logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

//प्रेस नोट// *पुलिस थाना कसडोल* दिनांक 29.04.2026 ● *थाना कसडोल पुलिस द्वारा शादी करने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार* दिनांक 26.04.2026 को प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी विजय किशोर जायसवाल द्वारा शादी करने का झांसा देकर वर्ष 2018 से लगातार प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान वर्ष 2025 में प्रार्थिया गर्भवती भी हो गई थी। प्रार्थिया द्वारा बार-बार शादी करने हेतु बोलने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 180/2026 धारा 69 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी विजय किशोर को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा शादी करने का झांसा देते हुए प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी- विजय किशोर जायसवाल उम्र 28 साल निवासी ग्राम कोट थाना कसडोल

4 hrs ago
user_गोविंद राम 9294731537
गोविंद राम 9294731537
Palari, Baloda Bazar•
4 hrs ago

//प्रेस नोट// *पुलिस थाना कसडोल* दिनांक 29.04.2026 ● *थाना कसडोल पुलिस द्वारा शादी करने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार* दिनांक 26.04.2026 को प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी विजय किशोर जायसवाल द्वारा शादी करने का झांसा देकर वर्ष 2018 से लगातार प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान वर्ष 2025 में प्रार्थिया गर्भवती भी हो गई थी। प्रार्थिया द्वारा बार-बार शादी करने हेतु बोलने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 180/2026 धारा 69 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी विजय किशोर को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा शादी करने का झांसा देते हुए प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी- विजय किशोर जायसवाल उम्र 28 साल निवासी ग्राम कोट थाना कसडोल

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • ज्यादा से ज्यादा share kro..…... यह मार तो खा ही लिया है पर सजा जरूर मिलनी चाहिए
    1
    ज्यादा से ज्यादा share kro..…...
यह मार तो खा ही लिया है
पर सजा जरूर मिलनी चाहिए
    user_Abhas sharma
    Abhas sharma
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • ग्राम परसदा तालाब पार मे 19 पाव जम्मू स्पेशल व्हिस्की शराब बिक्री करते एक आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही मंगलवार की रात 9:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की साम 7:21 पर थाना मे मामला दर्ज कर मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए 19 पाव जम्मू स्पेशल विस्की एवं बिक्री रकम 650 रुपए के साथ आरोपी बीलास गजमिये उर्फ छोटू पिता रमेश गजमिये उम्र 23 वर्ष पता नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर 34 (1) ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है मंगलवार को चकरभाठा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम परसदा तालाब पार के पास में एक व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा है सूचना पर चकरभाठा पुलिस घेराबंदी का रेड कार्रवाई की तो एक व्यक्ति सीमेंट के बोरी में अवेध शराब बिक्री करते मिला जिसका नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम बिलास गजमिये उर्फ छोटा पिता रमेश गजमिये उम्र 19 साल पता नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर का होना बताया जिसके कब्जे से एक सीमेंट बोरी में रखा जम्मू स्पेशल विस्की शराब 180 एम एल वाली 19पाव कुल तादात 3.420 लीटर तथा बिक्री रकम ₹650 प्राप्त हुआ जिसे जप्ति पत्रक में जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवम थाना आ कर मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ 34(1) ख आबकारी एक्ट का आरोपी पाए जाने से मामला जानती होने पर सक्छम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है और मामले की विवेचना जारी है
    1
    ग्राम परसदा तालाब पार मे 19 पाव जम्मू स्पेशल व्हिस्की शराब बिक्री करते एक आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही 
