Shuru
Apke Nagar Ki App…
अम्बा माई धारूड संचालन समिति का हुआ गठन, अशोक उइके बने अध्यक्ष आठनेर आठनेर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम धारूड स्थित अम्बा माई मंदिर की संचालन समिति का गठन प्रशासन की उपस्थिति में किया गया। समिति में कुल 20 सदस्यों को शामिल किया गया है। सर्वसम्मति से ग्राम पाठ के अशोक उइके को समिति का अध्यक्ष चुना गया। समिति गठन के दौरान पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रही और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया अध्यक्ष चुने जाने के बाद अशोक उइके ने अम्बा माई मंदिर परिसर में पहुंचकर आरती की और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया उन्होंने मंदिर की व्यवस्था एवं धार्मिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए सभी के सहयोग की बात कही।
आठनेर रिपोर्टर
अम्बा माई धारूड संचालन समिति का हुआ गठन, अशोक उइके बने अध्यक्ष आठनेर आठनेर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम धारूड स्थित अम्बा माई मंदिर की संचालन समिति का गठन प्रशासन की उपस्थिति में किया गया। समिति में कुल 20 सदस्यों को शामिल किया गया है। सर्वसम्मति से ग्राम पाठ के अशोक उइके को समिति का अध्यक्ष चुना गया। समिति गठन के दौरान पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रही और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया अध्यक्ष चुने जाने के बाद अशोक उइके ने अम्बा माई मंदिर परिसर में पहुंचकर आरती की और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया उन्होंने मंदिर की व्यवस्था एवं धार्मिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए सभी के सहयोग की बात कही।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मनोहर अग्रवाल हनुमान मंदिर में चोरी कर अज्ञात चोर बाइक छोड़कर भागे खेड़ी के समीप ग्राम। महदगांव के प्रसिद्ध मनोकामना पूर्ण मंदिर किंघटना पुलिस जांच।में जुटी1
- भैया जी सरकार दादा गुरु पहुंचे बनगांव दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ग्राम बनगांव में दो दिवसीय 36वीं पारंपरिक जस प्रतियोगिता का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्र की विभिन्न जस मंडलियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।इस आयोजन का उद्देश्य हमारी प्राचीन लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना रहा।कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित सक्सेना द्वारा आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक बंटी साहू शामिल हुए। इसके साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष शेषेराव यादव, भाजपा वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना, महापौर विक्रम अहके सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम में परम पूज्य अवधूत दादा गुरु भैया जी सरकार का पावन सानिध्य और आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिला और उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।वहीं, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली मंडलियों को पुरस्कृत किया गया। आदि शक्ति जस मंडल, छिंदवाड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया।3
- "इटारसी के पीपल ढाना गाँव में 15 दिनों से नल सूखे, साइकिल पर पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण!" मध्य प्रदेश के इटारसी के पास स्थित ग्राम पीपल ढाना के ग्रामीण इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। यहाँ नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी है और पिछले 10 से 15 दिनों से नलों में पानी की एक बूंद भी नहीं आई है। हालात इतने बदतर हैं कि ग्रामीणों को अपनी रोज़मर्रा की मजदूरी छोड़कर साइकिल पर दूर-दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरपंच और सचिव से कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों की इस गहरी लापरवाही पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #Itarsi #PeepalDhana #WaterCrisis #MPNews #ItarsiNews #MadhyaPradesh #JalSankat #PublicIssues #GroundReport #NewsUpdate #ViralReels #VoiceForJustice "इटारसी के पीपल ढाना गाँव में 15 दिनों से नल सूखे, साइकिल पर पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण!" मध्य प्रदेश के इटारसी के पास स्थित ग्राम पीपल ढाना के ग्रामीण इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। यहाँ नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी है और पिछले 10 से 15 दिनों से नलों में पानी की एक बूंद भी नहीं आई है। हालात इतने बदतर हैं कि ग्रामीणों को अपनी रोज़मर्रा की मजदूरी छोड़कर साइकिल पर दूर-दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरपंच और सचिव से कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों की इस गहरी लापरवाही पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #Itarsi #PeepalDhana #WaterCrisis #MPNews #ItarsiNews #MadhyaPradesh #JalSankat #PublicIssues #GroundReport #NewsUpdate #ViralReels #VoiceForJustice1
- स्वीट कॉर्न ने बदली किसान की तकदीर 🌽 छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया विकासखंड के ग्राम बिचकवाड़ा निवासी किसान श्री गुरु पवार ने स्वीट कॉर्न की खेती को बड़े स्तर पर अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की है 70 एकड़ क्षेत्र में स्वीट कॉर्न की खेती कर लगभग 40 लाख रुपये की शुद्ध आय अर्जित की ।1
