logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासपुर में बकाया वसूली गए बिजली कर्मियों पर हमला, तीन पर रिपोर्ट दर्ज बिलासपुर में बकाया की वसूली करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर बकायेदार ने ही जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पोल पर चढ़ने वाली लोहे की चप्पलों से लाइनमैन की खूब पिटाई की, जिससे लाइनमैन घायल हो गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। क्षेत्र में गांव डिबडिबा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन यादराम और टीजी 2 अजय कुमार बीते मंगलवार की शाम क्षेत्र के गांव नवाबगंज में बकाया वसूली के लिए गए थे। लाइनमैन के अनुसार गांव निवासी स्वर्गीय नरदेव पुत्र छंगा के नाम पर बिजली का बकाया बिल है। बार-बार अनुरोध करने के बाद भी लंबे समय से बिल जमा नहीं हुआ है। बताया कि जब बकाया बिल जमा नहीं हुआ तो उन्होंने खंभे से उपभोक्ता की लाइन काट दी। केबल काटकर जब वे नीचे उतरे, तो वहां मौजूद नरदेव के पुत्र विशाल और उसका भाई प्रियांश झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों भाइयों और एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाइनमैन के ही लोहे के चप्पल “पोल पर चढ़ने वाला औजार” से उनके सिर, हाथ और पीठ पर वार किया, जिससे वह लहुलूहान हो गए। लाइनमैन की पिटाई की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक तीनों आरोपित मौके से फरार हो गए। बाद में पीड़ित कर्मचारियों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

6 hrs ago
user_कामरान खांन कम्मु
कामरान खांन कम्मु
बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
0f07eab7-595b-4787-9c23-789104490b71

बिलासपुर में बकाया वसूली गए बिजली कर्मियों पर हमला, तीन पर रिपोर्ट दर्ज बिलासपुर में बकाया की वसूली करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर बकायेदार ने ही जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पोल पर चढ़ने वाली लोहे की चप्पलों से लाइनमैन की खूब पिटाई की, जिससे लाइनमैन घायल हो गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। क्षेत्र में गांव डिबडिबा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन यादराम और टीजी 2 अजय कुमार बीते मंगलवार की शाम क्षेत्र के गांव नवाबगंज में बकाया वसूली के लिए गए थे। लाइनमैन के अनुसार गांव निवासी स्वर्गीय नरदेव पुत्र छंगा के नाम पर बिजली का बकाया बिल है। बार-बार अनुरोध करने के बाद भी लंबे समय से बिल जमा नहीं हुआ है। बताया कि जब बकाया बिल जमा नहीं हुआ तो उन्होंने खंभे से उपभोक्ता की लाइन काट दी। केबल काटकर जब वे नीचे उतरे, तो वहां मौजूद नरदेव के पुत्र विशाल और उसका भाई प्रियांश झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों भाइयों और एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाइनमैन के ही लोहे के चप्पल “पोल पर चढ़ने वाला औजार” से उनके सिर, हाथ और पीठ पर वार किया, जिससे वह लहुलूहान हो गए। लाइनमैन की पिटाई की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक तीनों आरोपित मौके से फरार हो गए। बाद में पीड़ित कर्मचारियों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिलासपुर नगर में बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास का माहौल में मनाई गई। वहीं कृषि राज्यमंत्री, पालिकाध्यक्ष समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मंगलवार को कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल तथा ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर पार्क पहुंचे। जहां पर उन्होंने बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान कृषि राज्यमंत्री ने बाबा साहेब की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर चेतन पारुथी, आंगनलाल राजपूत, सुरेंद्र कुमार कुक्कू, परमजीत कौर पोला, प्रेम नरेश वाल्मीकि, रितु कुमारी, राजू सैनी, सौरभ सक्सेना, डॉ. बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां ने कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मुराद हसन खां, जैद खां, जफर सुखनैन खां, मुकेश यादव, अमान खां आदि मौजूद रहे।व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष मोहम्मद अनस खां और सपा नेता मोहम्मद याकूब खां ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के नगर अध्यक्ष बनवारी लाल सागर, महामंत्री रमेश सागर ने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया। इस मौके पर त्रिवेंद्र मोहन सागर, माहिर खां, विजय अनार्य, जगतपाल सिंह, नरेश सागर आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि ने भी कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया। वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर तहसील अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ खां अरोमा ने भी बाबासाहेब की जयंती मनाकर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर मोहसिन खां, फैजान खां, फराज खां भूरा, बजाहत खां आदि मौजूद रहे।