मंगलवार की रात 9:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की साम 7:21 पर थाना मे मामला दर्ज कर मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए 19 पाव जम्मू स्पेशल विस्की एवं बिक्री रकम 650 रुपए के साथ आरोपी बीलास गजमिये उर्फ छोटू पिता रमेश गजमिये उम्र 23 वर्ष पता नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर 34 (1) ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है मंगलवार को चकरभाठा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम परसदा तालाब पार के पास में एक व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा है सूचना पर चकरभाठा पुलिस घेराबंदी का रेड कार्रवाई की तो एक व्यक्ति सीमेंट के बोरी में अवेध शराब बिक्री करते मिला जिसका नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम बिलास गजमिये उर्फ छोटा पिता रमेश गजमिये उम्र 19 साल पता नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर का होना बताया जिसके कब्जे से एक सीमेंट बोरी में रखा जम्मू स्पेशल विस्की शराब 180 एम एल वाली 19पाव कुल तादात 3.420 लीटर तथा  बिक्री रकम  ₹650 प्राप्त हुआ जिसे जप्ति पत्रक में जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवम थाना आ कर मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ 34(1) ख आबकारी एक्ट का आरोपी पाए जाने से मामला जानती होने पर सक्छम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है और मामले की विवेचना जारी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    5 hrs ago
  • मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में धान खरीदी केंद्र धरदेई में हुए बड़े गबन का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में 2156 क्विंटल धान की कमी पाई गई, जिसकी कीमत लगभग 66.83 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी केंद्र प्रभारी कार्तिक राम ध्रुव ने रिकॉर्ड में हेराफेरी कर शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। #Mungeli #ChhattisgarhNews #PaddyScam #GabanKand #PoliceAction #BreakingNews #IndiaNews #CrimeNews #धान_घोटाला #CGPolice
    1
    मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में धान खरीदी केंद्र धरदेई में हुए बड़े गबन का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में 2156 क्विंटल धान की कमी पाई गई, जिसकी कीमत लगभग 66.83 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी केंद्र प्रभारी कार्तिक राम ध्रुव ने रिकॉर्ड में हेराफेरी कर शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
#Mungeli #ChhattisgarhNews #PaddyScam #GabanKand #PoliceAction #BreakingNews #IndiaNews #CrimeNews #धान_घोटाला #CGPolice
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    22 hrs ago
  • कवर्धा। पुलिस महानिदेशक, नया रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा जारी वर्ष 2025 की पदोन्नति योग्यता सूची के अनुसार जिला पुलिस कबीरधाम में पदोन्नति संबंधी कार्यवाही संपादित की गई। उक्त आदेश के परिपालन में सहायक उप निरीक्षक रूपराम पट्टावी को उप निरीक्षक (Sub-Inspector) के पद पर पदोन्नत किया गया। आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम में आयोजित एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल द्वारा पदोन्नत अधिकारी को स्टार अलंकरण कर उप निरीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने पदोन्नत अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ करते हुए विभाग की गरिमा को और अधिक सुदृढ़ करेंगे। इसके पश्चात पारंपरिक रूप से मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) आशीष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक अंजू कुमारी, निरीक्षक (एम) वीरेंद्र तारम, उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान, सहायक उप निरीक्षक (एम) सुनील राव सहित कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारीगण एवं पदोन्नत अधिकारी के परिजन उपस्थित रहे। उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पदोन्नत अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
    4
    कवर्धा। पुलिस महानिदेशक, नया रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा जारी वर्ष 2025 की पदोन्नति योग्यता सूची के अनुसार जिला पुलिस कबीरधाम में पदोन्नति संबंधी कार्यवाही संपादित की गई। उक्त आदेश के परिपालन में सहायक उप निरीक्षक रूपराम पट्टावी को उप निरीक्षक (Sub-Inspector) के पद पर पदोन्नत किया गया।
आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम में आयोजित एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह में पुलिस अधीक्षक  धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल द्वारा पदोन्नत अधिकारी को स्टार अलंकरण कर उप निरीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने पदोन्नत अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ करते हुए विभाग की गरिमा को और अधिक सुदृढ़ करेंगे। इसके पश्चात पारंपरिक रूप से मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)  आशीष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक  अंजू कुमारी, निरीक्षक (एम)  वीरेंद्र तारम, उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान, सहायक उप निरीक्षक (एम)  सुनील राव सहित कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारीगण एवं पदोन्नत अधिकारी के परिजन उपस्थित रहे।
उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पदोन्नत अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
    user_अभिनव पहल
    अभिनव पहल
    Voice of people Raipur, Chhattisgarh•
    2 hrs ago
  • ओडिशा के क्योंझर ओडिशा के क्योंझर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बैंक के पैसे देने से इनकार करने पर जीतू मुंडा ने कब्र से खोदकर बहन का कंकाल निकाला पैसों के लिए कब्र खोदी: बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई
    1
    ओडिशा के क्योंझर
ओडिशा के क्योंझर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बैंक के पैसे देने से इनकार करने पर जीतू मुंडा ने कब्र से खोदकर बहन का कंकाल निकाला
पैसों के लिए कब्र खोदी: बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई
    user_प्रकाश जोशी
    प्रकाश जोशी
    Newspaper publisher औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • aur video 📸 ka dance 🪩 hai 😂 ka dance 😱 hai 😁 ka dance hai 😂 ka dance 🪩
    1
    aur video 📸 ka dance 🪩 hai 😂 ka dance 😱 hai 😁 ka dance hai 😂 ka dance 🪩
    user_Kartikgiri
    Kartikgiri
    Doctor Raipur, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • Post by गोविंद राम 9294731537
    1
    Post by गोविंद राम 9294731537
    user_गोविंद राम 9294731537
    गोविंद राम 9294731537
    Palari, Baloda Bazar•
    8 hrs ago
  • ग्राम धौराभाठा मे 40 हजार के बिजली बिल ने छीन ली थी चैन की नींद, समाधान योजना ने फिर जगाई उम्मीद की रोशनी मंगलवार की साम 6.10 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार एक साधारण सा घर, सीमित आमदनी और अचानक सामने आ गया 40 हजार रुपये का बिजली बिल—ग्राम धौराभांटा निवासी सनत धुव्र के लिए यह सिर्फ एक बिल नहीं, बल्कि रोज बढ़ती चिंता और बेबसी की कहानी बन गया था। हर दिन यही सोच—“इतना पैसा आएगा कहां से?”—परिवार के सुकून पर भारी पड़ रही थी। घर के छोटे-बड़े खर्चों के बीच इतना बड़ा बकाया चुकाना लगभग नामुमकिन लग रहा था। हालात ऐसे थे कि उम्मीद भी धीरे-धीरे कम होती जा रही थी। इसी बीच मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना उनके जीवन में एक नई उम्मीद लेकर आई।धौराभांटा में आयोजित शिविर में जब सनत धुव्र अपनी समस्या लेकर पहुंचे, तो यह उनके लिए एक आखिरी कोशिश जैसा था। शिविर में उनके प्रकरण की जांच की गई और योजना के तहत 27 हजार रुपये की छूट स्वीकृत की गई। कुछ ही पलों में 40 हजार का बोझ काफी हद तक हल्का हो गया—और उसी के साथ उनके मन का भार भी। अब बची हुई राशि को भी आसान बना दिया गया है। कार्यपालन अभियंता अनुपम सरकार ने बताया कि शेष रकम केवल 350 रुपये प्रतिमाह की 40 किश्तों में जमा करनी होगी। उन्होंने कहा कि “इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देना है, ताकि वे बिना आर्थिक दबाव के अपने बकाया का भुगतान कर सकें। अधिक से अधिक लोग इसका लाभ लें, यही हमारी कोशिश है।” इसके अंतर्गत मूल राशि और अधिभार दोनों में छूट दी जा रही है। निष्क्रिय बी.पी.