logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़ी राहत: प्रशासन की समझाने के बाद पानी की टंकी से नीचे उतरा सनकी आशिक संत कबीर नगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डीघा स्थित होटल के पास पानी की टंकी पर चढ़ा युवक आखिरकार प्रशासन और पुलिस की काफी समझाने के बाद सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर करीब दो घंटे से टंकी पर चढ़ा हुआ था, जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे शांत कराया और सुरक्षित नीचे उतारा। युवक के नीचे उतरने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और स्थिति सामान्य हो गई।

8 hrs ago
user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

बड़ी राहत: प्रशासन की समझाने के बाद पानी की टंकी से नीचे उतरा सनकी आशिक संत कबीर नगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डीघा स्थित होटल के पास पानी की टंकी पर चढ़ा युवक आखिरकार प्रशासन और पुलिस की काफी समझाने के बाद सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर करीब दो घंटे से टंकी पर चढ़ा हुआ था, जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे शांत कराया और सुरक्षित नीचे उतारा। युवक के नीचे उतरने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और स्थिति सामान्य हो गई।

More news from खाटौली and nearby areas
  • संत कबीर नगर । कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में दो घंटे से चला रहा है नाटकीय विरोध, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप संतकबीरनगर जनपद
    1
    संत कबीर नगर  । कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में दो घंटे से चला रहा है नाटकीय विरोध, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप
संतकबीरनगर जनपद
    user_KHALILABAD TIMES
    KHALILABAD TIMES
    Newspaper publisher खाटौली•
    9 hrs ago
  • संत कबीर नगर । कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में दो घंटे से चला रहा है नाटकीय विरोध, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप संतकबीरनगर जनपद के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत डीघा स्थित एक होटल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अचानक पानी की ऊँची टंकी पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, युवक पिछले करीब दो घंटे से टंकी पर चढ़कर अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ है। वह लगातार ऊँचाई से ही अपनी मांग को दोहराते हुए लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे समझाने-बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं हुआ और टंकी से नीचे उतरने से साफ इनकार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक संतकबीरनगर जिले के कांटे क्षेत्र के चगेरा-मगेरा गांव का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई है। फिलहाल मौके पर हाईवोल्टेज ड्रामा जारी है और पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    1
    संत कबीर नगर  । कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में दो घंटे से चला रहा है नाटकीय विरोध, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप
संतकबीरनगर जनपद के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत डीघा स्थित एक होटल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अचानक पानी की ऊँची टंकी पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, युवक पिछले करीब दो घंटे से टंकी पर चढ़कर अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ है। वह लगातार ऊँचाई से ही अपनी मांग को दोहराते हुए लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने उसे समझाने-बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं हुआ और टंकी से नीचे उतरने से साफ इनकार कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक संतकबीरनगर जिले के कांटे क्षेत्र के चगेरा-मगेरा गांव का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।
सूचना पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई है।
फिलहाल मौके पर हाईवोल्टेज ड्रामा जारी है और पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • देहरादून में स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी जहां मिलती है सभी छात्रों को पढ़ाई के साथ करियर बनाने का सुनहरा मौका, वीडियो को छात्र हित में शेयर करें
    1
    देहरादून में स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी जहां मिलती है सभी छात्रों को पढ़ाई के साथ करियर बनाने का सुनहरा मौका, वीडियो को छात्र हित में शेयर करें
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Abc Hindustan
    1
    Post by Abc Hindustan
