logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर वृद्ध महिला से धोखाधड़ी,सूचना देने वाले को मिलेगा उचित ईनाम ---------------------------------------------------------- दतिया। दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के निर्देशन में तथा एसडीओपी भांडेर पूनमचंद यादव के मार्गदर्शन में थाना दुरसड़ा पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। दरअसल फरियादिया ने दिनांक 12 फरवरी को दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच दुरसड़ा स्थित सेंट्रल बैंक से वृद्धा पेंशन निकालने के बाद वह बस स्टैंड पर घर जाने हेतु वाहन का इंतजार कर रही थीं।इसी दौरान भाण्डेर की ओर से एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया और स्वयं को मददगार बताते हुए घर छोड़ने की बात कही। रास्ते में उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर आवास स्वीकृत होने का झांसा दिया। फरियादीया से उक्त कीमती सामान यह कहकर ले लिया कि आज ही आवास की राशि निकलवाकर सामान वापस कर देगा। इसके बाद आरोपी फरियादिया को छोड़कर फरार हो गया।अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर छलपूर्वक कीमती सामान हड़प कर फरार हो गया।उक्त घटना के संबंध में जो संदिग्ध व्यक्ति वीडियो/फोटो में दिख रहा जिसकी पहचान या उसके नाम-पते की सही जानकारी देगा, उसे उचित ईनाम प्रदान किया जाएगा।सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।सूचनार्थ संपर्क करें-थाना प्रभारी दुरसड़ा सविता शर्मा – 7587613421 एसडीओपी भांडेर -77010 45500कंट्रोल रूम दतिया – 7049101024 थाना HCM भूपेंद्र प्रोहित 7697655952।दुरसड़ा पुलिस की आम जनता से अपील है कि किसी भी सरकारी योजना के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में न आएं तथा ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

3 hrs ago
user_Shahid Qureshi
Shahid Qureshi
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर वृद्ध महिला से धोखाधड़ी,सूचना देने वाले को मिलेगा उचित ईनाम ---------------------------------------------------------- दतिया। दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के निर्देशन में तथा एसडीओपी भांडेर पूनमचंद यादव के मार्गदर्शन में थाना दुरसड़ा पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। दरअसल फरियादिया ने दिनांक 12 फरवरी को दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच दुरसड़ा स्थित सेंट्रल बैंक से वृद्धा पेंशन निकालने के बाद वह बस स्टैंड पर घर जाने हेतु वाहन का इंतजार कर रही थीं।इसी दौरान भाण्डेर की ओर से एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया और स्वयं को मददगार बताते हुए घर छोड़ने की बात कही। रास्ते में उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर आवास स्वीकृत होने का झांसा दिया। फरियादीया से उक्त कीमती सामान यह कहकर ले लिया कि आज ही आवास की राशि निकलवाकर सामान वापस कर देगा। इसके बाद आरोपी फरियादिया को छोड़कर फरार हो गया।अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर छलपूर्वक कीमती सामान हड़प कर फरार हो गया।उक्त घटना के संबंध में जो संदिग्ध व्यक्ति वीडियो/फोटो में दिख रहा जिसकी पहचान या उसके नाम-पते की सही जानकारी देगा, उसे उचित ईनाम प्रदान किया जाएगा।सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।सूचनार्थ संपर्क करें-थाना प्रभारी दुरसड़ा सविता शर्मा – 7587613421 एसडीओपी भांडेर -77010 45500कंट्रोल रूम दतिया – 7049101024 थाना HCM भूपेंद्र प्रोहित 7697655952।दुरसड़ा पुलिस की आम जनता से अपील है कि किसी भी सरकारी योजना के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में न आएं तथा ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Lakshya News tv
    1
    Post by Lakshya News tv
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया के ग्राम अस्टोट में श्री सीता शरण जन सेवा संस्थान द्वारा धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती, ग्रामीणजन हुए शामिल
    1
    दतिया के ग्राम अस्टोट में श्री सीता शरण जन सेवा संस्थान द्वारा धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती, ग्रामीणजन हुए शामिल
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Madhya Pradesh में ₹4.38 लाख करोड़ (₹4,38,317 करोड़) का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया।
    1