एल. उपभोक्ताओं को मूल राशि में 75 प्रतिशत तथा अधिभार में 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान है, जबकि निष्क्रिय घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को मूल राशि में 50 प्रतिशत और अधिभार में पूर्ण छूट दी जा रही है। राहत मिलने के बाद सनत धुव्र की आंखों में साफ सुकून झलक रहा था। उन्होंने भावुक होकर कहा कि “अब सब ठीक हो गया।” उन्होंने इस राहत के लिए विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल ने उनके जैसे कई परिवारों को बड़ी चिंता से मुक्त किया है। धौराभांटा में आयोजित इस शिविर में ऐसे कई और परिवार भी पहुंचे, जिनकी परेशानियां लंबे समय से अनसुनी रह गई थीं। मौके पर ही समस्याओं का समाधान मिलने से लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत बकाया बिजली बिल में छूट, सरचार्ज में राहत और किस्तों में भुगतान की सुविधा दी जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिल रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आगे आकर ऐसे शिविरों का लाभ उठाएं, क्योंकि समय पर मिला समाधान न केवल बिल का बोझ कम करता है, बल्कि जिंदगी में उम्मीद और सुकून भी लौटाता है।
    1
    ग्राम धौराभाठा मे 40 हजार के बिजली बिल ने छीन ली थी चैन की नींद, समाधान योजना ने फिर जगाई उम्मीद की रोशनी
मंगलवार की साम 6.10 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार 
एक साधारण सा घर, सीमित आमदनी और अचानक सामने आ गया 40 हजार रुपये का बिजली बिल—ग्राम धौराभांटा निवासी सनत धुव्र के लिए यह सिर्फ एक बिल नहीं, बल्कि रोज बढ़ती चिंता और बेबसी की कहानी बन गया था। हर दिन यही सोच—“इतना पैसा आएगा कहां से?”—परिवार के सुकून पर भारी पड़ रही थी। घर के छोटे-बड़े खर्चों के बीच इतना बड़ा बकाया चुकाना लगभग नामुमकिन लग रहा था। हालात ऐसे थे कि उम्मीद भी धीरे-धीरे कम होती जा रही थी।
इसी बीच मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना उनके जीवन में एक नई उम्मीद लेकर आई।धौराभांटा में आयोजित शिविर में जब सनत धुव्र अपनी समस्या लेकर पहुंचे, तो यह उनके लिए एक आखिरी कोशिश जैसा था। शिविर में उनके प्रकरण की जांच की गई और योजना के तहत 27 हजार रुपये की छूट स्वीकृत की गई। कुछ ही पलों में 40 हजार का बोझ काफी हद तक हल्का हो गया—और उसी के साथ उनके मन का भार भी। अब बची हुई राशि को भी आसान बना दिया गया है। 
कार्यपालन अभियंता अनुपम सरकार ने बताया कि शेष रकम केवल 350 रुपये प्रतिमाह की 40 किश्तों में जमा करनी होगी। उन्होंने कहा कि “इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देना है, ताकि वे बिना आर्थिक दबाव के अपने बकाया का भुगतान कर सकें। अधिक से अधिक लोग इसका लाभ लें, यही हमारी कोशिश है।” इसके अंतर्गत मूल राशि और अधिभार दोनों में छूट दी जा रही है। निष्क्रिय बी.पी.एल. उपभोक्ताओं को मूल राशि में 75 प्रतिशत तथा अधिभार में 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान है, जबकि निष्क्रिय घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को मूल राशि में 50 प्रतिशत और अधिभार में पूर्ण छूट दी जा रही है। राहत मिलने के बाद सनत धुव्र की आंखों में साफ सुकून झलक रहा था। उन्होंने भावुक होकर कहा कि “अब  सब ठीक हो गया।” उन्होंने इस राहत के लिए विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल ने उनके जैसे कई परिवारों को बड़ी चिंता से मुक्त किया है।
धौराभांटा में आयोजित इस शिविर में ऐसे कई और परिवार भी पहुंचे, जिनकी परेशानियां लंबे समय से अनसुनी रह गई थीं। मौके पर ही समस्याओं का समाधान मिलने से लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत बकाया बिजली बिल में छूट, सरचार्ज में राहत और किस्तों में भुगतान की सुविधा दी जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिल रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आगे आकर ऐसे शिविरों का लाभ उठाएं, क्योंकि समय पर मिला समाधान न केवल बिल का बोझ कम करता है, बल्कि जिंदगी में उम्मीद और सुकून भी लौटाता है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    5 hrs ago
  • गरीबी और सिस्टम के बीच पिसता परिवार: पत्नी को बाइक पर ढोने को मजबूर पति कवर्धा में दर्दनाक तस्वीर: एम्बुलेंस नहीं मिली तो बाइक बनी सहारा
    1
    गरीबी और सिस्टम के बीच पिसता परिवार: पत्नी को बाइक पर ढोने को मजबूर पति
कवर्धा में दर्दनाक तस्वीर: एम्बुलेंस नहीं मिली तो बाइक बनी सहारा
    user_प्रकाश जोशी
    प्रकाश जोशी
    Newspaper publisher औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.