    1
    बिलासपुर नगर में बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास का माहौल में मनाई गई। वहीं कृषि राज्यमंत्री, पालिकाध्यक्ष समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
मंगलवार को कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल तथा ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर पार्क पहुंचे। जहां पर उन्होंने बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान कृषि राज्यमंत्री ने बाबा साहेब की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर चेतन पारुथी, आंगनलाल राजपूत, सुरेंद्र कुमार कुक्कू, परमजीत कौर पोला, प्रेम नरेश वाल्मीकि, रितु कुमारी, राजू सैनी, सौरभ सक्सेना, डॉ. बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां ने कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मुराद हसन खां, जैद खां, जफर सुखनैन खां, मुकेश यादव, अमान खां आदि मौजूद रहे।व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष मोहम्मद अनस खां और सपा नेता मोहम्मद याकूब खां ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के नगर अध्यक्ष बनवारी लाल सागर, महामंत्री रमेश सागर ने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया। इस मौके पर त्रिवेंद्र मोहन सागर, माहिर खां, विजय अनार्य, जगतपाल सिंह, नरेश सागर आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि ने भी कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया। वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर तहसील अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ खां अरोमा ने भी बाबासाहेब की जयंती मनाकर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर मोहसिन खां, फैजान खां, फराज खां भूरा, बजाहत खां आदि मौजूद रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • योगी बाबा की बेलगाम हुई पुलिस,युवक के हाथ-पैर तोड़ने के आरोप, मामले की जांच में जुटे अधिकारी, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड बॉर्डर का मामला रूद्रविलास चौकी का मामला #BreakingNews #UttarakhandNews #rudrapur #UPBORDER #UPPolice #YogiAdityanath #PoliceBrutality #HumanRights #Justice #ViralNews #IndiaNews #LawAndOrder #Shocking #PoliceBrutality #BreakingNews #UttarPradesh #LawAndOrder #ViralNews
    1
    योगी बाबा की बेलगाम हुई पुलिस,युवक के हाथ-पैर तोड़ने के आरोप, मामले की जांच में जुटे अधिकारी, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड बॉर्डर का मामला रूद्रविलास चौकी का मामला 
#BreakingNews  #UttarakhandNews #rudrapur #UPBORDER #UPPolice #YogiAdityanath #PoliceBrutality #HumanRights #Justice #ViralNews #IndiaNews #LawAndOrder #Shocking  #PoliceBrutality #BreakingNews #UttarPradesh #LawAndOrder #ViralNews
    user_रिपोर्टर अर्जुन कुमार
    रिपोर्टर अर्जुन कुमार
    Local News Reporter रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Junaid Junaid
    1
    Post by Junaid Junaid
    user_Junaid Junaid
    Junaid Junaid
    सुआर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जयराम सिरोही बहादुरगढ़ तहसील बाड़ी जिला बरेली में गेहूं में आग लगने से किसान भाई हुए बर्बाद
    1
    जयराम सिरोही बहादुरगढ़ तहसील बाड़ी जिला बरेली में गेहूं में आग लगने से किसान भाई हुए बर्बाद
    user_Kishan Rathor
    Kishan Rathor
    बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रामपुर के वार्ड नंबर 36 में सीवर की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। करनाल साहब की कोठी मोहल्ले में चेंबर का ढक्कन टूटने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड मेंबर मोहम्मद जफर उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं। वहीं नगर पालिका चेयरपर्सन और समाजसेवी मामून शाह खान से लोगों को अब बड़ी उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा।
    1
