logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैंटर की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम फतेहाबाद : थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे में पिता की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि घायल पुत्र ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम मीठपुरा निवासी शिवचरण उर्फ शिवा उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र चिरंजीलाल अपने पुत्र शिवम उम्र लगभग 15वर्ष के साथ बाइक से वाजिदपुर जा रहे थे। बताया गया है कि वे अपने बड़े बेटे की शादी में बजाए गए बैंड-बाजे का भुगतान करने जा रहे थे। बड़े बेटे की शादी 25 अप्रैल को हुई थी। जैसे ही वे पूठपुरा-कल्याणपुर मार्ग पर पहुंचे, तभी तेज गति से आए कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। मृतक शिवचरण अपने पीछे पत्नी सहित चार बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें एक पुत्री और तीन पुत्र शामिल हैं। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तरुण धीमान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया।

3 hrs ago
user_Virendra Verma
Virendra Verma
फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

कैंटर की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम फतेहाबाद : थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे में पिता की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि घायल पुत्र ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम मीठपुरा निवासी शिवचरण उर्फ शिवा उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र चिरंजीलाल अपने पुत्र शिवम उम्र लगभग 15वर्ष के साथ बाइक से वाजिदपुर जा रहे थे। बताया गया है कि वे अपने बड़े बेटे की शादी में बजाए गए बैंड-बाजे का भुगतान करने जा रहे थे। बड़े बेटे की शादी 25 अप्रैल को हुई थी। जैसे ही वे पूठपुरा-कल्याणपुर मार्ग पर पहुंचे, तभी तेज गति से आए कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। मृतक शिवचरण अपने पीछे पत्नी सहित चार बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें एक पुत्री और तीन पुत्र शामिल हैं। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तरुण धीमान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    1
    Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    user_लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    Newspaper publisher फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • प्रीपेड मीटरों के विरोध में महिलाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कोटला चुंगी चौराहे पर दर्जनों महिलाओं ने प्रदर्शन किया और प्रशासन से पुराने मीटर लगाने की मांग की। महिलाओं ने बिजली कटौती के कारण नाराजगी जताई। ग्रामीण अंचलों में भी विरोध जारी है। विद्युत अधिकारियों के सामने महिलाएं बेबस नजर आईं। प्रीपेड मीटरों के विरोध में भड़की चिंगारी लगातार विरोध कारण बन रही है। विद्युत विभाग के खिलाफ महिलाओं में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को दर्जनों महिलाओं ने अचानक कोटला चुंगी चौराहे पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को झकझोर कर रख दिया। आक्रोशित महिलाओं ने हंगामे के दौरान न केवल जमकर नारेबाजी की बल्कि उन्होंने कई बार जाम लगाने का भी प्रयास किया। कहा कि उनके पुरानी मीटर लगाओ और नए प्रीपेड मीटरों को हटाओ। जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस भारी मात्रा में मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही नगर मजिस्ट्रेट के अलावा विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर आ गए। लगभग तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने थाना उत्तर के कोटला चुंगी चौराहे पर पहुंचकर प्रीपेड मीटर के विरोध में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। महिलाएं प्रीपेड व्यवस्था के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी कर रही थीं। वह स्मार्ट मीटर हाय-हाय, हमें नहीं चाहिए प्रीपेड मीटर जैसे नारे लगा रही थीं। महिलाओं ने श्रृंखलाबद्ध होकर जाम लगना शुरू कर दिया। इसी बीच थाना उत्तर प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए जिसमें महिला पुलिस भी शामिल थीं। महिलाओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। Updated News-02/मई/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत
    1
    प्रीपेड मीटरों के विरोध में महिलाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कोटला चुंगी चौराहे पर दर्जनों महिलाओं ने प्रदर्शन किया और प्रशासन से पुराने मीटर लगाने की मांग की। महिलाओं ने बिजली कटौती के कारण नाराजगी जताई। ग्रामीण अंचलों में भी विरोध जारी है। विद्युत अधिकारियों के सामने महिलाएं बेबस नजर आईं। 
