logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छिंदवाड़ा से मैहर तक पदयात्रा कर रहे तेली पिछड़ा वैश्य महासभा ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक और छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू जी का यात्रा के 10वें दिन बजरंग नगर बायपास रोड में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ट्रस्ट के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक बंधु, माताएं और बहनें इस यात्रा में शामिल हुए और उनका आत्मीय स्वागत किया। इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान तेली पिछड़ा वैश्य महासभा ट्रस्ट मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री हरि शंकर साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी पत्रकार लखन साहू, पन्ना जिला अध्यक्ष काशीराम साहू, कटनी जिला अध्यक्ष प्रदीप साहू, जिला मीडिया प्रभारी लल्लू साहू, विनोद साहू जी, हिनौता के वरिष्ठ समाजसेवी व कटनी के भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री रामू साहू जी, निवार मंडल अध्यक्ष ब्रजनंदन पटेल जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री कौशल दुबे जी, श्री सुरेंद्र पांडे जी, श्री संतोष विश्वकर्मा जी, श्री भागवत बर्मन जी, श्री महेशदत्त चौबे जी, नमन दुबे जी, राम सेवक पटेल जी, गोल्डी पटेल जी, कीर्तन साहू जी, विमल साहू जी और पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप साहू जी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके उपरांत, प्रदेश अध्यक्ष श्री हरि शंकर साहू जी के नेतृत्व में तथा मैनेजमेंट टीम से रिजवान जी और संतोष जी की उपस्थिति में पथरहटा के सरपंच अनीता / राजेश साहू के निवास पर एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम के सभी वरिष्ठजन और सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे, जिसमें 12वें दिन की पदयात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

9 hrs ago
user_Lakhan Sahu
Lakhan Sahu
Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago
3a503e5a-abd7-4380-847b-e866ff05647a

छिंदवाड़ा से मैहर तक पदयात्रा कर रहे तेली पिछड़ा वैश्य महासभा ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक और छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू जी का यात्रा के 10वें दिन बजरंग नगर बायपास रोड में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ट्रस्ट के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक बंधु, माताएं और बहनें इस यात्रा में शामिल हुए और उनका आत्मीय स्वागत

56d43bda-aa85-48bf-887a-aca10c60cc29

किया। इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान तेली पिछड़ा वैश्य महासभा ट्रस्ट मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री हरि शंकर साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी पत्रकार लखन साहू, पन्ना जिला अध्यक्ष काशीराम साहू, कटनी जिला अध्यक्ष प्रदीप साहू, जिला मीडिया प्रभारी लल्लू साहू, विनोद साहू जी, हिनौता के वरिष्ठ समाजसेवी व कटनी के भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री रामू साहू जी, निवार मंडल अध्यक्ष ब्रजनंदन पटेल

cf917b74-9cc5-44ab-b9e7-f6f164db8a41

जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री कौशल दुबे जी, श्री सुरेंद्र पांडे जी, श्री संतोष विश्वकर्मा जी, श्री भागवत बर्मन जी, श्री महेशदत्त चौबे जी, नमन दुबे जी, राम सेवक पटेल जी, गोल्डी पटेल जी, कीर्तन साहू जी, विमल साहू जी और पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप साहू जी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके उपरांत, प्रदेश अध्यक्ष श्री हरि शंकर साहू

