दोस्तों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान सुसाइड नोट में बयां किया दर्द कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र के दुबौली गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक ने अपने ही दोस्तों के व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मरने से पहले युवक ने एक भावुक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपने दोस्तों को जिम्मेदार ठहराया है। क्या है पूरा मामला? मृतक की पहचान विवेक श्रीवास्तव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवेक के कुछ दोस्तों ने उसके निजी दस्तावेज जैसे बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक अपने कब्जे में ले रखे थे और उनका गलत इस्तेमाल कर रहे थे। विवेक काफी समय से अपने दस्तावेज वापस मांग रहा था, लेकिन दोस्त उसे लौटाने के बजाय परेशान कर रहे थे। इसी मानसिक तनाव और 'साइबर क्राइम' के डर से विवेक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। सुसाइड नोट में लिखा दर्द भरा संदेश विवेक ने पीले कागज पर लिखे अपने आखिरी संदेश में पुलिस और अपने माता-पिता को संबोधित किया है। नोट के मुख्य अंश इस प्रकार हैं: पुलिस से गुहार: विवेक ने लिखा कि उसे आशा है कि साइबर सेल या पुलिस के लोग उसे न्याय दिलाएंगे। उसने 'अंकित कुशवाहा' और 'संदीप (अंकित) सिंह' नामक दोस्तों का जिक्र किया है। दोस्तों पर आरोप: उसने बताया कि संदीप को सब पता है, लेकिन वह अंकित का पता नहीं बता रहा और पल्ला झाड़ रहा है। माता-पिता से माफी: विवेक ने भावुक होते हुए लिखा, "माँ-पापा आप दोनों को बहुत कष्ट दिया, अब ये मानसिक उलझन झेल नहीं पा रहा हूँ। जितना आप लोगों ने किया, मैं उस लायक नहीं बन पाया।" * सबूत का जिक्र: विवेक ने नोट में अपने मोबाइल का पैटर्न लॉक भी बनाया है और बताया है कि व्हाट्सएप पर 'Viru' नाम के कांटेक्ट पर उसने वॉइस नोट और मैसेज छोड़े हैं। पुलिसिया कार्रवाई विवेक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता ने स्थानीय सेवरही थाने में लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने सुसाइड नोट और मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अपील: मानसिक तनाव या किसी भी प्रकार की परेशानी में आत्मघाती कदम उठाना समाधान नहीं है। कृपया अपनों से बात करें या हेल्पलाइन नंबरों की मदद लें।

- पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित मां धूप काली मंदिर में भगवान शिव एवं पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को विधि-विधानपूर्वक कराई गई । यह आयोजन 18 अप्रैल दिन शनिवार से 20 अप्रैल दिन सोमवार तक चला। इस आयोजन में कलश यात्रा, शोभायात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धूप काली मां मंदिर समिति के सदस्यों, नवयुवक साथियों और मातृ शक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी के सामूहिक सहयोग से मां धूप काली मंदिर में मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ और पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। आयोजन को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने में धर्मेंद्र सिंह मिंटू, अजय गुप्ता, संतोष मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, आशुतोष दिक्षित, गुद्दर शाह, बिपिन जायसवाल, रमाशंकर शाह, अजय शाह, शेषनाथ शाह, अशोक सिंह, राहुल शाह, अनूप, रत्नेश सहित दर्जनों लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।1
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1
- ये है जीरो टॉलरेंस की योगी सरकार, जनता त्रस्त, अधिकारी मस्त कुशीनगर। जिले के पड़रौना तहसील परिसर से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां तैनात कानूनगो हीरालाल का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जमीन की पैमाइश के नाम पर खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं। आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से इस तरह की वसूली की शिकायतें सामने आती रही हैं। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि तहसील स्तर पर ही अगर इस तरह का भ्रष्टाचार होगा, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं, लेकिन लोगों की नजर इस पर टिकी है कि क्या वाकई सख्त कार्रवाई होगी या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा। 👉 फिलहाल, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- Post by Abulaish Ansari Kushinagr News1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- पिछले दरवाजे से बनी सरकार चोर दरवाजे से शराबबंदी हटाएगी1
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1
- रसोई का बजट बिगड़ा या स्थिर रहा? गैस सिलेंडर के नए रेट ने बढ़ाई उत्सुकता, पूरी लिस्ट देखकर दंग रह जाएंगे! आज एलपीजी सिलेंडर के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। सरकार के अनुसार घरेलू गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी कमी नहीं है। वहीं कमर्शियल एलपीजी की लगभग 70% सप्लाई बहाल कर दी गई है। जिससे एलपीजी की सप्लाई में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल द्वारा जारी नए एलपीजी रेट में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। यह लगातार राहत भरा दिन माना जा रहा है क्योंकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ा। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर 913 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2078.50 रुपये में मिल रहा है। सरकार ने क्या कहा? पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में एलपीजी सप्लाई पर कुछ असर जरूर पड़ा था। लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है। सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने, बुकिंग सिस्टम सुधारने और गलत उपयोग रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) लागू किया है। अब तक करीब 92% DAC लक्ष्य हासिल कर लिया गया है, जिससे सिस्टम और मजबूत हुआ है।1