logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारी बजहिया बगहा माइनर पर बने पक्के मकान में बीती सोमवार रात अज्ञात चोरों ने मुंशी लाल पटेल के घर का ताला तोड़कर आभूषण चोरी कर लिए। यह घटना बिजली कटौती के दौरान हुई, जब घर के सभी सदस्य छत पर सोने चले गए थे। रात लगभग ढाई बजे, घर के मंझले बेटे कंधैया लाल की प्यास लगने पर नींद खुली। छत से नीचे उतरते ही उन्होंने देखा कि चोरों ने कमरे के दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद कर दी थी। कंधैया लाल ने काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन घर के बाकी सदस्य 200 मीटर दूर पुराने घर में सो रहे थे। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और देखा कि बाहर सुरक्षा के लिए लगा चैनर का ताला चोरों ने काट कर अंदर प्रवेश किया था। इसके बाद, चोरों ने उस कमरे का भी ताला काटा जहाँ बड़ा बक्सा और बहुमूल्य सामान रखा था। चोरों ने उस बड़े बक्से के अंदर से तीन पाव चांदी की करधन, 10 तोले का पायल और चवन्नी भर सोने की लाकेट चोरी कर ली। इस घटना की सूचना तत्काल रात्रि 3 बजे 112 पीआरबी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के कुछ ही देर में 112 पीआरबी पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को कौंधियारा थाने में प्रार्थना पत्र देने की बात कहकर विदा ले ली।

18 hrs ago
user_Umesh chandra patrkar
Umesh chandra patrkar
Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारी बजहिया बगहा माइनर पर बने पक्के मकान में बीती सोमवार रात अज्ञात चोरों ने मुंशी लाल पटेल के घर का ताला तोड़कर आभूषण चोरी कर लिए। यह घटना बिजली कटौती के दौरान हुई, जब घर के सभी सदस्य छत पर सोने चले गए थे। रात लगभग ढाई बजे, घर के मंझले बेटे कंधैया लाल की प्यास लगने पर नींद खुली। छत से नीचे उतरते ही उन्होंने देखा कि चोरों ने कमरे के दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद कर दी थी। कंधैया लाल ने काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन घर के बाकी सदस्य 200 मीटर दूर पुराने घर में सो रहे थे। आवाज सुनकर आसपास के

लोग इकट्ठा हुए और देखा कि बाहर सुरक्षा के लिए लगा चैनर का ताला चोरों ने काट कर अंदर प्रवेश किया था। इसके बाद, चोरों ने उस कमरे का भी ताला काटा जहाँ बड़ा बक्सा और बहुमूल्य सामान रखा था। चोरों ने उस बड़े बक्से के अंदर से तीन पाव चांदी की करधन, 10 तोले का पायल और चवन्नी भर सोने की लाकेट चोरी कर ली। इस घटना की सूचना तत्काल रात्रि 3 बजे 112 पीआरबी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के कुछ ही देर में 112 पीआरबी पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को कौंधियारा थाने में प्रार्थना पत्र देने की बात कहकर विदा ले ली।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशाम्बी जनपद के जयंतीपुर गांव स्थित प्राचीन कुटी हनुमान मंदिर में मंगलवार को धार्मिक आस्था और मानव सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। गांव के युवाओं एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से मंदिर परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं, ग्रामीणों एवं राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। इसके उपरांत, बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान हनुमान जी के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा, और उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना की। सुंदरकांड पाठ समाप्त होने पर मंदिर परिसर के बाहर शरबत वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया। भीषण गर्मी और तेज धूप में सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को विशेष रूप से रोककर ठंडा शरबत पिलाया गया। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने सेवा भावना के साथ सक्रिय रूप से लोगों को शरबत वितरित कर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भी तत्काल राहत पहुंचाई। इस आयोजन में मुख्य रूप से मोहित पाण्डेय, लकी मिश्रा, छोट गाना, बड़े मुन्ना, आकाश मिश्रा, धीरेन्द्र गाना सहित समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने इन धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ये समाज में भाईचारे, सहयोग और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं, और गर्मी के मौसम में ऐसे सेवा कार्य लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज को मानवता का संदेश भी देते हैं। उपस्थित लोगों ने जनसेवा के इस प्रयास को बेहद प्रेरणादायक बताया। अंत में, आयोजकों ने सभी ग्रामवासियों और सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना और अधिक मजबूत हो सके।
    1
    कौशाम्बी जनपद के जयंतीपुर गांव स्थित प्राचीन कुटी हनुमान मंदिर में मंगलवार को धार्मिक आस्था और मानव सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। गांव के युवाओं एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से मंदिर परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं, ग्रामीणों एवं राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। इसके उपरांत, बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान हनुमान जी के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा, और उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना की।

सुंदरकांड पाठ समाप्त होने पर मंदिर परिसर के बाहर शरबत वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया। भीषण गर्मी और तेज धूप में सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को विशेष रूप से रोककर ठंडा शरबत पिलाया गया। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने सेवा भावना के साथ सक्रिय रूप से लोगों को शरबत वितरित कर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भी तत्काल राहत पहुंचाई।

