रूपनगर तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत, बकरियां चराने गए थे दोनों बच्चे रूपनगर तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत, बकरियां चराने गए थे दोनों बच्चे रास थाना क्षेत्र के भीखा नाडा रूपनगर में तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत का दुखद मामला सामने आया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, प्रकाश के 9 वर्षीय पुत्री रीना और 7 वर्षीय पुत्र राहुल बकरियां चराने के लिए भीखा नाडा क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे तालाब के पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकलवाए तथा उन्हें रास अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों बच्चों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रूपनगर तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत, बकरियां चराने गए थे दोनों बच्चे रूपनगर तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत, बकरियां चराने गए थे दोनों बच्चे रास थाना क्षेत्र के भीखा नाडा रूपनगर में तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत का दुखद मामला सामने आया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, प्रकाश के 9 वर्षीय पुत्री रीना और 7 वर्षीय पुत्र राहुल बकरियां चराने के लिए भीखा नाडा क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे तालाब के पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकलवाए तथा उन्हें रास अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों बच्चों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- जिसका कोई नहीं था, उसका अपना बनी वीर हिन्दू आर्मी — अज्ञात व्यक्ति का विधि-विधान से अंतिम संस्कार जिसका कोई नहीं था, उसका अपना बनी वीर हिन्दू आर्मी — अज्ञात व्यक्ति का विधि-विधान से अंतिम संस्कार ब्यावर जिले के खरवा के पास लहरी गांव में पिछले कई वर्षों से रह रहे एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी पहचान के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा शव को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर के मुर्दाघर में रखवाया गया था। पहचान के लिए प्रयास किए गए और आमजन से भी अपील की गई । लेकिन निर्धारित समय तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। ऐसी स्थिति में वीर हिन्दू आर्मी ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए मृतक के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई । संस्था के कार्यकर्ताओं ने राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय से शव प्राप्त कर पूरे सम्मान के साथ अंतिम यात्रा निकाली तथा हिन्दू रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के अनुसार अंतिम संस्कार संपन्न कराया। इस अवसर पर संस्था के बंटी रल, साँवरसिंह, रूपेश लोहार, रवि लोहार, कालू लोहार, नेनू लोहार, नरेन्द्र बोहरा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया में सहयोग किया। वीर हिन्दू आर्मी के संस्थापक पंकज क्षत्रिय ने कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान भले ही अज्ञात हो, लेकिन उसकी मानवता और सम्मान अज्ञात नहीं हो सकते। जिस व्यक्ति ने वर्षों तक लहरी गांव में अपना जीवन बिताया, उसके अंतिम समय में कोई अपना सामने नहीं आया । लेकिन समाज और इंसानियत ने उसे अकेला नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा, “हमारे लिए वह लावारिस शव नहीं, बल्कि एक इंसान था। जीवन में चाहे उसका कोई अपना रहा हो या नहीं, लेकिन अंतिम सफर में उसे सम्मान देना हमारा मानवीय और सामाजिक कर्तव्य था।” वीर हिन्दू आर्मी ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति की पहचान या उसके परिजनों के संबंध में किसी के पास जानकारी हो तो पुलिस प्रशासन को अवश्य सूचित करें । ताकि मृतक की पहचान और उसके परिवार तक सूचना पहुँचाने का प्रयास किया जा सके।1
- (ब्यावर) रायपुर में मंगलवार देर रात को 20 मिनट तक जोरदार बारिश हुई है रायपुर में पूरे दिन भारी उमस देखने को मिली पूरे दिन हवा भी ढप रही देर शाम होते होते 10:00 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई1
- भीलवाड़ा के रूपाहेली में पोल पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट से मौत: पत्नी को नौकरी और 1 करोड़ मुआवजे की मांग, परिजनों ने किया प्रदर्शन1
- पीसांगन में वेतन विवाद सुलझा, श्रमिकों का कार्य बहिष्कार टला, काम पर लौटे श्रमिक ... बीसलपुर परियोजना के पीसांगन पम्प हाउस पर 3 माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज 7 ठेका श्रमिकों के कार्य बहिष्कार मामले में समझौता हो गया। PHED परियोजना खण्ड अजमेर के सहायक अभियंता ने पत्र जारी कर मैसर्स विष्णु प्रकाश आर. पुंगलिया लिमिटेड, जोधपुर को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कंपनी द्वारा श्रमिकों को लिखित सहमति देने के बाद सभी श्रमिक काम पर लौट आए हैं।1
- आसींद में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम भाइयों ने निकाला कस्बे में जुलूस मजहबी झांकिया रही आकर्षण का केंद्र पुलिस प्रशासन का रहा माकूल इंतजाम आसींद / आसींद कस्बे में आज मुस्लिम भाइयों ने इस्लाम धर्म के पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का मुकद्दश दिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास के साथ में मनाया गया वही जामा मस्जिद से मुस्लिम भाइयों द्वारा उनकी शान में नात शरीफ का तराना गुनगुनाते हुए विशाल जुलूस शुरू हुआ जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होता हुआ दरगाह बगीची हजरत मुहम्मद अब्दुल कय्यूम शाह की दरगाह पर पहुंचा जहां पर मुस्लिम भाइयों ने सामूहिक रूप से सलातो सलाम पेशकर देश में अमन चैन भाई चारे की दुआ मांगी गई आसींद मंजूर 94138895961
- जेठाना में आयोजित 13 विशाल भंडारे में सुबह शाम विशाल आरती के साथ भजन संध्या का होता है आयोजन, जेठाना भंडारे से प्रसाद लेकर निकलने वाले पैदल यात्री की बाबा रामदेव करते हैं मन्नत पूरी, भंडारे में यात्रियों के लिए 24 घंटा सुविधा उपलब्ध जेठाना में आयोजित 13 विशाल भंडारे में सुबह शाम विशाल आरती के साथ भजन संध्या का होता है आयोजन, जेठाना भंडारे से प्रसाद लेकर निकलने वाले पैदल यात्री की बाबा रामदेव करते हैं मन्नत पूरी, भंडारे में यात्रियों के लिए 24 घंटा सुविधा उपलब्ध1
- रियांबड़ी में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, नगर पालिका चुनाव 2026 आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर बुधवार, प्रातः 11:00 बजे रियांबड़ी स्थित गायत्री मांगलिक भवन में कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पूरे सभागार में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद , राहुल गांधी जिंदाबाद ,एकता जिंदाबाद" जैसे नारों से माहौल कांग्रेसमय रहा2
- भीलवाड़ा आसींद क्षेत्र के पाहरु गांव में खेत पर रखवाली करते युवक को सांप ने डसा, मौत: अंधेरे में अचानक पैर के नीचे और काट लिया, इलाज के दौरान तोड़ा दम1