Shuru
Apke Nagar Ki App…
*ब्रेकिंग | झांसी* *माफिया अतीक अहमद के परिवार से बड़ी खबर*— *सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत*। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दोस्त सोनू की भी मौके पर मौत। प्रयागराज से झांसी जेल जा रहा था अबान, रास्ते में हादसा बना काल। 👉 इलाहाबाद के लड़के की दर्दनाक अंत… स्पीड ने ली जान!
KPTV BHARAT NEWS
*ब्रेकिंग | झांसी* *माफिया अतीक अहमद के परिवार से बड़ी खबर*— *सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत*। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दोस्त सोनू की भी मौके पर मौत। प्रयागराज से झांसी जेल जा रहा था अबान, रास्ते में हादसा बना काल। 👉 इलाहाबाद के लड़के की दर्दनाक अंत… स्पीड ने ली जान!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कन्नौज ठठिया रोड के चौराह पर एक दरोगा जी बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए दिखाई दिए। वायरल विडिओ लास्ट तक जरूर ध्यान से देखे.. जिला कन्नौज ठठिया रोड के चौराह पर एक दरोगा जी बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए दिखाई दिए। यह दृश्य कानून और व्यवस्था के उस चौराह पर कई सवाल खड़े करता है, जहां नियमों का पालन और उनका उल्लंघन आमने-सामने खड़े नजर आते हैं। जब आम जनता का बिना हेलमेट चालान किया जाता है, तो ऐसे में एक पुलिसकर्मी को बिना किसी कार्रवाई के जाने देना क्या समानता के सिद्धांत के अनुरूप है? यह स्थिति सोचने पर मजबूर करती है कि क्या कानून का रास्ता सभी के लिए एक जैसा है या फिर पद और पहचान के आधार पर बदल जाता है। कानून की नजर में हर व्यक्ति बराबर होना चाहिए। यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। यही कानून के सम्मान और समानता का मूल सिद्धांत है।1
- सौरिख सीएचसी में मरीजों को बांटे गए फल! 🍎🍊 एमएलसी अनूप गुप्ता जी के जन्मदिन के अवसर पर, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह वैस और सौरिख नगर पंचायत चेयरमैन राहुल गुप्ता ने 'सेवा ही संगठन' के संकल्प के साथ स्थानीय अस्पताल में मरीजों का हालचाल जाना और फल वितरित किए। 🙏✨ #Saurikh #Kannauj #UttarPradesh #BJP #SevaHiSangathan #AnoopGupta #LocalNews #SocialWork सौरिख सीएचसी में मरीजों को बांटे गए फल! 🍎🍊 एमएलसी अनूप गुप्ता जी के जन्मदिन के अवसर पर, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह वैस और सौरिख नगर पंचायत चेयरमैन राहुल गुप्ता ने 'सेवा ही संगठन' के संकल्प के साथ स्थानीय अस्पताल में मरीजों का हालचाल जाना और फल वितरित किए। 🙏✨ #Saurikh #Kannauj #UttarPradesh #BJP #SevaHiSangathan #AnoopGupta #LocalNews #SocialWork1
- सपा सुप्रीमो अखिलेश के बयान पर कन्नौज भाजपा पूर्व सांसद सुब्रत पाठक का तंज1
- जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश यादव के प्रबुद्ध सम्मेलन पर पूर्व सांसद सुब्रत पाठक का तंज। जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश यादव के प्रबुद्ध सम्मेलन पर पूर्व सांसद सुब्रत पाठक का तंज। मंच बयान में अखिलेश यादव के द्वारा कृष्ण- सुदामा और P से पंडित वाले बयान पर प्रतिक्रिया आई सामने। कन्नौज से अखिलेश के सामने चुनाव लडने वाले पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने दिया बयान। "अखिलेश यादव उठाएं कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा, हम सब उनके साथ"- सुब्रत पाठक ब्राह्मण नेता और पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव के सुदामा और पीडीए में पंडित होने के जिक्र पर पलटवार करते हुए कहा - "ब्राह्मण चाणक्य, चंद्रशेखर और वजीराव भी है, सुदामा और कृष्ण वंशजों का पुराना है मानते है, पर आप कृष्ण के वंशज नही हो यदि हो तो मथुरा चलिए शुरुआत करिए भगवान कृष्ण की भूमि को कलंक से मुक्ति दिलाइए, हिम्मत नही है, p से पंडित बताओ या p से पिछड़ा लेकिन p से केवल आपके लिए परिवार है उसमे चाचा शिवपाल नही अर्जुन का ही नंबर आना है"1
- नोएडा के सिलारपुर में बदहाल सड़कें और जाम सीवर से ग्रामीण परेशान, करोड़ों के कार्य पर उठे सवाल नोएडा के सिलारपुर में बदहाल सड़कें और जाम सीवर से ग्रामीण परेशान, करोड़ों के कार्य पर उठे सवाल गौतम बुद्ध नगर/नोएडा। नोएडा के सिलारपुर गांव में सीवर और क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सीवर लाइन जाम रहने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार की ओर से करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। इसके बावजूद गांव में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दे रहा। उनका आरोप है कि सीवर लाइन बिछाने के लिए कई स्थानों पर सड़कें खोदी गईं, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी उन्हें ठीक से पुनर्निर्मित नहीं कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार, सिलारपुर स्थित अंबेडकर पार्क के आसपास की सड़कें और गलियां विशेष रूप से बदहाल हैं। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दैनिक आवागमन करने वालों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में सड़क पर कीचड़, जलभराव तथा उखड़ी हुई सड़क दिखाई देती है। हालांकि, केवल इन दृश्यों के आधार पर आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकती। संबंधित विभाग, ठेकेदार या प्रशासन की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जाम सीवर की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।1