इस आयोजन में मुख्य रूप से मोहित पाण्डेय, लकी मिश्रा, छोट गाना, बड़े मुन्ना, आकाश मिश्रा, धीरेन्द्र गाना सहित समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने इन धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ये समाज में भाईचारे, सहयोग और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं, और गर्मी के मौसम में ऐसे सेवा कार्य लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज को मानवता का संदेश भी देते हैं। उपस्थित लोगों ने जनसेवा के इस प्रयास को बेहद प्रेरणादायक बताया।

अंत में, आयोजकों ने सभी ग्रामवासियों और सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना और अधिक मजबूत हो सके।
    user_चंद्र दीप सिंह
    चंद्र दीप सिंह
    Voice of people मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रयागराज स्थित मनकेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। यहाँ आने वाले भक्त अपना माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मंदिर में अर्पित करते हैं।
    1
    प्रयागराज स्थित मनकेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। यहाँ आने वाले भक्त अपना माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मंदिर में अर्पित करते हैं।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 5 बजे प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान, वे नव-निर्मित सदन हॉल का लोकार्पण करेंगे और इसके साथ ही कई अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण भी करेंगे। अपने इस दौरे में, मुख्यमंत्री योगी गंगा दशहरा आरती में भी शामिल होंगे।
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 5 बजे प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान, वे नव-निर्मित सदन हॉल का लोकार्पण करेंगे और इसके साथ ही कई अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण भी करेंगे। अपने इस दौरे में, मुख्यमंत्री योगी गंगा दशहरा आरती में भी शामिल होंगे।
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव से संबंधित सूत्रों से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी ने एक प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, जिसके तहत ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वे स्वयं ही प्रशासक के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। यह नई व्यवस्था मौजूदा कार्यकाल खत्म होने पर लागू की जाएगी।
    1
    उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव से संबंधित सूत्रों से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी ने एक प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, जिसके तहत ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वे स्वयं ही प्रशासक के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। यह नई व्यवस्था मौजूदा कार्यकाल खत्म होने पर लागू की जाएगी।
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि प्रयागराज अब आतंक और माफिया के साए से पूरी तरह आज़ाद हो चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की सख्त कार्रवाई और बेहतर कानून व्यवस्था के कारण आज शहर में शांति, सुरक्षा और विकास का माहौल बना है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि जहां पहले अपराध और माफियाओं का बोलबाला था, वहीं अब प्रयागराज में निवेश, रोजगार और विकास कार्यों को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कानून व्यवस्था को और अधिक मज़बूत बनाए रखें।
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि प्रयागराज अब आतंक और माफिया के साए से पूरी तरह आज़ाद हो चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की सख्त कार्रवाई और बेहतर कानून व्यवस्था के कारण आज शहर में शांति, सुरक्षा और विकास का माहौल बना है।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि जहां पहले अपराध और माफियाओं का बोलबाला था, वहीं अब प्रयागराज में निवेश, रोजगार और विकास कार्यों को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कानून व्यवस्था को और अधिक मज़बूत बनाए रखें।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज के सीता सुनीता महाविद्यालय, अंदावा में एसएससी जीडी परीक्षा में धांधली के गंभीर आरोपों को लेकर छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। इन आरोपों के विरोध में छात्रों ने सड़क जाम कर (चक्का जाम) अपना विरोध दर्ज कराया। धूप में हुए इस जोरदार प्रदर्शन के कारण स्थानीय प्रशासन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उनके पसीने छूट गए।
    1
    प्रयागराज के सीता सुनीता महाविद्यालय, अंदावा में एसएससी जीडी परीक्षा में धांधली के गंभीर आरोपों को लेकर छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। इन आरोपों के विरोध में छात्रों ने सड़क जाम कर (चक्का जाम) अपना विरोध दर्ज कराया। धूप में हुए इस जोरदार प्रदर्शन के कारण स्थानीय प्रशासन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उनके पसीने छूट गए।
    user_Amarjeet Yadav
    Amarjeet Yadav
    Local News Reporter हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंदावा मोड़ झूसी स्थित सुनीता सिंह सीता सिंह महाविद्यालय में एसएससी जीडी की परीक्षा सर्वर डाउन होने के कारण रद्द कर दी गई। परीक्षा रद्द होने के बाद वहां परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने केंद्र में जमकर तोड़फोड़ की।
    1
    प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंदावा मोड़ झूसी स्थित सुनीता सिंह सीता सिंह महाविद्यालय में एसएससी जीडी की परीक्षा सर्वर डाउन होने के कारण रद्द कर दी गई। परीक्षा रद्द होने के बाद वहां परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने केंद्र में जमकर तोड़फोड़ की।
    user_JOURNALIST PANKAJ SINGH
    JOURNALIST PANKAJ SINGH
    Teacher हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • किदवई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुँच गई है।
    1
    किदवई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुँच गई है।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.