    Madhya Pradesh में ₹4.38 लाख करोड़ (₹4,38,317 करोड़) का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया।
    user_Shayar Ali Journalist
    Shayar Ali Journalist
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दतिया ll गोराघाट पुलिस युवक की बेरहमी से हत्या का किया खुलासा पत्नि ने ही संयत्र रचकर कार्रवाई थी हत्या दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट 👆
    1
    दतिया ll  गोराघाट पुलिस युवक की बेरहमी से हत्या  का किया खुलासा 
पत्नि  ने ही संयत्र रचकर कार्रवाई थी हत्या 
दतिया से राजेंद्र  पटवा की रिपोर्ट 👆
    user_राजेंद्र  पटवा
    राजेंद्र पटवा
    Court reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • थाना कोतवाली, जनपद झाँसी दिनाँक 19.02.2026जनपद झाँसी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधों के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्यवाही, सर्राफा बाजार में खरीददारी कर रहे लोगों के रूपए व जेवरात चुराने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से 40,000 रू0 नगद व जेवरात बरामद कृपया अवगत कराना है कि श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, श्री आलोक सिंह व श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री आकाश कुलहरि के कुशल मार्गदर्शन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में दिनाँक 18.02.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सर्राफा बाजार में खरीददारी कर रहे लोगों के जेवरात व रूपए चोरी कर रही शातिर अभियुक्ता रुकसार पुत्री अहमद पत्नी इरफान निवासी मोहल्ला मुरली मनोहर जामा मास्जिद के पास कस्वा व थाना जालौन जिला जालौन उम्र 32 वर्ष को समय करीब समय 21.40 बजे एन०के० ज्वैलर्स सर्राफा बाजार चौकी क्षेत्र खण्डेराव गेट थाना कोतवाली जिला झाँसी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग मु0अ0स0 61/26 धारा 303 (2)/ 317 (2) बीएनएस पंजीकृत करते हुए अभियुक्ता को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। संक्षिप्त विवरण- दिनाँक 18.02.2026 व0उ0नि0 किरन रावत मय हमराह म0का0 506 सुमन के मिशन शक्ति अभियान में मानिक चौक वाजार में भ्रमण पर थी कि जनता के लोगो से जानकारी मिली कि सर्राफा मार्केट में एन के ज्वैलर्स के सामने जनता के कुछ लोगो ने एक महिला को पकड रखा है और उनका कहना है कि उस महिला द्वारा उनके रुपये व जैवरात चौरी किये गये है, उक्त सूचना पर अभियुक्ता रुकसार पुत्री अहमद पत्नी इरफान निवासी मोहल्ला मुरली मनोहर जामा मास्जिद के पास कस्वा व थाना जालौन जिला जालौन उम्र 32 वर्ष को समय करीब समय 21.40 बजे एन0के0 ज्वैलर्स सर्राफा बाजार चौकी क्षेत्र खण्डेराव गेट थाना कोतवाली जिला झाँसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता रुकसार उपरोक्त ने दिनांक 18.02.26 को सर्राफा बाजार मानिक चौक मे शापिंग करने आये व्यक्तियो राजेन्द्रपाल और नीलू पुत्रगण मलखान पाल और ममता व वन्दना पुत्रीगण मलखान निवासीगण कोंछाभवन थाना नवाबाद जनपद झांसी तथा विजय पुत्र दशरथ व मोहनी पत्नी विजय निवासी ग्राम वरहटा थाना चिरगांव जिला झांसी एवं दीपा पत्नी संतोष और संतोष पुत्र अमर सिह निवासीगण मो० अंजनी विजौली थाना प्रेमनगर जिला झांसी सभी लोगो के पर्स से 40 हजार रुपये व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिया था। जिसको जनता के व्यक्तियो द्वारा सीसीटीवी फुटेज की मदद से लोगो के रुपये व जेवरात चोरी करते समय पकडा लिया गया। उक्त सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची मौके पर वाजार में अत्यधिक भीड एकत्र हो जाने की वजह से सुरक्षा की दृष्टि से जनता के लोगो द्वारा हिरासत में ली गयी महिला रुकसार उपरोक्त को जनता के लोगो के साथ लेकर थाने पर उपस्थित आयी। अभियुक्ता की जामातलाशी से वरामदगी माल 40,000 रुपये व एक छोटी नथ पीली धातु की व एक चैन सफेद धातु की व एक जोडी पायल सफेद धातु की व तीन सिक्के सफेद धातु बरामद हुए जो चोरी से सम्बन्धित है गिरफ्तार अभियुक्ता - रुकसार पुत्री अहमद पत्नी इरफान निवासी मोहल्ला मुरली मनोहर जामा मास्जिद के पास कस्वा व थाना जालौन जिला जालौन उम्र 32 वर्ष बरामदगी- 1. 40,000 रुपये 2. एक छोटी नथ पीली धातु3. एक चैन सफेद धातु 4. एक जोडी पायल सफेद धातु5. तीन सिक्के सफेद धातु पुलिस टीम का विवरणः- निरी० श्री राजेश कुमार अवस्थी थाना प्रभारी थाना कोतवाली, झाँसी। व0उ0नि0 किरन रावत थाना कोतवाली झांसी का0 62 कपिल चाहर थाना कोतवाली झांसी।म0का0 506 सुमन थाना कोतवाली झांसी।
    3
