logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जय श्रीराम बोलने पर शिक्षक की फटकार का आरोप, कॉलेज में बजरंग दल का हंगामा छात्रों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग; प्रधानाचार्य ने शिक्षक से तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण जय श्रीराम बोलने पर शिक्षक की फटकार का आरोप, कॉलेज में बजरंग दल का हंगामा छात्रों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग; प्रधानाचार्य ने शिक्षक से तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण सोरों। संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के छात्रों द्वारा “जय राम-जय श्रीराम” बोलने को लेकर शिक्षक की कथित आपत्ति का मामला तूल पकड़ गया। छात्रों की शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा किया और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज परिसर में “जय श्रीराम” के नारे भी लगाए गए। छात्रों का आरोप है कि कक्षा में शिक्षक जनार्दन राम ने उनके द्वारा जय राम और जय श्रीराम बोलने पर फटकार लगाई। छात्रों ने शिक्षक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तथा इतिहास को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करने का आरोप लगाया। छात्रों के अनुसार, शिक्षक ने हिंदू धर्म और देवी-देवताओं को लेकर भी सवाल खड़े किए। शिक्षक बोले- कहानी के माध्यम से समझा रहा था वहीं शिक्षक जनार्दन राम ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने कक्षा में बच्चों को एक कहानी सुनाई थी। शिक्षक के मुताबिक उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा था कि मुस्लिम धर्म में खुदा और ईसाई धर्म में ईसा मसीह को माना जाता है, जबकि हिंदू धर्म में अनेक देवी-देवताओं की मान्यता है। इसी संदर्भ में उन्होंने बच्चों से सवाल किया था कि यदि कोई व्यक्ति संकट में होगा तो इतने देवी-देवताओं में से उसे बचाने कौन आएगा। शिक्षक का कहना है कि उनकी बात को कहानी और कक्षा में दिए गए उदाहरण के संदर्भ से अलग समझा गया है। हालांकि छात्रों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शिक्षक की इस टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर कार्रवाई की मांग की है। कॉलेज में धरने पर बैठे बजरंग दल कार्यकर्ता मामले की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और छात्रों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धार्मिक भावनाओं के अपमान का आरोप लगाया। बजरंग दल के जिला संयोजक गोविंद महेरे ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में धार्मिक भेदभाव और देवी-देवताओं को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। प्रधानाचार्य ने तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण विवाद बढ़ने के बाद कॉलेज प्रधानाचार्य ने शिक्षक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब शिक्षक के जवाब और कॉलेज प्रशासन की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय होने की बात कही जा रही है। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल जिला संयोजक गोविंद महेरे, निखिल निर्भय, पीयूष शंकर महेरे, सुधांशु भारद्वाज सिद्धांत गुप्ता,अर्जुन राम लोटा, यश महेरे, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

15 hrs ago
user_Soron Live 24
Soron Live 24
कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • * खबर जिला फिरोजाबाद के नारखी ब्लॉक तहसील टूंडला के गाँव नगला बीच से * काफी वर्षों से शिकायत करने के बाद भी सफाई कार्यो पर नहीं अधिकारियों का ध्यान जिम्मेदार अधिकारी मौन आखिर कब मिलेगा न्याय * गली में भरे नाले के पानी से बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में हो रही समस्या बढ़ रहा बीमारीयों का कहर * काफी सालों से चौक पड़े नाले * आखिर कब होगा सुधार
    1
    * खबर जिला फिरोजाबाद के नारखी ब्लॉक तहसील टूंडला के गाँव नगला बीच से 
* काफी वर्षों से शिकायत करने के बाद भी सफाई कार्यो पर नहीं अधिकारियों का ध्यान जिम्मेदार अधिकारी मौन आखिर कब मिलेगा न्याय 
* गली में भरे नाले के पानी से बच्चों और बुजुर्गों को निकलने  में हो रही समस्या बढ़ रहा बीमारीयों का कहर  
* काफी सालों से चौक पड़े नाले
* आखिर कब होगा सुधार
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • खोया हुआ पैन कार्ड की नंबर पता करें INSTANT 📢🚨 #viralreels #virel #popularpic #reelviral #instalike
    1
    खोया हुआ पैन कार्ड की नंबर पता करें INSTANT 📢🚨 
#viralreels #virel #popularpic #reelviral #instalike
    user_ProPan Gateway
    ProPan Gateway
    Atrauli, Aligarh•
    11 hrs ago
