logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रात्रि में बिजली कटौती से भड़का आक्रोश उपकेंद्र पर जुटे कस्बावासी उमस भरी गर्मी में बेहाल लोगों ने देर रात किया हंगामा अधिकारियों को बुलाने की मांग न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां उमस भरी गर्मी के बीच रात्रि में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान कस्बावासियों का बुधवार की देर रात धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित लोग चहनियां बिजली उपकेंद्र पर पहुंच गए और जमकर हंगामा करते हुए अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। हालांकि, एसएसओ ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कस्बावासियों का आरोप है कि धानापुर से आने वाली मेन सप्लाई में रात के समय बार-बार कटौती की जा रही है। प्रतिदिन रात करीब 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सप्लाई बाधित रहती है। इसके बाद भी मेन सप्लाई में कटौती जारी रहने से लोगों को भीषण उमस में रात गुजारनी पड़ रही है। दिन में तेज धूप और रात में उमस के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है कस्बावासियों का कहना है कि दिनभर काम करने के बाद लोग रात में घर पहुंचकर आराम करना चाहते हैं, लेकिन बिजली कटौती के कारण न तो चैन मिल रहा है और न ही रात में ठीक से नींद हो पा रही है। लगातार हो रही कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गुरुवार की सुबह सेवड़ी के पास 33 हजार वोल्ट की लाइन का जंफर उड़ने और इंसुलेटर पंचर होने के कारण बिजली आपूर्ति करीब साढ़े तीन घंटे बाधित रही। सुबह करीब सात बजे गायब हुई सप्लाई साढ़े दस बजे के बाद बहाल हो सकी। कस्बावासियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से रात के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर निर्देश दिए गए हैं, इसके बावजूद धानापुर से आने वाली मेन सप्लाई में रात में कटौती की जा रही है। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से रात्रिकालीन कटौती बंद कराने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

2 hrs ago
user_NEWS 2 INDIA
NEWS 2 INDIA
TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

रात्रि में बिजली कटौती से भड़का आक्रोश उपकेंद्र पर जुटे कस्बावासी उमस भरी गर्मी में बेहाल लोगों ने देर रात किया हंगामा अधिकारियों को बुलाने की मांग न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां उमस भरी गर्मी के बीच रात्रि में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान कस्बावासियों का बुधवार की देर रात धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित लोग चहनियां बिजली उपकेंद्र पर पहुंच गए और जमकर हंगामा करते हुए अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। हालांकि, एसएसओ ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कस्बावासियों का आरोप है कि धानापुर से आने वाली मेन सप्लाई में रात के समय बार-बार कटौती की जा रही है। प्रतिदिन रात करीब 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सप्लाई बाधित रहती है। इसके बाद भी मेन सप्लाई में कटौती जारी रहने से लोगों को भीषण उमस में रात गुजारनी पड़ रही है। दिन में तेज धूप और रात में उमस के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है कस्बावासियों का कहना है कि दिनभर काम करने के बाद लोग रात में घर पहुंचकर आराम करना चाहते हैं, लेकिन बिजली कटौती के कारण न तो चैन मिल रहा है और न ही रात में ठीक से नींद हो पा रही है। लगातार हो रही कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गुरुवार की सुबह सेवड़ी के पास 33 हजार वोल्ट की लाइन का जंफर उड़ने और इंसुलेटर पंचर होने के कारण बिजली आपूर्ति करीब साढ़े तीन घंटे बाधित रही। सुबह करीब सात बजे गायब हुई सप्लाई साढ़े दस बजे के बाद बहाल हो सकी। कस्बावासियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से रात के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर निर्देश दिए गए हैं, इसके बावजूद धानापुर से आने वाली मेन सप्लाई में रात में कटौती की जा रही है। