सुलताना अहिरान में मारपीट का मामला बना जानलेवा, युवक की इलाज के दौरान मौत, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल सिंघाना (झुंझुनूं): सिंघाना क्षेत्र के सुलताना अहिरान गांव में मारपीट का मामला जानलेवा बन गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक छोटूराम की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत शराब के नशे में गाली-गलौज से हुई थी। आरोप है कि मृतक के बेटे के साथ नशे में अभद्र व्यवहार किया, जिसका विरोध करने पर मामला बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने छोटूराम पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले स्थानीय स्तर पर इलाज दिया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर जयपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट होती दिखाई दे रही है। मृतक की पत्नी ने सिंघाना थाने में मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में परिवार के ही चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक छोटूराम का पोस्टमार्टम जयपुर में करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

- आर्म्स एक्ट मामले में 3 माह से फरार आरोपी सोमदत्त गिरफ्तार, झुंझुनूं जिले के खेतड़ी थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में पिछले तीन माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी सोमदत्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में की गई। वहीं पुलिस उप अधीक्षक जुल्फीकार अली के सुपरविजन में थाना अधिकारी मोहनलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी 2026 को क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एचएस अपराधी सुनील उर्फ अनिल के मकान की तलाशी ली गई थी। तलाशी के दौरान घर से 28 जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद मौके पर मौजूद उसके सहयोगी विक्रम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि मुख्य आरोपी सुनील उर्फ अनिल मौके से फरार हो गया था, जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने सुनील उर्फ अनिल को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने खुलासा किया कि बरामद कारतूस उसे सोमदत्त से प्राप्त हुए थे। इसके आधार पर सोमदत्त की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने उसके संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां लगातार दबिश दी तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। आखिरकार पुख्ता सूचना के आधार पर आरोपी सोमदत्त को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में पहले ही विक्रम गुर्जर और सुनील उर्फ अनिल को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस कार्रवाई में खेतड़ी थाना पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें कई अधिकारियों और जवानों का योगदान रहा।1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- Post by Bolti Awaaz news1
- गोदाम में लगे CCTV कैमरे में कैद ये तस्वीरें किसी फिल्म के सीन जैसी लगती हैं, लेकिन हकीकत उससे कहीं ज्यादा डरावनी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला बोरियों के ऊंचे-ऊंचे ढेरों के बीच से गुजर रही थी। तभी अचानक, संतुलन बिगड़ा और अनाज की दर्जनों भारी-भरकम बोरियाँ ताश के पत्तों की तरह उस महिला पर गिर पड़ीं।1
- Post by Mahendergarh live1
- Post by Dainik news Haryana live1
- जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने झुंझुनूं जिले के सभी अभिभावकों से अपील करते हुए उनकी 14 से 15 वर्ष की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV Vaccine लगवाने का अहवान किया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में करीब 16 हजार बच्चियों को इसके लिए चिन्हित किया है जिनको 24 अप्रैल से जिला प्रशासन के नेतृत्व में विशेष कैंपेन चलाकर सभी लक्ष्य आयु वर्ग की बेटियां का HPV टीकाकरण करवाया जायेगा। इसके लिए 177 चिकित्सा केंद्रों को वैक्सीन सेंटर बनाया गया है।1
- Post by Bolti Awaaz news1
- Post by Dainik news Haryana live1