आगामी पर्व होली व रमजान के दृष्टिगत थाना महुली में आयोजित की गई ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आगामी पर्व होली व रमजान के दृष्टिगत थाना महुली में आयोजित की गई ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभय नाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में आगामी पर्व होली, होलिका दहन व रमजान के दृष्टिगत आज दिनाँक 19.02.2026 को थानाध्यक्ष महुली *श्री दुर्गेश पाण्डेय* द्वारा आगामी पर्व होली तथा रमजान को शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी (बैठक) आयोजित की गई । इस पहल का मुख्य उद्देश्य जमीन स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना है। गोष्ठी के दौरान थानाध्यक्ष महुली द्वारा ग्राम प्रहरियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए: • अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें। • गांव में होने वाली किसी भी छोटी-बड़ी घटना, विवाद या अफवाह की जानकारी तत्काल संबंधित थाने या उच्चाधिकारियों को दें। • होली के त्यौहार के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के खिलाफ सूचनाएं एकत्र करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। • रमजान और होली के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें और लोगों को मिलजुलकर त्यौहार मनाने के लिए प्रेरित करें। • जो लोग त्यौहार के दौरान हुड़दंग मचाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, उनकी सूची तैयार कर पुलिस को अवगत कराएं। थानाध्यक्ष महुली द्वारा बताया गया कि ग्राम प्रहरियों को पुलिस की "आंख और कान" माना जाता है । साथ ही वे गांव तथा पुलिस के बीच एक सेतु (Bridge) का कार्य करते हैं । ग्राम प्रहरी किसी भी अफवाह को फैलने से पहले ही उसे शांत करने में मदद करें । डीजे और लाउडस्पीकर के संबंध में शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करवाएं। जनपद संतकबीरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्यौहारों में खलल डालने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- आकाशवाणी 19 02 2026 ई० देश में भाजपा सत्ता में काबिज क्यों हुई? क्योंकि, देश की जनता में ऐसे ऐसे दीवाने भरे हुए हैं ,जो मोदी के लिए कुछ भी कर सकते हैं । लेकिन यूजीसी UGC कानून ने उन दीवानों के दिल पर तलवार चला दिया है । "यह वीडियो देखें"!1
- *डीएम की अध्यक्षता में मख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।* संत कबीर नगर जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक में सी0एम0 युवा अभियान के बारे में उपायुक्त उद्योग/सदस्य सचिव द्वारा योजना के बारे में भी विस्तृत रूप से अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया, साथ ही अवगत कराया गया कि मिशन निदेशक, मिशन कार्यालय, सी0एम0 युवा, लखनऊ द्वारा दिनांक 20.02.2026 को जनपद पर वृहद ऋण वितरण कैम्प का आयोजन किये जाने का निर्देश दिया गया है, जिसके अनुपालन में दिनांक 20.02.2026 को सी0 एम0 युवा योजनान्तर्गत जनपद पर वृहद ऋण वितरण कैम्प का आयोजन किया गया है, जिस हेतु जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त बैंकों को 300 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस सम्बन्ध में अध्यक्ष द्वारा खराब प्रगति वाले बैंक शाखा प्रबन्धकों पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया, तथा उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि यदि एक सप्ताह में प्रगति में सुधार नहीं होता है तो खराब प्रगति वाले बैकों के उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित करायें। बैठक में अध्यक्ष द्वारा बैठक में उपस्थित जिला बैंकर्स, सभी क्षेत्रीय प्रबन्धक /जिला सम्न्वयकों को निर्देशित किया गया कि उक्त योजनान्तर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में लम्बित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर करना सुनिश्चित करें, ताकि दिनांक 20.02.2026 को जनपद स्तर पर आयोजित वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम में अधिक से अधिक ऋण वितरण कराया जा सकें तथा प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबन्धक, एस0बी0आई0 एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि इस अभियान को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समयबद्ध सुनिश्चित किया जाये। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबन्धक, एस0बी0आई0 लीड बैंक को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उद्योग विभाग की योजनाओं में सम्बन्धित बैंको में लम्बित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए, प्रगति कराना सुनिश्चित करें, तथा वं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत बैंक शाखा स्तर पर स्वीकृति/वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, जिससे सी0एम0 डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो सके। बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला बैंक समन्वयकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने बैंक शाखा प्रबन्धकों की नियमित समीक्षा करें, तथा उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि खराब प्रगति वाले बैंक शाखा प्रबन्धकों को एक सप्ताह का समय दिया जाय, इसके बाद भी अगर प्रगति में सुधार नहीं होता है, तो खराब प्रगति वाले बैंक शाखा प्रबन्धकों के साथ पृथक से बैठक आहूत की जाय। इस अवसर पर उद्यमी *अनिल कुमार पांडे द्वारा बैग टी बी तथा दोनों तरफ दिखने वाली टीवी को लेकर रीप्रजेन्ट किया जिससे जनपद में नए उद्योग को बढ़ावा मिले। बैठक में उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग एवं समस्त जिला बैंक समन्वयक उपस्थित रहें।4
