Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेटियों की ढाल बनी “पुलिस दीदी”: मध्य प्रदेश के कटनी में जागरूकता अभियान शुरू बेटियों की ढाल बनी “पुलिस दीदी”: मध्य प्रदेश के कटनी में जागरूकता अभियान शुरू
Shivcharan Yadav
बेटियों की ढाल बनी “पुलिस दीदी”: मध्य प्रदेश के कटनी में जागरूकता अभियान शुरू बेटियों की ढाल बनी “पुलिस दीदी”: मध्य प्रदेश के कटनी में जागरूकता अभियान शुरू
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रंगों से रोशन हुए चेहरे: ‘दृष्टि ए विजन’ ने बस्ती में बिखेरी मुस्कान, देवदूतों संग मनाई अनोखी होली कटनी। होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों को बांटने का नाम है — और इसी भावना को साकार किया दृष्टि ए विजन एनजीओ ने। प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी संस्था की चेयरपर्सन सुश्री रजनी वर्मा के नेतृत्व में टीम ने बस्ती में पहुंचकर बच्चों के साथ रंगों का उत्सव मनाया। बस्ती में जैसे ही रंग, गुलाल और पिचकारियों की बरसात हुई, बच्चों के चेहरे खिल उठे। एनजीओ द्वारा बच्चों को रंग, गुलाल, पिचकारी, टोपी, मास्क, चॉकलेट, चिप्स और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। छोटे-छोटे हाथों में पिचकारी और चेहरों पर रंगों की चमक ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कुछ बच्चों ने पहली बार इस तरह सामूहिक रूप से होली मनाई, जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई। 🎯 सेवा और संस्कार का संगम एनजीओ के सचिव मनोज वर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा हर प्रमुख त्योहार पर अलग-अलग बस्तियों में पहुंचकर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद बच्चों और परिवारों को भी त्योहार की असली खुशी मिल सके। चेयरपर्सन रजनी वर्मा ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य बेजुबान जीवों की सेवा के साथ-साथ उन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना है, जो आर्थिक या सामाजिक कारणों से शिक्षा और बचपन की खुशियों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। 🤝 समाज से अपील कार्यक्रम में संस्था के सदस्य — सुमन रजक, मंजू रजक, आदिता वर्मा, संजय ग्रोवर, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, अभिषेक शिवहरे, मंगल सिंह, उदय सिंह, अभय खरे, दीपक चौधरी, शशांक वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने समाज के सक्षम लोगों से अपील की कि वे आगे आकर ऐसे नेक कार्यों में सहभागिता करें और संस्था से जुड़कर जरूरतमंदों की मदद में भागीदार बनें। ✨ इस होली, रंग सिर्फ चेहरों पर नहीं, बल्कि दिलों में भी लगे — और यही बनी ‘दृष्टि ए विजन’ की सबसे बड़ी जीत।2
- दमोह में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, होली खेलने दूसरे गांव जा रहे थे बाइक सवार....होली की खुशियां मातम में बदली... एंकर/- दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र में रहने वाले दो बाइक सवार युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दोनों युवक मंगलवार सुबह होली खेलने घर से निकले थे, लेकिन दोपहर के समय किसी अज्ञात वाहन वाहन ने उन्हें टक्कर मार कर घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया है।1
- Post by Mukesh Kuma1
- हटा/होली की खुशियां बदलीं माताम में दमोह पन्ना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा दो नौजवान युवकों की मौत1
- Post by Savita vishwkarama1
- Post by नीलेश विश्वकर्मा1
- 🔥 ‘मंगल भवन’ पर कब्जे की कोशिश नाकाम होगी! गाँव की जागरूकता ने उठाया भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल 🔥 📍 कटनी / बहोरीबंद जब जनता जागती है, तो भ्रष्टाचार की जड़ें हिलती हैं। बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायत कुंडा (मर्दा) में बने ‘मंगल भवन’ को लेकर उठे विवाद ने यह साबित कर दिया है कि अब ग्रामीण अपने हक के प्रति सजग हैं और किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं करेंगे। 🏗️ समाजसेवा की मिसाल, विवाद की वजह क्यों? वर्ष 2017 में स्वर्गीय सूरज प्रसाद राय ने अपनी जमीन (खसरा नंबर 629/1 व 629/2) समाजहित में दान दी थी, ताकि गरीब परिवारों के विवाह व सामाजिक कार्यक्रमों के लिए स्थायी व्यवस्था हो सके। शासन ने करीब 38 लाख रुपये की लागत से यहाँ ‘मंगल भवन’ का निर्माण कराया। यह भवन गांव की सामूहिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है। ⚖️ आरोप और प्रशासन की जिम्मेदारी कुछ ग्रामीणों ने सरपंच पति पर राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी और निजी उपयोग के आरोप लगाए हैं। हालांकि, मामले की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर मांग की है कि— भूमि का रिकॉर्ड स्पष्ट रूप से शासकीय मद में दर्ज हो। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता पाई जाए तो उसे तत्काल सुधारा जाए। भवन का उपयोग केवल सार्वजनिक हित में सुनिश्चित किया जाए। 🚨 “भ्रष्टाचार नहीं, पारदर्शिता चाहिए” गाँव के लोगों का साफ कहना है कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यवस्था की पारदर्शिता के लिए है। “हम चाहते हैं कि प्रशासन निष्पक्ष जांच करे। यदि कोई दोषी है तो कार्रवाई हो, और यदि आरोप गलत हैं तो सच सामने आए।” — ग्रामीण 🛑 सख्त संदेश यह मामला स्पष्ट संकेत देता है कि अब पंचायत स्तर पर भी जनता जवाबदेही चाहती है। सरकारी योजनाओं और भवनों का उपयोग केवल जनहित में हो—इसी भावना के साथ ग्रामीण एकजुट हैं। अब निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं। यदि समय रहते स्थिति स्पष्ट कर दी गई, तो यह मामला पंचायतों में पारदर्शिता और सुशासन की नई मिसाल बन सकता है। 🔎 संदेश साफ है—गांव की संपत्ति, गांव के काम आएगी।1
- Post by Savita vishwkarama1
- जितनी होली के प्रकार अकेले राजस्थान में होते है उसके आधे भी भारत में नहीं होते होंगे … बीकानेर में जसनाथी संप्रदाय के पुरुष होली के दिन अग्नि नृत्य करते हैं …जसनाथ जी महाराज1