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • गोरखपुर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर को बहुत जल्द 6 लेन का अत्याधुनिक फ्लाईओवर मिलने जा रहा है। करीब 2.6 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर लगभग 429 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है और अब अपने अंतिम चरण में है। यह फ्लाईओवर ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर पैडलेगंज तक बनाया गया है, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी और सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा। स्थानीय लोगों और व्यापारियों में इस परियोजना को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इसके शुरू होने के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल सभी की निगाहें इसके उद्घाटन पर टिकी हैं, जो जल्द ही होने की संभावना
    1
    गोरखपुर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर को बहुत जल्द 6 लेन का अत्याधुनिक फ्लाईओवर मिलने जा रहा है। करीब 2.6 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर लगभग 429 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है और अब अपने अंतिम चरण में है।
यह फ्लाईओवर ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर पैडलेगंज तक बनाया गया है, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी और सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों में इस परियोजना को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इसके शुरू होने के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
फिलहाल सभी की निगाहें इसके उद्घाटन पर टिकी हैं, जो जल्द ही होने की संभावना
    user_Ashutosh Mishra
    Ashutosh Mishra
    Local News Reporter खजनी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • वार्ड नंबर 9 के जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी शमसाद अहमद संत कबीर नगर में जिला का सबसे बड़ा ब्लाक सेमरियावा में वार्ड नंबर 9 में और जनता के सुख-दुख में अपने संघर्ष के दौरान में लगभग कई बार चुनाव लड़ चुके जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के रूप में और जनता के बीच में हमेशा सुख-दुख में दिन-रात चलने वाले प्रत्याशी वार्ड नंबर 9 के जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी ग्राम पंचायत दरियाबाद जनपद संत कबीर नगर ब्लॉक सेमरियावा में शमशाद अहमद जी दिन को दिन नहीं समझते हैं रात को रात नहीं समझते हैं अपने संघर्षों के बल पर जनता के आशीर्वाद और दुआओं के बल पर कठिन परिश्रम करने वाले ऐसे प्रत्याशी को वार्ड नंबर 9 की जनता का आशीर्वाद और दुआएं हमेशा मिलता रहता है और ऐसे व्यक्ति के व्यक्तित्व की विचारधारा वार्ड नंबर 9 में ईमानदारी के बल पर हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर जनता के बीच में एक प्रत्याशी नहीं व सेवक बन करके माता बहनों और नौजवान साथियों के साथ चल करके अपना अथक प्रयास कर रहे हैं जनता जनार्दन युवाओं का आशीर्वाद अपने कर्मों के बल पर जनता के आशीर्वाद के बल पर वार्ड नंबर 9 में संघर्ष करते चले आ रहे हैं वार्ड नंबर 9 के जनता का आशीर्वाद ऐसे प्रत्याशी जो हमेशा सुख-दुख में हर परिस्थितियों में लगे रहते हैं ऐसे व्यक्ति को हमेशा अपने इमानदारियों के बल पर हर व्यक्ति हर धर्म का आशीर्वाद इनके संघर्षों के बल पर वार्ड नंबर 9 की जनता की निगाहें हमेशा संपूर्ण रूप से प्रभावित हो रहा है इनके साथ हर युवा हर व्यक्ति लगे हुए हैं और उनके जन समर्थन में AIMIM के पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान में पूर्वांचल सचिव मिराज खान प्रदेश सचिव शमशाद आलम अदनान अंसार अरबाज अहमद अंसार चौधरी एवं वार्ड नंबर 9 के समस्त क्षेत्रवासी ग्रामवासी जनता जनार्दन का आशीर्वाद ऐसे व्यक्तित्व विचारधारा के प्रत्याशी को मिल रहा है
    1
    वार्ड नंबर 9 के जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी शमसाद अहमद 
संत कबीर नगर में जिला का सबसे बड़ा ब्लाक सेमरियावा में  वार्ड नंबर 9 में और जनता के सुख-दुख में अपने संघर्ष के दौरान में लगभग कई बार चुनाव लड़ चुके जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के रूप में और जनता के बीच में हमेशा सुख-दुख में दिन-रात चलने वाले प्रत्याशी वार्ड नंबर 9 के जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी ग्राम पंचायत दरियाबाद जनपद संत कबीर नगर ब्लॉक सेमरियावा में शमशाद अहमद जी दिन को दिन नहीं समझते हैं रात को रात नहीं समझते हैं अपने संघर्षों के बल पर जनता के आशीर्वाद और दुआओं के बल पर कठिन परिश्रम करने वाले ऐसे प्रत्याशी को वार्ड नंबर 9 की जनता का आशीर्वाद और दुआएं हमेशा मिलता रहता है और ऐसे व्यक्ति के व्यक्तित्व की विचारधारा वार्ड नंबर 9 में ईमानदारी के बल पर हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर जनता के बीच में एक प्रत्याशी नहीं व सेवक बन करके माता बहनों और नौजवान साथियों के साथ चल करके अपना अथक प्रयास कर रहे हैं जनता जनार्दन युवाओं का आशीर्वाद अपने कर्मों के बल पर जनता के आशीर्वाद के बल पर वार्ड नंबर 9 में संघर्ष करते चले आ रहे हैं वार्ड नंबर 9 के जनता का आशीर्वाद ऐसे प्रत्याशी जो हमेशा सुख-दुख में हर परिस्थितियों में लगे रहते हैं ऐसे व्यक्ति को हमेशा अपने इमानदारियों के बल पर हर व्यक्ति हर धर्म का आशीर्वाद इनके संघर्षों के बल पर वार्ड नंबर 9 की जनता की निगाहें हमेशा संपूर्ण रूप से प्रभावित हो रहा है इनके साथ हर युवा हर व्यक्ति लगे हुए हैं और उनके जन समर्थन में AIMIM के पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान में पूर्वांचल सचिव मिराज खान प्रदेश सचिव शमशाद आलम अदनान अंसार अरबाज अहमद अंसार चौधरी एवं वार्ड नंबर 9 के समस्त क्षेत्रवासी ग्रामवासी जनता जनार्दन का आशीर्वाद ऐसे व्यक्तित्व विचारधारा के प्रत्याशी को मिल  रहा है