- 3 बेटियां. फिर भी पिता का अंतिम सफर अकेले। ९ बताया जा रहा है कि अंतिम समय में बेटियों ने वीडियो कॉल पर सिर्फ डतना कहा- "अस्थियां गंगा में बहा देना।" 6 अगर यह सच है, तो यह सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि रिश्तों और जिम्मेदारियों पर बडा सवाल है। आपकी क्या राय है? क्या बेटियों ने सही किया या हालात कुछ और रहे होंगे ? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। न नोट: किसी भी वायरल दावे पर अंतिम निष्कर्ष निकालने से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें 3 बेटियां. फिर भी पिता का अंतिम सफर अकेले। ९ बताया जा रहा है कि अंतिम समय में बेटियों ने वीडियो कॉल पर सिर्फ डतना कहा- "अस्थियां गंगा में बहा देना।" 6 अगर यह सच है, तो यह सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि रिश्तों और जिम्मेदारियों पर बडा सवाल है। आपकी क्या राय है? क्या बेटियों ने सही किया या हालात कुछ और रहे होंगे ? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। न नोट: किसी भी वायरल दावे पर अंतिम निष्कर्ष निकालने से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें1
- बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, दो फीट पानी में घिरे परिवार और स्कूल बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, दो फीट पानी में घिरे परिवार, स्कूल तक पहुंचना हुआ मुश्किल कन्नौज। सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश ने ठठिया कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। नालों की सफाई और पानी निकासी के समुचित इंतजाम न होने से टिकौरियनपुर्वा मोहल्ले में भारी जलभराव हो गया। हालात यह हैं कि लवकुश इंटर कॉलेज परिसर और विद्यालय तक जाने वाला रास्ता पानी में डूब गया, जिससे स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। मोहल्ले में करीब दो फीट तक पानी भर जाने से विनोद सविता और आयुष सिंह के परिवार अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। घरों के मुख्य द्वारों के सामने तालाब जैसी स्थिति बनने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। रोजमर्रा की जरूरत का सामान लाने तक में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण दुर्गंध फैलने लगी है और जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खतरा भी बढ़ गया है। आसपास के खाली प्लॉट भी पानी से लबालब भरे हुए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है। लोगों का आरोप है कि नालों पर अतिक्रमण और निकासी व्यवस्था की अनदेखी के कारण हर बारिश में यही समस्या उत्पन्न हो जाती है। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से तत्काल पंप लगाकर जलभराव की निकासी कराने तथा नालों से अतिक्रमण हटाकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।2
- रसोई घर में गैस सिलेंडर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा रसोई घर में गैस सिलेंडर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के बांकी गांव में बुधवार सुबह खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। परिवार की सूझबूझ और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार बांकी गांव निवासी पूजा देवी पत्नी अरुण कुमार बुधवार सुबह करीब आठ बजे रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही उन्होंने शोर मचाया, जिस पर परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए जलते सिलेंडर को सावधानी पूर्वक रसोई से बाहर आंगन में रख दिया और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही तिर्वा फायर स्टेशन की टीम लीडिंग फायरमैन राम केवल, चालक कृष्णवीर सिंह एवं फायरमैन जीत सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सिलेंडर में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से आग आसपास के हिस्सों में नहीं फैल सकी और मकान को भी किसी बड़े नुकसान से बचा लिया गया। घटना के दौरान पूरे गांव में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। दमकल विभाग की तत्परता और परिवार की सूझबूझ से बड़ा हादसा टलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।1