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से रात्रिकालीन कटौती बंद कराने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तिरंगे की शान में गूंजा रामगढ़,लोकनाथ महाविद्यालय में दिखा देशभक्ति का जज्बा प्रबंधक धनंजय सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, साथ हुआ पौधारोपण न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट रामगढ़ क्षेत्र चंदौली आजादी के अमृत भाव और हर घर तिरंगा अभियान की भावना के साथ लोकनाथ महाविद्यालय, रामगढ़ परिसर में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं प्राध्यापकों कर्मचारियों और NSS स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। पूरा परिसर राष्ट्रध्वज के रंग में रंगा नजर आया और भारत माता की जय के जयघोष से वातावरण गूंज उठा हाथों में लहराता तिरंगा,चेहरे पर देशभक्ति का उत्साह और कदमों में राष्ट्रप्रेम का जज्बा रामगढ़ की राष्ट्रीय चेतना* को साफ दर्शा रहा था तिरंगा के साथ पौधारोपण भी कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक धनंजय सिंह द्वारा पौधारोपण से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने इमली,आम करौंदा, नींबू, शीशम, नीम, अमरूद सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए प्रबंधक ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को पौधे वितरित कर घर और आसपास पौधारोपण करने तथा पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस तरह परिसर में तिरंगा, पौधारोपण और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला NSS की अहम भूमिका NSS अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन के जरिए विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया उपस्थित रहे इस अवसर पर डॉ. रितेश कुमार गुप्ता, डॉ. गोविंद नारायण, डॉ. नीलम प्रजापति, डॉ. बिंदु श्रीवास्तव, रफत जहां, अवधेश सिंह, भृगुनाथ पाठक, रितेश कुमार पांडेय, पीयूष कुमार राय, प्रेमचंद, सजवंत, डब्बू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।
    1
    तिरंगे की शान में गूंजा रामगढ़,लोकनाथ महाविद्यालय में दिखा देशभक्ति का जज्बा
प्रबंधक धनंजय सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, साथ हुआ पौधारोपण

न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट 
रामगढ़ क्षेत्र चंदौली आजादी के अमृत भाव और हर घर तिरंगा अभियान की भावना के साथ लोकनाथ महाविद्यालय, रामगढ़ परिसर में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं प्राध्यापकों कर्मचारियों और NSS स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। पूरा परिसर राष्ट्रध्वज के रंग में रंगा नजर आया और भारत माता की जय के जयघोष से वातावरण गूंज उठा हाथों में लहराता तिरंगा,चेहरे पर देशभक्ति का उत्साह और कदमों में राष्ट्रप्रेम का जज्बा  रामगढ़ की राष्ट्रीय चेतना* को साफ दर्शा रहा था तिरंगा के साथ पौधारोपण भी कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक धनंजय सिंह द्वारा पौधारोपण से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने इमली,आम करौंदा, नींबू, शीशम, नीम, अमरूद सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए प्रबंधक ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को पौधे वितरित कर घर और आसपास पौधारोपण करने तथा पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस तरह परिसर में तिरंगा, पौधारोपण और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला NSS की अहम भूमिका NSS अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन के जरिए विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया उपस्थित रहे इस अवसर पर डॉ. रितेश कुमार गुप्ता, डॉ. गोविंद नारायण, डॉ. नीलम प्रजापति, डॉ. बिंदु श्रीवास्तव, रफत जहां, अवधेश सिंह, भृगुनाथ पाठक, रितेश कुमार पांडेय, पीयूष कुमार राय, प्रेमचंद, सजवंत, डब्बू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • किसान महासभा जिलाध्यक्ष को आवास पर पुलिस ने रोका, घर पर ही किया सत्याग्रह जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। देश में बढ़ती आर्थिक असमानता, महंगाई और ग्रामीण गरीबों की बिगड़ती स्थिति के खिलाफ अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा द्वारा 13 और 14 अगस्त को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह उपवास का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में भाकपा माले जिला स्थायी समिति के सदस्य एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष कॉमरेड श्रवण कुशवाहा को बलुआ पुलिस ने उनके पपौरा स्थित आवास पर रोक दिया। पुलिस द्वारा आवास पर रोके जाने के बाद कॉमरेड श्रवण कुशवाहा ने वहीं सत्याग्रह उपवास किया। इस दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर के माध्यम से अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण सहारा रहे मनरेगा जैसे कानूनों में बदलाव से उनके कानूनी अधिकार प्रभावित हुए हैं। इसी के विरोध में संगठन ने 13 और 14 अगस्त को ब्लॉक मुख्यालयों पर