- सांसद ने TI को स्कूटी पर बैठाया, वार्ड में पहुंचे - महिलाओं की शिकायत पर लिया एक्शन* छिंदवाड़ा - वार्ड नंबर 25 में महिलाओं की शिकायत के बाद सांसद विवेक बंटी साहू का अनोखा अंदाज देखने को मिला। महिलाओं ने असामाजिक तत्वों से परेशान होने, नशाखोरी और गुंडागर्दी की शिकायत सांसद से की थी। शिकायत मिलते ही सांसद खुद मौके पर पहुंचे और टीआई आशीष टुर्वे को अपनी स्कूटी पर बैठाकर वार्ड नंबर 25 लेकर पहुंचे। मौके पर महिलाओं ने टीआई के सामने अपनी समस्याएं रखीं। टीआई ने शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सांसद के इस अंदाज की अब शहर में चर्चा हो रही है। सांसद ने TI को स्कूटी पर बैठाया, वार्ड में पहुंचे - महिलाओं की शिकायत पर लिया एक्शन* छिंदवाड़ा - वार्ड नंबर 25 में महिलाओं की शिकायत के बाद सांसद विवेक बंटी साहू का अनोखा अंदाज देखने को मिला। महिलाओं ने असामाजिक तत्वों से परेशान होने, नशाखोरी और गुंडागर्दी की शिकायत सांसद से की थी। शिकायत मिलते ही सांसद खुद मौके पर पहुंचे और टीआई आशीष टुर्वे को अपनी स्कूटी पर बैठाकर वार्ड नंबर 25 लेकर पहुंचे। मौके पर महिलाओं ने टीआई के सामने अपनी समस्याएं रखीं। टीआई ने शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सांसद के इस अंदाज की अब शहर में चर्चा हो रही है।1
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन संपन्न सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन संपन्न मनोज सोनी एडिटर इन चीफ नर्मदा पुरम। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, नर्मदापुरम में “सेवा संकल्प अभियान-2026” के अंतर्गत 21 सितम्बर को संस्थाा में विशेष योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक एकाग्रता एवं अनुशासन की भावना को बढ़ावा देना रहा। इस शिविर में डॉ. कमल वाधवा एवं डॉ. योगेश खण्डेलवाल प्रोफेसर, पी.एमश्री शास. नर्मदा महाविद्यालय, नर्मदापुरम के द्वारा ध्यान के संबंध में विभिन्न पहलुओ पर विद्यार्थियों एवं स्टाफ को मार्गदर्शन प्रदान किया । नेचर योगा के प्रशिक्षक नरेन्द्र गौर, हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से योगा, सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का पूर्ण प्रशिक्षण व अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता, तनाव नियंत्रण एवं सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “सेवा संकल्प अभियान-2026” की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं समाज के प्रति सेवा भावना विकसित करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने तथा समाज एवं राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच के साथ विद्यार्थी समाज में सेवा, सहयोग एवं जागरूकता की भावना को आगे बढ़ा सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा “स्वस्थ विद्यार्थी–स्वस्थ समाज” की भावना के साथ सेवा कार्यों में सहभागिता करने का संदेश दिया। शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास एवं सेवा कार्यों में निरंतर सहभागिता का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.सी. नरवरे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं। विद्यार्थियों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए स्वयं स्वस्थ रहने और दूसरों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संकल्प लेना चाहिए। योग शिविर में महाविद्यालय के विभागाध्य़क्ष आर. आर. चन्द्राकर, देवेश तिवारी अंकुर सक्सेना, सौरभ कैथवास सिद्वार्थ जाउरकर, अजय कुमार चंडाले सहित समस्त व्याख्याता, समस्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मंच का संचालन देवी प्रसाद मेहर द्वारा किया गया ।3
- भोपाल में सम्मानित हुए बैतूल के पत्रकार Tnp न्यूज़ का हुआ पत्रकार समागम1
- इटारसी रेलवे स्टेशन के आउटर पर कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से निकला धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप! इटारसी जंक्शन के नाला मोहल्ला आउटर पर रविवार दोपहर गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी (कनेक्टर फॉल्ट) के कारण अचानक धुआं उठने लगा। लोको पायलट की सतर्कता से ट्रेन को रोककर बड़ा हादसा टाल दिया गया। इस तकनीकी समस्या के चलते ट्रेन को वापस स्टेशन लाकर दूसरा इंजन जोड़ा गया, जिससे ट्रेन लगभग 1 घंटे से अधिक की देरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकी और अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ। #ItarsiNews #KushinagarExpress #IndianRailways #ItarsiJunction #BreakingNewsMP इटारसी रेलवे स्टेशन के आउटर पर कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से निकला धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप! इटारसी जंक्शन के नाला मोहल्ला आउटर पर रविवार दोपहर गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी (कनेक्टर फॉल्ट) के कारण अचानक धुआं उठने लगा। लोको पायलट की सतर्कता से ट्रेन को रोककर बड़ा हादसा टाल दिया गया। इस तकनीकी समस्या के चलते ट्रेन को वापस स्टेशन लाकर दूसरा इंजन जोड़ा गया, जिससे ट्रेन लगभग 1 घंटे से अधिक की देरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकी और अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ। #ItarsiNews #KushinagarExpress #IndianRailways #ItarsiJunction #BreakingNewsMP1
- सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने अपने कार्यालय में सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने अपने कार्यालय में सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने सोमवार सुबह 11 बजे नर्मदापुरम स्थित अपने कार्यालय ‘लोक तीर्थ’ में प्रतिदिन की तरह जनदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। विधायक सिंह ने विभिन्न मामलों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान और जनसेवा उनकी प्राथमिकता है। “जनसेवा ही मेरा संकल्प है।”1