logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ रिजेंसी हॉस्पिटल के सामने बेतरतीब पार्किंग से लग रहा भीषण जाम, ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से जनता परेशान लखनऊ। राजधानी में बेकाबू यातायात और वाहन चालकों की लापरवाही के कारण आम जनता को रोजाना भारी ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ रहा है। ताजा मामला रिजेंसी हॉस्पिटल के सामने का है, जहां सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ियों और फ्लाईओवर के नीचे फैली अव्यवस्था के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। फ्लाईओवर के नीचे लोग बिना सोचे-समझे अपनी गाड़ियां पार्क कर चले जाते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई आधी रह जाती है और यातायात बाधित होता है। रिजेंसी हॉस्पिटल आने-जाने वाले लोग गाड़ियों को सही जगह लगाने के बजाय सड़क किनारे ही छोड़ देते हैं, जिसके कारण पीछे से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। अस्पताल का मुख्य द्वार होने की वजह से इमरजेंसी स्थिति में आने वाली एंबुलेंस और गंभीर मरीजों की गाड़ियां भी इस जाम में फंस जाती हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

2 hrs ago
user_NATIONAL INDIA TV
NATIONAL INDIA TV
Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

लखनऊ रिजेंसी हॉस्पिटल के सामने बेतरतीब पार्किंग से लग रहा भीषण जाम, ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से जनता परेशान लखनऊ। राजधानी में बेकाबू यातायात और वाहन चालकों की लापरवाही के कारण आम जनता को रोजाना भारी ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ रहा है। ताजा मामला रिजेंसी हॉस्पिटल के सामने का है, जहां सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ियों और फ्लाईओवर के नीचे फैली अव्यवस्था के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। फ्लाईओवर के नीचे लोग बिना सोचे-समझे अपनी गाड़ियां पार्क कर चले जाते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई आधी रह जाती है और यातायात बाधित होता है। रिजेंसी हॉस्पिटल आने-जाने वाले लोग गाड़ियों को सही जगह लगाने के बजाय सड़क किनारे ही छोड़ देते हैं, जिसके कारण पीछे से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। अस्पताल का मुख्य द्वार होने की वजह से इमरजेंसी स्थिति में आने वाली एंबुलेंस और गंभीर मरीजों की गाड़ियां भी इस जाम में फंस जाती हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग़मगीन माहौल में शहर अज़ा लखनऊ के नाज़िम साहब इमामबाड़े से निकाला चेहल्लुम का जुलूस जुलूस से पहले मौलाना कल्बे अहमद नक़वी ने पढ़ी मजलिस। पुराने शहर की सड़के गगन भेदी नारों हाय हुसैन या हुसैन की सदाओं से गूँज उठीं। जुलूस में लाखों की संख्या में शिया समुदाय के साथ हर धर्म के लोग करते हैं शिरकत। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शिरकत कर इमाम हुसैन अ०स० को याद कर देती है पुरसा। यह जुलूस चौक स्थित नाज़िम साहब इमामबाड़े से उठकर नखास,बल्लौचपूरा चौराहा बाजारखाला,एवरेडी चौराहा होते हुए तालकटोरा कर्बला पहुँच कर होगा संपन्न। जुलूस के मद्देनज़र प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नज़र। शासन प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर है मौजूद।
    1
    ग़मगीन माहौल में शहर अज़ा लखनऊ के नाज़िम साहब इमामबाड़े से निकाला चेहल्लुम का जुलूस
जुलूस से पहले मौलाना कल्बे अहमद नक़वी ने पढ़ी मजलिस।
पुराने शहर की सड़के गगन भेदी नारों हाय हुसैन या हुसैन की सदाओं से गूँज उठीं।
जुलूस में लाखों की संख्या में शिया समुदाय के साथ हर धर्म के लोग करते हैं शिरकत। 
जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शिरकत कर इमाम हुसैन अ०स० को याद कर देती है पुरसा।
यह जुलूस चौक स्थित नाज़िम साहब इमामबाड़े से उठकर नखास,बल्लौचपूरा चौराहा  बाजारखाला,एवरेडी चौराहा होते हुए तालकटोरा कर्बला पहुँच कर होगा संपन्न।
जुलूस के मद्देनज़र प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नज़र।
शासन प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर है मौजूद।
    user_Khabro Ki Paini Najar News New
    Khabro Ki Paini Najar News New
    Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • लिव-इन रिलेशनशिप पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! अब महिलाओं को मिलेगा शादी जैसा कानूनी संरक्षण लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा है कि यदि कोई रिश्ता विवाह जैसी प्रकृति का है, तो उसमें महिला के साथ क्रूरता, मानसिक या शारीरिक उत्पीड़न होने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85 (पूर्व IPC धारा 498A) के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कानून का उद्देश्य महिलाओं को घरेलू हिंसा और उत्पीड़न से सुरक्षा देना है। केवल इसलिए कि किसी महिला ने औपचारिक विवाह नहीं किया है, उसे कानूनी संरक्षण से वंचित नहीं किया जा सकता। इस फैसले से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के अधिकारों और कानूनी सुरक्षा को नई मजबूती मिली है। #SupremeCourt #LiveInRelationship #WomenRights #BNS #Section85 #IPC498A #LegalNews #IndiaNews #BreakingNews #UPNews9
    1
    लिव-इन रिलेशनशिप पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! अब महिलाओं को मिलेगा शादी जैसा कानूनी संरक्षण
लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा है कि यदि कोई रिश्ता विवाह जैसी प्रकृति का है, तो उसमें महिला के साथ क्रूरता, मानसिक या शारीरिक उत्पीड़न होने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85 (पूर्व IPC धारा 498A) के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कानून का उद्देश्य महिलाओं को घरेलू हिंसा और उत्पीड़न से सुरक्षा देना है। केवल इसलिए कि किसी महिला ने औपचारिक विवाह नहीं किया है, उसे कानूनी संरक्षण से वंचित नहीं किया जा सकता।
इस फैसले से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के अधिकारों और कानूनी सुरक्षा को नई मजबूती मिली है।
#SupremeCourt #LiveInRelationship #WomenRights #BNS #Section85 #IPC498A #LegalNews #IndiaNews #BreakingNews #UPNews9
    user_Anup Srivastava
    Anup Srivastava
    Media house लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी जमीन विवाद में हत्या की गई है। शाम को अपने दोस्त के साथ गया। आधी रात लौटा तो नशे की हालत में था। सुबह जगाने गए तो वह बेसुध मिला। एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी जमीन विवाद में हत्या की गई है। शाम को अपने दोस्त के साथ गया। आधी रात लौटा तो नशे की हालत में था। सुबह जगाने गए तो वह बेसुध मिला। एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
    1
    लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी जमीन विवाद में हत्या की गई है। शाम को अपने दोस्त के साथ गया। आधी रात लौटा तो नशे की हालत में था। सुबह जगाने गए तो वह बेसुध मिला। एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी जमीन विवाद में हत्या की गई है। शाम को अपने दोस्त के साथ गया। आधी रात लौटा तो नशे की हालत में था। सुबह जगाने गए तो वह बेसुध मिला। एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
    user_Harsha Media Uttar Pradesh
    Harsha Media Uttar Pradesh
    Tenant ownership सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रूस में टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। 2026 में अब तक करीब 25 लाख पर्यटक रूस पहुंच चुके हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 20% ज्यादा है। इसकी जानकारी एक रूसी अधिकारी ने दी। रूस में टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। 2026 में अब तक करीब 25 लाख पर्यटक रूस पहुंच चुके हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 20% ज्यादा है। इसकी जानकारी एक रूसी अधिकारी ने दी। भारतीयों के लिए रूस जाना अब पहले से आसान हो गया है। टूरिस्ट ई-वीजा के लिए किसी इनविटेशन की जरूरत नहीं है। इसे करीब 4 दिन में हासिल किया जा सकता है। रूस का मतलब सिर्फ मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग नहीं है। यहां घूमने के लिए कई और खूबसूरत जगहें भी हैं।
    1
    रूस में टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। 2026 में अब तक करीब 25 लाख पर्यटक रूस पहुंच चुके हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 20% ज्यादा है। इसकी जानकारी एक रूसी अधिकारी ने दी।
रूस में टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। 2026 में अब तक करीब 25 लाख पर्यटक रूस पहुंच चुके हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 20% ज्यादा है। इसकी जानकारी एक रूसी अधिकारी ने दी।
भारतीयों के लिए रूस जाना अब पहले से आसान हो गया है। टूरिस्ट ई-वीजा के लिए किसी इनविटेशन की जरूरत नहीं है। इसे करीब 4 दिन में हासिल किया जा सकता है।
रूस का मतलब सिर्फ मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग नहीं है। यहां घूमने के लिए कई और खूबसूरत जगहें भी हैं।
    user_Mamta singh Up beuro chief namo TV live
    Mamta singh Up beuro chief namo TV live
    पत्रकारिता एवं समस्या समाधान Sadar, Lucknow•
    12 hrs ago
  • अयोध्या स्थित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तक की जांच में किसी भी साधु-संत की संलिप्तता नहीं पाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी साधु-संत या व्यक्ति पर आरोप लगाने से बचें और जांच पूरी होने तक अफवाहों पर ध्यान न दें।
    1
    अयोध्या स्थित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान
अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तक की जांच में किसी भी साधु-संत की संलिप्तता नहीं पाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी साधु-संत या व्यक्ति पर आरोप लगाने से बचें और जांच पूरी होने तक अफवाहों पर ध्यान न दें।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 'मंगल मिलन' में PM मोदी का बड़ा संदेश! NDA सांसदों संग बनाई नई रणनीति | संसद सत्र संसद के मानसून सत्र के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA सांसदों के साथ एक अहम रणनीतिक बैठक की। इस बैठक को इस बार नया नाम "मंगल मिलन" दिया गया। इसका उद्देश्य सहयोगी दलों और सांसदों के बीच बेहतर तालमेल, संवाद और एकजुटता को मजबूत करना बताया जा रहा है। बैठक में संसद की रणनीति, सरकार के एजेंडे और आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। आखिर "मंगल मिलन" की शुरुआत क्यों की गई और इसके क्या राजनीतिक मायने हैं? जानिए इस रिपोर्ट में। ऐसी ही ताज़ा राजनीतिक खबरों के लिए UPNews 9 को Subscribe, वीडियो को Like और Share करना न भूलें। #PMModi #NarendraModi #NDA #MangalMilan #Parliament #MonsoonSession #BJP #Politics #BreakingNews #IndiaNews #LatestNews #UPNews9
    1
    'मंगल मिलन' में PM मोदी का बड़ा संदेश! NDA सांसदों संग बनाई नई रणनीति | संसद सत्र

