logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शंभूपुरा में फायरिंगः पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ अजयराज हत्याकांड के आरोपी को मारने निकले बदमाश को लगी गोली, अवैध हथियार बरामद आदर्श न्यूज । पिछले वर्ष सेमलपुरा के समीप हुए अजयराज सिंह हत्याकांड के मामले में पैरोल पर चल रहे ईश्वर सिंह डेट की हत्या के इरादे से निकले सदर थाने के हिस्ट्रीशीटर प्रेम सिंह की पुलिस से भिडंत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस पर फायर किया और जवाबी कार्यवाही में प्रभु सिंह के पैर में गोली लगी है जिसे उपचार के लिए सांवलिया चिकित्सालय के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके बाद अस्पताल के वार्ड में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये है। घटना के बाद आज पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने भी अस्पताल में दौरा किया और घटनाक्रम की जानकारी ली है। बताया जाता है कि शंभूपुरा थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद पुलिस अधीक्षक भी मौके पर गये थे। एफएसएल टीम मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रभु सिंह चित्तौड़गढ़ सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अवैध हथियार के साथ दूसरे गैंग से चल रही रंजिश के चलते घूम रहा है और गैंगवार की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरु की और शंभुपूरा थाना क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान बदमाश ने फायरिंग शुरु कर दी। जिसके जवाब में क्रॉस फायरिंग हुई और प्रभु सिंह के पैर में गोली लगी। घटना के बाद प्रभु सिंह के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस ने शंभूपुरा थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया है। अस्पताल बना छावनी... करीब 4 बजे हुए घटनाक्रम के बाद घायल प्रेम सिंह को अस्पताल लाया गया और उसके बाद से ही अस्पताल में भारी पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया। अस्पताल परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया गया। बताया जाता है कि प्रेम सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी है। इसके बाद क्विक रिस्पांस टीम सहित सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह मय जाप्ता अस्पताल में तैनात रहे। सुरक्षा कारणों से आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।पुलिस ने बताया गैंग की रंजिश पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रेम सिंह चौहान की भैरू झुपड़ा और ईश्वर सिंह डेट से रंजिश चल रही थी और वह उस पर हमला करने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रेम सिंह पर 18 मुकदमे दर्ज है और वह सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इस बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है और इसी आधार पर आगे कानूनी कार्यवाही की जायेगी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है और अजय राज सिंह हत्याकांड का आरोपी ईश्वर सिंह डेट पैरोल के दौरान किन-किन लोगों के सम्पर्क में है।

10 hrs ago
user_आदर्श न्यूज़
आदर्श न्यूज़
Advertising agency भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
10 hrs ago
f35c26b2-1cae-4dd4-9acb-9f1b40180b70

More news from राजस्थान and nearby areas
  • LIVE | सावन के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ | प्रथम लाइव दर्शन 🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏
    1
    LIVE | सावन के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ | प्रथम लाइव दर्शन
🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • उदयपुर पहुंचे राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग
    1
