logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*चरखारी डाकघर की फैली अव्यवस्थाओं से ग्राहक परेशान* *समय से डाकघर नहीं पहुंचे बाबू ,लोगो को धमकाते हुए कैमरे में हुए कैद* चरखारी के खंदिया वार्ड में संचालित उपडाकघर हमेशा ही अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डाकघर निर्धारित समय से नहीं खुल रहा और कर्मचारियों व तैनात बाबू की लापरवाही के कारण ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। 11:30 बजे पहुंचे बाबू, ग्राहकों को ही धमकाने लगे और धमकाते हुए कैमरे में कैद हो गए, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार डाकघर का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है, लेकिन संबंधित बाबू राघवेंद्र पटेल आज करीब 11:30 बजे डाकघर पहुंचे। देर से पहुंचने को लेकर जब स्थानीय मीडिया और मौजूद लोगों ने कारण पूछा तो कथित रूप से उन्होंने अभद्र व्यवहार किया और लोगों को धमकाना शुरू कर दिया और स्वयं को कार्य करने में असमर्थ बताया। ग्राहकों ने लगाए कामचोरी के आरोप मौके पर मौजूद ग्राहक के.के. थापक ने बताया कि वे सुबह 9 बजे से ही डाकघर के बाहर इंतजार कर रहे थे। उनका आरोप है कि बाबू राघवेंद पटेल अक्सर देर से पहुंचते हैं और भोजन के नाम पर दो-दो घंटे तक अनुपस्थित रहते हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं के कार्य लंबित हो जाते हैं। अन्य भूपेंद्र वाजपेई ने बताया कि यह हमेशा देरी से आते है और कामकाज में ढिलाई की जाती है जिससे लोगों को कई कई दिन चक्कर काटन पड़ते है और फिर भी काम नहीं होता है और बताया कि डाकघर में संचालित आधार संशोधन केंद्र भी लंबे समय से प्रिंटर खराब होने का हवाला देकर बंद बताया जा रहा है, जिससे लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है। दुर्गम स्थान में डाकघर होने से भी बुजुर्गों को परेशानी है खंदिया वार्ड में ऊंचाई पर स्थित डाकघर तक पहुंचने में बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डाकघर का स्थान आम नागरिकों की सुविधा के अनुरूप नहीं है। मामले में अधीक्षक अजय दुबे ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि डाकघर की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार किया जाए, कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित हो और आधार केंद्र को शीघ्र चालू कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।।

2 hrs ago
user_Hari Singh
Hari Singh
महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•

More news from Mahoba and nearby areas
  • #महोबा जिला चिकित्सालय का आकस्मिक चिकित्सा अनुभाग में हुआ हंगामा। डाक्टर और मरीज के तिमारदारों के बीच जमकर हुई बहस। मरीज को रिफर करने को लेकर नौक झौक पर बुलानी पड़ी पुलिस। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों की भी परवाह नहीं की गई। पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल। #mahobainsight #ikvnews #BreakingNews
    1
    #महोबा जिला चिकित्सालय का आकस्मिक चिकित्सा अनुभाग में हुआ हंगामा।
डाक्टर और मरीज के तिमारदारों के बीच जमकर हुई बहस।
मरीज को रिफर करने को लेकर नौक झौक पर बुलानी पड़ी पुलिस।
इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों की भी परवाह नहीं की गई।
पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल।
#mahobainsight 
#ikvnews 
#BreakingNews
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    6 hrs ago
  • महोबा आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, पनवाड़ी में ओवरलोड डंपर, ट्रक व बस समेत कई वाहनों का चालान पनवाड़ी (महोबा)। जनपद में यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा को लेकर महोबा आरटीओ विभाग ने सोमवार सुबह पनवाड़ी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड और बिना फिटनेस संचालित हो रहे वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की गई, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आरटीओ महोबा दयाशंकर के नेतृत्व में टीम ने सुबह से ही विभिन्न मार्गों पर चेकिंग शुरू कर दी। अभियान के दौरान एक ओवरलोड डंपर, एक ट्रक, राठ-झांसी मार्ग पर संचालित एक प्राइवेट बस तथा एक मारुति वैन को जांच के लिए रोका गया। जांच में कई वाहन ओवरलोड एवं फिटनेस संबंधी