logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच ज़िले में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर कोडीन युक्त सीरप और प्रतिबंधित कैप्सूल का जखीरा बरामद किया गया है। विभागीय छापेमारी में दवा व्यवसायी के गोदामों से नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा और थाना दरगाह क्षेत्र के अशरफा गांव से हजारों की संख्या में कोडीन युक्त कफ सीरप एनरेक्स और ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त किए गए हैं। इन बरामद कैप्सूल और सीरप को सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह बताया जा रहा है। औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण ने बताया कि नेपाल बॉर्डर से लेकर विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई है। रुपईडीहा में की गई छापेमारी के दौरान 2349 शीशी कोडीन युक्त कफ सीरप बरामद की गई थी। वहीं, अशरफा गांव में अजय कुमार नाम के दवा व्यवसायी के गोदाम पर टीम द्वारा की गई छापामारी में लगभग 8 हज़ार शीशी प्रतिबंधित एनरेक्स कफ सिरप और हज़ारों की संख्या में ट्रामाडोल कैप्सूल मिले हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंधित कफ सीरप के खिलाफ बड़े पैमाने पर लगातार कार्यवाहियाँ की जा रही हैं। इस मामले में, आरोपी अजय को हिरासत में ले लिया गया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि इन प्रतिबंधित कफ सीरपों और कैप्सूल की सप्लाई कहां-कहां की गई थी। औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण ने जोर देकर कहा कि प्रतिबंधित सीरप और कैप्सूल बेचकर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसके चलते जगह-जगह छापेमारी और सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

1 hr ago
user_Arshad Quddus Reporter
Arshad Quddus Reporter
Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बहराइच ज़िले में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर कोडीन युक्त सीरप और प्रतिबंधित कैप्सूल का जखीरा बरामद किया गया है। विभागीय छापेमारी में दवा व्यवसायी के गोदामों से नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा और थाना दरगाह क्षेत्र के अशरफा गांव से हजारों की संख्या में कोडीन युक्त कफ सीरप एनरेक्स और ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त किए गए हैं। इन बरामद कैप्सूल और सीरप को सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह बताया जा रहा है। औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण ने बताया कि नेपाल बॉर्डर से लेकर विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई है। रुपईडीहा में की गई छापेमारी के दौरान 2349 शीशी कोडीन युक्त कफ सीरप बरामद की गई थी। वहीं, अशरफा गांव में अजय कुमार नाम के दवा व्यवसायी के गोदाम पर टीम द्वारा की गई छापामारी में लगभग 8 हज़ार शीशी प्रतिबंधित एनरेक्स कफ सिरप और हज़ारों की संख्या में ट्रामाडोल कैप्सूल मिले हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंधित कफ सीरप के खिलाफ बड़े पैमाने पर लगातार कार्यवाहियाँ की जा रही हैं। इस मामले में, आरोपी अजय को हिरासत में ले लिया गया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि इन प्रतिबंधित कफ सीरपों और कैप्सूल की सप्लाई कहां-कहां की गई थी। औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण ने जोर देकर कहा कि प्रतिबंधित सीरप और कैप्सूल बेचकर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसके चलते जगह-जगह छापेमारी और सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by सकील अहमद
    1
    Post by सकील अहमद
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बहराइच जिले के मिहींपुरवा विकास खंड की ग्राम पंचायत उर्रा से विकास के दावों की पोल खोलती एक बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहाँ मौर्य मेडिकल एजेंसी से मस्जिद तक जाने वाला मार्ग हल्की सी बारिश में ही पूरी तरह तालाब में बदल जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह सीसी मार्ग कागजों में तो विकसित है, लेकिन इसके ऊपर इंटरलॉकिंग का कार्य होना था। इस कार्य के लिए निर्माण सामग्री पिछले कई महीनों से सड़क किनारे डंप पड़ी है, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं कराया गया है। 'कछुआ गति' या यूं कहें कि काम बंद होने की वजह से आज जनता इस समस्या से जूझने को मजबूर है। इस बदहाल और जलजमाव वाले रास्ते से छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को होकर गुजरना पड़ता है, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे या बीमारी का खतरा बना रहता है। राहगीरों और स्थानीय निवासियों का पैदल निकलना भी दूभर हो चुका है। स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन, संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ भारी आक्रोश है, क्योंकि आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस बेहाल सड़क को लेकर जरा भी रुचि नहीं ले रहे हैं।
    1
    बहराइच जिले के मिहींपुरवा विकास खंड की ग्राम पंचायत उर्रा से विकास के दावों की पोल खोलती एक बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहाँ मौर्य मेडिकल एजेंसी से मस्जिद तक जाने वाला मार्ग हल्की सी बारिश में ही पूरी तरह तालाब में बदल जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, यह सीसी मार्ग कागजों में तो विकसित है, लेकिन इसके ऊपर इंटरलॉकिंग का कार्य होना था। इस कार्य के लिए निर्माण सामग्री पिछले कई महीनों से सड़क किनारे डंप पड़ी है, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं कराया गया है। 'कछुआ गति' या यूं कहें कि काम बंद होने की वजह से आज जनता इस समस्या से जूझने को मजबूर है।

