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी एवं साइबर डीएसपी श्री शिखर मरावी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू एवं साइबर टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान ग्राम बरपाली नवाडीह निवासी संतोष चौहान के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तत्काल संदेही के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी की गतिविधियों की बारीकी से जानकारी जुटाई। इसी दौरान पता चला कि आरोपी ने लैलूंगा की तमन्ना मोबाइल दुकान से चोरी के पैसों से नया मोबाइल खरीदा है। नागपुर भागा आरोपी, राजनांदगांव में दबोचा पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों से आरोपी की लगातार पतासाजी की। आरोपी की लोकेशन नागपुर में मिलने पर रायगढ़ पुलिस की टीम तत्काल नागपुर रवाना हुई। पुलिस की लगातार कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी नागपुर से भी अन्यत्र फरार होने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए अंततः उसे चिचोला बस स्टैंड, जिला राजनांदगांव से घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों दुकानों में चोरी करना स्वीकार आरोपी से पूछताछ करने पर उसने दिनांक 23-24 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात जयस्तंभ चौक घरघोड़ा स्थित दोनों किराना दुकानों में सेंधमारी कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह दोनों दुकानों में अक्सर सामान खरीदने जाता था। दिनांक 23 अगस्त की रात तेज बारिश हो रही थी। बारिश का फायदा उठाकर उसने चोरी की योजना बनाई। वह पहले संतोष किराना दुकान की छत पर चढ़ा और टीन शीट के किनारे से फॉल सीलिंग तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। सीसीटीवी कैमरे में पहचान छिपाने के लिए उसने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। आरोपी ने दुकान के गल्ले से अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोट, चांदी के सिक्के एवं चांदी का बिस्किट चोरी किया। इसके बाद बगल की गोकुलचंद मामराज किराना दुकान में भी फॉल सीलिंग तोड़कर दाखिल हुआ और नगदी के साथ चिल्हर सिक्के, हल्दी, मसाला, साबुन, काजू एवं बादाम आदि सामान चोरी कर लिया। आरोपी ने चोरी की रकम से लैलूंगा की तमन्ना मोबाइल दुकान से 19,300 रुपये में सैमसंग कंपनी का A-07 मॉडल मोबाइल खरीदा। वहीं चोरी की रकम में से करीब 25 हजार रुपये घूमने-फिरने एवं खाने-पीने में खर्च करना बताया। 6.30 लाख रुपये से अधिक की चोरी की संपत्ति बरामद आरोपी के मेमोरंडम के आधार पर पुलिस ने दोनों प्रकरणों में— • 2,64,146 रुपये नगद • 1 किलो 508 ग्राम चांदी, अनुमानित कीमत 3,46,840 रुपये • सैमसंग कंपनी का एंड्रॉएड मोबाइल • सफेद-संतरा रंग का चेकदार गमछा बरामद किया गया है। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 6,30,286 रुपये है। आरोपी सतीष चौहान पिता स्व. नान्हूराम चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बरपाली नवाडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) को दोनों अपराधों में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी में इनकी रही अहम भूमिका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी एवं साइबर डीएसपी श्री शिखर मरावी के नेतृत्व पर आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी में लगी टीम में शामिल थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, थाना प्रभारी साइबर विजय चेलक, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शुभम मिश्रा ,सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, आरक्षक हरीश पटेल, आरक्षक उधो राम पटेल ,जगमोहन लाल ओग्रे तथा साइबर थाना के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, नवीन शुक्ला, रविन्द्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा स्थानीय युवक कालिया गुप्ता एवं जनेश्वर कुर्रे का विशेष योगदान रहा । 👉🏻एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश “अपराध के बाद आरोपी कितना भी दूर भाग जाए, पुलिस की तकनीकी निगरानी और सतत प्रयास से उसे कानून के शिकंजे तक पहुंचाया जाएगा। घरघोड़ा चोरीकांड में टीम ने चुनौती को स्वीकार करते हुए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर नागपुर से राजनांदगांव तक उसका पीछा करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस टीम की इसी तत्परता और समन्वित कार्रवाई से चोरी की गई संपत्ति भी बरामद की गई है।”4
- आदिवासी बहुत गांव का बदहाल स्थिति चुनाव के समय वादे होते हैं... चुनाव खत्म होने के बाद कोई नेता पदाधिकारी गांव नहीं आते हैं, गांव वालों ने कहा...1
- सिसई व रेडवा साप्ताहिक बाजार में उत्पाद विभाग का छापा, 6 हिरासत में, उपायुक्त एवं उत्पाद अधीक्षक गुमला के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने सिसई क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को सिसई व रेडवा साप्ताहिक बाजार में सिसई पुलिस के सहयोग से उत्पाद विभाग की टीम ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें शराब बेच व पी रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। बाकी भागने में सफल रहे। छापेमारी में करीब 50 लीटर महुआ शराब तथा 0.150 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जब्त की गई। वही गिरफ्तार हुए सभी लोगों को उत्पाद विभाग की पुलिस अपने साथ गुमला लेते गई। उत्पाद विभाग के अचानक छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- परम वीर चक्र विजेता अमर वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस मनाया गया। अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस मनाया गया1
- बॉक्साइट माफिया पर वन विभाग की कार्रवाई, गाड़ी हुई जब्त.? #shorts #shortvideo #viralvideo #news1