    user_पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    News Anchor वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • भोजपुरी फिल्म सईंया हमर धनवान बा इन दिनों दर्शकों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस फिल्म में यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र पांडेय ने अपने दमदार एक्शन और प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में राघवेंद्र त्रिपाठी का किरदार न्याय और बहादुरी की मिसाल पेश करता है। उनकी एंट्री से लेकर क्लाइमेक्स तक हर सीन में जोश, जुनून और देशभक्ति की झलक साफ दिखाई देती है। खास बात यह है कि एक वास्तविक पुलिस अधिकारी होने के नाते उनके एक्शन और संवादों में वास्तविकता का अद्भुत समावेश देखने को मिलता है। दर्शक फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, दमदार डायलॉग और कहानी की सराहना कर रहे हैं। “सईंया हमर धनवान बा” न सिर्फ मनोरंजन करती है, बल्कि समाज में न्याय और साहस का संदेश भी देती है। भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए यह फिल्म एक शानदार तोहफा है, जिसमें एक असली दरोगा की असली दमदारी बड़े पर्दे पर देखने को मिल रही है।
    1
    भोजपुरी फिल्म सईंया हमर धनवान बा इन दिनों दर्शकों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस फिल्म में यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र पांडेय ने अपने दमदार एक्शन और प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
फिल्म में राघवेंद्र त्रिपाठी का किरदार न्याय और बहादुरी की मिसाल पेश करता है। उनकी एंट्री से लेकर क्लाइमेक्स तक हर सीन में जोश, जुनून और देशभक्ति की झलक साफ दिखाई देती है। खास बात यह है कि एक वास्तविक पुलिस अधिकारी होने के नाते उनके एक्शन और संवादों में वास्तविकता का अद्भुत समावेश देखने को मिलता है।
दर्शक फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, दमदार डायलॉग और कहानी की सराहना कर रहे हैं। “सईंया हमर धनवान बा” न सिर्फ मनोरंजन करती है, बल्कि समाज में न्याय और साहस का संदेश भी देती है।
भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए यह फिल्म एक शानदार तोहफा है, जिसमें एक असली दरोगा की असली दमदारी बड़े पर्दे पर देखने को मिल रही है।
    user_शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Abc Hindustan
    1
    Post by Abc Hindustan
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • गोरखपुर जनपद में चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने उरुवा क्षेत्र के सौगात दी है। इस पहल से दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है। इस सुविधा के शुरू होने से खासतौर पर किसानों को बड़ा लाभ मिला है। अब उन्हें अपनी फसल लाने-ले जाने में आसानी हो रही है, जिससे समय और लागत दोनों की बचत हो रही है। वहीं, स्कूली बच्चों के लिए भी रास्ता सुगम हो गया है, जिससे उनकी पढ़ाई पर सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, पहले जहां आवागमन में काफी दिक्कतें आती थीं, अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं। लोगों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा है। यह सौगात क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
    1
    गोरखपुर जनपद में चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने  उरुवा क्षेत्र के सौगात दी है। इस पहल से दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है।
इस सुविधा के शुरू होने से खासतौर पर किसानों को बड़ा लाभ मिला है। अब उन्हें अपनी फसल लाने-ले जाने में आसानी हो रही है, जिससे समय और लागत दोनों की बचत हो रही है। वहीं, स्कूली बच्चों के लिए भी रास्ता सुगम हो गया है, जिससे उनकी पढ़ाई पर सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, पहले जहां आवागमन में काफी दिक्कतें आती थीं, अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं। लोगों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा है। यह सौगात क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
    user_Ashutosh Mishra
    Ashutosh Mishra
    Local News Reporter खजनी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.