logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा आज दिनांक 31.07.2026 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को "Zero Incident, Zero Accident" के लक्ष्य के साथ सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कछला गंगा घाट पर नौकायन कर घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु आवागमन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर ली जाएं, जिससे प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो । अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सहायता केन्द्र, एम्बुलेंस, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग स्थल, विश्राम स्थल, सीसीटीवी,एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए। यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें ।

9 hrs ago
user_Journalist Shivam Bhardwaj
Journalist Shivam Bhardwaj
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
eb5541fb-b874-4320-8497-51443449c785

जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा आज दिनांक 31.07.2026 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को "Zero Incident, Zero Accident" के लक्ष्य के साथ सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा

081fc054-efc8-4b17-a0cd-78dd15b28127

लिया गया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कछला गंगा घाट पर नौकायन कर घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु आवागमन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर ली जाएं, जिससे प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो । अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सहायता केन्द्र, एम्बुलेंस, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग स्थल, विश्राम स्थल, सीसीटीवी,एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया

aeb02598-bfe4-4cab-8bbf-e8dbe478b370

गया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए। यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • kabulpura gotiya badayun pakdi wali jarat ke pass pura road gir Rakha Hai ise hatwaya jaaye bahut pareshani Hoti Hai sabko namajon ki bahut pareshani hoti hai
    1
    kabulpura gotiya badayun pakdi wali jarat ke pass pura road gir Rakha Hai
ise hatwaya jaaye bahut pareshani Hoti Hai sabko namajon ki bahut pareshani hoti hai
    user_CBS news
    CBS news
    Painter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दिल्ली पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी
    1
    दिल्ली पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी
पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी
    user_अनुज कुमार सिहं तोमर
    अनुज कुमार सिहं तोमर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जनपद बदायूं के आलापुर बिजली घर पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का 2 घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन हुआ जनपद बदायूं के अलापुर बिजलीघर पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन हुआ। संवाददाता हुकुम सिंह बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को जनपद के विभिन्न विद्युत केंद्रों पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हटाए गए कर्मियों की बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 निर्धारित करने तथा अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग सरकार से की। 28 जुलाई को शक्ति भवन लखनऊ प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन और संगठन पदाधिकारी के बीच की वार्ता समस्याओं का समाधान न होने के कारण विफल की गई थी इसके बाद ई इको गार्डन लखनऊ में लगातार संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन चल रहा है इसके समर्थन में शनिवार को 3:00 बजे से लेकर 5 बजे तक जनपद बदायूं के प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उसी के चलते विद्युत उप केंद्र अलापुर पर सभी आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों द्वारा 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया इसमें उन्होंने अपनी सभी मांगों को रखा। संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह सांकेतिक प्रदर्शन लखनऊ के इको गार्डन में लगातार चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हटाए गए कर्मचारियों की पुनर्बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 तय करना तथा अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान शामिल है। विरोध प्रदर्शन में विद्युत उपकेंद्र अलापुर के संतोष पाल एसएसओ,उमेश कुमार लाइनमैन, विनोद कुमार,राकेश कुमार, प्रदीप कुमार,आदि सभी संविदा कर्मचारी मौजूद रहे
    2
    जनपद बदायूं के आलापुर बिजली घर पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का 2 घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन हुआ
जनपद बदायूं के अलापुर बिजलीघर पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों का दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन हुआ।
संवाददाता हुकुम सिंह 
बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को जनपद के विभिन्न विद्युत केंद्रों पर आउटसोर्स विद्युत संविदा कर्मचारियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हटाए गए कर्मियों की बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 निर्धारित करने तथा अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग सरकार से की।
28 जुलाई को शक्ति भवन लखनऊ प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन और संगठन पदाधिकारी के बीच की वार्ता समस्याओं का समाधान न होने के कारण विफल की गई थी इसके बाद ई
इको गार्डन लखनऊ में लगातार संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन चल रहा है इसके समर्थन में शनिवार को 3:00 बजे से लेकर 5 बजे तक जनपद बदायूं के प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उसी के चलते विद्युत उप केंद्र अलापुर पर सभी आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों द्वारा 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया इसमें उन्होंने अपनी सभी मांगों को रखा।
संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह सांकेतिक प्रदर्शन लखनऊ के इको गार्डन में लगातार चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हटाए गए कर्मचारियों की पुनर्बहाली, न्यूनतम वेतन ₹18,000 तय करना तथा अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान शामिल है।
विरोध प्रदर्शन में विद्युत उपकेंद्र अलापुर के संतोष पाल एसएसओ,उमेश कुमार लाइनमैन, विनोद कुमार,राकेश कुमार, प्रदीप कुमार,आदि सभी संविदा कर्मचारी मौजूद रहे
    user_Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Local News Reporter Dataganj, Budaun•
    20 min ago
  • पुलिस हमारी बाप है, चोरी करना पाप है'... कानपुर नगर 25 हजार का इनामी फरार चोर गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला 'पुलिस हमारी बाप है, चोरी करना पाप है'... कानपुर नगर 25 हजार का इनामी फरार चोर गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला
    1
    पुलिस हमारी बाप है, चोरी करना पाप है'...
कानपुर नगर 25 हजार का इनामी फरार चोर गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला
'पुलिस हमारी बाप है, चोरी करना पाप है'...
कानपुर नगर 25 हजार का इनामी फरार चोर गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला
    user_अनुज कुमार सिहं तोमर
    अनुज कुमार सिहं तोमर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खेत से लौट रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा शाहजहांपुर - कांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कमलनैनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय गौतम मौर्य काम खत्म करने के बाद खेत देखकर घर लौट रहा था।इसी दौरान सड़क किनारे पहले से मौजूद चार हमलावरों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौतम की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पीछा कर हमलावरों में से एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
    1
    खेत से लौट रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा

शाहजहांपुर - कांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कमलनैनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय गौतम मौर्य काम खत्म करने के बाद खेत देखकर घर लौट रहा था।इसी दौरान सड़क किनारे पहले से मौजूद चार हमलावरों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौतम की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पीछा कर हमलावरों में से एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
    user_Budaun taaja news
    Budaun taaja news
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.