9a7f121e-b839-42dc-81c2-bc3eb62e0f43

जी के नेतृत्व में तथा मैनेजमेंट टीम से रिजवान जी और संतोष जी की उपस्थिति में पथरहटा के सरपंच अनीता / राजेश साहू के निवास पर एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम के सभी वरिष्ठजन और सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे, जिसमें 12वें दिन की पदयात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटनी जिले की रीठी तहसील मुख्यालय और ग्राम पंचायत बरहटा की मुख्य सड़कों पर इन दिनों बड़ी संख्या में आवारा मवेशियों का जमावड़ा लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। सुबह से लेकर देर रात तक मवेशी सड़क के बीचों-बीच बैठे रहते हैं, जिससे छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। वाहन चालकों को इनके बीच से निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई बार अचानक मवेशियों के सामने आ जाने से चालक अपना संतुलन खो बैठते हैं। विशेष रूप से रात के अंधेरे में सड़क पर बैठे मवेशी दिखाई नहीं देते, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस समस्या की जानकारी संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत को दी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा मवेशियों को गौशालाओं में पहुंचाने और सड़कों को अतिक्रमण व मवेशियों से मुक्त कराने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि समय रहते किसी बड़े सड़क हादसे को रोका जा सके।
    1
    कटनी जिले की रीठी तहसील मुख्यालय और ग्राम पंचायत बरहटा की मुख्य सड़कों पर इन दिनों बड़ी संख्या में आवारा मवेशियों का जमावड़ा लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। सुबह से लेकर देर रात तक मवेशी सड़क के बीचों-बीच बैठे रहते हैं, जिससे छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। वाहन चालकों को इनके बीच से निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई बार अचानक मवेशियों के सामने आ जाने से चालक अपना संतुलन खो बैठते हैं। विशेष रूप से रात के अंधेरे में सड़क पर बैठे मवेशी दिखाई नहीं देते, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस समस्या की जानकारी संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत को दी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा मवेशियों को गौशालाओं में पहुंचाने और सड़कों को अतिक्रमण व मवेशियों से मुक्त कराने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि समय रहते किसी बड़े सड़क हादसे को रोका जा सके।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दमोह जिले में जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार, दिनांक 11/07/2026 को विभिन्न राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर के माध्यम से मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर कई गंभीर मामलों में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। ज्ञापन में कांग्रेस ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई है। कांग्रेस का कहना है कि चंदे में किसी भी तरह की गड़बड़ी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा संवेदनशील विषय है, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही, युवाओं के भविष्य से जुड़े नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण की भी सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है ताकि विद्यार्थियों के हित में दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं। ज्ञापन में किसानों को खाद, बीज और बिजली की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवार से जुड़े कथित जमीन घोटाले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग भी शामिल की गई है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा पटेरिया, दमोह के पूर्व विधायक अजय टंडन, मनु मिश्रा और जिला कांग्रेस संगठन महासचिव पंडित नितिन मिश्रा सहित हटा, पटेरा, हिंडोरिया एवं समस्त दमोह जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फिलहाल जिला कांग्रेस द्वारा यह ज्ञापन सौंप दिया गया है और अब इन मांगों पर शासन स्तर से होने वाले निर्णय पर सभी की नजर बनी हुई है।
    1
    दमोह जिले में जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार, दिनांक 11/07/2026 को विभिन्न राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर के माध्यम से मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर कई गंभीर मामलों में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

ज्ञापन में कांग्रेस ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई है। कांग्रेस का कहना है कि चंदे में किसी भी तरह की गड़बड़ी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा संवेदनशील विषय है, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही, युवाओं के भविष्य से जुड़े नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण की भी सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है ताकि विद्यार्थियों के हित में दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं। ज्ञापन में किसानों को खाद, बीज और बिजली की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवार से जुड़े कथित जमीन घोटाले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग भी शामिल की गई है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा पटेरिया, दमोह के पूर्व विधायक अजय टंडन, मनु मिश्रा और जिला कांग्रेस संगठन महासचिव पंडित नितिन मिश्रा सहित हटा, पटेरा, हिंडोरिया एवं समस्त दमोह जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फिलहाल जिला कांग्रेस द्वारा यह ज्ञापन सौंप दिया गया है और अब इन मांगों पर शासन स्तर से होने वाले निर्णय पर सभी की नजर बनी हुई है।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पटेरा में मुरम का अवैध परिवहन बिना किसी डर के धड़ल्ले से किया जा रहा है। बिना किसी वैध अनुमति या फिर मिलीभगत के यह अवैध परिवहन आखिर कैसे संचालित हो रहा है, इसे लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बेधड़क चल रहे गैर-कानूनी काम को रोकने के लिए प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
    1
    मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पटेरा में मुरम का अवैध परिवहन बिना किसी डर के धड़ल्ले से किया जा रहा है। बिना किसी वैध अनुमति या फिर मिलीभगत के यह अवैध परिवहन आखिर कैसे संचालित हो रहा है, इसे लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बेधड़क चल रहे गैर-कानूनी काम को रोकने के लिए प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
    user_Ramjan रिपोर्टर जिला ब्यूरो चीफ Khan
    Ramjan रिपोर्टर जिला ब्यूरो चीफ Khan
    पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित 'माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव' से पहले मीडिया बंधुओं से संवाद कर युवाओं के लिए सरकार की प्राथमिकताएं साझा की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगारपरक गतिविधियों और उद्योगों को लगातार बढ़ावा दे रही है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए वर्ष 2025 को 'रोजगार एवं उद्योग वर्ष' के रूप में मनाकर मध्यप्रदेश ने देशभर में एक सकारात्मक संदेश दिया है। डॉ. यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीब, युवा, महिला और किसान सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। भारत को दुनिया का सबसे युवा देश बताते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 2 करोड़ से अधिक युवा मौजूद हैं, जो राज्य के विकास की सबसे बड़ी ताकत हैं। सरकार प्रत्येक युवा को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनके सपनों को साकार किया जा रहा है और इसी के तहत शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, नवाचार व उद्यमिता के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि 'माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव' भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। युवाओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य युवाओं का सर्वांगीण विकास करना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। यह मंच युवाओं के लिए नई संभावनाओं और नए अवसरों का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित 'माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव' से पहले मीडिया बंधुओं से संवाद कर युवाओं के लिए सरकार की प्राथमिकताएं साझा की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगारपरक गतिविधियों और उद्योगों को लगातार बढ़ावा दे रही है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए वर्ष 2025 को 'रोजगार एवं उद्योग वर्ष' के रूप में मनाकर मध्यप्रदेश ने देशभर में एक सकारात्मक संदेश दिया है।