    उदयपुर पहुंचे राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • एमबी में वार्ता सफल, ठेका कर्मियों को मिला भरोसा प्रदर्शन के बाद mb चिकित्सा लय के प्रधानाचार्य डॉक्टर राहुल जी जैन ने बात की एमबी में वार्ता सफल, ठेका कर्मियों को मिला भरोसा प्रदर्शन के बाद एमबी चिकित्सालय के प्रधानाचार्य डॉ. राहुल जैन ने बताया कि ठेकेदार से वार्ता के बाद सहमति बनी है। प्रत्येक कार्मिक को हर माह 7 तारीख तक वेतन, समय पर पीएफ-ईएसआई तथा निर्धारित कार्य दिवस मिलेंगे। कार्मिकों और ठेकेदार के बीच संवाद कराकर अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएंगी।
    1
    एमबी में वार्ता सफल, ठेका कर्मियों को मिला भरोसा प्रदर्शन के बाद mb चिकित्सा लय के प्रधानाचार्य डॉक्टर राहुल जी जैन ने बात की

एमबी में वार्ता सफल, ठेका कर्मियों को मिला भरोसा 
प्रदर्शन के बाद एमबी चिकित्सालय के प्रधानाचार्य डॉ. राहुल जैन ने बताया कि ठेकेदार से वार्ता के बाद सहमति बनी है। प्रत्येक कार्मिक को हर माह 7 तारीख तक वेतन, समय पर पीएफ-ईएसआई तथा निर्धारित कार्य दिवस मिलेंगे। कार्मिकों और ठेकेदार के बीच संवाद कराकर अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएंगी।
    user_कौशल आमेटा
    कौशल आमेटा
    Girwa, Udaipur•
    8 hrs ago
  • 🚨 RGHS घोटाला: जनता के हक पर डाका , इंसानियत को शर्मसार कर दिया 🚨क्या जनता का पैसा और सरकारी योजनाएं कुछ भ्रष्ट लोगों की जेबें भरने के लिए हैं? RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के नाम पर जो महाघोटाला सामने आया है सावधान! देखिए कैसे लूटा जा रहा है सिस्टम को:6,500 का इंजेक्शन 18,000 में? जी हाँ! जो जीवन रक्षक इंजेक्शन बाजार में छह हजार का मिलता है, उसका बिल अठारह हजार रुपये बनाकर क्लेम पास कराया गया! गरीबों के हक की चोरी: नियमों के मुताबिक दवाओं पर मिलने वाला 40% डिस्काउंट खाकर केवल 12% दिखाया गया। बाकी का मोटा कमीशन किसकी जेब में गया? फर्जीवाड़ा और सिंडिकेट: कुछ चंद मेडिकल स्टोर मालिकों और मरीजों के नाम पर नकली और महंगे बिलों का काला धंधा चलाया। 👊 अब बर्दाश्त नहीं!सरकार ने ऐसे 31 धोखेबाज मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिए हैं। लेकिन सिर्फ लाइसेंस रद्द करना काफी नहीं है!इन लुटेरों पर आपराधिक मुकदमे (FIR) दर्ज हों! जनता के टैक्स के पैसे की पाई-पाई वसूली की जाए! इस रैकेट में शामिल हर बड़े चेहरे को जेल भेजा जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी जागीर समझने वाले इन भ्रष्टाचारियों का सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार होना चाहिए।#RGHSScam #CorruptionFreeRajasthan #MedicalScam #ExposeTheCorrupt #AntiCorruption
    1
    🚨 RGHS घोटाला: जनता के हक पर डाका , इंसानियत को शर्मसार कर दिया

🚨क्या जनता का पैसा और सरकारी योजनाएं कुछ भ्रष्ट लोगों की जेबें भरने के लिए हैं? RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के नाम पर जो महाघोटाला सामने आया है
सावधान! देखिए कैसे लूटा जा रहा है सिस्टम को:6,500 का इंजेक्शन 18,000 में? 
जी हाँ! जो जीवन रक्षक इंजेक्शन बाजार में छह हजार का मिलता है, उसका बिल अठारह हजार रुपये बनाकर क्लेम पास कराया गया!
गरीबों के हक की चोरी: 
नियमों के मुताबिक दवाओं पर मिलने वाला 40% डिस्काउंट खाकर केवल 12% दिखाया गया।
बाकी का मोटा कमीशन किसकी जेब में गया?
फर्जीवाड़ा और सिंडिकेट: कुछ चंद मेडिकल स्टोर मालिकों और  मरीजों के नाम पर नकली और महंगे बिलों का काला धंधा चलाया।
👊 अब बर्दाश्त नहीं!सरकार ने ऐसे 31 धोखेबाज मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिए हैं।
लेकिन सिर्फ लाइसेंस रद्द करना काफी नहीं है!इन लुटेरों पर आपराधिक मुकदमे (FIR) दर्ज हों!
जनता के टैक्स के पैसे की पाई-पाई वसूली की जाए!
