48 घंटे में सुधरे बिजली व्यवस्था, नहीं तो होगा व्यापक जन आंदोलन : दीपक राज,व्यवसायिक संघ ने अधिकारियों को सौंपा मांगपत्र, प्रशासन में हड़कंप लातेहार के बरवाडीह क्षेत्र की चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर सोमवार को व्यावसायिक संघ ने जोरदार मोर्चा खोल दिया। व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष दीपक राज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को मांगपत्र सौंपते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया। संघ ने साफ चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो विद्युत कार्यालय का घेराव कर उग्र जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। मांगपत्र में कहा गया है कि बरवाडीह क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग, लोड शेडिंग और अनियमित आपूर्ति से आम जनता त्रस्त है। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, दुकानदारों का कारोबार चौपट हो रहा है और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। रात के समय अंधेरे और उमस से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। दीपक राज ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं से समय पर बिल वसूला जाता है, लेकिन बदले में मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। इससे लोगों में भारी आक्रोश है। दीपक राज ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे बरवाडीह की जनता की है। यदि 48 घंटे के भीतर बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो दुकानदार, ग्रामीण, छात्र और आम उपभोक्ता सड़क पर उतरेंगे। प्रशासन को जनता की परेशानी समझनी होगी, अन्यथा व्यापक आंदोलन तय है।
48 घंटे में सुधरे बिजली व्यवस्था, नहीं तो होगा व्यापक जन आंदोलन : दीपक राज,व्यवसायिक संघ ने अधिकारियों को सौंपा मांगपत्र, प्रशासन में हड़कंप लातेहार के बरवाडीह क्षेत्र की चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर सोमवार को व्यावसायिक संघ ने जोरदार मोर्चा खोल दिया। व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष दीपक राज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को मांगपत्र सौंपते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया। संघ ने साफ चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो विद्युत कार्यालय का घेराव कर उग्र जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। मांगपत्र में कहा गया है कि बरवाडीह क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग, लोड शेडिंग और अनियमित आपूर्ति से आम जनता त्रस्त है। भीषण गर्मी के बीच घंटों
बिजली गुल रहने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, दुकानदारों का कारोबार चौपट हो रहा है और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। रात के समय अंधेरे और उमस से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। दीपक राज ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं से समय पर बिल वसूला जाता है, लेकिन बदले में मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। इससे लोगों में भारी आक्रोश है। दीपक राज ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे बरवाडीह की जनता की है। यदि 48 घंटे के भीतर बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो दुकानदार, ग्रामीण, छात्र और आम उपभोक्ता सड़क पर उतरेंगे। प्रशासन को जनता की परेशानी समझनी होगी, अन्यथा व्यापक आंदोलन तय है।
- लातेहार: नवपदस्थापित उपायुक्त संदीप कुमार ने सोमवार को पत्रकारों से मुलाकात में कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। आइये हम जानते जानते हैं कि उन्होंने किया कहा ।1
- महुआडांड़ प्रखंड के कुरो मोड़ के समीप सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे अर्टिगा कार और टेंपू (ऑटो) के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में टेंपू चालक सहित सभी सवार शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डालटनगंज की अर्टिगा गाड़ी बताई जा रही है अर्टिगा गाड़ी ने टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान मोहन लोहारा (50 वर्ष, परहा टोली), संजना गिद्ध (18 वर्ष), प्रतिमा कुजूर और टेंपू चालक अनिल घासी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया।घटना के बाद अर्टिगा में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन वे मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार वाहन और उसके सवारों की तलाश की जा रही है।1
- महुआडांड़ प्रखंड के कुरो मोड़ के समीप सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे अर्टिगा कार और टेंपू (ऑटो) के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में टेंपू चालक सहित सभी सवार शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डालटनगंज की अर्टिगा गाड़ी बताई जा रही है अर्टिगा गाड़ी ने टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान मोहन लोहारा (50 वर्ष, परहा टोली), संजना गिद्ध (18 वर्ष), प्रतिमा कुजूर और टेंपू चालक अनिल घासी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया।घटना के बाद अर्टिगा में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन वे मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार वाहन और उसके सवारों की तलाश की जा रही है।4
- Post by Altamas Rja1
- Post by AAM JANATA1
- प्राकृति पर्व सरहुल पर आदिवासी समाज की उमड़ी भीड़ भेषभूषा व पारंपरिक वाद्य यंत्र तथा डीजे के धुन पर नृत्य करते समाज के लोग1
- झारखंड के हक और खनन नीति पर JMM नेता रामा सोनी का बड़ा बयान; केंद्र सरकार पर साधा निशाना...1
- लातेहार: जिले के उपायुक्त संदीप कुमार ने सोमवार को समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, साफ-सफाई तथा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति का गहन जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्यालयों में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी शाखाओं में समयबद्धता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया। इसके उपरांत उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में विकास योजनाओं को गति देना और उन्हें धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाया जाए, ताकि आम जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ सहज रूप से मिल सके। मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।1