Shuru
Apke Nagar Ki App…
Anoopshukla
More news from Hardoi and nearby areas
- Post by Anoopshukla1
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ पश्चिम बंगाल के झारग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जब वे चुनावी दौरे के दौरान अचानक एक सड़क किनारे की छोटी सी दुकान पर रुक गए। यहां उन्होंने स्थानीय विक्रेता विक्रम से बातचीत की और उसके हाथ की बनी मशहूर ‘झालमुड़ी’ का स्वाद लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दुकानदार से उसके परिवार, कामकाज और पढ़ाई के बारे में भी पूछा। उनका सहज और अपनापन भरा व्यवहार वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी खूब पसंद आया। इस मुलाकात का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो को कुछ ही समय में 10 करोड़ (100 मिलियन) से अधिक बार देखा जा चुका है। खासतौर पर प्रधानमंत्री का हल्का-फुल्का मजाक—“प्याज तो खाता हूं, बस किसी का दिमाग नहीं खाता”—लोगों के बीच काफी चर्चा में है। इस एक पल ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, बल्कि दुकानदार विक्रम की जिंदगी में भी बदलाव ला दिया है। अब उसकी दुकान पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। विक्रम का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका छोटा सा काम उन्हें इतनी बड़ी पहचान दिला देगा। यह घटना एक साधारण मुलाकात से बढ़कर देश के आम नागरिकों के साथ जुड़ाव और सादगी की मिसाल के रूप में देखी जा रही है।3
- laljeetrathore bhadsen2
- *👆ब्रेकिंग न्यूज़ (📡📺 प्राइम टीवी 📺📡) चैनल की स्क्रीन पर लेटेस्ट अपडेट न्यूज़ जनपद उन्नाव से ✍️* 👉 उन्नाव जिले के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को देश की सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका ✍️ ➡️ बताते चलें कि 23 दिसंबर 2025 दिल्ली हाईकोर्ट के द्वारा सुनाए गए फैसले पर आज सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई ✍️ ➡️ वहीं अब सुप्रीम कोर्ट इस केस के मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद में करेगा सुप्रीम कोर्ट ✍️ *👉 ऐसे ही लेटेस्ट ख़बरों को प्राइम टीवी चैनल की स्क्रीन पर देखते रहिए सहयोगी क्षेत्रीय संवाददाता पत्रकार अनिल सिंह चौहान के साथ ✍️* *➡️प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से क्षेत्रीय संवाददाता (तहसील हसनगंज) ज़िला उन्नाव यूपी* 👉संपर्क सूत्र मो0न0*📞🪀9569621769*2
- Post by Ankit Gautam1
- #UPPolitics #GujaratModel #YogiAdityanath #CabinetReshuffle #UPCabinet #BJP #PoliticalNews #BreakingNews #UttarPradesh #VijayRupani #FreshFaces #Election2027 #TrendingNews #IndiaPolitics #NewsUpdate1
- आज हम आपको एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह मामला सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। - उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसने प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद उसका पति उसके लिए रक्षक नहीं बल्कि दरिंदा बन गया। आरोप है कि पति न सिर्फ खुद जबरन शारीरिक संबंध बनाता था, बल्कि अपने दोस्तों को बुलाकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती करवाता था। इतना ही नहीं, जब पीड़िता इसका विरोध करती, तो उसके साथ मारपीट की जाती और उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति उसे डराने के लिए कानून का गलत इस्तेमाल करने की धमकी देता था, ताकि वह चुप रहे और किसी से शिकायत न करे। सुने महिला की आपबिती1
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी वीडियो को अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर शेयर करते हुए तीखी टिप्पणी की है। अखिलेश यादव ने लिखा कि “अब सामान्य ज्ञान का स्तर देखकर-सुनकर समझ में आया कि ये प्रतियोगी परीक्षाओं के विरोधी क्यों हैं?” उन्होंने आगे कहा कि युवा याद रखें, यही वे लोग हैं जिन्होंने बेरोजगारों की बेरोजगारी का मजाक उड़ाते हुए योग्यता पर सवाल उठाए थे। सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि “अपने नाम रूप जो काम होना चाहिए, उस तक में ये लड़खड़ाते हैं और दूसरों पर अयोग्यता का आरोप लगाते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर सामान्य ज्ञान की कमी है तो प्रदेश कैसे चलाया जाएगा, और यदि ज्ञान होने के बावजूद ध्यान नहीं है तो यह और भी गंभीर बात है। अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को प्रदेश की छवि से जोड़ते हुए कहा कि इससे उत्तर प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, वीडियो को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।2