    थाना कोतवाली, जनपद झाँसी दिनाँक 19.02.2026जनपद झाँसी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधों के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्यवाही,
सर्राफा बाजार में खरीददारी कर रहे लोगों के रूपए व जेवरात चुराने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से 40,000 रू0 नगद व जेवरात बरामद
कृपया अवगत कराना है कि श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, श्री आलोक सिंह व श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री आकाश कुलहरि के कुशल मार्गदर्शन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में दिनाँक 18.02.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सर्राफा बाजार में खरीददारी कर रहे लोगों के जेवरात व रूपए चोरी कर रही शातिर अभियुक्ता रुकसार पुत्री अहमद पत्नी इरफान निवासी मोहल्ला मुरली मनोहर जामा मास्जिद के पास कस्वा व थाना जालौन जिला जालौन उम्र 32 वर्ष को समय करीब समय 21.40 बजे एन०के० ज्वैलर्स सर्राफा बाजार चौकी क्षेत्र खण्डेराव गेट थाना कोतवाली जिला झाँसी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग मु0अ0स0 61/26 धारा 303 (2)/ 317 (2) बीएनएस पंजीकृत करते हुए अभियुक्ता को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
संक्षिप्त विवरण-
दिनाँक 18.02.2026 व0उ0नि0 किरन रावत मय हमराह म0का0 506 सुमन के मिशन शक्ति अभियान में मानिक चौक वाजार में भ्रमण पर थी कि जनता के लोगो से जानकारी मिली कि सर्राफा मार्केट में एन के ज्वैलर्स के सामने जनता के कुछ लोगो ने एक महिला को पकड रखा है और उनका कहना है कि उस महिला द्वारा उनके रुपये व जैवरात चौरी किये गये है, उक्त सूचना पर अभियुक्ता रुकसार पुत्री अहमद पत्नी इरफान निवासी मोहल्ला मुरली मनोहर जामा मास्जिद के पास कस्वा व थाना जालौन जिला जालौन उम्र 32 वर्ष को समय करीब समय 21.40 बजे एन0के0 ज्वैलर्स सर्राफा बाजार चौकी क्षेत्र खण्डेराव गेट थाना कोतवाली जिला झाँसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता रुकसार उपरोक्त ने दिनांक 18.02.26 को सर्राफा बाजार मानिक चौक मे शापिंग करने आये व्यक्तियो राजेन्द्रपाल और नीलू पुत्रगण मलखान पाल और ममता व वन्दना पुत्रीगण मलखान निवासीगण कोंछाभवन थाना नवाबाद जनपद झांसी तथा विजय पुत्र दशरथ व मोहनी पत्नी विजय निवासी ग्राम वरहटा थाना चिरगांव जिला झांसी एवं दीपा पत्नी संतोष और संतोष पुत्र अमर सिह निवासीगण मो० अंजनी विजौली थाना प्रेमनगर जिला झांसी सभी लोगो के पर्स से 40 हजार रुपये व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिया था। जिसको जनता के व्यक्तियो द्वारा सीसीटीवी फुटेज की मदद से लोगो के रुपये व जेवरात चोरी करते समय पकडा लिया गया। उक्त सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची मौके पर वाजार में अत्यधिक भीड एकत्र हो जाने की वजह से सुरक्षा की दृष्टि से जनता के लोगो द्वारा हिरासत में ली गयी महिला रुकसार उपरोक्त को जनता के लोगो के साथ लेकर थाने पर उपस्थित आयी। अभियुक्ता की जामातलाशी से वरामदगी माल 40,000 रुपये व एक छोटी नथ पीली धातु की व एक चैन सफेद धातु की व एक जोडी पायल सफेद धातु की व तीन सिक्के सफेद धातु बरामद हुए जो चोरी से सम्बन्धित है
गिरफ्तार अभियुक्ता -
रुकसार पुत्री अहमद पत्नी इरफान निवासी मोहल्ला मुरली मनोहर जामा मास्जिद के पास कस्वा व थाना जालौन जिला जालौन उम्र 32 वर्ष
बरामदगी-
1. 40,000 रुपये 2. एक छोटी नथ पीली धातु3. एक चैन सफेद धातु
4. एक जोडी पायल सफेद धातु5. तीन सिक्के सफेद धातु
पुलिस टीम का विवरणः-
निरी० श्री राजेश कुमार अवस्थी थाना प्रभारी थाना कोतवाली, झाँसी। व0उ0नि0 किरन रावत थाना कोतवाली झांसी का0 62 कपिल चाहर थाना कोतवाली झांसी।म0का0 506 सुमन थाना कोतवाली झांसी।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • Post by Adiya dantre 9981601860
    1
    Post by Adiya dantre 9981601860
    user_Adiya dantre 9981601860
    Adiya dantre 9981601860
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ललितपुर : के प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल भागकर कर ली शादी अब घर वालों पर लगा रही है आरोप
    1
    ललितपुर : के प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल भागकर कर ली शादी अब घर वालों पर लगा रही है आरोप
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Lakshya News tv
    1
    Post by Lakshya News tv
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.