केकड़ी के बावरिया समाज के लोगो ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर नाबालिग बालिकाओं के विवाह रुकवाने की मांग केकड़ी में बावरिया समाज का ज्ञापन, नाबालिग बालिकाओं के विवाह रुकवाने की मांग केकड़ी। राजस्थान बावरिया (बागरी) समाज युवा संगठन, जिला केकड़ी द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में हो रहे नाबालिग बालिकाओं के विवाह पर रोक लगाने की मांग की गई। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ स्थानों पर नाबालिग लड़कियों के विवाह की सूचना मिल रही है, जो कानूनन अपराध है और इससे बालिकाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ज्ञापन में प्रशासन से अपील की गई कि ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए बाल विवाह को रुकवाया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। साथ ही समाज में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देने की भी मांग की गई।संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि बाल विवाह पर रोक लगाना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो समाज आंदोलन करने को बाध्य होगा।

- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर में चोरी की वारदातों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनता मार्केट से तेल के पिपे चोरी मामले के मुख्य आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। क्लॉक टॉवर थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी शाहरुख रामगंज और कोतवाली थाना क्षेत्र में भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपी चौरसियावास निवासी शाहरुख के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। थाना अधिकारी भीकाराम काला के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है। अजमेर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- अजमेर जिले के मंगलियावास थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रिक्च्यावास में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सुबह करीब 06:26 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत नागरिक सुरक्षा की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेस्क्यू टीम में प्रेम सिंह रावत, महासिंह रावत (गोताखोर), गजेंद्र सिंह रावत (वाहन चालक), मास्टर ट्रेनर अन्तिमा भाटी और स्वयंसेवक नितिन कुमार शामिल रहे, जिन्होंने तेजी से कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह घटना इलाके में शोक का माहौल बना गई है।1
- Post by Rajevishnoi rawla1
- अजमेर: शहर के पड़ाव क्षेत्र में गोदाम से तेल के पीपे चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। चोरी की वारदात रात के समय हुई थी, जिसके बाद पीड़ित गोदाम मालिक ने क्लॉक टावर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने शाहरुख खान को पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से अन्य कई वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने रामगंज थाना क्षेत्र में एक पान की दुकान में भी चोरी की थी। अलवर गेट थाना क्षेत्र से मोटरसाकिल भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने और अन्य मामलों की जांच में जुटी हुई है।1
- हार गए 💔 टूट गए… मोहब्बत के लफड़े में फंस गए 😔 #sadreels #heartbroken #lovefail मोहब्बत में फंसकर 😢 हार भी गए, टूट भी गए 💔 #pain #sadstatus #trending दिल लगाया था 😔 अब टूट गए हम 💔 #brokenheart #sadquotes #reels मोहब्बत का लफड़ा 😢 बना हमारी हार 💔 #emotional #sadreel #love फंस गए मोहब्बत में 😔 और खुद को ही खो दिया 💔 #deepfeelings #viralreels हार गए हम 💔 मोहब्बत ने सब छीन लिया 😢 #sadlines #hearttouching #explore टूट गए हम 💔 मोहब्बत के जाल में फंस गए 😔 #sadlife #lovehurt #reelsinstagram1
- नसीराबाद में भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव: स्वर्ण रथ, भव्य झांकियों और शोभायात्रा से गूंजा शहर1
- Post by Kailash Fulwari1