इस बदहाल और जलजमाव वाले रास्ते से छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को होकर गुजरना पड़ता है, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे या बीमारी का खतरा बना रहता है। राहगीरों और स्थानीय निवासियों का पैदल निकलना भी दूभर हो चुका है। स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन, संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ भारी आक्रोश है, क्योंकि आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस बेहाल सड़क को लेकर जरा भी रुचि नहीं ले रहे हैं।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बहराइच में आगामी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। यह बैठक मतदेय स्थल संभाजन-2026 और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के संबंध में आयोजित की गई थी, जिसमें संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदेय स्थलों के संभाजन, पुनर्गठन और प्रस्ताव तैयार करने की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और सभी प्रस्ताव निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयार किए जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप हो और वहां सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। जिलाधिकारी त्रिपाठी ने पूरी संभाजन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा करने का आदेश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, एसडीएम सदर लालधर यादव सहित समाजवादी पार्टी से जफर उल्लाह खां, भाजपा से श्रवण कुमार शुक्ल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हमजा शफीक, अपना दल से महेन्द्र कुमार वर्मा और निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    बहराइच में आगामी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। यह बैठक मतदेय स्थल संभाजन-2026 और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के संबंध में आयोजित की गई थी, जिसमें संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदेय स्थलों के संभाजन, पुनर्गठन और प्रस्ताव तैयार करने की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और सभी प्रस्ताव निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयार किए जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप हो और वहां सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। जिलाधिकारी त्रिपाठी ने पूरी संभाजन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा करने का आदेश दिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, एसडीएम सदर लालधर यादव सहित समाजवादी पार्टी से जफर उल्लाह खां, भाजपा से श्रवण कुमार शुक्ल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हमजा शफीक, अपना दल से महेन्द्र कुमार वर्मा और निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बहराइच के नानपारा विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवा, जनकल्याण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संतोष वर्मा के कैंप कार्यालय पर केक काटकर जन्मोत्सव का शुभारंभ हुआ, जहाँ समाजवादी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर विधि-विधान से हवन-पूजन का आयोजन किया गया और ईश्वर से अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा निरंतर जनसेवा के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि जन्मदिन जैसे अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा कार्य के रूप में मनाना एक सकारात्मक पहल है। इसी कड़ी में नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों एवं उनके तीमारदारों के बीच फल वितरित किए गए, जहाँ मरीजों का हालचाल जाना गया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में नानपारा गांधी पार्क में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की गई, साथ ही यह संदेश दिया गया कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए हर व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आपसी एकजुटता और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर कमलेश वर्मा, बरकत खां, बालकेश यादव, अनिल वर्मा, उमेश कुमार, रामदीन गौतम, प्रेम वर्मा, अंकुर यादव चौकसाहार, राजाराम वर्मा, सचिन वर्मा, एहसान वारिस (पूर्व सभासद), मो. साहबू, सर्वजीत सिंह, अख्तर खां, राजीतराम वर्मा, बरसाती लाल वर्मा, प्रदीप वर्मा, राजेंद्र वर्मा, राज शाह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
    4
    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बहराइच के नानपारा विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवा, जनकल्याण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संतोष वर्मा के कैंप कार्यालय पर केक काटकर जन्मोत्सव का शुभारंभ हुआ, जहाँ समाजवादी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर विधि-विधान से हवन-पूजन का आयोजन किया गया और ईश्वर से अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा निरंतर जनसेवा के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि जन्मदिन जैसे अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा कार्य के रूप में मनाना एक सकारात्मक पहल है। इसी कड़ी में नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों एवं उनके तीमारदारों के बीच फल वितरित किए गए, जहाँ मरीजों का हालचाल जाना गया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में नानपारा गांधी पार्क में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की गई, साथ ही यह संदेश दिया गया कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए हर व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आपसी एकजुटता और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर कमलेश वर्मा, बरकत खां, बालकेश यादव, अनिल वर्मा, उमेश कुमार, रामदीन गौतम, प्रेम वर्मा, अंकुर यादव चौकसाहार, राजाराम वर्मा, सचिन वर्मा, एहसान वारिस (पूर्व सभासद), मो. साहबू, सर्वजीत सिंह, अख्तर खां, राजीतराम वर्मा, बरसाती लाल वर्मा, प्रदीप वर्मा, राजेंद्र वर्मा, राज शाह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
