करौटा स्टेशन के पास हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, फतुहा जा रहा था बख्तियारपुर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में हुई है, जो नालंदा जिला के चेरो थाना क्षेत्र का निवासी था। जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस से बख्तियारपुर से फतुहा एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान करौटा रेलवे स्टेशन के समीप अचानक चलती ट्रेन से गिर गया। ट्रेन में मौजूद परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे रोने-बिलखने लगे। जब ट्रेन अगले स्टेशन खुसरूपुर पहुंची, तो परिजनों ने स्टेशन प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही करौटा स्टेशन मास्टर द्वारा तत्काल 102 एंबुलेंस को सूचित किया गया, जिसके बाद घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर लाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि छोटू कुमार दो भाइयों में बड़ा था और उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक किस परिस्थिति में ट्रेन से गिरा।

- Post by सुनो सच बिहार1
- फतुहा के नदी थाना क्षेत्र में शराब और नशीले पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई, कई गिरफ्तार। पटना/फतुहा , संवाददाता: फतूहा के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शराब और नशीले पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घोसी (जहानाबाद) निवासी अमित कुमार, पिता रामप्रीत यादव को फतूहा श्मशान घाट के पास से शराब के नशे की हालत में पकड़ा गया। वहीं, रांची निवासी विजय शर्मा, पिता स्वर्गीय कारु शर्मा को भी इसी मामले में हिरासत में लिया गया। इसी क्रम में, पक्की दरगाह क्षेत्र से रवि कुमार सिंह, पिता राम प्रसाद सिंह, निवासी कला दियारा को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक अन्य मामले में, विष्णु मंदिर के पास पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया, जिसके पास से लगभग 23 डिब्बी स्मैक बरामद की गई। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और नशीले पदार्थ के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई फतूहा के नदी थाना क्षेत्र में की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- #viralvideos1
- Post by Vaanishree News1
- बिहारशरीफ के कुंदन कुमार समाजसेवी ने सम्राट चौधरी के बारे में ये क्या कह दिया ?1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मुख्य पथ पर आमने सामने के टक्कर में दो बाईक सवार युवक घायल। दोनों घायल युवक हुए रेफर जी हां यह दुर्घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप के समीप बताई जा रही है जहां तेज गति से आ रही दो बाईक सवार युवक के आमने सामने के टक्कर में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक का पहचान तेतारपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8 के रहने वाले सुकन दास के पुत्र राजेश दास, एवं दूसरा हनुमान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 के रहने वाला रामजी शाह के पुत्र संतोष साह के रूप में कि गई है। आनन फानन में स्थानीय थाने की पुलिस ने दोनों युवक को स्थानीय अस्पताल chc केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार करते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इस दौरान अस्पताल में घायल परिजनों के बीच काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही, जबकि स्थानीय थाने की पुलिस भी मौजूद रहे। इसी घटना को लेकर मौक पर मौजूद पीड़ित के परिजनों ने दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः 💫🥀1
- .रामचंद्रपुर बाजार समिति में मिला अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस .नालंदा में सनसनीखेज वारदात: हत्या के बाद शव जलाने की आशंका Bihar Police नालन्दा पुलिस1
- Post by Amrendra Kumar2