  • श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली श्री दाऊजी महाराज की भव्य रथयात्रा जगह-जगह आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत, आकर्षक झांकियों और काली अखाड़े ने बांधा समां अवागढ़। कस्बा अवागढ़ में वार्ष्णेय समाज के मंदिर श्री दाऊजी महाराज के धार्मिक आयोजन के तहत शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा एवं रथयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। मंदिर परिसर से रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राकेश वार्ष्णेय चिकोरी ने फीता काटकर रथयात्रा का विधिवत उद्घाटन किया। रथयात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर किला रोड, जलेसर रोड, मेन बाजार और आगरा रोड होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन किया गया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं कस्बावासियों ने श्री दाऊजी महाराज की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण धार्मिक जयघोषों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। बैंड-बाजों और रोड शो के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। वहीं काली अखाड़े के कलाकारों ने अपने करतबों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा के मार्ग में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और श्रद्धालुओं ने दाऊजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा को लेकर वार्ष्णेय समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवस्थाएं संभाली गईं। कार्यक्रम में मेला प्रभारी डॉ. संजीव वार्ष्णेय बांटी, अध्यक्ष मोहित वार्ष्णेय, महामंत्री कारण वार्ष्णेय किशु, जगन वार्ष्णेय, किशन लाल सेठी, राजेश वार्ष्णेय, मंगल सेन वार्ष्णेय, सुरेश वार्ष्णेय, गणेश वार्ष्णेय, मनीष केमिस्ट, उमंग वार्ष्णेय, प्रखर वार्ष्णेय, प्रांजुल वार्ष्णेय, तनु वार्ष्णेय, विष्णु साईं, देवू वार्ष्णेय, गगन वार्ष्णेय, रानू वार्ष्णेय, संतोष वार्ष्णेय, विपुल वार्ष्णेय, अतुल वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
    2
    श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली श्री दाऊजी महाराज की भव्य रथयात्रा
जगह-जगह आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत, आकर्षक झांकियों और काली अखाड़े ने बांधा समां
अवागढ़। कस्बा अवागढ़ में वार्ष्णेय समाज के मंदिर श्री दाऊजी महाराज के धार्मिक आयोजन के तहत शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा एवं रथयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। मंदिर परिसर से रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राकेश वार्ष्णेय चिकोरी ने फीता काटकर रथयात्रा का विधिवत उद्घाटन किया।
रथयात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर किला रोड, जलेसर रोड, मेन बाजार और आगरा रोड होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन किया गया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं कस्बावासियों ने श्री दाऊजी महाराज की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण धार्मिक जयघोषों और भक्ति गीतों से गूंज उठा।
शोभायात्रा में शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। बैंड-बाजों और रोड शो के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। वहीं काली अखाड़े के कलाकारों ने अपने करतबों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा के मार्ग में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और श्रद्धालुओं ने दाऊजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
शोभायात्रा को लेकर वार्ष्णेय समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवस्थाएं संभाली गईं। कार्यक्रम में मेला प्रभारी डॉ. संजीव वार्ष्णेय बांटी, अध्यक्ष मोहित वार्ष्णेय, महामंत्री कारण वार्ष्णेय किशु, जगन वार्ष्णेय, किशन लाल सेठी, राजेश वार्ष्णेय, मंगल सेन वार्ष्णेय, सुरेश वार्ष्णेय, गणेश वार्ष्णेय, मनीष केमिस्ट, उमंग वार्ष्णेय, प्रखर वार्ष्णेय, प्रांजुल वार्ष्णेय, तनु वार्ष्णेय, विष्णु साईं, देवू वार्ष्णेय, गगन वार्ष्णेय, रानू वार्ष्णेय, संतोष वार्ष्णेय, विपुल वार्ष्णेय, अतुल वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
    user_आदित्य कुमार  पत्रकार
    आदित्य कुमार पत्रकार
    Court reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • #अलीगढ़ इंडिया बार में शराबियों ने काटा हुड़दंग, कई को पुलिस ने हिरासत में लिया,
    1
    #अलीगढ़ इंडिया बार में शराबियों ने काटा हुड़दंग, कई को पुलिस ने हिरासत में लिया,
    user_Manuddin Khan
    Manuddin Khan
    Grain Shop अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ़ थाना देहली गेट के अंतर्गत चोरो का आतक एक टेम्पू से बैटरी चोरी की और बैटरी को बेचने के लिए स्क्रिप्ट की दुकान पर आए चोर को लोगों ने पकड़ लिया और थाना देहली गेट पुलिस को सुपुर्द किया ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ़ थाना देहली गेट के अंतर्गत चोरो का आतक एक टेम्पू से बैटरी चोरी की और बैटरी को बेचने के लिए स्क्रिप्ट की दुकान पर आए चोर को लोगों ने पकड़ लिया और थाना देहली गेट पुलिस को सुपुर्द किया
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़
 अलीगढ़
 थाना देहली गेट के अंतर्गत चोरो का आतक एक टेम्पू से बैटरी चोरी की और बैटरी को बेचने के लिए स्क्रिप्ट की दुकान पर आए चोर को लोगों ने पकड़ लिया और थाना देहली गेट पुलिस को सुपुर्द किया

    user_Rajni Rawat
    Rajni Rawat
    Nurse कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बर्रा में सुबह-सुबह गरजा KDA का बुलडोजर, 500 वर्ग मीटर जमीन कब्जामुक्त बर्रा के बरी गांव में शनिवार सुबह KDA का बुलडोजर गरजा। जोन-3 भूमि बैंक अनुभाग की टीम ने करीब 500 वर्गमीटर जमीन पर किए गए कथित अवैध कब्जे को ध्वस्त कर जमीन खाली करा ली। बताया गया कि आराजी संख्या 314 पर मुस्लिम कब्रिस्तान कमेटी की ओर से बाउंड्रीवॉल और कमरे बनाए गए थे, जिन्हें KDA की टीम ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। KDA के मुताबिक, UP नगर योजना अधिनियम-1973 की धारा 26(क)(4) के तहत नोटिस देने के बाद यह ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया। बताया जा रहा है कि इसी स्थान पर मेट्रो निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाना है, जिसके चलते KDA ने कार्रवाई की।