- न्यू आयुष्मान चाइल्ड केयर सेंटर में छापेमारी के दौरान उपजिलाधिकारी और चिकित्सा अधीक्षक से तीखे सवाल-जवाब बसखारी में स्थित न्यू आयुष्मान चाइल्ड केयर सेंटर पर हुई छापेमारी के दौरान उपजिलाधिकारी और चिकित्सा अधीक्षक से संचालन, सीलिंग कार्रवाई और आवासीय हिस्से में मरीज देखने को लेकर तीखे सवाल-जवाब हुए। कार्रवाई के बाद भी गतिविधियों पर उठते सवालों ने प्रशासनिक सख्ती पर बहस तेज कर दी है।1
- Post by Shikhar Yadav1
- Gorakhpur | एक वीडियो जो बदलेगा सोच – स्कूल को बचाना क्यों है जरूरी..? Gorakhpur में सामने आया एक ऐसा वीडियो, जो हर अभिभावक और जिम्मेदार नागरिक को सोचने पर मजबूर कर देगा। स्कूल की जर्जर हालत, टूटी दीवारें, गंदगी और जलभराव—क्या यही है हमारे बच्चों का भविष्य? सरकारी योजनाओं के बावजूद अगर विद्यालयों की स्थिति बदहाल है, तो सवाल उठना लाज़मी है। बच्चे जहां शिक्षा लेने आते हैं, वही स्थान अगर असुरक्षित हो जाए तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि भविष्य से खिलवाड़ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। अब ज़रूरत है कि प्रशासन तुरंत संज्ञान ले और स्कूल की मरम्मत व साफ-सफाई की ठोस व्यवस्था करे। 👉 स्कूल को बचाना क्यों ज़रूरी है? क्योंकि स्कूल सिर्फ इमारत नहीं, बल्कि समाज का भविष्य है।1
- सोशल मीडिया पर झूठे आरोप व अभद्र वीडियो अपलोड कर परिवार की मानहानि — मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग सेवा में, श्रीमान् थानाध्यक्ष महोदय, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर। विषय: सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब) पर आपत्तिजनक एवं मानहानिकारक वीडियो अपलोड कर छवि धूमिल करने एवं मानसिक उत्पीड़न किए जाने के संबंध में प्रार्थना-पत्र। महोदय, सविनय निवेदन है कि प्रार्थी राम किशोर चौहान पुत्र स्व० रामलाल चौहान, निवासी ग्राम पक्खनपुर, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर का स्थायी निवासी एवं सम्मानित नागरिक है। प्रार्थी अपने परिवार सहित गांव में शांतिपूर्वक जीवनयापन कर रहा है। प्रार्थी के ही गांव की निवासी मनीषा चौहान पत्नी हृदय राम चौहान, निवासी ग्राम पक्खनपुर, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर, प्रार्थी एवं उसके परिवार के प्रति ईर्ष्या, जलन एवं द्वेष की भावना रखती हैं। इसी दुर्भावना के चलते वह प्रार्थी के पुत्र विकास एवं भोला पर लगातार झूठे एवं मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए वीडियो बनाती हैं। वह छेड़खानी, मारपीट आदि जैसे गंभीर आरोपों का निराधार प्रचार-प्रसार कर रही हैं, जिससे प्रार्थी के परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँच रही है। उक्त महिला द्वारा अपने इंस्टाग्राम आईडी “Manisha Chauhan 0089” से एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें प्रार्थी एवं उसके पुत्रों के विरुद्ध अपशब्दों, गाली-गलौज एवं अत्यंत अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। उक्त वीडियो को जानबूझकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम, एवं यूट्यूब) पर प्रसारित किया जा रहा है, जिससे गांव एवं समाज में प्रार्थी के परिवार की छवि धूमिल हो रही है। इस प्रकार का कृत्य न केवल मानहानिकारक है, बल्कि आईटी एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। उक्त महिला द्वारा निरंतर इस प्रकार के कृत्य से प्रार्थी एवं उसके परिवार को मानसिक तनाव, सामाजिक अपमान एवं भय का वातावरण झेलना पड़ रहा है। अतः श्रीमान्जी से सादर निवेदन है कि प्रार्थना-पत्र में वर्णित तथ्यों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए संबंधित इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड वीडियो की जांच कर मनीषा चौहान पत्नी हृदय राम चौहान के विरुद्ध मानहानि, आईटी एक्ट तथा अन्य सुसंगत धाराओं में तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने की कृपा करें। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति रोकने हेतु उचित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाए।1
- "ऐंंग" आकाशवाणी 19 2 2026 ई0 आज गुरुवार है, बृहस्पतिवार है । आज का दिन "भगवान विष्णु " को समर्पित माना जाता है। मित्रों! आइए, प्रातः बंदन करते हुए , सुप्रभात कहते हुए , गुड मॉर्निंग बोलते हुए , विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का ध्यान करते हुए , भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी जी के श्री चरणों में प्रणाम करते हुए , अपने कुल देताओं तथा अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए , आज के दिनचर्या का प्रारंभ करते हैं । *जय श्री राम *✍️ 🌺🙏🌺🚩🕉🌺.1
- Post by Shikhar Yadav1
- कराटे कोच चंद्र प्रकाश मौर्य इंटरनेशनल प्लेयर एवं गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए हैं। उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण ने उन्हें खेल जगत में विशेष पहचान दिलाई है। वे बच्चों और युवाओं को आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और देशभक्ति की प्रेरणा देते हुए क्षेत्र व देश का नाम निरंतर रोशन कर रहे हैं। 🥋🏆1