संसद के मानसून सत्र के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA सांसदों के साथ एक अहम रणनीतिक बैठक की। इस बैठक को इस बार नया नाम "मंगल मिलन" दिया गया। इसका उद्देश्य सहयोगी दलों और सांसदों के बीच बेहतर तालमेल, संवाद और एकजुटता को मजबूत करना बताया जा रहा है।

बैठक में संसद की रणनीति, सरकार के एजेंडे और आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। आखिर "मंगल मिलन" की शुरुआत क्यों की गई और इसके क्या राजनीतिक मायने हैं? जानिए इस रिपोर्ट में।

ऐसी ही ताज़ा राजनीतिक खबरों के लिए UPNews 9 को Subscribe, वीडियो को Like और Share करना न भूलें।
#PMModi #NarendraModi #NDA #MangalMilan #Parliament #MonsoonSession #BJP #Politics #BreakingNews #IndiaNews #LatestNews #UPNews9
    user_Anup Srivastava
    Anup Srivastava
    Media house लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नरोत्तम मिश्रा के आंसुओं में बह गया दतिया* दतिया से भाजपा प्रत्यासी आशुतोष तिवारी की हार के बाद नरोत्तम मिश्रा का नामांकन वाले दिन का रुंधे गले से कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए *🏵️नरोत्तम मिश्रा के आंसुओं में बह गया दतिया* दतिया से भाजपा प्रत्यासी आशुतोष तिवारी की हार के बाद नरोत्तम मिश्रा का नामांकन वाले दिन का रुंधे गले से कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए और रोते हुए वीडियो एक बार फिर से वायरल है। नरोत्तम मिश्रा के आंसू,जिस दिन गिरे भाजपा उसी दिन यह सीट हार चुकी थी,उनके समर्थकों को भाजपा अंत तक नही मना पायी।
    1
    नरोत्तम मिश्रा के आंसुओं में बह गया दतिया*

दतिया से भाजपा प्रत्यासी आशुतोष तिवारी की हार के बाद नरोत्तम मिश्रा का नामांकन वाले दिन का रुंधे गले से कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए
*🏵️नरोत्तम मिश्रा के आंसुओं में बह गया दतिया*
दतिया से भाजपा प्रत्यासी आशुतोष तिवारी की हार के बाद नरोत्तम मिश्रा का नामांकन वाले दिन का रुंधे गले से कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए और रोते हुए वीडियो एक बार फिर से वायरल है।
नरोत्तम मिश्रा के आंसू,जिस दिन गिरे भाजपा उसी दिन यह सीट हार चुकी थी,उनके समर्थकों को भाजपा अंत तक नही मना पायी।
    user_Mamta singh Up beuro chief namo TV live
    Mamta singh Up beuro chief namo TV live
    पत्रकारिता एवं समस्या समाधान Sadar, Lucknow•
    12 hrs ago
  • लखनऊ में डॉक्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान: सीतापुर से लौटे पति ने दरवाजा खटखटाया, जवाब नहीं मिला तो पुलिस को बुलाया लखनऊ में मंगलवार शाम करीब चार बजे सरकारी डॉक्टर की पत्नी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब सीतापुर से ड्यूटी कर घर लौटे डॉक्टर पति ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। कमरे में महिला पंखे से फंदे के सहारे लटकी मिली। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और जरूरी साक्ष्यपुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। पूरा मामला जानकीपुरम सेक्टर-8 का है।
    1
    लखनऊ में डॉक्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान: सीतापुर से लौटे पति ने दरवाजा खटखटाया, जवाब नहीं मिला तो पुलिस को बुलाया

लखनऊ में मंगलवार शाम करीब चार बजे सरकारी डॉक्टर की पत्नी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब सीतापुर से ड्यूटी कर घर लौटे डॉक्टर पति ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। कमरे में महिला पंखे से फंदे के सहारे लटकी मिली। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और जरूरी साक्ष्यपुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। पूरा मामला जानकीपुरम सेक्टर-8 का है।
    user_पत्रकार आशू गौतम
    पत्रकार आशू गौतम
    Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.