सत्याग्रह करने का राष्ट्रीय आह्वान किया है। संगठन की ओर से सरकार के समक्ष दस सूत्रीय मांगें रखी गई हैं। इनमें सभी ग्रामीणों के जॉब कार्ड बनाकर काम उपलब्ध कराने तथा न्यूनतम मजदूरी 729 रुपये प्रतिदिन निर्धारित करने की मांग प्रमुख है। इसके अलावा सभी आवासविहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने और आवास निर्माण के लिए सात लाख रुपये देने की मांग की गई है। संगठन ने गरीबों के सरकारी माइक्रो फाइनेंस संस्थानों और निजी साहूकारों से लिए गए दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने, गरीबों को पांच डिसमिल जमीन देने तथा सरकारी जमीन पर बसे गरीबों का विनियमितीकरण करने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 60 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रामीण गरीबों को छह हजार रुपये मासिक पेंशन, स्कूलों के बंद या विलय पर रोक और स्नातक तक निशुल्क शिक्षा देने की मांग की गई है। संगठन ने बंद पड़े पीएचसी-सीएचसी को चालू कर विशेषज्ञ चिकित्सकों और जांच सुविधाओं की व्यवस्था करने तथा जातीय, धार्मिक, लैंगिक और भाषाई भेदभाव पर प्रभावी रोक लगाकर सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
    1
    किसान महासभा जिलाध्यक्ष को आवास पर पुलिस ने रोका, घर पर ही किया सत्याग्रह
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चहनिया (चंदौली)। देश में बढ़ती आर्थिक असमानता, महंगाई और ग्रामीण गरीबों की बिगड़ती स्थिति के खिलाफ अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा द्वारा 13 और 14 अगस्त को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह उपवास का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में भाकपा माले जिला स्थायी समिति के सदस्य एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष कॉमरेड श्रवण कुशवाहा को बलुआ पुलिस ने उनके पपौरा स्थित आवास पर रोक दिया।
पुलिस द्वारा आवास पर रोके जाने के बाद कॉमरेड श्रवण कुशवाहा ने वहीं सत्याग्रह उपवास किया। इस दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर के माध्यम से अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण सहारा रहे मनरेगा जैसे कानूनों में बदलाव से उनके कानूनी अधिकार प्रभावित हुए हैं। इसी के विरोध में संगठन ने 13 और 14 अगस्त को ब्लॉक मुख्यालयों पर सत्याग्रह करने का राष्ट्रीय आह्वान किया है।
संगठन की ओर से सरकार के समक्ष दस सूत्रीय मांगें रखी गई हैं। इनमें सभी ग्रामीणों के जॉब कार्ड बनाकर काम उपलब्ध कराने तथा न्यूनतम मजदूरी 729 रुपये प्रतिदिन निर्धारित करने की मांग प्रमुख है। इसके अलावा सभी आवासविहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने और आवास निर्माण के लिए सात लाख रुपये देने की मांग की गई है।
संगठन ने गरीबों के सरकारी माइक्रो फाइनेंस संस्थानों और निजी साहूकारों से लिए गए दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने, गरीबों को पांच डिसमिल जमीन देने तथा सरकारी जमीन पर बसे गरीबों का विनियमितीकरण करने की मांग भी उठाई।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 60 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रामीण गरीबों को छह हजार रुपये मासिक पेंशन, स्कूलों के बंद या विलय पर रोक और स्नातक तक निशुल्क शिक्षा देने की मांग की गई है।
संगठन ने बंद पड़े पीएचसी-सीएचसी को चालू कर विशेषज्ञ चिकित्सकों और जांच सुविधाओं की व्यवस्था करने तथा जातीय, धार्मिक, लैंगिक और भाषाई भेदभाव पर प्रभावी रोक लगाकर सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • स्पेन से ग्रहण का अद्भुत नज़ारा 🔥* दोपहर को हुईं रात... पूरा स्पेन उतरा सड़कों पे * सूर्य ग्रहण की वजह से हुईं ये अद्भुत घटना
    1
    स्पेन से ग्रहण का अद्भुत नज़ारा 🔥*

दोपहर को हुईं रात... पूरा स्पेन उतरा सड़कों पे 
*
सूर्य ग्रहण की वजह से हुईं ये अद्भुत घटना
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • धौरहरा में नाद नदी में डूबने से 48 वर्षीय महिला की मौत
    1
    धौरहरा में नाद नदी में डूबने से 48 वर्षीय महिला की मौत