    user_Sarfaraj Siddiqui Journalist
    Sarfaraj Siddiqui Journalist
    Computer service बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बहराइच में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया, जिसके तहत जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया। यह विशेष अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य, नगर विकास, पंचायती राज, शिक्षा सहित लगभग 13 विभाग मिलकर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को मच्छर जनित और जल जनित बीमारियों से बचाना है। जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान की वजह से ही तराई बेल्ट में बच्चों के लिए जानलेवा साबित होने वाली दिमागी बुखार की मृत्यु दर लगभग शून्य हो गई है। उन्होंने सभी विभागों और नागरिकों से सम्मिलित प्रयास करने की अपील की, ताकि संचारी रोगों और दिमागी बुखार जैसी बीमारियों पर पूरी तरह से विजय प्राप्त की जा सके। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
    1
    बहराइच में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया, जिसके तहत जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया। यह विशेष अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य, नगर विकास, पंचायती राज, शिक्षा सहित लगभग 13 विभाग मिलकर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को मच्छर जनित और जल जनित बीमारियों से बचाना है।

जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान की वजह से ही तराई बेल्ट में बच्चों के लिए जानलेवा साबित होने वाली दिमागी बुखार की मृत्यु दर लगभग शून्य हो गई है। उन्होंने सभी विभागों और नागरिकों से सम्मिलित प्रयास करने की अपील की, ताकि संचारी रोगों और दिमागी बुखार जैसी बीमारियों पर पूरी तरह से विजय प्राप्त की जा सके। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जनपद बहराइच के बाबा गंज निवासी वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर सुरेश गुप्ता के आवास पर एक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद हुई आरती में सभी भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
    1
    जनपद बहराइच के बाबा गंज निवासी वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर सुरेश गुप्ता के आवास पर एक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद हुई आरती में सभी भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहराइच के नानपारा स्थित रामनारायण मद्धेशिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को एक धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन और पूजन विधिवत संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक गणेश कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता और प्रधानाचार्य बालमुकुंद तिवारी ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य, बहिनें और भैया-बहन मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
    2
    बहराइच के नानपारा स्थित रामनारायण मद्धेशिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को एक धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन और पूजन विधिवत संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक गणेश कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता और प्रधानाचार्य बालमुकुंद तिवारी ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य, बहिनें और भैया-बहन मौजूद रहे।

पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
    user_Sarfaraj Siddiqui Journalist
    Sarfaraj Siddiqui Journalist
    Computer service बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बहराइच जिले की महसी तहसील में स्थित बड़ी मंदिर के पास सड़क पर लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, सड़क का निर्माण तो अच्छी गुणवत्ता के साथ किया गया है, लेकिन सड़क के किनारे नाली का निर्माण न होने के कारण बरसात का पानी लगातार सड़क पर जमा रहता है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है।
    1
    बहराइच जिले की महसी तहसील में स्थित बड़ी मंदिर के पास सड़क पर लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, सड़क का निर्माण तो अच्छी गुणवत्ता के साथ किया गया है, लेकिन सड़क के किनारे नाली का निर्माण न होने के कारण बरसात का पानी लगातार सड़क पर जमा रहता है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है।
    user_आलोक कुमार मिश्रा
    आलोक कुमार मिश्रा
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में ग्राइंडर ऐप के माध्यम से की गई दोस्ती एक युवक को काफी महंगी पड़ गई। युवक को दोस्ती के बहाने बुलाकर उससे लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। यह मामला हनीट्रैप और ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें साइबर अपराध का उपयोग कर एक युवक को निशाना बनाया गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में ग्राइंडर ऐप के माध्यम से की गई दोस्ती एक युवक को काफी महंगी पड़ गई। युवक को दोस्ती के बहाने बुलाकर उससे लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। यह मामला हनीट्रैप और ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें साइबर अपराध का उपयोग कर एक युवक को निशाना बनाया गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.