    1
    बर्रा में सुबह-सुबह गरजा KDA का बुलडोजर, 500 वर्ग मीटर जमीन कब्जामुक्त बर्रा के बरी गांव में शनिवार सुबह KDA का बुलडोजर गरजा। जोन-3 भूमि बैंक अनुभाग की टीम ने करीब 500 वर्गमीटर जमीन पर किए गए कथित अवैध कब्जे को ध्वस्त कर जमीन खाली करा ली। बताया गया कि आराजी संख्या 314 पर मुस्लिम कब्रिस्तान कमेटी की ओर से बाउंड्रीवॉल और कमरे बनाए गए थे, जिन्हें KDA की टीम ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। KDA के मुताबिक, UP नगर योजना अधिनियम-1973 की धारा 26(क)(4) के तहत नोटिस देने के बाद यह ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया। बताया जा रहा है कि इसी स्थान पर मेट्रो निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाना है, जिसके चलते KDA ने कार्रवाई की।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by ProPan Gateway
    1
    Post by ProPan Gateway
    user_ProPan Gateway
    ProPan Gateway
    Atrauli, Aligarh•
    11 hrs ago
  • ढिलवारी में वृहद रोजगार मेले में 800 से अधिक पदों पर युवाओं को मिला रोजगार का अवसर। रिपोर्टर संजीव कुमार राणा यूपी पुलिस मॉनिटर न्यूज़ बदायूं युवाओं को स्वावलंबन और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के संकल्प के साथ आज बदायूं के दातागंज क्षेत्र के पं० दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इण्टर कॉलेज, ढ़िलवारी में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में देश व प्रदेश की 30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जहां 2310 लोगों के रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात् 810 शिक्षित लोगों का रिक्त पदों पर क्षेत्र के युवाओं को चयन के अवसर मिले। मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं बी.टेक योग्यताधारी 18 से 40 वर्ष तक के युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उत्साहपूर्वक भाग लिया विधायक राजीव कुमार सिंह व जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता अमित कुमार सिंह (रिंकू भईया) द्वारा किया गया इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने कहा कि अपने क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार लोगों के उज्जवल भविष्य के लिए मैं निरंतर रोजगार व नौकरी दिलाने का प्रयास करता रहा हूं, और बड़े-बड़े विकास कार्यों व उद्योगों के माध्यम से भी क्षेत्र के लोगों को अवसर प्रदान कराए हैं। प्रदेश सरकार के प्रयासों से युवाओं के लिए स्वरोजगार एवं रोजगार के नए द्वार निरंतर खुल रहे हैं। युवाओं को चाहिए कि वे इन अवसरों का पूर्ण लाभ उठाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें
    4
    ढिलवारी में वृहद रोजगार मेले में 800 से अधिक पदों पर युवाओं को मिला रोजगार का अवसर।
रिपोर्टर संजीव कुमार राणा यूपी पुलिस मॉनिटर न्यूज़ बदायूं 
युवाओं को स्वावलंबन और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के संकल्प के साथ आज बदायूं के दातागंज क्षेत्र के पं० दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इण्टर कॉलेज, ढ़िलवारी में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले में देश व प्रदेश की 30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जहां 2310 लोगों के रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात् 810 शिक्षित लोगों का रिक्त पदों पर क्षेत्र के युवाओं को चयन के अवसर मिले। मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं बी.टेक योग्यताधारी 18 से 40 वर्ष तक के युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उत्साहपूर्वक भाग लिया विधायक राजीव कुमार सिंह व जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता अमित कुमार सिंह (रिंकू भईया) द्वारा किया गया इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने कहा कि अपने क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार लोगों के उज्जवल भविष्य के लिए मैं निरंतर रोजगार व नौकरी दिलाने का प्रयास करता रहा हूं, और बड़े-बड़े विकास कार्यों व उद्योगों के माध्यम से भी क्षेत्र के लोगों को अवसर प्रदान कराए हैं। प्रदेश सरकार के प्रयासों से युवाओं के लिए स्वरोजगार एवं रोजगार के नए द्वार निरंतर खुल रहे हैं। युवाओं को चाहिए कि वे इन अवसरों का पूर्ण लाभ उठाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    Mechanic Budaun, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • बाराबंकी सतरिख थाना क्षेत्र में बरकतनगर गांव में जमीन कब्जे को लेकर हिंसक विवाद सामने आया है, दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चल रहे है 112 पर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला कानून व्यवस्था किया कायम कारवाही जारी।n
    1
    बाराबंकी सतरिख थाना क्षेत्र में बरकतनगर गांव में जमीन कब्जे को लेकर हिंसक विवाद सामने आया है, दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चल रहे है 112 पर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला कानून व्यवस्था किया कायम कारवाही जारी।n
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.