मानकों का उल्लंघन करते पाए गए। कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों का चालान किया गया। डंपर, ट्रक और मारुति वैन को थाना पनवाड़ी में खड़ा करवा दिया गया। वहीं राठ-झांसी मार्ग की प्राइवेट बस में सवारियां भरी होने के कारण उसका चालान कर आवश्यक निर्देश देते हुए बस को छोड़ दिया गया, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। आरटीओ दयाशंकर ने स्पष्ट कहा कि बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहन सड़क पर किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे वाहनों के विरुद्ध आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा गया और कई वाहन चालक मार्ग बदलते नजर आए। प्रशासन की इस सख्ती को सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    1
    महोबा आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, पनवाड़ी में ओवरलोड डंपर, ट्रक व बस समेत कई वाहनों का चालान
पनवाड़ी (महोबा)। जनपद में यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा को लेकर महोबा आरटीओ विभाग ने सोमवार सुबह पनवाड़ी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड और बिना फिटनेस संचालित हो रहे वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की गई, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार आरटीओ महोबा दयाशंकर के नेतृत्व में टीम ने सुबह से ही विभिन्न मार्गों पर चेकिंग शुरू कर दी। अभियान के दौरान एक ओवरलोड डंपर, एक ट्रक, राठ-झांसी मार्ग पर संचालित एक प्राइवेट बस तथा एक मारुति वैन को जांच के लिए रोका गया। जांच में कई वाहन ओवरलोड एवं फिटनेस संबंधी मानकों का उल्लंघन करते पाए गए।
कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों का चालान किया गया। डंपर, ट्रक और मारुति वैन को थाना पनवाड़ी में खड़ा करवा दिया गया। वहीं राठ-झांसी मार्ग की प्राइवेट बस में सवारियां भरी होने के कारण उसका चालान कर आवश्यक निर्देश देते हुए बस को छोड़ दिया गया, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।
आरटीओ दयाशंकर ने स्पष्ट कहा कि बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहन सड़क पर किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे वाहनों के विरुद्ध आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा गया और कई वाहन चालक मार्ग बदलते नजर आए। प्रशासन की इस सख्ती को सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • चंद्रावती वर्मा की गाड़ी ने युवक को जोरदार टक्कर मारी, घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ बाइक सवार युवक, नाजुक हालत में युवक का अस्पताल में इलाज जारी, घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शुरू की कार्यवाही, हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली इलाके का मामला
    1
    चंद्रावती वर्मा की गाड़ी ने युवक को जोरदार टक्कर मारी,
घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ बाइक सवार युवक,
नाजुक हालत में युवक का अस्पताल में इलाज जारी,
घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शुरू की कार्यवाही,
हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली इलाके का मामला
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • #Apkiawajdigital ​बांदा। बुंदेलखंड को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रशासनिक बंधनों से मुक्त कराकर एक पृथक राज्य बनाने की मांग अब और तेज हो गई है। बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आगामी 6 मार्च 2026 से एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्चा के पदाधिकारियों ने यात्रा के उद्देश्य और मार्ग (रूट चार्ट) का विवरण साझा किया। ​स्थानीय संसाधनों पर अधिकार की लड़ाई सह-नेतृत्वकर्ता जयराम सिंह 'बछेउरा' ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य ध्येय बुंदेलखंड के निवासियों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाना है। उन्होंने कहा कि दो राज्यों के बीच बंटे होने के कारण बुंदेलखंड का विकास अवरुद्ध है। यह यात्रा जन-जन को जागरूक करेगी ताकि क्षेत्र के जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय लोगों का हक सुनिश्चित हो सके। ​यात्रा का रूट चार्ट और मुख्य पड़ाव: यात्रा प्रबंधक नीरज निगम