इस रैकेट में शामिल हर बड़े चेहरे को जेल भेजा जाए।
स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी जागीर समझने वाले इन भ्रष्टाचारियों का सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार होना चाहिए।#RGHSScam #CorruptionFreeRajasthan #MedicalScam #ExposeTheCorrupt #AntiCorruption
    user_प्रतापhttps://www.facebook.com
    प्रतापhttps://www.facebook.com
    Nurse चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • जीजा बना हैवान: 18 वर्षीय साली को मारी गोली, शव ठिकाने लगाने से पहले ही बनेड़ा पुलिस ने दबोचा,हत्या में प्रयुक्त दुनाली बंदूक बरामद भीलवाड़ा। जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के आमली कला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक जीजा ने अपनी 18 वर्षीय साली की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश में था, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दुनाली बंदूक भी बरामद कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका रेखा पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अपनी बड़ी बहन सीता और जीजा किशन कालबेलिया के साथ रह रही थी। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है। मृतका के पिता पप्पू की रिपोर्ट पर बनेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी किशन कालबेलिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह तथा घटनाक्रम की हर कड़ी की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी शव को ठिकाने लगाने में सफल हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    1
    जीजा बना हैवान: 18 वर्षीय साली को मारी गोली, शव ठिकाने लगाने से पहले ही बनेड़ा पुलिस ने दबोचा,हत्या में प्रयुक्त दुनाली बंदूक बरामद
भीलवाड़ा। जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के आमली कला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक जीजा ने अपनी 18 वर्षीय साली की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश में था, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दुनाली बंदूक भी बरामद कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका रेखा पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अपनी बड़ी बहन सीता और जीजा किशन कालबेलिया के साथ रह रही थी। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है।
मृतका के पिता पप्पू की रिपोर्ट पर बनेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी किशन कालबेलिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह तथा घटनाक्रम की हर कड़ी की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी शव को ठिकाने लगाने में सफल हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    17 min ago
  • टूटी झोपड़ी की पुकार वह मजदूरी करने गई थी, दो वक्त की रोटी कमाने गई थी। लौटकर जब अपने आंगन आई, आंखों में केवल वीरानी पाई। रोते-रोते बस इतना बोली— "पानी की मटकी भी नहीं छोड़ी, सब कुछ तोड़-फोड़ दिया।" टूट गई झोपड़ी, बिखर गए सपने, उजड़ गए जीवन के अपने। जिसके पास था ही क्या आखिर, उससे भी छीन लिया उसका घर। कानून अपना काम करे, पर इंसानियत भी साथ चले। गरीब की झोपड़ी टूटे तो पहले, उसके दर्द को भी कोई समझे। किसी का आशियाना उजाड़ने से पहले इतना ज़रूर सोच लेना, ईंटें नहीं टूटतीं केवल, कई ज़िंदगियाँ बिखर जाती हैं। गरीब की आह से बड़ा कोई श्राप नहीं, और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं।
    1
    टूटी झोपड़ी की पुकार
वह मजदूरी करने गई थी,
दो वक्त की रोटी कमाने गई थी।
लौटकर जब अपने आंगन आई,
आंखों में केवल वीरानी पाई।
रोते-रोते बस इतना बोली—
"पानी की मटकी भी नहीं छोड़ी,
सब कुछ तोड़-फोड़ दिया।"
टूट गई झोपड़ी, बिखर गए सपने,
उजड़ गए जीवन के अपने।
जिसके पास था ही क्या आखिर,
उससे भी छीन लिया उसका घर।
कानून अपना काम करे,
पर इंसानियत भी साथ चले।
गरीब की झोपड़ी टूटे तो पहले,
उसके दर्द को भी कोई समझे।
किसी का आशियाना उजाड़ने से पहले
इतना ज़रूर सोच लेना,
ईंटें नहीं टूटतीं केवल,
कई ज़िंदगियाँ बिखर जाती हैं।
गरीब की आह से बड़ा कोई श्राप नहीं,
और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं।
    user_प्रतापhttps://www.facebook.com
    प्रतापhttps://www.facebook.com
    Nurse चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.