डॉ. यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीब, युवा, महिला और किसान सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। भारत को दुनिया का सबसे युवा देश बताते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 2 करोड़ से अधिक युवा मौजूद हैं, जो राज्य के विकास की सबसे बड़ी ताकत हैं। सरकार प्रत्येक युवा को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनके सपनों को साकार किया जा रहा है और इसी के तहत शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, नवाचार व उद्यमिता के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि 'माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव' भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। युवाओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य युवाओं का सर्वांगीण विकास करना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। यह मंच युवाओं के लिए नई संभावनाओं और नए अवसरों का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कटनी के पहाड़ी स्थित क्रेशर प्लांट में मजदूरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होने का मामला सामने आया है। यहाँ मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर अनदेखी की जा रही है, जिससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इस स्थिति को लेकर सीधा सवाल उठाया गया है कि क्या प्रशासन यहाँ किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है।
    1
    कटनी के पहाड़ी स्थित क्रेशर प्लांट में मजदूरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होने का मामला सामने आया है। यहाँ मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर अनदेखी की जा रही है, जिससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इस स्थिति को लेकर सीधा सवाल उठाया गया है कि क्या प्रशासन यहाँ किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है।
    user_विकास श्रीवास्तव
    विकास श्रीवास्तव
    पत्रकार कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कटनी शहर आस्था और संस्कृति का एक सुंदर संगम है। यहाँ स्थित माँ जालपा मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा का केंद्र है, जहाँ हर दिन भक्त दर्शन के लिए पहुँचते हैं। वहीं, भगवान जगन्नाथ मंदिर अपनी भव्यता, रथयात्रा और धार्मिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। ये दोनों ही मंदिर कटनी की आध्यात्मिक पहचान को निरंतर गौरवान्वित करते हैं।
    1
    कटनी शहर आस्था और संस्कृति का एक सुंदर संगम है। यहाँ स्थित माँ जालपा मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा का केंद्र है, जहाँ हर दिन भक्त दर्शन के लिए पहुँचते हैं। वहीं, भगवान जगन्नाथ मंदिर अपनी भव्यता, रथयात्रा और धार्मिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। ये दोनों ही मंदिर कटनी की आध्यात्मिक पहचान को निरंतर गौरवान्वित करते हैं।
    user_राशि निषाद
    राशि निषाद
    Psychologist कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कटनी जिले की बरही तहसील के ग्राम कनौर में प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां सार्वजनिक निस्तार मार्ग की भूमि पर 10 वर्ष की लीज समाप्त होने और कलेक्टर न्यायालय व तहसीलदार के स्पष्ट आदेश जारी होने के बावजूद आज भी क्रेशर का संचालन धड़ल्ले से जारी है। इस मामले ने प्रशासनिक कार्रवाई की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं और लोग पूछ रहे हैं कि आखिर कलेक्टर के आदेश को किसका संरक्षण प्राप्त है। यह पूरा मामला ग्राम कनौर के खसरा नंबर 861 का है, जिसे राजस्व अभिलेखों में सार्वजनिक निस्तार मार्ग यानी "रास्ता कच्चा" दर्ज किया गया है। इस भूमि पर वर्ष 2015 में सीमित अवधि के लिए अनुमति दी गई थी, जिसकी वैधता 28 जुलाई 2025 को समाप्त हो चुकी है। इसके बाद 3 जून 2026 को कलेक्टर न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि लीज समाप्त होने के साथ ही अनुमति स्वतः समाप्त हो गई है और वहां से मशीनरी व अन्य सामग्री हटाकर रास्ता खाली कराया जाए। इस आदेश के बाद तहसीलदार ने भी कब्जा हटाने के लिए सात दिन का समय देते हुए निर्देश जारी किए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि इन तमाम आदेशों की अनदेखी करते हुए क्रेशर संचालक तिलकराज ग्रोवर द्वारा आज भी क्रेशर का संचालन किया जा रहा है, जिससे किसानों और ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में संचालित अन्य क्रेशरों की वैधता और दस्तावेजों की जांच के लिए एक विशेष अभियान चलाने की मांग उठाई है। हालांकि इस मामले से जुड़ी एक रिट याचिका हाईकोर्ट में भी विचाराधीन रही है, लेकिन कलेक्टर के आदेश में सार्वजनिक उपयोग की भूमि को खाली कराना आवश्यक बताया गया है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि सात दिन का नोटिस खत्म होने के बाद भी कब्जा क्यों बरकरार है और प्रशासन के आदेशों का पालन कब होगा।
    2
    कटनी जिले की बरही तहसील के ग्राम कनौर में प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां सार्वजनिक निस्तार मार्ग की भूमि पर 10 वर्ष की लीज समाप्त होने और कलेक्टर न्यायालय व तहसीलदार के स्पष्ट आदेश जारी होने के बावजूद आज भी क्रेशर का संचालन धड़ल्ले से जारी है। इस मामले ने प्रशासनिक कार्रवाई की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं और लोग पूछ रहे हैं कि आखिर कलेक्टर के आदेश को किसका संरक्षण प्राप्त है।