    रामपुर के वार्ड नंबर 36 में सीवर की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। करनाल साहब की कोठी मोहल्ले में चेंबर का ढक्कन टूटने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड मेंबर मोहम्मद जफर उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
वहीं नगर पालिका चेयरपर्सन और समाजसेवी मामून शाह खान से लोगों को अब बड़ी उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा।
    user_Khan ubaid
    Khan ubaid
    TV News Anchor Rampur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • रजिस्ट्रेड पत्रकार के पास उसका सर्टिफिकेट और उसका कार्ड होना भी बहुत ज़रूरी है ताकि उसको कोई समस्या ना हो।
    1
    रजिस्ट्रेड पत्रकार के पास उसका सर्टिफिकेट और उसका कार्ड होना भी बहुत ज़रूरी है ताकि उसको कोई समस्या ना हो।
    user_सोनू चौहान उपाध्यक्ष उ0.प्र0
    सोनू चौहान उपाध्यक्ष उ0.प्र0
    Voice of people टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जी सर आप लोंगो से निवेदन है आवेदन करता हूं नाम अमर जीत पिता का नाम श्री बलवीर सिंह  पता क्रिमचा का मजरा नौसना पोस्ट क्रिमचा ब्लाॅक तहसील थाना मिलक  विकास मिलक जिला रामपुर मण्डल मुरादाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी रहने वाले है
    1
    जी सर आप लोंगो से निवेदन है आवेदन करता हूं नाम अमर जीत पिता का नाम श्री बलवीर सिंह  पता क्रिमचा का मजरा नौसना पोस्ट क्रिमचा ब्लाॅक तहसील थाना मिलक  विकास मिलक जिला रामपुर मण्डल मुरादाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी रहने वाले है
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    TV News Anchor मिलक, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बिलासपुर में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की स्थानीय शाखा द्वारा संगठन का 78वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और धन्वंतरि स्तवन के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता और नीमा केंद्रीय परिषद सदस्य डा. वीके शर्मा ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 13 अप्रैल 1948 को नीमा का गठन किया गया था। तब से लेकर आज तक संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। कहा कि सरकार द्वारा अब इंटीग्रेटेड चिकित्सकों के क्लीनिकों का पंजीकरण व नवीनीकरण पांच वर्ष के लिए किया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि जनपद में क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी कार्यालय में पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा सुविधा शुल्क की मांग की गई या चिकित्सकों का उत्पीड़न किया गया तो संगठन उनके विरुद्ध सख्त कानूनी और विधि सम्मत कार्रवाई करेगा। उन्होंने सभी आयुष चिकित्सकों से नियमानुसार प्रपत्र पूर्ण कर पंजीकरण कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर डा. योगेश कुमार, डा. पीके जैन, डा. एसके शुक्ला, डा. असलम परवेज, डा. कुलविंदर सिंह बाजवा, डा. राजीव अरोरा, डा. भूपेंदर सिंह पन्नू, डा. शुभांशु जनार्दन और डा. शुभम शुक्ला समेत कई चिकित्सक उपस्थित रहे।
    1
    बिलासपुर में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की स्थानीय शाखा द्वारा संगठन का 78वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और धन्वंतरि स्तवन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता और नीमा केंद्रीय परिषद सदस्य डा. वीके शर्मा ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 13 अप्रैल 1948 को नीमा का गठन किया गया था। तब से लेकर आज तक संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। कहा कि सरकार द्वारा अब इंटीग्रेटेड चिकित्सकों के क्लीनिकों का पंजीकरण व नवीनीकरण पांच वर्ष के लिए किया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि जनपद में क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी कार्यालय में पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा सुविधा शुल्क की मांग की गई या चिकित्सकों का उत्पीड़न किया गया तो संगठन उनके विरुद्ध सख्त कानूनी और विधि सम्मत कार्रवाई करेगा। उन्होंने सभी आयुष चिकित्सकों से नियमानुसार प्रपत्र पूर्ण कर पंजीकरण कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर डा. योगेश कुमार, डा. पीके जैन, डा. एसके शुक्ला, डा. असलम परवेज, डा. कुलविंदर सिंह बाजवा, डा. राजीव अरोरा, डा. भूपेंदर सिंह पन्नू, डा. शुभांशु जनार्दन और डा. शुभम शुक्ला समेत कई चिकित्सक उपस्थित रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.