किसानों की मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन हापुड़। किसानों और क्षेत्र की विभिन्न जनहित समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों एवं किसानों ने पंचायत का आयोजन कर उप जिलाधिकारी हापुड़ को ज्ञापन सौंपा। पंचायत की अध्यक्षता संतोष सिंह ने की, जबकि संचालन तहसील अध्यक्ष सरदार नवदीप सिंह ने किया। किसानों ने सरकार और प्रशासन से उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी दी जाए। उन्होंने अमेरिका के साथ ऐसी किसी ट्रेड डील को मंजूरी नहीं देने की मांग की, जिससे भारतीय किसानों के हित प्रभावित हों। खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए किसान-मजदूरों का संपूर्ण कर्ज माफ करने और किसानों को मुफ्त बिजली देने की मांग भी उठाई गई। भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर किसानों ने कहा कि अधिग्रहण से पहले किसान की सहमति अनिवार्य की जाए और बाजार भाव का चार गुना मुआवजा दिया जाए। साथ ही जिले के सर्किल रेट तत्काल बढ़ाने की मांग की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य ने सिंभावली और बृजनाथपुर चीनी मिलों पर किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को ब्याज सहित जल्द किसानों के खातों में भेजने की मांग की। उन्होंने आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान और सड़क हादसों का मुद्दा उठाते हुए पशुओं को जल्द गोशालाओं में भेजने की मांग की। किसानों ने विद्युत विभाग और विजिलेंस की कार्रवाई में कथित अवैध वसूली व उत्पीड़न बंद करने, जर्जर विद्युत तार बदलने तथा स्मार्ट मीटर के नाम पर बढ़ाए गए शुल्क को पूर्व व्यवस्था के अनुसार करने की मांग की। किसानों के अनुसार नए घरेलू कनेक्शन की रसीद 1400 रुपये के बजाय 7500 रुपये काटी जा रही है, जिसे तत्काल घटाकर पूर्ववत किया जाए। जिला प्रवक्ता श्याम सुंदर त्यागी ने जिले में यूरिया की कमी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई कर किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की। प्रतिबंधित पेड़ों के अवैध कटान, अवैध खनन और अनधिकृत डंपर वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाने की मांग उठाई गई। गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ी समस्याओं में सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर, अंडरपास में जलभराव का स्थायी समाधान और अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराने की मांग शामिल रही। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं में लंबे समय से फैल रही बीमारी की रोकथाम के लिए गांव-गांव चिकित्सकीय टीम भेजने की मांग भी की गई। इस दौरान दिनेश त्यागी, शब्बू चौधरी, मनोज प्रधान, विनोद शर्मा, राजकुमार, संतोष सिंह और सेवाराम चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
किसानों की मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन हापुड़। किसानों और क्षेत्र की विभिन्न जनहित समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों एवं किसानों ने पंचायत का आयोजन कर उप जिलाधिकारी हापुड़ को ज्ञापन सौंपा। पंचायत की अध्यक्षता संतोष सिंह ने की, जबकि संचालन तहसील अध्यक्ष सरदार नवदीप सिंह ने किया। किसानों ने सरकार और प्रशासन से उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी दी जाए। उन्होंने अमेरिका के साथ ऐसी किसी ट्रेड डील को मंजूरी नहीं देने की मांग की, जिससे भारतीय किसानों के हित प्रभावित हों। खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए किसान-मजदूरों का संपूर्ण कर्ज माफ करने और किसानों को मुफ्त बिजली देने की मांग भी उठाई गई। भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर किसानों ने कहा कि अधिग्रहण से पहले किसान की सहमति अनिवार्य की जाए और बाजार भाव का चार गुना मुआवजा दिया जाए। साथ ही जिले के सर्किल रेट तत्काल बढ़ाने की मांग की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य ने सिंभावली और बृजनाथपुर चीनी मिलों पर किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को ब्याज सहित जल्द किसानों के खातों में भेजने की मांग की।
