हेडलाइन्स (बड़ी खबर) मऊ: खेल के विवाद में युवक ने लगाई आग, कोंडल गांव में हड़कंप 🗞️ पेपर की खबर (यूपी समाचार टीवी – धीरज सिंह) मऊ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोंडल गांव में खेल के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात युवक ने गुस्से में आकर आग लगा दी, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा बताया गया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, हालांकि सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली खेल विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों की तलाश जारी है। 👉 यूपी समाचार टीवी के लिए धीरज सिंह की खास रिपोर्ट इस खबर को प्रमुखता से उठाने और जमीनी सच्चाई सामने लाने के लिए धीरज सिंह की सराहना की जा रही है। लखनऊ से बड़ी खबर है चिरयाकोट संदीप पाण्डेय और लखनऊ से धीरज सिंह
हेडलाइन्स (बड़ी खबर) मऊ: खेल के विवाद में युवक ने लगाई आग, कोंडल गांव में हड़कंप 🗞️ पेपर की खबर (यूपी समाचार टीवी – धीरज सिंह) मऊ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोंडल गांव में खेल के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात युवक ने गुस्से में आकर आग लगा दी, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा बताया गया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, हालांकि सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली खेल विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों की तलाश जारी है। 👉 यूपी समाचार टीवी के लिए धीरज सिंह की खास रिपोर्ट इस खबर को प्रमुखता से उठाने और जमीनी सच्चाई सामने लाने के लिए धीरज सिंह की सराहना की जा रही है। लखनऊ से बड़ी खबर है चिरयाकोट संदीप पाण्डेय और लखनऊ से धीरज सिंह
- Delhi vs CSK Match live Update Please Subscribe your channel1
- दिल्ली लखनऊ शुरू लोकल न्यूज उत्तर प्रदेश जिला मुख्यालय प्रमुख संवाददाता लव कुश की खास रिपोर्ट नोएडा, उत्तर प्रदेश: नोएडा में मज़दूरों के विरोध पर CP गौतम बुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह ने बताया, "कल हमारे द्वारा अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं को लेकर 7 FIR दर्ज की गई है और 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनको उकसाने की दिशा में जो लोग चिह्नित किए गए थे उनकी भी गिरफ्तारियां की गई है और आने वाले दिनों में भी कुछ गिरफ्तारियां की जाएगी।"4
- गेहूं भरने वाली बखारी साफ करने के दौरान दो लोगों की दम घुटने से ही मौत, # यूपी के हरदोई में थाना बिलग्राम क्षेत्र जलालपुर गांव में गेहूं भरने के लिए बखारी को साफ करते समय दो व्यक्तियों की दम घुटने से मौत हो गई। गेहूं के टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से मृत्यु के में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम की बाइट,1
- प्रयागराज जिले के जारी गांव में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सांसद उज्वल रमण सिंह जी उपस्थित रहे और जनता को संबोधित किया। इस आयोजन में युवा, बुजुर्ग और सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम बहुत ही भव्य और सफल रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में जारी पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके सहयोग और बेहतर व्यवस्था के कारण 14 अप्रैल का यह आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक पूरा हुआ।1
- लखनऊ एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन सदस्य विधान परिषद सीतापुर श्री पवन सिंह चौहान को आप बीती जग बीती न्यूज़ के ब्यूरो चीफ रामजी त्रिपाठी ने आगामी 17 मई को महिला सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित श्री चौहान ने कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी1
- बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है, जहां लंबे समय से सत्ता में रहे Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद अब नए नेतृत्व का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता Samrat Choudhary को विधायक दल का नेता चुन लिया है, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सम्राट चौधरी जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस घटनाक्रम को बिहार की राजनीति में बड़े सत्ता परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है, जिससे नए राजनीतिक समीकरण बनने की उम्मीद है। वहीं, चुनावी दौर में राजनीतिक रणनीतिकार Prashant Kishor द्वारा लगाए गए आरोपों और राजनीतिक बयानबाजी के बीच अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। राजनीतिक जानकार इसे राज्य की राजनीति में नए दौर की शुरुआत मान रहे हैं।1
- धूमधाम से मनाई गई डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती खुरासन रोड। आजमगढ़ जिले के फूलपुर कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूम धाम से मनाई गई। इस दौरान लोगों ने भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। तहसील सभागार में एसडीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान स्कूली बच्चों को किताब, कापी, पेंसिल , कलम वितरित किए गए। एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलकर ही समाज में सामाजिक समरसता स्थापित की जा सकती है। उनके द्वारा रचित संविधान ही हमारे देश की मूल आत्मा है। तहसीलदार राजीव कुमार ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने से ही देश व समाज की तरक्की संभव है। इस दौरान तहसीलदार ने सोहर गीत प्रस्तुत किया। भगवती प्रसाद गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि डॉ. भीम राव आंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माताओं में से प्रमुख रहे हैं। बार संघ के मंत्री सुभाष यादव ने भी अपना विचार रखा। कार्यक्रम की शुरुवात संविधान निर्माता बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर के चित्र पर अधिकारियों पुष्प अर्पित कर किया। संचालन राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने किया। तहसीलदार के अर्दली संयोजक नेबू लाल ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर लेखपाल संघ महा मंत्री सोनू गिरि, राजस्व निरीक्षक बासदेव यादव, नेबुलाल ,बार संघ पूर्व महामंत्री संजय यादव सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।4
- आज 14 अप्रैल को लहार के वार्ड नंबर 15 में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में बाबा साहब के सम्मान में भव्य कार्यक्रम और शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और अनुयायियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ: भव्य शोभायात्रा: वार्ड नंबर 15 से शुरू होकर यह यात्रा मुख्य बाजार और जनकपुरा क्षेत्र से गुजरी। डीजे, ढोल-नगाड़ों और "जय भीम" के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। पुष्पांजलि अर्पित: बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके द्वारा दिखाए गए समानता व न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। उत्साह का माहौल: बाजार क्षेत्र में लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। नीले झंडों और बाबा साहब के जयकारों के साथ पूरा शहर अंबेडकरमय नजर आया। यह दिन न केवल एक उत्सव है, बल्कि बाबा साहब के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को दोहराने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। 1