सुरक्षित और सुचारू बिजली सप्लाई के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश, टूटे खंभे-ढीले तार जल्द दुरुस्त करने के आदेश। डेगाना में बिजली व्यवस्था सुधारने को लेकर विधायक कीलक सख्त। डेगाना। विधायक अजय सिंह किलक ने शुक्रवार को विधायक जनसेवा केंद्र पर बिजली विभाग के अधिकारियों की अहम बैठक लेकर विधानसभा क्षेत्र डेगाना में बिजली व्यवस्था को लेकर चल रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में डेगाना, सांजू और भेरूंदा खंड के अधिकारियों सहित अधीक्षण अभियंता नागौर अशोककुमार चैधरी,एक्सईएन प्रोजेक्ट चिरंजीलाल, एक्सईएन डेगाना ओपी बैरवा, एईएन डेगाना केपी सिंह, एईएन भैंरुदा अंकित जैन, एईएन सांजू बालकिशन शर्मा, जेईएन गजेन्द्र बटेसर, जेईएन बुटाटी राजपाल ग्वाला, प्रोजेक्ट मेनेजर दिवाकर तिवाडी सहित अधिकारी मौजूद रहै। बैठक के दौरान विधायक कीलक ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में आ रही गड़बड़ियों, टूटे खंभों, ढीले तारों, कम वोल्टेज और अनियमित बिजली सप्लाई जैसी समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक कीलक ने अधिकारियों से कहा कि गांवों में क्षतिग्रस्त खंभों को तुरंत बदला जाए, ढीले तारों को सही किया जाए तथा कम वोल्टेज की समस्या वाले क्षेत्रों में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं ताकि लोगों को पर्याप्त बिजली मिल सके। बैठक में अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत कई गांवों को थ्री फेज लाइन से जोड़ा जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और शहरी तर्ज पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। आरडीएसएस योजना के कार्यों को लेकर विधायक कीलक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एजेंसी और विभाग के बीच समन्वय की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार विभाग को बिना सूचना दिए मनमर्जी से खंभे और तार लगा रहे हैं तथा कई गांवों में अधूरे कार्य छोड़ दिए गए हैं, जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इस पर उन्होंने अधीक्षण अभियंता को ठेकेदारों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और जरूरत के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने जानकारी दी कि डेगाना क्षेत्र में आरडीएसएस योजना के तहत चार नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं तथा खुले बिजली तारों की जगह केबल लगाने का कार्य इसी माह पूर्ण कर लिया जाएगा। बैठक में विधायक कीलक ने मुख्यमंत्री के संभावित डेगाना दौरे को देखते हुये डेगाना तिलानेस, रामसरी अेर हिम्मतनगर,ईडवा आदी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। इसी दौरान उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब अधिकांश कार्य ठेके पर करवाए जा रहे हैं तो विभाग के स्थायी कर्मचारी क्या कार्य कर रहे हैं। इस पर सहायक अभियंता केपी सिंह ने बताया कि विभागीय कार्मिक मीटर रीडिंग, राजस्व वसूली सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों में लगे हुए हैं। बैठक में हरसौर गांव में बिजली विभाग की खाली पड़ी लगभग 40 बीघा भूमि के पास बनने वाले सामूदायिक अस्पताल भवन निर्माण के लिए उपलब्ध करवाने पर भी चर्चा हुई। विधायक कीलक ने अधिकारियों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि सामुदायिक अस्पताल भवन निर्माण के लिए यह भूमि उपयोगी साबित होगी। बेठक में भैरून्दा प्रधान जसवंत सिंह, राजपूत समाज के अजितसिह, करणसिंह, पर्सनल सेंकेटरी रामअवतार पारीक, रूपाराम प्रजापत, राकेश कुमार, रामनिवास मांझी सहित अनेकों कार्यकर्ताओ ने बिजली संबधि समस्या बताकर निराकरण की मांग की।

- नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट और काले शीशों वाले 8 वाहन जब्त, यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, शहर में चला विशेष अभियान। नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिना नंबर प्लेट और काले शीशों वाले 8 वाहन जब्त नागौर पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। नागौर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट, काले शीशों तथा नंबर प्लेटों में छेड़छाड़ कर चलाए जा रहे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कुल 8 वाहनों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में की गई। अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और वृत्ताधिकारी जितिन जैन के सुपरविजन में थाना कोतवाली नागौर पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया। पुलिस ने ऐसे वाहनों को रोका जो मोटर वाहन अधिनियम एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों में दो महिंद्रा थार, दो कैंपर गाड़ियां, एक स्विफ्ट कार, एक स्कॉर्पियो, एक वेन्यू कार और एक ऑल्टो कार शामिल हैं। इनमें कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के थे, जबकि कई वाहनों पर काले शीशे और फैंसी नंबर प्लेट लगी हुई थीं। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की प्रभावी और शानदार कार्रवाई माना जा रहा है। नागौर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें तथा नंबर प्लेट, शीशों और वाहन मॉडिफिकेशन संबंधी नियमों का उल्लंघन न करें। पुलिस ने नागरिकों से अपराध या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मोबाइल नंबर 8764521201 पर कॉल या व्हाट्सऐप के माध्यम से साझा करने की भी अपील की है।1
- भारतीय सेना ने डॉक्टर संतोष गोयल को फिर से शिक्षक की नौकरी देकर उनका सम्मान लौटाया है। आँखों की रोशनी कम होने के कारण उन्हें पहले NDA से हटा दिया गया था। सेना के इस मानवीय कार्य की देशभर में प्रशंसा हो रही है।1
- नागौर के रियांबड़ी और आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम ने करवट ली। तेज़ आंधी, जोरदार बारिश और ओलावृष्टि से कई दिनों की भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है।4
- अजमेर में 6 लाख की ऑनलाइन ठगी! नकली प्रॉपर्टी दस्तावेज दिखाकर महिला को बनाया शिकार अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने नकली संपत्ति के दस्तावेज दिखाकर उसे झांसे में लिया और करीब ₹6 लाख की ठगी कर ली। मामले की शिकायत अलवर गेट थाने में दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी अलवर गेट थाना ASI भूपेंद्र सिंह ने दी। वीडियो में देखें पूरी खबर, पुलिस जांच और कैसे हुआ यह ऑनलाइन फ्रॉड।1
- bjpbhajanlal 0:41 महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में आभार समारोह1
- जय हिंद जय भारत जय सुभाष2
- रियांबड़ी पंचायत समिति की साधारण सभा 8 मई को पंचायत समिति सभागार मे आयोजित रियांबड़ी पंचायत समिति की साधारण सभा 8 मई को पंचायत समिति सभागार मे ं आयोजित की गई। तहसीलदार अशोक कुमार ने सुबह 11:30 बज शुरू हुई इस बैठक की अध्यक्षता की। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के निर्देशों के तहत आयोजित इस सभा में क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। विकास अधिकारी भंवरलाल सियागिया (RRDS) ने इसके आदेश जारी किए थे। सभा में विद्युत विभाग से संबंधित समस्याए प्रमुखता से उठाई गईं। विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचो ं और जनप्रतिनिधियो ने अपने-अपने गाँवों में लगातार बिजली कटौती, ढीले तार, खराब ट्रांसफार्मर और कम वोल्टेज जैसी समस्याओं को जोरदार ढंग से प्रस्तुत किया।1
- लूनी नदी में अवैध बजरी खनन पर पादुकला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार, खनन विभाग को दी सूचना नागौर जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पादुकला थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने रियान बड़ी क्षेत्र में लूणी नदी से अवैध बजरी परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जाटावास चौराहे पर जब्त किया। यह कार्रवाई नागौर पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देश पर की गई। थाना अधिकारी उमाशंकर शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम गश्त कर रही थी। जाटावास चौराहे पर बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिखीं। पुलिस को देखकर चालकों ने भागने का प्रयास किया। एक चालक ने ट्रैक्टर को काफी दूर तक दौड़ाया और पुलिस से बचने के लिए बीच सड़क पर ही ट्रॉली खाली कर दी। हालांकि, पुलिस ने पीछा कर दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान दोनों चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पादुकला थाना परिसर में खड़ा किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग के गोटन कार्यालय को सूचना भेज दी गई है। थाना अधिकारी उमाशंकर शर्मा ने बताया कि लूनी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। पुलिस अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध बजरी परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना अधिकारी उमाशंकर शर्मा के साथ पुलिस टीम के सदस्य रामकुंवर भादू, रवि लालरिया और राजकुमार जाट शामिल थे।1
- राजस्थान में हनुमान बेनीवाल ने राजनीति से ऊपर उठकर जनता के हक में सेवा का संदेश दिया। उन्होंने साफ कहा कि विधायक या सांसद कोई भी हो, वे लोगों का काम जरूर करवाएंगे।1