यह पूरा मामला ग्राम कनौर के खसरा नंबर 861 का है, जिसे राजस्व अभिलेखों में सार्वजनिक निस्तार मार्ग यानी "रास्ता कच्चा" दर्ज किया गया है। इस भूमि पर वर्ष 2015 में सीमित अवधि के लिए अनुमति दी गई थी, जिसकी वैधता 28 जुलाई 2025 को समाप्त हो चुकी है। इसके बाद 3 जून 2026 को कलेक्टर न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि लीज समाप्त होने के साथ ही अनुमति स्वतः समाप्त हो गई है और वहां से मशीनरी व अन्य सामग्री हटाकर रास्ता खाली कराया जाए। इस आदेश के बाद तहसीलदार ने भी कब्जा हटाने के लिए सात दिन का समय देते हुए निर्देश जारी किए थे।

ग्रामीणों का आरोप है कि इन तमाम आदेशों की अनदेखी करते हुए क्रेशर संचालक तिलकराज ग्रोवर द्वारा आज भी क्रेशर का संचालन किया जा रहा है, जिससे किसानों और ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में संचालित अन्य क्रेशरों की वैधता और दस्तावेजों की जांच के लिए एक विशेष अभियान चलाने की मांग उठाई है। हालांकि इस मामले से जुड़ी एक रिट याचिका हाईकोर्ट में भी विचाराधीन रही है, लेकिन कलेक्टर के आदेश में सार्वजनिक उपयोग की भूमि को खाली कराना आवश्यक बताया गया है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि सात दिन का नोटिस खत्म होने के बाद भी कब्जा क्यों बरकरार है और प्रशासन के आदेशों का पालन कब होगा।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दमोह में पेट्रोल पंप संचालकों के द्वारा लगातार की जा रही मनमानी को लेकर जिला कलेक्टर के द्वारा जिले में पेट्रोल पंपों को सील कर दिया गया है। इन पेट्रोल पंपों पर बिना लाइसेंस और विस्फोटक सामग्री बेची जा रही थी। इस मामले की जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि इसी तरह से सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    दमोह में पेट्रोल पंप संचालकों के द्वारा लगातार की जा रही मनमानी को लेकर जिला कलेक्टर के द्वारा जिले में पेट्रोल पंपों को सील कर दिया गया है। इन पेट्रोल पंपों पर बिना लाइसेंस और विस्फोटक सामग्री बेची जा रही थी। इस मामले की जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि इसी तरह से सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.