Shuru
Apke Nagar Ki App…
झींझक में 11 हजार लाइन फाल्ट से चार घंटे ठप रही बिजली, भीषण गर्मी में लोग बेहाल झींझक कस्बे के द्वारिकागंज और नहिली रोड मुहल्लों में बुधवार दोपहर 11 हजार विद्युत लाइन में फाल्ट आने से नगर की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच अचानक बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे आए फाल्ट के चलते द्वारिकागंज, नहिली रोड, बस्ती, ओमनगर, रेलबाजार और स्टेशन रोड समेत पूरे कस्बे की सप्लाई ठप हो गई। तेज गर्मी में बिजली न रहने से लोग पसीने से तरबतर रहे और पेयजल संकट भी गहराया।
कुमार पंकज
झींझक में 11 हजार लाइन फाल्ट से चार घंटे ठप रही बिजली, भीषण गर्मी में लोग बेहाल झींझक कस्बे के द्वारिकागंज और नहिली रोड मुहल्लों में बुधवार दोपहर 11 हजार विद्युत लाइन में फाल्ट आने से नगर की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच अचानक बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे आए फाल्ट के चलते द्वारिकागंज, नहिली रोड, बस्ती, ओमनगर, रेलबाजार और स्टेशन रोड समेत पूरे कस्बे की सप्लाई ठप हो गई। तेज गर्मी में बिजली न रहने से लोग पसीने से तरबतर रहे और पेयजल संकट भी गहराया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के डेरापुर मार्ग स्थित मुखबिल गांव के पास मंगलवार की शाम करीब 4 बजे से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर रात तक पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ चलता रहा। कार्यक्रम में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। भंडारे के दौरान पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण करते रहे, वहीं आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित हर वर्ग के लोगों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। आयोजन को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं और आयोजकों की अहम भूमिका रही। उन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संभाला, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी। भोजन वितरण से लेकर साफ-सफाई तक हर पहलू का विशेष ध्यान रखा गया। भंडारा कार्यक्रम देर रात करीब 11:30 बजे तक लगातार चलता रहा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।1
- अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गोहानी खुर्द गांव में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोटों को निशाना नहीं थे। उनका आपसी पुराना मामला चल रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।1
- *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौहानी खुर्द में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाईट ।* 👇🏻1
- अजीतमल के गौहानी खुर्द में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी1
- Post by रवि वर्मा1
- *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौहानी खुर्द में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाईट ।*1
- राजकीय होम्योपैथिक चिकित्साालय सुरासी का हुआ भव्य उद्घाटन सुरासी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्साालय सुरासी का भव्य उद्घाटन सघन सहकारी समिति खानपुर डिलवल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह द्वारा गुरुवार करीब 11 बजे किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजश्री, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. निर्देश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विधिवत फीता काटकर चिकित्साालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्साालय के शुरू होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें दूर-दराज के शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति सुरक्षित, किफायती और प्रभावी है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को विशेष राहत मिलेगी। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजश्री ने बताया कि चिकित्साालय में नियमित रूप से मरीजों का उपचार किया जाएगा तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि चिकित्साालय से क्षेत्रीय जनता को बड़ी राहत मिलेगी।1
- सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरायनपुर में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार की शाम 5 बजे तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित सुरेन्द्र प्रताप पुत्र तुलसीराम निवासी नारायनपुर ने आरोप लगाया है कि उसके ही मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की। उसने बताया कि आरोपियों ने बिना किसी ठोस कारण के उसके साथ गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया। इस दौरान उसे गंभीर चोटें भी आई हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की भी मांग की है, क्योंकि उसे आरोपियों से जान का खतरा महसूस हो रहा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- औरैया में महिलाओं का 'जन आक्रोश', मंत्री ने दिया ये संदेश!1