सागर में मौसम का यू-टर्न: झमाझम बारिश से थमा गर्मी का सितम, पारे में भारी गिरावट सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिन भर तपा देने वाली धूप और 44 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड तापमान के बाद देर शाम हुई तेज बारिश ने जिले वासियों को बड़ी राहत दिलाई है। मई की शुरुआत से पहले ही सागर में पारा आसमान छू रहा था, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित था। दोपहर के समय सड़कें सूनी हो रही थीं, लेकिन शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान जहां सागर में आंधी और बूंदा बांदी हुई वही जिले के राहतगढ़ तथा जरुआखेड़ा सहित अन्य कस्बाई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई इस अचानक हुए बदलाव से वातावरण में ठंडक घुल गई है और लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली है।
सागर में मौसम का यू-टर्न: झमाझम बारिश से थमा गर्मी का सितम, पारे में भारी गिरावट सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिन भर तपा देने वाली धूप और 44 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड तापमान के बाद देर शाम हुई तेज बारिश ने जिले वासियों को बड़ी राहत दिलाई है। मई की शुरुआत से पहले ही सागर में पारा आसमान छू रहा था, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित था। दोपहर के समय सड़कें सूनी हो रही थीं, लेकिन शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान जहां सागर में आंधी और बूंदा बांदी हुई वही जिले के राहतगढ़ तथा जरुआखेड़ा सहित अन्य कस्बाई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई इस अचानक हुए बदलाव से वातावरण में ठंडक घुल गई है और लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली है।
- *आज दिनांक 26.04.2026 को थाना बालाबेहट पर कस्बा बालाबेहट निवासी रामचरन द्वारा सूचना दी गयी कि उसके पुत्र अजय सहरिया उम्र करीब 18 वर्ष द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है । उक्त सूचना पर थाना बालाबेहट पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को नियमानुसार कब्जा पुलिस लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर वास्ते पोस्टमार्टम मोर्चरी ललितपुर भेजा गया है । मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नही है । अब तक की जांच व जानकारी करने पर प्रथम दृष्टया ज्ञात हुआ कि मृतक अजय उपरोक्त का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था ,जिसकी शादी किसी ओर व्यक्ति के साथ होने से क्षुब्द होकर अजय उपरोक्त द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है जिसके सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पाली की बाइट*1
- कलारी के सामने चाकूबाजी में बुजुर्ग की हत्या, कबाड़ को लेकर हुआ था विवाद ग्यारसपुर। थाना क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। सोनकर पेट्रोल पंप के पास स्थित कलारी के सामने अज्ञात आरोपी ने 60 वर्षीय बुजुर्ग के पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भागवत लोधी (60 वर्ष), निवासी मोहनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना कबाड़ बीनने को लेकर हुए विवाद से शुरू हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर भागवत लोधी के पेट में वार कर दिया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से ग्यारसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पेट में गहरे घाव के कारण अत्यधिक रक्तस्राव होने से उनकी जान चली गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोकुल प्रसाद अजनेरिया एवं उप निरीक्षक धीरज सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि आरोपी ग्राम पंचायत ग्यारसपुर में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कबाड़ बीनने को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी और उसकी पत्नी दोनों ही ग्राम पंचायत में सफाई कार्य से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।2
- चंदेरी के पुराने पेट्रोल पंप के सामने 25 अप्रैल की रात करीबन 10:15 बजे पिकअप और मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और एक युवक सुरक्षित रहा घायलो को एंबुलेंस की मदद से चंदेरी सिविल अस्पताल उपचार के लिए लाया गया जहां से एक युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यह युवक चंदेरी के पटकुइया मोहल्ले के निवासी हैं और इस घटनाक्रम में अज्ञात पिकअप वाहन चालक टक्कर मारकर भाग गया।1
- सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिन भर तपा देने वाली धूप और 44 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड तापमान के बाद देर शाम हुई तेज बारिश ने शहरवासियों को बड़ी राहत दिलाई है। मई की शुरुआत से पहले ही सागर में पारा आसमान छू रहा था, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित था। दोपहर के समय सड़कें सूनी हो रही थीं, लेकिन शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस अचानक हुए बदलाव से वातावरण में ठंडक घुल गई है और लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली है।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले आसमान से बरस रही आग मौसम के बढ़ते मिजाज एवं तापमान ज्यादा होने के कारण आए दिन कहीं ना कहीं आगजनी की घटना घटित हो रही है उसी के तहत दमकल की तत्परता एवं सूझबूझ से टला बड़ा हादसा1
- मन की बात खुलकर कहना और सुनना—गलतफहमियों को दूर रखता है।♥️😍🙏👌😊1
- आंधी-बारिश में दीवार गिरने से महिला की मौत, पति गंभीर घायल तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चुरावनी गांव में रविवार दोपहर तेज आंधी और बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। बताया जा रहा है कि दीवार के ऊपर छप्पर डला हुआ था, जो तेज आंधी के चलते अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से घर में मौजूद पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 45 वर्षीय अहिल्या पत्नी मेघराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके पति 50 वर्षीय मेघराज पुत्र आसाराम की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीएचसी के डा.नितिन बजाज ने बताया कि महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि घायल पुरुष की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- जालौन के उरई में एक शादी समारोह के दौरान हुआ बवाल जिसमें दूल्हा सहित उसका पिता और बाराती पिटे घटना का वीडियो वायरल.रिपोर्ट - देवेश कुमार स्वर्णकार जालौन देखिए विस्तृत रिपोर्ट एलएनएन न्यूज के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्मो पर.2