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कलम की तेज धार से | अयोध्या युवा मांगे रोजगार, सरकार दे रही लाठी और मुकदमा भाजपा सरकार में डिग्री हाथ, हाथ में खालीपन और पीठ पर डंडा अयोध्या। देश का युवा सवाल पूछ रहा है। और सरकार जवाब में लाठी दे रही है। रोजगार मांगो तो मुकदमा, अधिकार मांगो तो जेल। यही है आज के भारत का नया लोकतंत्र। क्या हाल है युवा का? डिग्री 4 साल की मेहनत से मिली। भर्ती 4 साल से अटकी पड़ी है। पेपर लीक हो जाता है। एग्जाम टल जाता है। रिजल्ट आता ही नहीं। नौकरी सपने में भी नहीं। और जब युवा सड़क पर उतरकर कहता है "रोजगार दो", तो जवाब में लाठीचार्ज, मुकदमे और पुलिस की गाड़ी खड़ी मिलती है। जिस युवा को देश की सबसे बड़ी ताकत बनना था, उसे आज सड़क का सिपाही बना दिया गया है। तीन सवाल सीधे सरकार से युवाओं को लाठी नहीं - काम चाहिए। हर साल लाखों बच्चे पास होते हैं। पर सरकारी नौकरी की वैकेंसी 2 साल में एक बार आती है। वो भी पेपर लीक के बाद रद्द। युवाओं को मुकदमे नहीं - अधिकार चाहिए। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना जुर्म बन गया है। मांग करना गुनाह बन गया है। लोकतंत्र में आवाज दबाना किस कानून में लिखा है। युवाओं को झूठे आश्वासन नहीं - सुरक्षित भविष्य चाहिए। "2 करोड़ रोजगार" का जुमला 10 साल पुराना हो गया। पर बेरोजगारों की लाइन छोटी नहीं हुई। कलम की तेज धार सच ये है सरकार को युवा की डिग्री से मतलब नहीं। उसे युवा के वोट से मतलब है। सच ये है भर्ती परीक्षा इसलिए लेट होती है ताकि युवा "तैयारी" के नाम पर 5 साल और लगा दे। सच ये है जब तक युवा बंटा रहेगा, तब तक उस पर राज होगा। अयोध्या से लेकर दिल्ली तक एक ही आवाज गूंज रही है। पढ़ाया बहुत, अब काम दो। अंतिम पंक्ति देश युवा शक्ति से चलता है। और उसी युवा शक्ति को अगर आप सड़क पर रुलाओगे, तो कुर्सी ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। लड़ाई जारी है। रोजगार की, सम्मान की, अधिकार की।
    1
    कलम की तेज धार से | अयोध्या  
युवा मांगे रोजगार, सरकार दे रही लाठी और मुकदमा 
भाजपा सरकार में डिग्री हाथ, हाथ में खालीपन और पीठ पर डंडा
अयोध्या।  
देश का युवा सवाल पूछ रहा है। और सरकार जवाब में लाठी दे रही है।
रोजगार मांगो तो मुकदमा, अधिकार मांगो तो जेल। यही है आज के भारत का नया लोकतंत्र।
क्या हाल है युवा का?
डिग्री 4 साल की मेहनत से मिली।  
भर्ती 4 साल से अटकी पड़ी है।  
पेपर लीक हो जाता है।  
एग्जाम टल जाता है।  
रिजल्ट आता ही नहीं।  
नौकरी सपने में भी नहीं।
और जब युवा सड़क पर उतरकर कहता है "रोजगार दो", तो जवाब में लाठीचार्ज, मुकदमे और पुलिस की गाड़ी खड़ी मिलती है।
जिस युवा को देश की सबसे बड़ी ताकत बनना था, उसे आज सड़क का सिपाही बना दिया गया है।
तीन सवाल सीधे सरकार से
युवाओं को लाठी नहीं - काम चाहिए।
हर साल लाखों बच्चे पास होते हैं। पर सरकारी नौकरी की वैकेंसी 2 साल में एक बार आती है। वो भी पेपर लीक के बाद रद्द।
युवाओं को मुकदमे नहीं - अधिकार चाहिए।  
शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना जुर्म बन गया है। मांग करना गुनाह बन गया है। लोकतंत्र में आवाज दबाना किस कानून में लिखा है।
युवाओं को झूठे आश्वासन नहीं - सुरक्षित भविष्य चाहिए।  
"2 करोड़ रोजगार" का जुमला 10 साल पुराना हो गया। पर बेरोजगारों की लाइन छोटी नहीं हुई।
कलम की तेज धार
सच ये है सरकार को युवा की डिग्री से मतलब नहीं। उसे युवा के वोट से मतलब है।  
सच ये है भर्ती परीक्षा इसलिए लेट होती है ताकि युवा "तैयारी" के नाम पर 5 साल और लगा दे।  
सच ये है जब तक युवा बंटा रहेगा, तब तक उस पर राज होगा।
अयोध्या से लेकर दिल्ली तक एक ही आवाज गूंज रही है।  
पढ़ाया बहुत, अब काम दो।
अंतिम पंक्ति
देश युवा शक्ति से चलता है। और उसी युवा शक्ति को अगर आप सड़क पर रुलाओगे, तो कुर्सी ज्यादा दिन नहीं टिकेगी।
लड़ाई जारी है। रोजगार की, सम्मान की, अधिकार की।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • बिजली कटौती से आक्रोशित कस्बावासियों का उपकेंद्र पर हंगामा जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान चहनिया कस्बावासियों का धैर्य बुधवार की देर रात जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों और व्यापारियों ने चहनिया बिजली उपकेंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा किया और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि धानापुर से आने वाली मुख्य बिजली आपूर्ति में रात के समय कई बार अकारण कटौती की जा रही है। उनका कहना है कि प्रतिदिन रात करीब 9:30 बजे से 11:30 बजे तक बिजली काट दी जाती है। इसके बाद भी पूरी रात रुक-रुककर कटौती का सिलसिला जारी रहता है। दिन में तेज धूप और रात में उमस के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बुधवार की रात बिजली कटने के बाद उमस से परेशान कस्बावासी एकजुट होकर देर रात बिजली उपकेंद्र पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। लोगों ने सवाल उठाया कि प्रदेश सरकार के रात में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश के बावजूद कटौती क्यों की जा रही है। हंगामे की सूचना पर मौजूद