उन्होंने आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान और सड़क हादसों का मुद्दा उठाते हुए पशुओं को जल्द गोशालाओं में भेजने की मांग की। किसानों ने विद्युत विभाग और विजिलेंस की कार्रवाई में कथित अवैध वसूली व उत्पीड़न बंद करने, जर्जर विद्युत तार बदलने तथा स्मार्ट मीटर के नाम पर बढ़ाए गए शुल्क को पूर्व व्यवस्था के अनुसार करने की मांग की। किसानों के अनुसार नए घरेलू कनेक्शन की रसीद 1400 रुपये के बजाय 7500 रुपये काटी जा रही है, जिसे तत्काल घटाकर पूर्ववत किया जाए। जिला प्रवक्ता श्याम सुंदर त्यागी ने जिले में यूरिया की कमी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई कर किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की। प्रतिबंधित पेड़ों के अवैध कटान, अवैध खनन और अनधिकृत डंपर वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाने की मांग उठाई गई। गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ी समस्याओं में सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर, अंडरपास में जलभराव का स्थायी समाधान और अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराने की मांग शामिल रही। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं में लंबे समय से फैल रही बीमारी की रोकथाम के लिए गांव-गांव चिकित्सकीय टीम भेजने की मांग भी की गई। इस दौरान दिनेश त्यागी, शब्बू चौधरी, मनोज प्रधान, विनोद शर्मा, राजकुमार, संतोष सिंह और सेवाराम चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
- रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा उपहार: 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं को सहयात्री सहित मुफ्त बस यात्रा, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी आजीवन निशुल्क सुविधा हापुड़। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ा उपहार देते हुए यूपी रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा का शुभारंभ किया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इसका सजीव प्रसारण दिखाया और महिलाओं को “मातृशक्ति सम्मान” के तहत साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नारी सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक प्रदेश की सभी महिलाओं, माताओं और बहनों को एक सहयात्री सहित यूपी रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त के बाद 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। यात्रा के दौरान महिलाओं को केवल अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सम्मानपूर्वक यात्रा की सुविधा देना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी यात्राओं को आसान बनाना है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और स्वतंत्र रूप से यात्रा करने में सुविधा होगी। इस दौरान मंत्री ने महिलाओं को साड़ी और मिठाई भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाधिकारी कविता मीना, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे, एआरएम रोडवेज, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सांसद प्रतिनिधि समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।2
- सीमापुरी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा गाजियाबाद/सीमापुरी। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आज सीमापुरी क्षेत्र में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साह और अकीदत के साथ भाग लिया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। जुलूस को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने में सहयोग किया। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशभर में धार्मिक कार्यक्रम और जुलूस आयोजित किए जा रहे हैं। आकाशवाणी के अनुसार, इस अवसर पर पैगंबर हजरत मुहम्मद के जीवन और शिक्षाओं को याद करते हुए मिलाद महफिलें, सीरत सम्मेलन और जुलूस आयोजित किए गए। इस अवसर पर शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मिलाद-उन-नबी पर बधाई देते हुए एकता, खुशी, दया और समाजसेवा की भावना को मजबूत करने की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देते हैं। संवाददाता रेनू पुरी5
- जनपद गाजियाबाद थाना इन्दिरपुरम कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस टीम द्वारा मुठभेड मे 01 स्नैचर गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद थाना इन्दिरपुरम कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस टीम द्वारा मुठभेड मे 01 स्नैचर गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक पीली धातु का टुकडा, 01 अवैध देशी तमन्चा, 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस बरामद। बाइट- श्री सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम1
- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे एसपी ऑफिस, अखिलेश यादव के पोस्टर के खिलाफ किया प्रदर्शन! अखिलेश यादव के होर्डिग लगने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। और खूब जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार को 2 घंटे का समय दिया था लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन को उन्होंने उस व्यक्ति को ढूंढने का आदेश जारी नहीं किया, जिस व्यक्ति ने होर्डिंग लगाए थे, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की.1
- गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू के सात मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट1
- दरबार गाजियाबाद यूपी 14 🙏 राम भैया भगत जी गाजियाबाद Ph 8527233646 #protest #यूपी #UttarPradesh #ViralVideoFacebook #viral #बाला जी ##1
- मातृशक्ति को मिला सम्मान, बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा शुरू - मा०मंत्री रक्षाबंधन का त्योहार-मातृशक्ति को उपहार उत्तर प्रदेश सरकार की समस्त बसों में सभी माताजी, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मातृशक्ति सम्मान" के साथ रक्षाबंधन का त्योहार-मातृशक्ति को उपहार उत्तर प्रदेश सरकार की समस्त बसों में सभी माताजी, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत उपहार स्वरुप एक साड़ी एवं मिष्ठान देकर किया सम्मानित रक्षाबंधन का त्योहार-मातृशक्ति को उपहार उत्तर प्रदेश सरकार की समस्त बसों में सभी माताजी, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा कार्यक्रम शुभारंभ का दिखाया गया सजीव प्रसारण माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक कदम उठाया:–कपिल देव अग्रवाल जी मातृशक्ति लाभ उठाएं-मनचाही यात्रा पर जाएं, नारे के साथ रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दिनांक 27 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक सभी महिलाएं, माता एवं बहनों को सहयात्री सहित निशुल्क यात्रा का मिला उपहार हापुड़। कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, जिला अध्यक्ष भाजपा के द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में महिलाओं/मातृशक्ति के लिए निःशुल्क यात्रा" योजना का शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभागार में उपस्थित सभी महिलाओं द्वारा देखा एवं सुना गया उसके उपरांत महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत एक साड़ी एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश की समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी बसों में निःशुल्क यात्रा। माननीय मंत्री जी ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर दिनांक 27 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि तक महिलाओं , माताओं एवं बहनों को सहयात्री सहित नि:शुल्क यात्रा का उपहार उत्तर प्रदेश के मान्य मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त 2026 के बाद प्रदेश की 60 वर्ष या उसके अधिक आयु पूर्ण कर चुकी माताएं व बहनों को आजीवन बसों में निशुल्क यात्रा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व से विशेष रूप से बहनों को उनके मायके तक सम्मान सहित पहुँचाने तथा रोजमर्रा में कार्य, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए यात्रा को सुगम बनाना है। शासन के निर्देशानुसार यह सुविधा दिनांक 27 अगस्त 2026 से लागू की गई है। रक्षाबंधन के अवसर पर 48 घंटे तक समस्त महिलाओं के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगी, इसके बाद 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए स्थायी रूप से जारी रहेगी। यात्रा के समय केवल आधार कार्ड दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल निःशुल्क यात्रा नहीं, बल्कि मातृशक्ति को सम्मान देने का प्रतीक है। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और प्रदेश सशक्त होगा। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं ने इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे उनके खर्चे में कमी आएगी और उन्हें स्वतंत्र रूप से यात्रा करने में आसानी होगी। कार्यक्रम में माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा "मातृशक्ति सम्मान" के साथ महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत उपहार स्वरुप एक साड़ी एवं मिष्ठान देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाधिकारी कविता मीना, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा कविता माधरे एआरएम रोडवेज, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सांसद प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी एवं भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।1
- मकान की छत गिरने से हुआ बड़ा हादसा 6 लोग मलबे में दबकर घायल निर्माणाधीन मकान की छत गिरने के बाद क्षेत्र में मची अफरातफरी 6 लोग गंभीर रूप से हुऐ घायल। हापुड़ जनपद के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से हुआ बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 6 लोग गंभीर रूप से हुऐ घायल। स्थानीय लोगों ने मदद कर सभी को मलबे से बाहर निकाला, हादसे के दौरान एक महिला दूसरी मंजिल से नीचे गिर गयी । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल मे कराया भर्ती । छत गिरने के बाद इलाके में मची अफरातफरी,। हादसे की जांच में जुटी पुलिस।2