मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए भारतीय स्टेट बैंक दमोह दमोह मुख्य शाखा ने पुलिस वेतन पैकेज के अंतर्गत स्वर्गीय आरक्षक श्री प्रदीप रैकवार के आकस्मिक निधन पर उनके नामिती को ₹1 करोड़ (एक करोड़ रुपये) की दुर्घटना बीमा दावा राशि का भुगतान किया। स्वर्गीय श्री प्रदीप रैकवार, जो कि रनेह थाना में पदस्थ थे, का कुछ माह पूर्व एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था। उनके आकस्मिक निधन के पश्चात बैंक द्वारा त्वरित प्रक्रिया अपनाते हुए आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दमोह में दावा राशि उनकी माताश्री श्रीमती सावित्री रैकवार को प्रदान की गई। यह राशि पुलिस अधीक्षक दमोह श्रुतकीर्ति सोमवंशी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया की उपस्थिति में प्रदान की गई। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, दमोह मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक आशीष रावत भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक की सराहना करते हुए कहा कि बैंक द्वारा पुलिस कर्मियों के लिए संचालित वेतन पैकेज एवं बीमा सुरक्षा योजना विपरीत परिस्थितियों में परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही है। उन्होंने दिवंगत आरक्षक के परिजनों को प्राप्त राशि का विवेकपूर्ण एवं दीर्घकालिक हित में उपयोग करने की सलाह भी दी।

- पुल से गिरी नदी में कार हादसे में महिला का शव बरामद नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र का मामला1
- हापुड़ में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। एक महिला वकील अपने साथियों के साथ दो महिलाओं पर खुलेआम हमलावर होती दिखी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला वकील ने जंप कर लात मारी और लगातार मारपीट करती रही। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पुलिस और महिला पुलिस मौजूद होने के बावजूद वकील को रोकने की कोई ठोस कोशिश नहीं की गई। पीड़ित महिलाओं को जब पुलिस वैन तक लाया गया, तब भी वकील का हमला जारी रहा। इस पूरे घटनाक्रम ने न सिर्फ पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर किया है कि क्या वर्दी और काले कोट के सामने आम नागरिक असहाय हैं। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।1
- कटनी में स्कूल में शौचालय की दीवार गिरी, 5वीं कक्षा के छात्र की मौतः परिजन बोले- एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची1
- दतिया के ग्राम चर्राई में युवती को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची एफआरव्ही पुलिस टीम पर महिला ने हमला कर वाहन का कांच तोड़ा।1
- नारायणपुर खेरोट पर रोड के आसपास गोबर के घूरे लगे हुए हैं इससे रोड पर दुर्घटनाओं की समस्या बनी रहती है कृपया उसको हटाने की3
- बंडा - कृषक कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत विकासखंड बंडा में खंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, किसान संघ के पदाधिकारी,उर्वरक विक्रेता, क्षेत्र के किसान बंधु, कृषि सखियां, उन्नतशील कृषक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य धरती माता बचाओ अभियान, जैविक प्राकृतिक खेती, पराली प्रबंधन, प्रति बूंद अधिक फसल, ई उर्वरक टोकन प्रणाली आदि के बारे में कृषकों को जानकारी देना है। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र, देवरी डॉ.आशीष त्रिपाठी जी ने जैविक प्राकृतिक खेती, पराली प्रबंधन, प्रति बूंद अधिक फसल बिषयों पर विस्तार से जानकारी दी। धरती माता बचाओ अभियान को उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी द्वारा विस्तार से समझाया गया। यू.एस. अहिरवार ने ई उर्वरक टोकन प्रणाली के बारे से सभी कृषकों को जानकारी दी। कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र, देवरी डॉ.आशीष त्रिपाठी, जनपद अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, किसान संघ से मुन्ना सिंह, उपाध्यक्ष जागेश्वर चौबे, सहायक संचालक कृषि अनिल राय, अनुभागीय अधिकारी कृषि श कुमुद बुनकर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बंडा यू.एस.अहिरवार, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक निधि पाण्डेय तथा कृषि विभाग बंडा के कृषि विस्तार अधिकारी मोहिता, राजेंद्र मालवीय, सजल जैन, भरत वंशवर्ती, रीतेश रोहितास के अलावा प्रगतिशील कृषक गोविंद पटेल (गणेशगंज), वीरेंद्र सिंह सिमरिया, राजू जैन सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यू. एस. अहिरवार तथा आभार निधि पाण्डेय के द्वारा किया गया।4
- कटनी जिले में पान मसाला पाउच और सिगरेट के दाम में अचानक आज विगत 15 दिनों से आज सी लगी पड़ी है आपको कट्टी में जमा को खोरो चलते छोटी सी पान दुकान चलाने वाला छोटा व्यापारी बड़े जमाखोरों के हाथों की कठपुतलिय बंद कर रह गया है बड़ी व्यापारियों ने बड़े स्तर पर पान मसाला पाउच और सिगरेट कुछ जमा कर दबा लिया है और ऊंचे दाम पर छोटे दुकानदारों को झड़ने से भेजा जा रहा है पान मसाला पाउच एक ऐसा उत्पाद है जिसे हर कोई बड़ी शौक से खाता है पर अब खाने वालों की बड़े व्यापारी बकरियां देखने में लगे हुए ₹10 बिकने वाला राजश्री पान मसाला पाउच 15 कैसे 15 क विमल 10 वाला 15 20 वाला 25 40 वाला 50 और 60 में पूछे दम पर छोटे व्यापारी बेचने को मजबूर वहीं जिला प्रशासन भी बड़े व्यापारियों की हाथों की कठपुतली बनकर बाजार का मुख्य दर्शन तरीके से मुख सहमति के अनुसार चुपचाप बैठा हुआ है1
- नरसिंहगढ़ के पास सुनार नदी में कार हादसा, रेस्क्यू सफल—पति जिला अस्पताल में भर्ती, पत्नी लापता, तलाश जारी1