एसएसओ ने लोगों को काफी समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, गुरुवार सुबह करीब सात बजे सेवड़ी के पास 33 केवी लाइन का जम्पर उड़ने और इंसुलेटर पंक्चर होने से तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते सुबह सात बजे से करीब 10:30 बजे तक लगभग साढ़े तीन घंटे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह बिजली न रहने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनभर मेहनत-मजदूरी और काम करने के बाद लोग रात में आराम करने घर लौटते हैं, लेकिन उसी समय बिजली कटौती होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बिजली विभाग से नियमित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में बिजली निगम के जेई सुभाष यादव ने बताया कि भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण कभी-कभी लाइन में तकनीकी खराबी आ जाती है, जिससे आपूर्ति बाधित होती है। गुरुवार सुबह सेवड़ी के पास 33 केवी लाइन का जम्पर उड़ने और इंसुलेटर पंक्चर होने की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों को लगाकर खराबी दूर करा दी गई। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुरूप बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है और रात के समय अकारण कटौती न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
    1
    बिजली कटौती से आक्रोशित कस्बावासियों का उपकेंद्र पर हंगामा
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चहनिया। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान चहनिया कस्बावासियों का धैर्य बुधवार की देर रात जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों और व्यापारियों ने चहनिया बिजली उपकेंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा किया और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि धानापुर से आने वाली मुख्य बिजली आपूर्ति में रात के समय कई बार अकारण कटौती की जा रही है। उनका कहना है कि प्रतिदिन रात करीब 9:30 बजे से 11:30 बजे तक बिजली काट दी जाती है। इसके बाद भी पूरी रात रुक-रुककर कटौती का सिलसिला जारी रहता है। दिन में तेज धूप और रात में उमस के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
बुधवार की रात बिजली कटने के बाद उमस से परेशान कस्बावासी एकजुट होकर देर रात बिजली उपकेंद्र पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। लोगों ने सवाल उठाया कि प्रदेश सरकार के रात में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश के बावजूद कटौती क्यों की जा रही है। हंगामे की सूचना पर मौजूद एसएसओ ने लोगों को काफी समझा-बुझाकर शांत कराया।
वहीं, गुरुवार सुबह करीब सात बजे सेवड़ी के पास 33 केवी लाइन का जम्पर उड़ने और इंसुलेटर पंक्चर होने से तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते सुबह सात बजे से करीब 10:30 बजे तक लगभग साढ़े तीन घंटे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह बिजली न रहने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनभर मेहनत-मजदूरी और काम करने के बाद लोग रात में आराम करने घर लौटते हैं, लेकिन उसी समय बिजली कटौती होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बिजली विभाग से नियमित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस संबंध में बिजली निगम के जेई सुभाष यादव ने बताया कि भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण कभी-कभी लाइन में तकनीकी खराबी आ जाती है, जिससे आपूर्ति बाधित होती है। गुरुवार सुबह सेवड़ी के पास 33 केवी लाइन का जम्पर उड़ने और इंसुलेटर पंक्चर होने की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों को लगाकर खराबी दूर करा दी गई। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुरूप बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है और रात के समय अकारण कटौती न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शराब के नशे में अधिक स्पीड से हाईवे ट्रक जीटी रोड के ब शराब के नशे में अधिक स्पीड से हाईवे ट्रक जीटी रोड के बैरिकेटिंग को तोड़कर एक गैराज मे खडी तीन कारो और चाय के दुकान को टक्कर मारते हुए घर मे जा घुसा जिससे लोगो की काफी क्षति हुआ
    1
    शराब के नशे में अधिक स्पीड से हाईवे ट्रक जीटी रोड के ब
शराब के नशे में अधिक स्पीड से हाईवे ट्रक जीटी रोड के बैरिकेटिंग को तोड़कर एक गैराज मे खडी तीन कारो और चाय के दुकान को टक्कर मारते हुए घर मे जा घुसा जिससे लोगो की काफी क्षति हुआ
    user_गुलशन कुमार
    गुलशन कुमार
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.