ने जानकारी दी कि पदयात्रा का शुभारंभ 6 मार्च को जसपुरा में भव्य उद्घाटन के साथ होगा। यात्रा के दौरान प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार होंगे: ​जसपुरा: यात्रा का भव्य उद्घाटन। ​तिंदवारी: राज्य निर्माण के बौद्धिक पहलुओं पर संगोष्ठी। ​महुआ: स्थानीय जन-समस्याओं पर चौपाल और चर्चा। ​15 मार्च: बांदा के रामलीला मैदान में विशाल महा-ध्वजारोहण और 'संकल्प सभा' के साथ समापन। ​प्रमुख नेतृत्व: इस पूरी मुहिम का नेतृत्व प्रसिद्ध अभिनेता और आंदोलनकारी राजा बुन्देला एवं जयराम सिंह 'बछेउरा' कर रहे हैं। मोर्चा ने क्षेत्र के सभी युवाओं, किसानों और प्रबुद्ध वर्ग से इस पदयात्रा में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।
    3
    #Apkiawajdigital
​बांदा। बुंदेलखंड को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रशासनिक बंधनों से मुक्त कराकर एक पृथक राज्य बनाने की मांग अब और तेज हो गई है। 
बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आगामी 6 मार्च 2026 से एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्चा के पदाधिकारियों ने यात्रा के उद्देश्य और मार्ग (रूट चार्ट) का विवरण साझा किया।
​स्थानीय संसाधनों पर अधिकार की लड़ाई
सह-नेतृत्वकर्ता जयराम सिंह 'बछेउरा' ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य ध्येय बुंदेलखंड के निवासियों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाना है। उन्होंने कहा कि दो राज्यों के बीच बंटे होने के कारण बुंदेलखंड का विकास अवरुद्ध है। यह यात्रा जन-जन को जागरूक करेगी ताकि क्षेत्र के जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय लोगों का हक सुनिश्चित हो सके।
​यात्रा का रूट चार्ट और मुख्य पड़ाव:
यात्रा प्रबंधक नीरज निगम ने जानकारी दी कि पदयात्रा का शुभारंभ 6 मार्च को जसपुरा में भव्य उद्घाटन के साथ होगा। यात्रा के दौरान प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार होंगे:
​जसपुरा: यात्रा का भव्य उद्घाटन।
​तिंदवारी: राज्य निर्माण के बौद्धिक पहलुओं पर संगोष्ठी।
​महुआ: स्थानीय जन-समस्याओं पर चौपाल और चर्चा।
​15 मार्च: बांदा के रामलीला मैदान में विशाल महा-ध्वजारोहण और 'संकल्प सभा' के साथ समापन।
​प्रमुख नेतृत्व:
इस पूरी मुहिम का नेतृत्व प्रसिद्ध अभिनेता और आंदोलनकारी राजा बुन्देला एवं जयराम सिंह 'बछेउरा' कर रहे हैं। मोर्चा ने क्षेत्र के सभी युवाओं, किसानों और प्रबुद्ध वर्ग से इस पदयात्रा में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • अजयगढ़ ग्राम पंचायत सिलोना के ग्राम खड्डडनपूर्वा में सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया 23/02/2026 को बैठकी एवं 01/03/2026 को भंडारा का आयोजन किया गया है भंडारा के दूसरे दिन धोकंदो का आयोजन किया गया
    2
    अजयगढ़ 
ग्राम पंचायत सिलोना के ग्राम खड्डडनपूर्वा में सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया 23/02/2026 को बैठकी  एवं 01/03/2026 को भंडारा का आयोजन किया गया है भंडारा के दूसरे दिन धोकंदो का आयोजन किया गया
    user_पत्रकार भारत सिंह
    पत्रकार भारत सिंह
    Local News Reporter अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    37 min ago
  • युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी में विरोध प्रदर्शन करते समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी की पड़ी कॉलर
    1
    युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी में विरोध प्रदर्शन करते समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी की पड़ी कॉलर
    user_Angad yadav
    Angad yadav
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    50 min ago
  • ईरान हमले की खबर के बाद यूपी के जालौन में प्रदर्शन शुरू
    1
    ईरान हमले की खबर के बाद यूपी के जालौन में प्रदर्शन शुरू
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • SIS विशेष भारतीय अभियान जिला छतरपुर ।
    1
    SIS विशेष भारतीय अभियान जिला छतरपुर ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • होली के त्योहार पर बांदा में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की।
    1
    होली के त्योहार पर बांदा में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.