प्रीपेड मीटरों के विरोध में भड़की चिंगारी लगातार विरोध कारण बन रही है। विद्युत विभाग के खिलाफ महिलाओं में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को दर्जनों महिलाओं ने अचानक कोटला चुंगी चौराहे पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को झकझोर कर रख दिया। आक्रोशित महिलाओं ने हंगामे के दौरान न केवल जमकर नारेबाजी की बल्कि उन्होंने कई बार जाम लगाने का भी प्रयास किया। कहा कि उनके पुरानी मीटर लगाओ और नए प्रीपेड मीटरों को हटाओ। जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस भारी मात्रा में मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही नगर मजिस्ट्रेट के अलावा विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर आ गए। लगभग तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने थाना उत्तर के कोटला चुंगी चौराहे पर पहुंचकर प्रीपेड मीटर के विरोध में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। महिलाएं प्रीपेड व्यवस्था के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी कर रही थीं। वह स्मार्ट मीटर हाय-हाय, हमें नहीं चाहिए प्रीपेड मीटर जैसे नारे लगा रही थीं। महिलाओं ने श्रृंखलाबद्ध होकर जाम लगना शुरू कर दिया। इसी बीच थाना उत्तर प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए जिसमें महिला पुलिस भी शामिल थीं। महिलाओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। 
Updated News-02/मई/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    1
    Post by रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by John William
    1
    Post by John William
    user_John William
    John William
    Voice of people Tundla, Firozabad•
    15 hrs ago
  • राधा ग्राम ठाकुरगंज बर्फ खाना अतुल स्कूल के पास सरकारी स्कूल है वहाँ पर राधा ग्राम में सरकारी स्कूल के पास यह नाली जाम पड़ी हुई है इसे दिखला दें
    4
    राधा ग्राम ठाकुरगंज बर्फ खाना अतुल स्कूल के पास सरकारी स्कूल है वहाँ पर राधा ग्राम में सरकारी स्कूल के पास यह नाली जाम पड़ी हुई है इसे दिखला दें
    user_Sunny kanaujiya
    Sunny kanaujiya
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद के सिर में मारी गोली, परिवार में हड़कंप, अस्पताल ले जाते वक़्त मौत, Bsc एग्रीकल्चर का छात्र था 22 वर्षीय अनुज, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस, पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में लिया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना खेरागढ़ क्षेत्र के सितौली गांव का मामला।
    2
    लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद के सिर में मारी गोली,
परिवार में हड़कंप, अस्पताल ले जाते वक़्त मौत,
Bsc एग्रीकल्चर का छात्र था 22 वर्षीय अनुज, 
आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस,
पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में लिया,
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,
थाना खेरागढ़ क्षेत्र के सितौली गांव का मामला।
    user_Neeraj Singh
    Neeraj Singh
    Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • फिरोजाबाद जनपद के नारखी थाना क्षेत्र के भोड़ेला गांव में दिनाँक 02/मई दिन शनिवार कों जमीन के एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंग लाठी व डंडो से प्रहार करते नज़र आ रहे है इनको कानून का तनिक भी भय नहीं है | यहां 4 से 5 लोगों ने एक ही परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि भोड़ेला गांव में जमीन के एक छोटे से हिस्से को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते कथित तौर पर दबंग पक्ष के 4-5 लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए और गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान परिवार की महिलाएं और अन्य सदस्य अपनी जान बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें खुलेआम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नारखी थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। Updated News-02/मई/26- AIN नेटवर्क की व्यरों रिपोर्ट
    1
    फिरोजाबाद जनपद के नारखी थाना क्षेत्र के भोड़ेला गांव में दिनाँक 02/मई दिन शनिवार कों जमीन के एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंग लाठी व डंडो से प्रहार करते नज़र आ रहे है इनको कानून का तनिक भी भय नहीं है | यहां 4 से 5 लोगों ने एक ही परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि भोड़ेला गांव में जमीन के एक छोटे से हिस्से को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते कथित तौर पर दबंग पक्ष के 4-5 लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए और गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।  मारपीट के दौरान परिवार की महिलाएं और अन्य सदस्य अपनी जान बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें खुलेआम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  वीडियो सामने आने के बाद नारखी थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।  
Updated News-02/मई/26- AIN नेटवर्क की व्यरों रिपोर्ट
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    1
    Post by रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शसमाधान दिवस में जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ लोगों की सुनी जन समस्याएं समाधान दिवस में जिलाधिकारी का सख्त एक्शन, 150 से शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण जनता की समस्या समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश आगरा के एत्मादपुर तहसील परिसर का मामला,
    1
    शसमाधान दिवस में जिलाधिकारी   ने समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ लोगों की सुनी जन समस्याएं 
समाधान दिवस में जिलाधिकारी का सख्त एक्शन, 150 से शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण 
जनता की समस्या समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश 
आगरा के एत्मादपुर तहसील परिसर का मामला,
    user_Neeraj Singh
    Neeraj Singh
    Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.